110070
ठक -ठक गैंग का एक सदस्य हुआ गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी जिले के एएटीएस की टीम में ठक-ठक गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है तकरीबन 50 कैमरे और लोकल इनफॉरमेशन और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इसको गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक स्कूटी दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं पकड़े गए आरोपी अंबेडकर नगर थाने का घोषित अपराधी है, पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुगलपुरा गांव में घरेलू गैस सिलेंडर में आग, दमकल ने काबू पाया
Dholpur, Rajasthan:मुगलपुरा गांव में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। सरमथुरा (धौलपुर) उपखंड क्षेत्र स्थित मुगलपुरा गांव में खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। फायरकर्मी वाहिद खान ने बताया कि सूचना मिली कि मुगलपुरा गांव में हुकुम सिंह मीणा के घर में खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। फायरकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर वाहिद खान, इंसाफ अली, सोहिल खान, अनीश सहित अन्य फायरकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
धौलपुर के चंबल में पैंथर ने बाड़े में घुसकर बकरियों को निशाना बना दिया
Dholpur, Rajasthan:बाड़ा तोड़ बकरियों पर टूटा पैंथर, मादा के साथ बच्चा भी, गांव में दहशत धौलपुर。 राजस्थान के धौलपुर जिले के चंबल क्षेत्र में भूड़ाखैरा गांव में पैंथर ने बाड़े में घुसकर बकरियों का शिकार किया। पैंथर ने बाड़े में घुसकर 4 बकरियों पर हमला किया। इसमें 1 बकरी घायल हो गई, 1 को मरा छोड़ दिया और 2 बकरियों को साथ ले गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। *दीवार फांदकर घुसा पैंथर, मादा के साथ थे शावक भूड़ाखेड़ा निवासी भरत सिंह ने बताया कि दीवार के ऊपर से कूद कर पैंथर उसके बकरियों के बाड़े में घुस गया और बकरियों पर हमला कर दिया। पैंथर के साथ बच्चा भी थे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि मादा पैंथر है। एक सप्ताह पहले धौलपुर के मचकुंड इलाके में भी पैंथर का मूवमेंट दिखाई दिया था। वहां भी पैंथर ने पहले एक गाय का शिकार किया था। उसके बाद दूसरी गाय पर भी हमला किया था और जिसे चरवाहे ने भगाया था。 *लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत* स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के कई मामलों में पैंथर अक्सर ग्रामीण इलाकों और खेतों के पास बने बाड़ों को निशाना बनाते हैं, जिससे पशुपालकों में भारी डर और दहशत का माहौल रहता है। पैंथर रात या दिन के समय सुनसान इलाकों में बने घरों और बाड़ों में बंधे मवेशियों, विशेषकर बकरियों पर अचानक हमला कर देते हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर मुआयना करता है, लेकिन ग्रामीणों में लगातार भय बना रहता है। लोग अब खेतों और जंगल की तरफ अकेले जाने से भी कतरा रहे हैं。 *वन विभाग ने दी ये सावधानियां* वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को रात के समय सुरक्षित रहने और मवेशियों के बाड़ों को पूरी तरह बंद रखने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही वन विभाग ने कहा है कि बाड़ों के चारों तरफ ऊंची मजबूत बाड़ेबंदी हो रात में तेज लाइट की व्यवस्था रखें और मवेशियों को खुले में न छोड़ें। ग्रामीणों से अपील की गई है कि पैंथर दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद उसका सामना न करें।0
0
Report
उदयपुर के बेदला गांव में एक साथ आए दो पैंथर, घर में रखा पालतू पिल्ला बना शिकार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के भीलों का बेदला गांव में मोहन गमेती के घर में दो पैंथर एक साथ मुख्य गेट को फांदकर घुस आए। दोनों पैंथरों ने घर के आंगन में मौजूद कुत्ते के एक पिल्ले का शिकार कर लिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहले भी कई बार पैंथर का मूवमेंट इलाके में देखा गया है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एक साथ दो पैंथर के आने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगा पैंथर को पकड़ने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
हिरणा के शहीद विष्णु शेखावत विद्यालय का नया भवन उद्घाटन, दिलावर ने कहा भविष्य उज्ज्वल
