icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जावरा में गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते तनाव की चेतावनी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा में इस बार गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। विसर्जन के जुलूस के लिए हिंदू पक्ष की ओर से चुनी गई जगह को लेकर मुस्लिम पक्ष की सहमति नहीं है। दोनों पक्षों के मतभेद को देखते हुए पुलिस और बटालियन फोर्स ने इस स्थान को अपने सुरक्षा मे लें लिया है । यह जगह जावरा का पैलेस मैदान है, जिसे मुस्लिम पक्ष के आयोजनों के चलते कर्बला मैदान के नाम से भी जाना जाता है। सुरक्षा को लेकर जावरा में अलग-अलग बटालियन से अतिरिक्त बल बुलाकर तैनात किया गया है। जावरा शहर में निकलने वाली हर झांकी के साथ भी अलग पुलिस बल रहेगा। पुलिस अधिकारी लगातार पूरे इलाके की निगरानी कर रहे हैं। ऐसे में आज जावरा में पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है, तो वहीं आम लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है।
0
0
Report

सतना में शराब दुकान के पास पुरानी रंजिश से युवक पर चाकू हमला

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र की नईबस्ती में गुरुवार रात शराब दुकान के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हनुमान नगर निवासी रावेन्द्र सिंह उर्फ छोटू रात करीब 10 बजे बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह वार्ड क्रमांक-15 की शराब दुकान के पास पहुंचा, वहां चार-पांच लोग खड़े मिले। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने रावेन्द्र से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक मारपीट के दौरान आरोपियों ने रावेन्द्र पर चाकू से तीन वार किए। चाकू के वार कमर और दोनों पैरों में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते रवि रैकवार, बाबू दाहिया और प्रतीक यादव पर हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर कोलगवां पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के बयान लिए। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में गणेश प्रतिमा विसर्जन सुरक्षा चौकसी, ड्रोन से निगरानी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में गणेश विसर्जन के लिए चार स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है,जबकि सुरक्षा के लिए करीब 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा से एक बटालियन भी बुलाया गया है। गणेश प्रतिमाओं के चल समारोह और विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। वहीं, बारिश कम होने के कारण इस बार प्राकृतिक जलस्रोतों के बजाय कृत्रिम विसर्जन कुंड तैयार किए गए हैं। हमलापुर और फिल्टर प्लांट के पास इन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। aaj बैतूल शहर में ढोल-नगाड़ों और भव्य झांकियों के साथ गणपति विसर्जन चल समारोह निकलेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से विसर्जन करने की अपील की है।
0
0
Report

उज्जैन नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्ति, शपथ के बाद शहर विकास योजना शुरू

Ujjain, Madhya Pradesh:नगर निगम में 8 एल्डरमैन की नियुक्ति, कलेक्टर ने दिलाई शपथ शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर देंगे सुझाव, निगम मुख्यालय में हुआ स्वागत-सम्मान उज्जैन नगर निगम में 8 नए एल्डरमैन यानी नाम निर्दिष्ट पार्षदों की नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश शासन के आदेश के बाद गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रशासनिक संकुल में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी-nवनियुक्त एल्डरमैन को शपथ दिलाई। नवनियुक्त एल्डरमैन में मुकेश मालवीय, अशोक देवड़ा, मनीष खंडेलवाल, अरविन्द्र उपाध्याय, मुकेश चौधरी, धर्मेन्द्र बरूआ, शैलेन्द्र यादव और मधुकर राव शामिल हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा मौजूद रहे। शपथ के बाद नगर निगम मुख्यालय के परिषद हाल में नवनियुक्त एल्डरमैन के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने सभी का पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नए एल्डरमैन अब नगर निगम की बैठकों में शामिल होकर शहर के विकास, जनहित और नगरीय व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे। नवनियुक्त सदस्यों ने भी नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
0
0
Report

बांका मंदार पर्वत पर युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो, छह अज्ञात युवक

