110070
उमस भरी गर्मी से साउथ दिल्ली के लोगों को मिली राहत
New Delhi, Delhi:देश भर में मानसून ने दस्तक दे रखी है लेकिन राजधानी दिल्ली में रुक-रुक के हो रही बारिश से दिल्ली वाले उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं दक्षिणी दिल्ली में भी लगातार उमस भरी गर्मी से लोग जूझ रहे हैं लेकिन शनिवार शाम को अचानक से हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज करी गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Dooru, Sopore में JeI-लिंक्ड संपत्तियों की अटैचमेंट; 2 भवन, 6 दुकानें, 2 कनाल जमीन
Gulmarg, Sopore Police Attaches JeI-Linked Properties in Dooru; 2 Buildings, 6 Shops, 2 Kanals of Land Seized Under UAPA Action Follows Investigation Into FIR Under Sections 10, 13 of UAPA; Properties of Islamia Model School Notified and Attached After Legal Process Sopore Police has attached two buildings, six shops and two kanals of land at Dooru in Sopore after completing the prescribed legal process under the Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA), in connection with an investigation into properties allegedly linked to the proscribed Jamaat-e-Islami Jammu & Kashmir (JeI). Sopore Police has attached two buildings, six shops and 02 Kanals of land at Dooru, Sopore, after completion of due legal process under the Unlawful Activities (Prevention) Act. The properties surfaced during investigation of FIR No. 42/2025 under Sections 10 and 13 of the UA(P) Act, registered at Police Station Sopore. Sustained investigation, scrutiny of official and revenue records and verification through concerned authorities established the linkage of the premises with Jamaat-e-Islami J&K. Based on a detailed dossier submitted by Sopore Police, the Divisional Commissioner, Kashmir, vide order dated 12.08.2026, notified the premises of Islamia Model School, Dooru (closed since 2022), comprising two double-storied buildings, six shops and 02 Kanals of land, under Section 8(1) of the UA(P) Act, 1967. Thereafter, on the request of Sopore Police, the District Magistrate, Baramulla, issued necessary orders under Sections 8(3) and 8(4) of the UA(P) Act. In pursuance of these orders, Sopore Police, accompanied by the Executive Magistrate, carried out the attachment of the notified properties on ground in accordance with law. The action is the outcome of sustained investigation aimed at identifying and legally proceeding against properties and assets linked to proscribed organisations and their associated networks. Sopore Police reiterates its commitment to take firm and lawful action against proscribed organisations and separatist ecosystems and to ensure that properties linked0
0
Report
शिंदे: मुंबई-सावंतवाड़ी ट्रेन शुरू, गणेश उत्सव में यात्रा आसान; बुलेट ट्रेन का उल्लेख
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "... मुंबई-सावंतवाड़ी ट्रेन सर्विस गणपति के आगमन के समय पर ही शुरू की गई है। हमने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। अब कोंकण के लोग गणेश उत्सव के लिए यात्रा कर सकते हैं और अपने इलाके में बहुत खुशी और उत्साह के साथ गणपति का त्योहार मना सकते हैं... मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी तारीफ करता हूं... मुंबई-सावंतवाड़ी रूट पर 21 स्टेशन आते हैं, जिससे किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा... उन्होंने आने वाली मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन का भी ज़िक्र किया, जो यह दूरी सिर्फ़ 48 मिनट में तय करेगी... इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे प्लेटफॉर्म को बड़ा और आधुनिक बनाने के लिए ₹18,000 करोड़ की बड़ी रकम मंज़ूर की गई है..."0
0
Report
रांची के बाजार जन्माष्टमी पर पालने-झूले की मांग बढ़ी; खास डिज़ाइन बन रहे
Ranchi, Jharkhand:कल भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी है और इसे लेकर रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजार में खास तौर पर पालने और झूलों की मांग बढ़ गई है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद उन्हें पालने में झुलाया जाता है, इसलिए जन्माष्टमी पर पालने और झूले का विशेष महत्व माना जाता है। ranchi के बाजारों में इस बार तरह-तरह के आकर्षक झूले और पालने तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें खास तौर पर कोलकाता से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं। मंदिर, घर, महल, द्वारका और कमल के फूल की थीम पर बने झूले लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी झूले और पालने दुकानों पर ही तैयार किए जा रहे हैं। बाजार में इनकी अलग-अलग डिजाइन और आकार लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं और जन्माष्टमी से पहले इनकी खरीदारी भी तेज हो गई है। यानी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से पहले रांची का बाजार कृष्ण भक्ति के रंग में रंग चुका है।0
