icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवघर में अवैध नेल पॉलिश फैक्ट्री में भीषण आग, संचालक फरार

Deoghar, Jharkhand:देवघर। नगर थाना क्षेत्र के देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में भारी मात्रा में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद फैक्ट्री संचालक अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर मौके से गायब हो गया। संचालक का नाम गुड्डू बरनवाल बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने बताया कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के लोगों और संपत्तियों को भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। साथ ही अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और अवैध फैक्ट्री के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस पर रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में कुबेर का खजाना दिखावे का आयोजन

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में धनतेरस पर एक बार फिर प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में कुबेर का खजाना प्रकट होने जा रहा है। धनतेरस से लगातार पांच दिनों तक शहर के बीच स्थित महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा。 दरअसल, वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धालु अपनी संपत्ति, नोटों की गड्डियां और सोने-चांदी के आभूषण मां महालक्ष्मी के चरणों में अर्पित करते हैं। पांच दिनों तक मां के दरबार में विराजित इस संपत्ति को श्रद्धालु आशीर्वाद के साथ वापस ले जाकर अपनी तिजोरियों में रखते हैं। मान्यता है कि इससे पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसी परंपरा के चलते मंदिर को नोटों और आभूषणों से इस तरह सजाया जाता है कि पूरा दरबार कुबेर के खजाने जैसा नजर आता है। धनतेरस पर सुबह 5:30 बजे से दर्शन शुरू होंगे। देशभर से श्रद्धालु मां महालक्ष्मी के दर्शन और आशीर्वाद लेने रतलाम पहुंचेंगे。
0
0
Report

जीरो टॉलरेंस के साथ SBVU ने सहरसा के अभियंता के 5 ठिकानों पर छापेमारी

Danapur, Bihar:दानापुर- राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अमलीजामा पहनाने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की विशेष टीम ने सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता बिजय कुमार उर्फ विजय कुमार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी की कार्रवाई कल बुधवार सुबह से शुरू हुई और यह देर रात तक जारी रही। आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में कार्यपालक अभियंता के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। एसवीयू के थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-13(2) सह पठित धारा 13(1)(बी) के तहत कांड संख्या 27/2026 दर्ज की गई है। उनके जिन पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी की गई है, उसमें पटना के दानापुर में गोला रोड स्थित सांई शरणम आवासीय परिसर, सहरसा में पथ निर्माण विभाग का सरकारी कार्यालय एवं आवासीय परिसर, औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना स्थित ब्राम्हण टोली स्थित पैतृक घर और पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेश नगर स्थित प्रेमा रेजीडेंसी अपार्टमेंट शामिल है। अब तक की जांच में अधीक्षण अभियंता एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी के नाम से 3 करोड़ 8 लाख 75 हजार रुपये की अचल संपत्ति पाई गई है। जांच में चल और अचल मिलाकर विजय कुमार के पास 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रुपये की अवैध संपत्ति प्राप्त की गई है, जो उनके आय के वैध स्रोतों से करीब 140 फीसदी (139.87 प्रतिशत) अधिक है। छापेमारी के दौरान गोला रोड स्थित साइ शरण के फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला. बाहर खड़ी टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि खिड़की से कुछ लोग बाहर नोटों के बंडल फेंक रहे हैं जिसे जप्त किया गया. फ्लैट में फाइलों में भी नोटों की गड्डी छुपा कर रखी हुई थी। इनके ठिकानों पर तलाशी के दौरान सांई शरणम आवास से 31 लाख 42 हजार रुपये नगद, दो बैंकों में जमा 10 लाख रुपये के दस्तावेज, 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एलआईसी, टाटा एआईजी समेत अन्य कंपनियों में निवेश एवं बीमा से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। पति-पत्नी दोनों के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में 7 और बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 बैंक खाते मिले हैं। इन दोनों खातों में 1 करोड़ 29 लाख 46 हजार रुपये जमा हैं। इसके अतिरिक्त इन दोनों के नाम से एक स्कॉर्पियो और एक आई-10 कार निबंधित है। अब तक की जांच में विजय कुमार के पास 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चल चुका है। जांच पूरी होने के बाद इस अवैध संपत्ति में बढ़ोतरी भी हो सकती है। प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आई है कि विजय कुमार 22 दिसंबर 2004 को सरकारी सेवा में आए। इसके बाद पटना, गया, सहरसा और अन्य स्थानों पर पोस्टिंग के दौरान अवैध एवं भ्रष्ट तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की है, जो उन्हें सरकार से मिली वेतन और अन्य वैध स्रोतों की तुलना में कहीं अधिक है।
0
0
Report

