icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन के विज्ञापन से दो परिवार साइबर ठगी के शिकार

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में ऑनलाइन दुल्हन की तलाश दो परिवारों को महंगी पड़ गई। बेटे और भाई की शादी की चाहत में दो महिलाएं साइबर ठगों के जाल में फंस गईं और जालसाजों ने उनसे 24 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ठग लिए। वीओ- फेसबुक पर अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़कियों से शादी कराने का विज्ञापन,WhatsApp पर सुंदर लड़कियों की तस्वीरें,500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और शादी में दहेज देने का वीडियो दिखाकर ठगों ने ऐसा भरोसा जीता कि पीड़ितों ने अलग-अलग किश्तों में पैसे ट्रांसफर कर दिए,लेकिन जैसे ही महिलाओं ने वीडियो कॉल पर दुल्हन से बात कराने की मांग की,ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिए।मामला ग्वालियर के शब्दप्रताप आश्रम क्षेत्र का है। रामपुरी मोहल्ले में रहने वाली आरती शाक्य और उनकी पड़ोसन पूनम जाटव ने साइबर ठगी की शिकायत की है,दोनों अपने परिवार में शादी के लिए लड़की की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान फेसबुक पर उन्हें एक विज्ञापन दिखाई गया था, जिसमें दावा किया गया था कि शादी के लिए परेशान कुंवारे लड़कों का विवाह अनाथ आश्रम की लड़कियों से कराया जाता है।विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने अपना नाम गौरव शर्मा बताया और इंदौर के 'गुरूनानक अनाथ आश्रम' से जुड़े होने का दावा किया।ठग ने भरोसा जीतने के लिए WhatsApp पर 8 से 9 सुंदर लड़कियों की तस्वीरें भेजीं। परिवार को लड़की पसंद आई तो आरोपी ने दूल्हे और दुल्हन की तस्वीर साथ लगाकर 500 रुपये के स्टाम्प पेपर जैसा दिखने वाला फर्जी रजिस्ट्रेशन फॉर्म और मैरिज सर्टिफिकेट का ड्राफ्ट तक भेज दिया।जिसके बदले में 01 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी वसूली गयी।आरोपी ने 2 अक्टूबर को शादी कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि वे केवल एक घंटे के लिए ग्वालियर आएंगे और शादी कराकर वापस लौट जाएंगे।इसके बाद ठगी का अगला खेल शुरू हुआ। वीओ- आरोपी ने WhatsApp पर एक वीडियो भेजा, जिसमें फ्रिज, अलमारी, कूलर, बाइक और दूसरे घरेलू सामान दिखाई दे रहे थे।दावा किया गया कि अनाथ आश्रम की तरफ से लड़की को शादी में ये सामान दहेज के रूप में दिया जाएगा।लेकिन इसका खर्चा दूल्हा पक्ष को उठाना होगा।इसके बाद एक QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। पहली किश्त के तौर पर 7 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए,जिसमें खाते का नाम गौरव की जगह 'तालिम खान'दिखाई दिया।इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 24 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।महिलाओं को जब दुल्हन से शादी से पहले वीडियो कॉल पर बात करने की इच्छा हुई तो आरोपी ने यह कहकर मना कर दिया कि आश्रम में वीडियो कॉल की अनुमति नहीं है,इसके बाद जब तय तारीख को लेकर महिलाओं ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके नंबर बंद आने लगे।WhatsApp पर दोनों महिलाओं को ब्लॉक कर दिया गया।तब उन्हें एहसास हुआ कि शादी कराने के नाम पर उनके साथ साइबर ठगी हो चुकी है। वीओ-पीड़िता आरती शाक्य के मुताबिक उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार ने उधार लेकर ये रकम जुटाई थी। उम्मीद थी कि घर में बेटे की शादी होगी तो बहू आएगी और धीरे-धीरे उधार चुकाया जाएगा।वहीं पूनम जाटव का कहना है कि कम पढ़े-लिखे होने के कारण वे फर्जी दस्तावेज और वीडियो देखकर आरोपी के झांसे में आ गईं। उन्हें उम्मीद थी कि भाई की शादी होगी तो घर मे खुशियां आएंगी। साथ ही अनाथआलय की बेटी को भी परिवार मिल जाएगा। अब दोनों महिलाओं ने आरोपी पर कार्रवाई और ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। बाइट- आरती शाक्य- पीड़िता वीओ- बहरहाल मामले की शिकायत लिखित रूप से पुलिस से की गई है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।पुलिस के शिकायत की पुष्टि के बाद जिस मोबाइल नंबर से महिलाओं से संपर्क किया गया था,उसकी डिटेल निकालेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यानी शादी के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहे आकर्षक विज्ञापन से सावधान रहना जरूरी है, क्योंकि एक क्लिक, एक WhatsApp चैट और एक QR कोड ने दो परिवारों से उनकी मेहनत की कमाई छीन ली।
0
0
Report

गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव 11-20 अक्टूबर, रामलीला और पटन देवी प्रतिमा आकर्षण

Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर आयोजन समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांधी मैदान में इस दौरान कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास तौर पर रामलीला का मंचन लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। दशहरा महोत्सव के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति की ओर से मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को तैयार किया गया है। रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन और रावण पर विजय की कथा का मंचन किया जाएगा। पटन देवी मंदिर की प्रतिकृति बनेगी आकर्षण इस बार गांधी मैदान में ऐतिहासिक पटन देवी मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति तैयार की जा रही है। करीब 10 फीट ऊंचे मंदिर मॉडल के साथ 5 फीट की देवी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिकृति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी。 आयोजन समिति का प्रयास है कि गांधी मैदान पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दशहरा महोत्सव के साथ-साथ पटना की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिले। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष फोकस बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। गांधी मैदान परिसर में विशेष वॉच टावर बनाए जा रहे हैं, जहां से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी。 इसके अलावा पूरे परिसर में CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ के प्रवेश और निकास पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात आयोजन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गांधी मैदान में मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। साथ ही आग से संबंधित किसी भी घटना को लेकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गांधी मैदान परिसर में अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है। साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, इस बार गांधी मैदान का दशहरा महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी खास रहने वाला है। रामलीला, पटन देवी मंदिर की प्रतिकृति और सुरक्षा-सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था के बीच 11 से 20 अक्टूबर तक गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव का रंग देखने को मिलेगा.
0
0
Report

हरियाणा की मंडियों में 9 लाख टन धान खुले में सड़ रहे, किसान आत्महत्या कगार

Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा की मंडियों में 9 लाख टन धान खुले में सड़ रहा है और किसान आत्महत्या को मजबूर हैं! • खरीद केवल 30% और उठान महज 17% हुआ है। • किसान 15-15 दिनों से मंडियों में भूखे-प्यासे पड़े हैं। • पोर्टल, गेट पास और नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। • घरौंडा (करनाल) में फसल न बिकने पर किसान ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मैं "CM नायब सैनी को खुली चुनौती देता हूं कि हाथ में गंगाजल लेकर उन 24 फसलों के नाम गिनाएं, जिनकी खरीद वास्तव में MSP पर हो रही है." जहां-जहां BJP, वहां-वहां खेती-किसानी की बर्बादी की गारंटी!
0
0
Report
Advertisement

107 बच्चों पर एक शिक्षिका,एसडीएम के निरीक्षण में खुली अव्यवस्थाओं की पोल

Deepak DixitDeepak DixitFollow3m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील की एसडीएम शिवानी सिंह ने भरखनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया के औचक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। विद्यालय में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष 67 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका गुंजन दीक्षित अवकाश पर थीं, जिससे 107 बच्चों की जिम्मेदारी एक ही शिक्षिका पर मिली। वही बी ई ओ भरखनी ने यहाँ दूसरे शिक्षक की अस्थायी तैनाती भी नहीं की । एसडीएम ने कक्षाओं में बच्चों की शैक्षिक क्षमता परखी। कक्षा तीन की यशस्वी ने बोर्ड पर सवाल हल किया, कुमकुम ने 18 का पहाड़ा सुनाया और कक्षा दो की नंदिनी ने सुलेख लिखकर दिखाया। बच्चों का प्रदर्शन संतोषजनक मिलने पर एसडीएम ने उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण में विद्यालय का समरसेबल खराब मिला। इंचार्ज अध्यापिका ने बताया कि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई और प्रधान को भी लिखित रूप से अवगत नहीं कराया गया था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और प्रधान मंजू सिंह को समरसेबल ठीक कराने के निर्देश दिए। इंडिया मार्का हैंडपंप से गंदा पानी आने पर भी समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शौचालय और वॉश बेसिन की खराब टोंटियां दुरुस्त कराने को कहा। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया विद्यालय का संचालन दो कमरों में मिला उनकी भी छत बरसात के समय टपकती हैं बताया कि परिसर में स्थित अतिरिक्त भवन को कंडम घोषित होने के बाद भी अभी तक उसकी नीलामी नहीं की गई है बताया कि वह अपनी निरीक्षण आख्या डीएम को भेजेंगी।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ स्टेशन पर GM कोलकाता का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और कोयला लोडिंग पर जोर