0
Report
Advertisement
6 घंटे में शनि मंदिर चोरी का खुलासा, दानिश गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने तिगड़ी गोल चक्कर स्थित शनि मंदिर में हुई चोरी का मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इसे गिरफ्तार किया। अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मंदिर से जुड़े सुरज शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ बबलू, निवासी गांव काशी, थाना परतापुर, मेरठ, हाल निवासी सेक्टर-123 राधाकुंज कॉलोनी, नोएडा, के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है। इसके कब्जे से लड्डू गोपाल की बड़ी और छोटी पीतल की मूर्तियां, राधा रानी की बड़ी मूर्ति, गदा, चरण पादुका, तीन पीतल के लोटे, पांच दीपक, एक घंटी और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
बीजेपी यूपी दौरे से 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी ने साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सितंबर में उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक और सांगठनिक रणनीति तैयार की है, जिसके तहत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं का लखनऊ दौरा प्रस्तावित है. विपक्ष को घेरने के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के नेता उत्तर प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं. हीरो वाजपेयी भाजपा प्रवक्ता हैं. विनोद तावड़े (यूपी प्रभारी): नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सितंबर के पहले हफ्ते (5 सितंबर) लखनऊ पहुंच रहे हैं. प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला यूपी दौरा होगा, जिसमें वे कोई बड़ा रोड शो या शक्ति प्रदर्शन न करके सीधे बूथ मैनेजमेंट, संगठन की मजबूती और जमीनी तैयारियों पर फोकस करेंगे. बीएल संतोष (राष्ट्रीय महामंत्री संगठन): संगठन के कार्यप्रणाली और चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का भी सितंबर महीने में लखनऊ दौरा और मैराथन बैठकें प्रस्तावित हैं. अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री): सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी उत्तर प्रदेश (लखनऊ) पहुंचने की पूरी तैयारी है, जहां वे पार्टी की चुनावी चौसर बिछाएंगे और बड़े स्तर पर राजनीतिक मंथन करेंगे. शीर्ष नेता के उत्तर प्रदेश के दौरे के कई माने हैं खास तौर से अब उत्तर प्रदेश में चुनावी चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है और इनमें अलग-अलग जिम्मेदारी और योजनाएं तैयार की जाएंगी.0
0
Report
बेगूं में पदयात्रियों का भव्य स्वागत, भक्तिमय माहौल और भजन-नृत्य से पूरा क्षेत्र
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के धामनिया गांव से बानोड़ा बालाजी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे पदयात्रियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल एवं बानोड़ा बालाजी परिवार के सदस्यों ने पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पदयात्रियों के साथ चल रहे बैंड में संगीतमय भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और कई लोग नृत्य करते हुए भी दिखाई दिए। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम चुनाव: नामांकन वापसी के अंतिम दिन बागी पर्चे वापस, समझाइश असरदार
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव: नामांकन वापसी के अंतिम दिन मान-मनौव्वल तेज, बागियों ने थामे कदम 35 से अधिक प्रत्याशियों ने वापस लिए पर्चे, दोपहर 3 बजे बाद साफ होगी चुनावी रण की तस्वीर कोटा। नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रहीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश रंग लाई और कई बागी प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लेकर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की。 वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अकरम खान ने नाम वापस लेकर कांग्रेस के फैजल बेग को समर्थन दिया। वहीं, वार्ड 15 से भाजपा के बागी नमन गोयल ने नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी शुभम शर्मा को जिताने की अपील की। इसके अलावा वार्ड 20 से कांग्रेस के बागी अजय बंजारा, वार्ड 60 से योगिता माखीजा, वार्ड 5 से विजय सिंह बड़गूजर और वार्ड 89 से गौरव योगी ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया। अन्य प्रमुख वार्डों में गिर्राज सोनी (वार्ड 14), सूरज शाक्यवाल (वार्ड 78), पंकज (वार्ड 92), भंवरलाल भील (वार्ड 4), दीपक नामा व मुकेश सारस्वत (वार्ड 85) तथा वार्ड 34 से चार निर्दलीयों ने पर्चे वापस लिए हैं। शहर में अब तक करीब 35 नामांकन वापस लिए जा चुके हैं। दोपहर 3:00 बजे के बाद ही उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
धरणीधर जयंती पर चित्तौड़गढ़ के बेगूं में धाकड़ समाज का भव्य जुलूस
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में धरणीधर जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का आयोजन नगर के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से आई प्रभात फेरियां भी शामिल हुईं। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। डीजे पर बज रहे संगीतमय भजनों की धुन पर युवाओं और समाजजनों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और धरणीधर जयंती को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