Sikar, Rajasthan:सीकर मंत्री मदन दिलावर ने हिरना विद्यालय के नवीन भवन का किया उद्घाटन सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : शिक्षा मंत्री दिलावर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को फतेहपुर क्षेत्र के हिरणा गांव स्थित शहीद विष्णु शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय के नवीन भवन के उद्घाटन के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शहीद विष्णु शेखावत के नाम पर बने इस विद्यालय का नया भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को इस नई सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और他们 उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने भी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस सहायता में राज्य स्तर पर अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिल रही है और भविष्य में यह सहायता राशि और बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष किए जाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा तथा शिक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इसी सोच के साथ लाडो प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बेटी की शिक्षा बाधित न हो। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा के विविध चरणों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तथा कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बेटी शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बने। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का पूरा लाभ उठाकर मन लगाकर अध्ययन करें तथा अपने माता-पिता, गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा विद्यालय के नवीन भवन के उद्घाटन के साथ ही हिरना गांव एवं आसपास के क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जिससे आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद ने की। इस दौरान भाजपा नेता श्रवण चौधरी, अभिनेष महर्षि पूर्व विधायक रतनगढ़, महावीरनाथ महाराज, भाखरवासी, भाजपा प्रवक्ता, महिपाल सिंह महला तथा सवाई सिंह, निर्वतमान सरपंच जगदीश शर्मा ग्राम पंचायत हिरना शामिल रहे। कार्यकम का संचालन मनीष शर्मा, ब्रह्दत्त शर्मा ने किया。 bite शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर0
0
Report
धौलपुर के डांग में वनकर्मियों के व्यवहार के खिलाफ पशुपालक संघ ने समाधान माँगा
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में पशुपालक संघ की बैठक हुई आयोजित, वनकर्मियों पर पशुपालकों ने परेशान करने का लगाया आरोप सरमथुरा (धौलपुर) कस्बा में पशुपालक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी राइका की अध्यक्षता में मारवाड़ी पशु पालक संघ की बैठक आयोजित हुई। पशुपालकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पश्चिमी राजस्थान से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं के साथ धौलपुर के डांग क्षेत्र में आते हैं, लेकिन पहली बार वनकर्मियों द्वारा पशुपालकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। वनविभाग पशुओं को चराने के लिए परमीशन नहीं दे रहा। पशुपालकों ने वनकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जंगल में पशु चराने के दौरान वन विभाग के कर्मचारी उन्हें अनावश्यक रूप से तंग और परेशान भी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी राइका ने पशु पालकों को जल्द ही उनकी समस्या को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया। वहीं कहा कि पशुपालक ही पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी राजस्थान के बीच सेतु बने हुए हैं, जो वर्षों से इस पुरानी परंपरागत को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने वनकर्मियों द्वारा पशुपालकों के साथ अनुचित व्यवहार करने पर नाराजगी जताई। बैठक में संघ ने पशुपालकों को सम्मानजनक तरीके से पशुओं की चराई करने देने और वनकर्मियों के अनुचित व्यवहार नहीं करने की मांग की गई। वहीं उच्च अधिकारियों को पशुपालकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय किया गया। बैठक के दौरान पशु पालकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी राइका का राजस्थानी परंपरा में साफा पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके पर बोदा राम, नीमा राम, उदा राम, छोटूराम सहित बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।0
0
Report
बलरामपुर के स्कूल में महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार मामला: प्रधान पाठक निलंबित
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर महिला शिक्षकों के साथ अमर्यादित ब्यवहार करने को लेकर प्रधान पाठक मनोज गुप्ता को किया गया निलंबित स्कूल में महिला शिक्षकों द्वारा बच्चे को फीडिंग कराते समय छुपकर देखने और पीरियड के समय मेडिकल सर्टिफिकेट फिकेट मांगने का गंभीर आरोप लगाया था स्कूल की महिला शिक्षकों ने जाँच में शिकायत सही पाए जाने साथ ही विद्यालय के अभिलेखों का सही संधारण नही करने पर की गई कार्यवाही जाँच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा ने की कार्यवाही वाड्रफनगर विकासखंड के भरूही बांस माध्यमिक शाला का मामला निलंबन अवधि में मनोज गुप्ता को शंकरगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में किया गया0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा का बेंगलुरु में भव्य स्वागत, महिला शक्ति में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु रीना मित्तल ने जताया सीएम का आभार प्रवासी राजस्थानी संगम में पधारने पर दिया धन्यवाद कहा,सीएम के आगमन से महिला शक्ति में उत्साह अपनों के बीच सीएम का आना गौरवशाली लम्हा राजस्थान फाउंडेशन की महिला विंग करेगी स्वागत सीएम भजनलाल शर्मा का होगा भव्य स्वागत महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों पर मृदुला मालपानी, रीना मित्तल, जैसिका शर्मा ने दिया धन्यवाद0