Patna, Bihar:बांका के ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते और चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो पुलिस के संज्ञान में 22 सितंबर को आया। इसके बाद बौंसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 14:45 बजे सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बौंसी थाना अध्यक्ष के व्हाट्सऐप पर वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मंदार पर्वत पहुंचे। करीब 15 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान का सत्यापन किया। पुलिस जांच में वायरल वीडियो मंदार पर्वत का पाया गया। प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में छह अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार एवं अश्लील हरकत की जा रही थी। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात प्राथमिकी में दर्ज की गई है। वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने इसमें दिखाई दे रहे युवकों और युवती की पहचान का प्रयास शुरू किया। इसके लिए मंदार पर्वत के आसपास रहने वाले ग्रामीणों और वहां मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, स्थानीय दुकानदारों ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों के नवयुवक होने की जानकारी दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने तक किसी भी युवक की पहचान स्पष्ट रूप से नहीं हो सकी थी। मामल में बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने अपने बयान पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो को मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहंता (BNS) की धारा 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंदार पर्वत जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल से इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे चेहरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कोरबा के कुदुरमल में जर्जर स्कूल, एक भवन से दो स्कूलों में पढ़ाई

Korba, Chhattisgarh:एंकर कोरबा में शिक्षा व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूल का भवन तो है लेकिन उसमें पढ़ाई नहीं होती। बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन करीब डेढ़ सौ मीटर दूर दूसरे स्कूल में पढ़ने को मजबूर हैं। वजह है जर्जर हो चुका स्कूल भवन जहां दीवारों में छेद हैं, फर्श में गड्ढे हैं और छत से लगातार पानी टपकता है। लगभग 350 बच्चों की पढ़ाई अब तीन कमरों में सिमटकर रह गई है। कोरबा जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर ग्राम कुदुरमल के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन अब सुरक्षित नहीं रहा है। पहले यहां 9वीं से 12वीं तक के करीब 350 छात्र-छात्राएं पढ़ते थे, लेकिन भवन की दीवारों में बड़े-बड़े छेद हो चुके हैं, फर्श जगह-जगह टूटा है और बारिश होते ही छत से पानी अंदर आ रहा है। स्कूल प्रबंधन ने विभाग से शिकायत की, पर स्थायी समाधान नहीं हुआ। बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाला गया, पर वह भी असरकारी नहीं रहा। पानी की बूंदें अब भी कमरों में पहुँच रही हैं। आखिरकार स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के लिए अपना स्कूल भवन छोड़ना पड़ा और डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के भवन में हायर सेकेंडरी के बच्चों की पढ़ाई हो रही है। पहली पाली में 6वीं से 8वीं के बच्चे पढ़ते हैं और दूसरी पाली में 9वीं से 12वीं के करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन असली समस्या यही है कि मिडिल स्कूल भवन में सिर्फ तीन कमरे उपलब्ध हैं। 9वीं और 10वीं के लिए अलग-अलग कक्षाएं, 11वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, और 12वीं में भी इन्हीं तीन संकायों की कक्षाएं हैं, इसलिए कई कमरों की आवश्यकता है। मिडिल स्कूल के बच्चे भी प्रभावित हैं, क्योंकि पहले कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक थीं, अब लगभग तीन घंटे कम हो गए हैं और समय घटकर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रह गया है। शरारती तत्वों द्वारा छत पर लगाये तिरपाल को फाड़ दिया जाता है और पानी की टंकी का नल टूट गया है, बारिश के दिनों में स्कूल के सामने घुटनों तक पानी भर जाता है। मध्यान्ह भोजन के लिए रसोई कक्ष भी जर्जर है, इसलिए रसोइयों को खुले में खाना बनाना पड़ रहा है। सरकार बेहतर शिक्षा और सुविधाओं की बात करती है, लेकिन कुदुरमल में बच्चों की पढ़ाई जर्जरBUILDING और बदहाल व्यवस्था के बीच फंसी हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय का जवाब आप खुद सुनिए। फिलहाल कुदुरमल में बच्चों की पढ़ाई वैकल्पिक व्यवस्था के भरोसे चल रही है, लेकिन यह व्यवस्था कितने दिन चलेगी, यह सवाल है।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है; उनके स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 25 सितंबर 1916 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म हुआ। 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिचारक के रूप उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित कर दिया। 1968 को वह हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनका राजनीतिक जीवन का एक कालखंड था; एक परिचारक के रूप जनसंघ के स्थापना से लेकर भारतीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को भारत के अनुरूप एक नया दर्शन दिया। आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा पूरे देश के एक आदर्श बना हुआ है।
0
0
Report

सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना में ठेकेदार पर 10 लाख जुर्माने का मामला