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं...मौके पर हावड़ा के डीआरएम विशाल कपुर समेत कई रेलवे के अधिकारी मौजूद थे...जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और रेल कर्मियों की समस्याएं सुनीं...पत्थर उद्योग के व्यापारियों और ईजरप्पा प्रतिनिधियों ने भी उनसे मुलाकात की... महाप्रबंधक ने लोटामारा कोल साइडिंग का भी निरीक्षण किया...सुरक्षा व्यवस्था, कोयला लोडिंग और संचालन की जानकारी ली...उन्होंने कोल कंपनी के अधिकारियों को ज्यादा कोयला लोडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली संकट में कोयले की सप्लाई अहम है, जिसमें पूर्व रेलवे की खास भूमिका है... पाकुड़ से बड़े पैमाने पर कोयला लोड होता है...निरीक्षण का मकसद लोडिंग क्षमता और दक्षता बढ़ाना था...पाकुड़ से पटना और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने के सवाल पर महाप्रबंधक ने कहा कि पटना के लिए ट्रेन की मांग को संज्ञान में लिया गया है...उन्होंने कहा कि जो मांग जनता की ओर से सामने आ रही है और जहां सुविधा का अंतर है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा...कुछ निर्णय जोनल स्तर पर, कुछ रेलवे बोर्ड और कुछ मंडल स्तर पर लिए जाते हैं...इसलिए संबंधित स्तर पर इसकी संभावनाओं की जांच की जाएगी...
0
0
Report

वैशाली में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस का बड़ा हमला; 25 हजार लीटर महुआ नष्ट

Hajipur, Bihar:वैशाली में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है।एसएसपी शुभांक मिश्रा के सख्त निर्देश पर शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद टोक दियारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर धावा बोला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 25 हजार लीटर अर्धनिर्मित कच्चा जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।इतना ही नहीं, शराब तैयार करने के लिए बनाई गई 10 अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।यानी पुलिस ने सिर्फ शराब के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि शराब तैयार करने के पूरे सेटअप को ही तहस-नहस कर दिया।दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण और तस्करी की शिकायतों को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है。 एसएसपी शुभांक मिश्रा ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन, बिक्री और सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के बाद पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही है।जफराबाद टोक दियारा में हुई इस कार्रवाई में हजारों लीटर कच्चा जावा महुआ नष्ट किया गया और 10 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया。 एसएसपी के निर्देश के बाद अब पुलिस की नजर शराब के कारोबार से जुड़े ठिकानों और नेटवर्क पर है।शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।
0
0
Report
Advertisement

धर्मजयगढ़ में अवैध खैर लकड़ी के ट्रक पर बड़ी कार्रवाई, चालक मौके से फरार

Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा ट्रक क्रमांक UP 67 AT 1395 जब्त किया है। कार्रवाई 7 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे बाकारुमा-लैलूंगा मार्ग पर धातुनपारा के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में जंगली हाथियों की निगरानी के दौरान वन विभाग को खैर लकड़ी के संदिग्ध परिवहन की सूचना मिली थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर बाकारुमा रेंजर विष्णु मरावी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और करीब छह सदस्यीय टीम गठित कर मौके के लिए रवाना हुए। वन विभाग की टीम ने धातुनपारा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक में बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ियां लदी मिलीं। टीम ने ट्रक समेत पूरी लकड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल वन विभाग जब्त खैर लकड़ी की कुल मात्रा, परिवहन से जुड़े दस्तावेज और ट्रक मालिक की जानकारी जुटा रहा है। साथ ही लकड़ी के अवैध परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

संभल में बुजुर्ग महिला की शवयात्रा में हाथियों का अनोखा रिश्ता वायरल

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बुजुर्ग महिला की शव यात्रा में मृतक महिला और बेजुबान हाथी के अनोखे रिश्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल । 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की शव यात्रा में शामिल हुए मृतक बुजुर्ग महिला के पालतू हाथी परमा और मोहन । शव यात्रा में शामिल सैकड़ों ग्रामीणों के साथ आगे - आगे चले मृतक महिला के पालतू हाथी .. दिवंगत बुजुर्ग महिला राम बेटी और पालतू हाथियों का अनोखा रिश्ता देख लोग हुए भावुक । मृतक महिला के परिवार में 200 वर्षों से चली आ रही हाथी पालने की परंपरा .. बुजर्ग राम बेटी निभा रही थी हाथियों को पालने की पुरानी परम्परा .. गुन्नौर तहसील क्षेत्र के ब्यौरा गांव का मामला ।
0
0
Report