0
Report
दमोह गैसाबिकाद में river डूबने से छात्र की मौत, मातम पसरा
Damoh, Madhya Pradesh:गैसाबाद, दमोह में नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। गैसाबाद में रहने वाले चार कॉलेज स्टूडेंट्स व्यारमा नदी के जलखंडी घाट पर नहाने गए थे। सक्षम जैन नाम के छात्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से सक्षम को बाहर निकाला गया और उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। गैसाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बलरामपुर के DAV पब्लिक स्कूल में शिक्षक की डंडे से पिटाई उजागर
Balrampur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-बलरामपुर * शिक्षक पर दो छात्रों की डंडे से पिटाई का आरोप। * बाल नहीं कटवाने पर कथित रूप से दी गई सजा। * छात्रों को परिजनों से घटना छिपाने की शिक्षक ने दी थी धमकी। * छात्र की तबीयत बिगड़ने पर खुला पूरा मामला। * प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल का मामला। मामले की जांच में जुटा हुआ है शिक्षा विभाग0
0
Report
Advertisement
आमानाला में दयोदय हथकरघा केंद्र से बदली जिंदगी, रोजगार से जोड़ रहा परिवार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - जिले के आमानाला में एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है… जहाँ कभी लोग शराब बनाने-बेचने और मछलियाँ पकड़कर जीवनयापन करते थे, आज वही लोग हथकरघा चलाकर अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। जैन समाज के समाजसेवियों द्वारा शुरू किया गया दयोदय हथकरघा केंद्र न सिर्फ रोजगार दे रहा है, बल्कि कई परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम भी कर रहा है। देखिए हमारी खास रिपोर्ट… वीओ - 1 - मंडला के आमानाला में स्थापित दयोदय हथकरघा केंद्र आज परिवर्तन की एक मिसाल बन चुका है। जैन समाज के कुछ समाजसेवियों की पहल से शुरू हुआ यह केंद्र उन लोगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आया है, जो कभी शराब बनाने-बेचने, शराब के नशे में हिंसा करने और मछलियों का शिकार करने जैसे कामों में लगे रहते थे। समाज सुधार और रोजगार सृजन के उद्देश्य से शुरू किए गए इस हथकरघा केंद्र ने ग्रामीण युवाओं और परिवारों को एक नई पहचान दी है। आज यही लोग हथकरघा पर कपड़ा बुनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। कभी शराब के अड्डे के रूप में बदनाम रहे आमानाला के कई परिवार अब मेहनत और हुनर के दम पर नई पहचान बना रहे हैं। हथकरघा के जरिए इन्हें न सिर्फ रोजगार मिल रहा है, बल्कि लोगों की सोच और जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आया है। वीओ - 2 - इस केंद्र का उद्देश्य लोगों को गलत रास्तों से हटाकर उन्हें रोजगार देना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है । दयोदय हथकरघा केंद्र आज यह साबित कर रहा है कि यदि समाज मिलकर पहल करे तो भटके हुए लोगों को भी सही दिशा दी जा सकती है । आमानाला का यह हथकरघा केंद्र सिर्फ कपड़ा ही नहीं बुन रहा… बल्कि कई परिवारों के भविष्य और उम्मीदों को भी नई डोर से जोड़ रहा है。0
0
Report
विपक्ष मकर द्वार प्रदर्शन; राम मंदिर चंदा घोटाला पर अमित शाह के खिलाफ नारे
Noida, Uttar Pradesh:विपक्ष के सांसदों ने आज फिर से मकर द्वार पर प्रदर्शन किया राम मंदिर चंदा में गड़बड़ी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने की नारेबाजी0
0
Report
कांकेर के मरकाटोला गांव में भालू हमले से दो मौत, ग्रामीण धरने पर
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। मरकाटोला गांव के ग्रामीण स्कूल के सामने धरने पर बैठे, दो दिन पहले गांव में भालू के हमले से दो लोगों की हुई थी मौत, वन्य प्राणियों से सुरक्षा समेत 5 सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार का कहर: दो रिक्शे पलटकर कार से भिड़े, चालक घायल
Dehradun, Uttarakhand:विकास नगर के झाझरा क्षेत्र में आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... प्रेम नगर से विकासनगर की तरफ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ऑटो रिक्शे को दौड़ा रहे दो रिक्शा चालक अचानक हादसे का शिकार हो गए... अपनी क्षमता से ज्यादा इन रिक्शे को दौड़ा रहे चालकों के सामने अचानक विकासनगर की तरफ से एक तेज कार आ गई... जिससे रिक्शा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और तेज ब्रेक लगते ही एक दूसरे के आगे पीछे दौड़ रहे दो रिक्शा सड़क पर पलट गए... घटना में एक रिक्शा चालक ज्यादा गंभीर घायल हुआ है...जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया... जबकि इन वाहनों के शीशे चकनाचूर होकर सड़क पर बिखरे नजर आए...0
