icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

EOU की छापेमारी: पवन कुमार के ठिकानों पर करोड़ों की संपत्ति संदिग्ध

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विश्वस्त स्रोतों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के बाद EOU थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। जांच के दौरान पवन कुमार के विरुद्ध लगभग 3 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसके बाद आज पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली स्थित उनके कुल छह ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है, और कहां कहां से संपत्ति अर्जित की गई है उसके भी जांच की जा रही है । आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है और इसके पूरा होने के बाद बरामदगी व अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

मेरठ में मोहर्रम: 12 फीट ताजिया नियमों के साथ प्रशासन ने शुरू किया एक्शन

मेरठ मोहर्रम के जुलूस और ताजिये की हाइट को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में ताजिया की हाइट को लेकर तय किए गए मानक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयार किया 12 फीट का ताजिया इंची टेप से नाप कर किया जा रहा ताजिया का निर्माण प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मंडे को के आधार पर ही तैयार कर रहे हैं हम ताजिए- मुस्लिम समुदाय सुरक्षा के लिए ताजिया की कम हाइट जरूरी सीएम योगी के फैसले का हम करते हैं समर्थन -मुस्लिम समुदाय मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन ने भी तैयार किया एक्शन प्लान नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई- डीएम मेरठ मेरठ के लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में तीसरी पीढ़ी तैयार कर रही है ताजिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

फिरोजाबाद में ई-रजिस्ट्री फैसलों के खिलाफ वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय बंद कराया

Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद में शासन की ई-रजिस्ट्री प्रणाली के फैसलों के खिलाफ वकीलों का गुस्सा चरम पर है। पिछले 8 दिनों से चल रही हड़ताल में आज फिरोजाबाद मे ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार ऑफिस में ताला लगा दिया, अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस नई व्यवस्था से न सिर्फ उनके रोजगार पर संकट खड़ा होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी प्रक्रिया बेहद जटिल हो जाएगी। वकीलों ने शिकोहाबाद तहसील रजिस्ट्रार ऑफिस पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रजिस्ट्रार office में ताला लगा दिया बार एसोसिएशन का साफ कहना है कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन और उग्र होगा.
0
0
Report

चौड़ा गांव में बिजली बिल बवाल: मीटर रीडिंग से खपत असंगत, औसत खपत पर बिल की मांग

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक स्थित चौड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर पिछले दो-तीन महीनों से अत्यधिक बिजली बिल भेजने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के मीटरों में 15,000 से 20,000 यूनिट तक की रीडिंग दिखाई जा रही है, जबकि बिल 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में कोई नया उद्योग या अतिरिक्त विद्युत लोड नहीं जुड़ा है, फिर भी खपत कई गुना बढ़ गई है। उपभोक्ताओं ने सभी मीटरों की थर्ड-पार्टी जांच, पिछले छह माह की रीडिंग का ऑडिट और गलत बिलों को निरस्त कर औसत खपत के आधार पर नए बिल जारी कराने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धौलपुर रोड पर कार खाई में गिरी; घायल, बंदर ने मालिक का साथ नहीं छोड़ा

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर : जिले के हाईवे-11बी पर सरमथुरा रोड स्थित आंगई गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। चालक को अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक नाबालिग बालिका और तीन महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। "मालिक, मैं यहीं हूं" - हादसे में सबसे भावुक कर देने वाला साथी* इस पूरे हादसे में इंसानियत से भी बढ़कर एक रिश्ता सबकी आंखें नम कर गया। घायल राजेश का पालतू बंदर, जिसे वह अपने बच्चे की तरह रखते हैं, दुर्घटना के एक पल के लिए भी अपने मालिक से अलग नहीं हुआ। कार पलटते ही जब चीख-पुकार मची, तो यह बंदर मलबे के बीच से निकलकर सीधे राजेश के पास पहुंच गया। एंबुलेंसकर्मियों ने जब राजेश को स्ट्रेचर पर लिटाया, तो बंदर कूदकर उनके पैरों के पास बैठ गया। अनवर खान बताते हैं, "हमने कई बार उसे हटाने की कोशिश की, पर वह बार-बार राजेश की छाती से लिपट जाता। आखिरकार हमने उसे भी एंबुलेंस में साथ बिठा लिया।" बाड़ी अस्पताल में जब राजेश को बेड पर लिटाया गया, तो वह बंदर बिना किसी को नुकसान पहुंचाए चुपचाप बेड के पास जमीन पर बैठ गया। न उसने खाना खाया, न पानी पिया। बस टकटकी लगाकर अपने मालिक के चेहरे को देखता रहा। जब राजेश को होश आया और उन्होंने धीरे से उसका नाम लिया, तो बंदर एकदम से उनके हाथ को सहलाने लगा, जैसे कह रहा हो "मालिक, मैं यहीं हूं, कहीं नहीं गया"। अस्पताल में मौजूद मरीजों और परिजनों की आंखें यह दृश्य देखकर भर आईं। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, "इंसान साथ छोड़ देते हैं, पर इस जानवर ने खून से लथपथ अपने मालिक का दामन नहीं छोड़ा।" पुलिसकर्मी भी बंदर की इस वफादारी को देखकर भावुक हो गए। फिलहाल राजेश और अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। * दर्शन कर लौटते समय हुआ हादसा* जानकारी के अनुसार सभी घायल आगरा जिले के निवासी हैं। ये लोग करौली स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी माता मंदिर में दर्शन करने और परिवार के एक बच्चे का मुंडन संस्कार करवाकर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी आंगई गांव के पास वाहन चला रहे चालक को झपकी आ गई और कार संतुलन खोकर सीधे खाई में जा गिरी। * एंबुलेंस और पुलिस ने संभाला मोर्चा* हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 के चालक अनवर खान तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर आगई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। *ये हुए घायल, हालत गंभीर होने पर धौलपुर रेफर* hादसे में सुमित, काजल, राजकुमार, राजेश, हिना, प्रिया देवी, गौरव और 14 वर्षीय नेहा घायल हुए हैं। बाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइट 1 हरिकिशन मंगल पीएमओ बाइट 2 पुलिस अधिकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top