पानी-बिजली समस्या के विरोध में चूरू के ग्रामीणों ने धरना दिया
Churu, Rajasthan:पानी व बिजली की समस्या को लेकर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नाराबाजी कर किया प्रदर्शन, दिया धरना रतनगढ़। पानी व बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों का सब्र टूट गया,जिस पर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताते हुए विभाग के कार्यालयों में धरना दिया। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़ के नेतृत्व में दर्जनों किसान जलदाय विभाग के एक्सईएन कार्यालय में एकत्रित हुए तथा अपना आक्रोश जताते हुए धरने पर बैठ गए। किसानों के आक्रोश को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिकारी भी गंभीर नजर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव जांदवा में पांच ट्यूबवेल में से तीन की मोटर खराब है, जिससे गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर किसान सभा द्वारा बुधवार की रात से गांव में धरना दिया जा रहा है। वहीं गांव बीरमसर, दीपसर, बछरारा सहित कई गांवों में ट्यूबवेल खराब होने, मोटर जल जाने, कार्मिक के अभाव में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं करने जैसी समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर विभाग के एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं इसके बाद जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन कार्यालय का भी घेराव कर किसानों को छह घंटे दिन में बिजली देने एवं वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.0
0
Report
Advertisement
बेगूं के ग्रामीणों ने डिजिटल शिक्षा के लिए 4.3 लाख दान से स्कूल में कंप्यूटर-फर्नीचर दिए
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के आंवलहेड़ा ग्राम पंचायत के मड़ावदा गांव में ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय के बच्चों को डिजिटल शिक्षा की सुविधा देने के लिए सराहनीय पहल की। ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर 4 लाख 30 हजार रुपये जुटाए। इस राशि से तीन कंप्यूटर सेट, इनवर्टर, कंप्यूटर टेबल और फर्नीचर खरीदा गया, जिसे विद्यालय को भेंट किया गया। ग्रामीणों ने गत वर्ष भी विद्यालय में टीन शेड, वाटर कूलर, वॉलीबॉल, डिजिटल घंटी और साउंड सिस्टम भेंट किए थे। ग्रामीणों की इस पहल की गांव सहित पूरे बेगूं क्षेत्र में सराहना हो रही है।0
0
Report
चौमूं नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट, मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील
Jaipur, Rajasthan:चित्तौड़गढ़-चित्ता जिले के चौमूं नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक गुरुवार को चौमूं पहुंचे, जहां SDM अजीत सिंह राठौड़, तहसीलदार विजय पाल सहित उपखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं की सुरक्षा, ईवीएम व्यवस्था आदि तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसकी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं और मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जाए।0
0
Report
दमोह के व्यापारी बारिश में प्रदर्शन, नगर पालिका के पुतले जलाए
Damoh, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन और बारिश के बीच भी सड़क पर उतरने मजबूर हुए व्यापारी. दमोह में अव्यवस्थाओं से नाराज व्यापारियों ने आज जमकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ का पुतला जलाकर अपना विरोध जाहिर किया है। जन्माष्टमी का बड़ा त्यौहार और भीड़भाड़ के साथ बारिश के बाद भी व्यापारियों ने हृदय स्थल घंटाघर पर जाम लगाया और फिर पुतले फूंके। दरअसल शहर के व्यापारी नगर पालिका से खासे नाराज है, पूरे बाजार में गंदगी का आलम है और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है जिसे लेकर व्यापारियों के व्यापार पर खासा असर पड़ रहा है और कई शिकायतों के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो व्यापारियों ने ये कदम उठाया है। लंबे समय तक बीच बाजार जाम के हालातों के बाद प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खत्म किया गया वहीं अधिकारियों की माने तो जो बातें मांग पत्र में कही गई है उन पर कार्यवाही की जायेगी।0
0
Report
Advertisement
स singrauli mandi मैं 40 dukanon ke AC copper pipe chori, suraksha vyavastha par sawal