सतना के एनआरसी वार्ड में चोर ने जाली गेट काटकर चोरी; CCTV फुटेज रिकॉर्ड

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में बीती रात चोरी की वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर जाली वाला गेट काटकर वार्ड में घुसा। वहां कुपोषित बच्चों के साथ सो रहीं महिलाओं पर स्प्रे करने के बाद उनके मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। चोर एनआरसी में भर्ती कुसुम और प्रियंका रैकवार के मोबाइल ले गया। कुसुम के बैग से 500 रुपए नकद भी चोरी किए। वारदात के समय वार्ड में तीन महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ सो रही थीं। एक नर्स और केयरटेकर भी मौजूद थे। अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार की देर शाम सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चोर एनआरसी वार्ड के बाहर लगे जाली वाले गेट को काटकर अंदर दाखिल हुआ। कुछ देर तक उसने वार्ड में रेकी की और फिर करीब 10 मिनट के अंतराल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते समय चोर वार्ड की लाइट भी बंद करता गया। अस्पताल प्रबंधन ने सिटी कोतवाली पुलिस को CCTV फुटेज उपलब्ध कराया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

सीकर PWD कार्यालय में एक्सईएन-ठेकेदारों के बीच मारपीट का विवाद

Sikar, Rajasthan:सीकर के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय में बुधवार शाम अधिशासी अभियंता प्रकाशचंद और कुछ ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। एक्सईएन के चेंबर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप ठेकेदारों ने लगाया। बाद में एक्सईएन कार से निकलते समय उनकी कार पर हमला हुआ, शीशे टूट गए और उन्हें बाहर खींचने का प्रयास किया गया। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके बिल व फाइलों के संबंध में बातचीत के दौरान जानबूझकर भुगतान रोक रखा था; बदले की कार्रवाई के रुप में मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने उद्योगनगर थाना में शिकायत दी है; पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे सीकर के आर्ट्स कॉलेज में चल रहे लगभग 2.96 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य भी बताये जा रहे हैं; firm की ओर से 77 लाख रुपए के बिल पेश हुए थे; एक्सईएन ने मौके पर निर्माण कार्य और गुणवत्ता की जांच की; आरोप है कि जांच में 31 लाख रुपए के कार्यों में अनियमितता पाई गई और क्वालिटी कंट्रोल के सैंपल फेल हुए; बिलों का भुगतान रोक दिया गया। दादिया-खिरोड़ सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी विजिलेंस जांच चल रही थी; सड़क गारंटी पीरियड में होने के बावजूद पैचवर्क नहीं करने की शिकायत पर एक्सईएन ने विजिलेंस को रिपोर्ट भेजी। प्रकाशचंद को 3 अक्टूबर को APO किया गया था और बुधवार को विभागीय निर्देश पर वे PWD कार्यालय पहुंचे थे; ठेकेदारों को उनके कार्यालय आने की सूचना मिली और विवाद शुरू हो गया। ठेकेदार रामावतार जाखड़ सहित अन्य ने चेंबर में बिलों व फाइलों को लेकर बातचीत की; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, जिस पर एक्सईएन ने आपत्ति जताई और बहस शुरू हो गई। एक्सईएन के अनुसार चेंबर से निकलकर वे कार में बैठे थे कि हमला हुआ। ठेकेदारों का कहना है कि एक्सईएन ने उनके साथ मारपीट की।
0
0
Report

पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय हाईटेक बनाने की यात्रा तेज, 500 करोड़ लागत से टर्मिनल बनेगा

Patna, Bihar:पटना जंक्शन को विश्वस्तरीय और हाईटेक बनाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार को पटना जंक्शन का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली स्टेशन बिल्डिंग और हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। हार्डिंग पार्क पैसेंजर टर्मिनल को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे भी मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। ट्रेन से उतरने के बाद यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकले बिना सीधे मेट्रो या स्थानीय बस पकड़ सकेंगे। इससे यात्रियों के समय के साथ ऑटो-कैब के अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी। टर्मिनल के आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण को गति देने के लिए रेलवे बोर्ड जल्द बजट फंड जारी करने की तैयारी में है। इस टर्मिनल से प्रतिदिन 70 से अधिक पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का परिचालन होगा। यहाँ से रोजाना करीब एक लाख से अधिक यात्रियों के आने-जाने का अनुमान है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top