किशनगढ़ गांव के लोगों को समस्या से मिलेगी निजात, विधायक ने फंड का किया ऐलान
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली विधानसभा के विधायक नरेश यादव ने किशनगढ़ गांव में जलबोर्ड के अधिकारियों और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की और गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में टूटे हुए सीवर और पानी की पाइपलाइन डालने के लिए 1 करोड़ रुपये के फंड का ऐलान किया और कहा कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