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में चोरों का बड़ा कारनामा... एसपी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर 40 दुकानों के AC के कॉपर पाइप चोरी... कलेक्ट्रेट के सामने हुई वारदात, मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल... चोर एक-दो नहीं, करीब 40 दुकानों के कॉपर पाइप काटकर हुए फरार... व्यापारीयों का दावा—करीब ₹4.34 लाख का नुकसान... मंडी में CCTV और सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी... मंडी सचिव को ज्ञापन, कोतवाली पुलिस से भी की शिकायत... एसपी ऑफिस के इतने करीब चोरी, फिर भी पुलिस को नहीं लगी भनक... व्यापारियों के अनुसार, यह चोरी पिछले दो दिनों के भीतर हुई। चोरों ने दुकानों के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप और अन्य सामग्री काटकर पार कर दी। चोरी से प्रभावित करीब 40 दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रति दुकान करीब 10,850 रुपये के नुकसान का उल्लेख किया गया है। इस हिसाब से कुल नुकसान करीब 4 लाख 34 हजार रुपये बताया गया है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। परिसर में CCTV कैमरों की व्यवस्था नहीं होने और सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होने की बात भी व्यापारियों ने उठाई है। उनका सवाल है कि जब एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट जैसे प्रमुख सरकारी कार्यालयों के सामने स्थित मंडी परिसर ही सुरक्षित नहीं है, तो शहर के दूसरे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा? व्यापारियों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि चोर रात के समय एक के बाद एक करीब 40 दुकानों के एसी के कॉपर पाइप काटकर ले गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, तो शहर में पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले को लेकर व्यापारियों ने पहले मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की, इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। व्यापारियों ने मांग की है कि मंडी परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएं, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए और रात में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच करीब 40 दुकानों से एक साथ एसी के कॉपर पाइप चोरी होने की घटना ने सिंगरौली पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हर माह आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘न्योता भोज’: बच्चों के पोषण को तेज़ गति देने योजना
Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन कृष्ण जन्माष्टमी से आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह होगा ‘न्योता भोज’ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन और सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए नई पहल शुरू की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अब प्रत्येक माह कम से कम एक दिन ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत ग्राम छूहिपली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन लिया गया और स्वास्थ्य जांच भी की गई। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। बच्चों को कैल्शियम, आयरन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत और वार्ड क्षेत्र के नागरिक अपने जन्मदिन, विवाह, त्योहार, सामुदायिक दिवस या अन्य विशेष अवसरों पर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन का योगदान कर सकेंगे। इसमें पूर्ण भोजन के साथ फल, प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, खिचड़ी, पूरी, चोकर, हलवा सहित अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। प्रशासन की इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर पोषण मिलने के साथ ही समाज की जनभागीदारी भी बढ़ेगी। वहीं, पोषण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डॉ. जे.एन. शुक्ला सरपंच, ग्राम पंचायत छूहिपली0
0
Report
हरियाणा: अंबाला की ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में छात्रों के लिए मुफ्त यात्रा शुरू
Ambala, Haryana:हरियाणा सरकार द्वारा विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंबाला में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। सरकार की इस पहल का यात्रियों और विद्यार्थियों ने स्वागत करते हुए आभार जताया है। विद्यार्थियों का कहना है कि रोजाना स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने में उन्हें इस सुविधा से काफी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार सभी वर्ग को सुविधा देने के लिए अलग-अलग काम कर रही है उसी कड़ी में सरकार ने ग्रीन इलेक्ट्रिक बसों में सभी तरह के स्टूडेंट्स को यात्रा निशुल्क कर दी है ! जिसको लेकर अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज ने बताया कि अंबाला में वर्तमान में करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों में रोजाना लगभग 5 से 6 हजार यात्री सफर करते हैं। अब इन बसों में विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नियमित रूप से बसों का इस्तेमाल करने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बस अड्डा इंचार्ज के अनुसार, विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद बसों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान की गई है कि बसों में यात्रा करने वाले बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है और वे इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं, जिससे गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आरामदायक सफर मिल रहा है। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू होने से अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ कम होगा। खासकर रोजाना बस से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।0
0
Report
Advertisement