त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन संदिग्ध पकड़े

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम त्योहारों के मद्देनजर रतलाम पुलिस एक्शन मोड में है। देर रात पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में बने ढाबों और सुनसान सार्वजनिक स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब एक दर्जन संदिग्धों को पकड़कर औद्योगिक थाना ले जाया गया। इनमें कुछ लोग ढाबों पर शराब पीते मिले, तो कुछ सुनसान इलाकों में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। दरअसल, एक दिन पहले ही राजस्थान के डूंगरपुर में उपचुनाव जीत का जश्न मनाने रतलाम आए उपसरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला हुआ था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। देर रात पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है की फिलहाल ये कार्रवाईयां जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

देहरादून: DM के निर्देश पर अवैध खनन पर फिर कार्रवाई, कुंजा गांव में जुर्माना

Dehradun, Uttarakhand:जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने एक बार फिर अवैध खनन पर कार्यवाही की है। कुंजा गांव में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिवा नेगी के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर यमुना नदी के किनारे इकट्ठा किए गए अवैध उप खनिज के भारी मात्रा में ढेर नजर आये। खनन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इकट्ठा की गई खनन सामग्री को नदी में फैला डाला। वहीं मौके पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन में लिप्त पाई गईं, जिनका ई-चालान कर 46,400 रुपयों का जुर्माना लगाया गया।
0
0
Report

मकराना और इटावा बमनिया पंचायत में तीसरे चरण का मतदान जारी, देर शाम परिणाम संभव

Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के मकराना पंचायत समिति और इटावा बमनिया पंचायत समिति में वार्ड पंच व सरपंच पद के लिए सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है, अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया जा रहा है। मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों व इटावा बामनिया पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायत में आज वोट डाले जा रहे हैं। मकराना पंचायत समिति के 109 मतदान केंद्रों पर तथा इटावा बामनिया पंचायत समिति के 100 मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह है। मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। इससे पहले 3 नवंबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी.
0
0
Report

लोसल, सीकर में 31 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू; महिलाएं कतार में, शांतिपूर्ण उत्साह

Sikar, Rajasthan:31 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 7 बजे से ही केंद्रों पर लगीं मतदाताओं की लंबी कतारें। खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर पंचायती राज चुनाव के तहत धोद पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की चहल-पहल शुरू हो गई। देखते ही देखते बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। धोद पंचायत समिति की भीमा ग्राम पंचायत में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट की ओट में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इधर, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में मतदान, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह धौलपुर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धौलपुर जिले की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच चुनने के लिए मतदान जारी है। बड़ी संख्या में वोटर पोलिंग बूथ खुलने से पहले ही बूथों पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह 7 बजे से पहले ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। खासकर फर्स्ट टाइम वोटर युवाओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। पहली बार वोट डाल रहे युवा कह रहे हैं कि वे गांव के विकास के लिए वोट करेंगे。
0
0
Report

सीकर में तीसरे चरण के लिए पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू

Sikar, Rajasthan:सीकर मतदान शुरू मतदाताओं में उत्साह सरपंचों और पंचों के लिए मतदान शुरू है। सीकर जिले में तीसरे चरण के लिए पांच पंचायत समितियों में 134 सरपंच पद के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह 7 बजे से खासा उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों में मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गईं। धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना एवं खाचरियावास पंचायत समिति में क्षेत्र में सरपंच और पंच पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है। पांचों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 96 हजार 107 मतदाता अपे मत का प्रयोग करेंगे। सरपंच पद के लिए कुल 915 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
0
0
Report

बूंदी के रघुनाथपुरा में नोट बांटने के आरोप, ग्रामीणों ने पूर्व उपप्रधान पुलिस सौंपा

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रघुनाथपुरा गांव में नोट बांटने के आरोप पर हंगामा, पूर्व उपप्रधान को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा बूंदी तालेड़ा पंचायत समिति के रघुनाथपुरा गांव में नोट बांटने के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्व उपप्रधान रघु शर्मा के रूप में बताई जा रही है। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रघु शर्मा को अपने साथ ले गई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि रघुनाथपुरा गांव पहले भी गड़बड़ी और फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा है। फिलहाल नोट बांटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ZEE राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top