0
Report
उत्तराखंड चुनाव से पहले भाजपा के कई विधायक टिकट कटे, नाराजगी बढ़ी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं ... भाजपा के लिए चिंता की बात सरकार की परफॉमेंस से ज्यादा विधायकों की खराब रिपोर्ट है ... जिसमें विधायकों के प्रति ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के दो तिहाई भाजपा विधायकों का अगले विधानसभा चुनाव में टिकट कट सकता है। पार्टी और संघ की ओर से राज्य में अपने हिस्से की सभी 47 सीटों पर कराए गए आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाराजगी की बात सामने आई है। पार्टी नहीं चाहती कि विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी उसकी जीत की हैट्रिक की संभावनाओं पर ग्रहण लगाए। ऐसे में नेतृत्व इन सीटों पर नया चेहरा पेश कर सत्ता विरोधी लहर की धार को कुंद करना चाहता है। आपको बता कि रिपोर्ट में बीते चुनाव में हारी हुई 23 सीटों में से 10 सीटों पर स्थिति बेहतर होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में सरकार के खिलाफ कम, विधायकों के खिलाफ नाराजगी ज्यादा है। लोग मानते हैं कि भाजपा के दस साल के शासन में विकास के कई कार्य हुए हैं। हालांकि इस दौरान स्थानीय बोध का स्वर मजबूत हुआ है। आंतरिक सर्वे के तहत, कुछ क्षेत्रों पर प्रशासनिक हिलाहवाली, युवाओं में सामान्य नाराजगी की भी बात सामने आई है, जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की पहल की जाएगी। संघ सूत्रों के मुताबिक बीते दो महीने में राज्य की सभी 70 सीटों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, महत्वपूर्ण हस्तियों के अलावा सामान्य लोगों से अलग-अलग माध्यमों से संपर्क के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। ग्राफिक्स देहरादून जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पौड़ी जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, उत्तरकाशी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, टिहरी जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, हरिद्वार जनपद में 5 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, चमोली जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, बागेश्वर जनपद में 1 सीट पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, अल्मोड़ा जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, नैनीताल जनपद में 3 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, पिथौरागढ़ जनपद में 2 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, ऊधमसिंह नगर जनपद में 4 सीटों पर रिपोर्ट नेगेटिव आई, विजय ओ __ भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार इन रिपोर्ट को नकारते हुए नजर आ रहे हैं । भाजपा नेता ने कहा कि जहां पिछले चुनाव में भाजपा कमजोर थी .. वहां पर मंथन हो रहा है और उम्मीद है कि इस बार जीत पिछली बार से बड़ी होगी । बाइट __ कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा विजय ओ __ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के इस सर्वे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस बार 12 से बढ़कर 32 सीट पर भाजपा की स्थिति खराब है ... लेकिन जैसे जैसे ये समय आगे बढ़ेगा सीट नंबर का आंकड़ा 40 पार तक पहुंच जाएगा। बाइट __ गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस फाइनल वि ओ __ उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है ... वैसे वैसे सियासी दलों की रणनीति भी वर्तमान परिस्थितियों को देख कर बदल रही है। लेकिन सत्ताधारी दल के लिए दस साल की एंटीइनकंबेंसी को डेमेज कंट्रोल करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है ।0
0
Report
प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान हेतु अनिश्चितकालीन धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:0708ZUP_prg_dharana_r प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय का नाम ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष में ऐतिहासिक भूल सुधारने की उठी मांग महुआ डाबर संग्रहालय परिवार ने अस्पताल का नाम बदलने की मांग दोहराई मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का ऐलान धरने में छात्र-युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा धरनाकारियों का दावा- मलाका जेल स्थल पर बना है स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान को उचित सम्मान दिलाने की मांग तेज0
0
Report
Advertisement
