पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने महरौली दरगाह पर चढ़ाई चादर
New Delhi, Delhi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली दरगाह पर चादर चढ़ाई। मोर्चा के अध्यक्ष और उनके समर्थक यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए दुआ मांगी। देशभर में पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