Ujjain, Madhya Pradesh:सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी प्रोजेक्ट में कमी मिली, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा में संभागायुक्त आशीष सिंह ने सख्ती दिखाई, उपयंत्री का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सड़कों, ब्रिज और जल संसाधन से जुड़े प्रोजेक्ट की स्थिति देखी गई। इस दौरान जहां काम में लापरवाही या कमी मिली, वहां अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के थर्ड पार्टी निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आईं। इस पर संभागायुक्त ने संबंधित ठेकेदार पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं करोहन से नईखेड़ी मार्ग के निर्माण में भी कमी पाए जाने पर सिंहस्थ विंग के संबंधित उपयंत्री का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सिंहस्थ से जुड़े दूसरे निर्माण कार्यों को लेकर भी संभागायुक्त ने अधिकारियों को समय पर काम शुरू करने और आपसी समन्वय के निर्देश दिए। मकोडिया आम से हरिफाटक तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर में अब तक 23 पाइल का काम पूरा हो चुका है। इंदौर गेट से निकास चौराहे तक एक तरफ की जमीन जल्द क्लियर कर काम शुरू किया जाएगा。 कालभायरव मंदिर से भैरवगढ़ जेल, सिद्धवट और सिद्धवट से अंगारेश्वर मंदिर तक पहुंच मार्ग का काम भी जल्द शुरू करने को कहा गया है। वहीं सिंहस्थ क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के लिए नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को सीवर व पाइपलाइन की मार्किंग आपसी समन्वय से करने के निर्देश दिए गए。 महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा चौराहे तक सड़क का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब अक्टूबर में इलेक्ट्रिक का काम पूरा करने की तैयारी है। बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: नकली सोना देकर मकान सौदा ठगी, तीन गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:मकान के सौदे के बदले दिया था सोना, जांच में नकली निकला; तीन आरोपियों पर कार्रवाई उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में 60 लाख रुपए के मकान सौदे में नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी निवासी शैलेंद्र प्रसाद ने करीब डेढ़ साल पहले मकान का सौदा 60 लाख रुपए में किया था। सौदे के दौरान आरोपियों ने उन्हें सोने की ईंट बताकर कुछ दिया था。 बाद में जब इस सोने की जांच कराई गई तो उसके नकली होने का पता चला। इसके बाद फरियादी ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देवास निवासी हितेश सोलंकी, दुर्गाशंकर शर्मा और अभिषेक शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा नकली सोना देकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मकान या जमीन की खरीद-बिक्री और बड़े आर्थिक लेन-देन से पहले दस्तावेजों और संबंधित सामान की अच्छी तरह जांच जरूर कराएं।
0
0
Report

आम के बड़े पेड़ के गिरने से सुभाषगंज में भयावह हादसा, आवागमन बंद

Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी ख़बर उमरिया जिले से है जहाँ तेज बारिश के कारण रिहाईशी इलाके में आम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया है, पूरा मामला वार्ड 22 सुभाषगंज इलाके का है जहाँ देर रात्रि तक़रीबन डेढ़ बजे ये पूरा हादसा हुआ है,पेड़ गिरने से एक घर की छत टूटकर ज़मीन में गिर गई वहीं कमरे में सो रहे लोगों की बाल बाल जान बची है वहीं मार्ग के बीच में पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है नागरिको ने प्रशासन से तत्काल प्रभावित घर का मुआवजा और अवरुद्ध मार्ग को बहाल कराये जाने की मांग की है, वहीं प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं
0
0
Report
Advertisement

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नेताओं ने कहा उनके विचार भारत विकास का पथ

Noida, Uttar Pradesh: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज मैं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको नमन करती हूं। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी 110 वर्ष पूर्व में थीं...आइम हम मिलकर संक्लप लें कि हम उनकी सीख को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करेंगे मंत्री आशीष सूद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी भाजपा पार्टी में काम करने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श पुरुष हैं...पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का विचार today भी प्रासंगिक है, उनके विचार के आधार पर गरीबों की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को आगे ले जा रहे हैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती है... उन्होंने जो दर्शन दिया आज हमारी भाजपा का मूल्य विचार वही है और NDA की जो सरकारे चलती है उसका भी मूल्य विचार यही है कि जो समाज के अंदर सबसे गरीब-पीड़ित शोषित हैं उसका उत्थान करना। भाजपा सांसद मनोज तिवारी आज भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज के ही दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था....पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आज पूरी दुनिया समीक्षा भी कर रही है और उस पर ही चलने का प्रयास कर रही है
0
0
Report

तेज रफ्तार ने मचाया कोहराम: जैतपुर मोड़ पर बस खाई में गिरी, कई घायल

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-रफ्तार ने मचाया कोहराम! जैतपुर मोड़ पर खाई में जा गिरी यात्री बस, महिला-बच्चों समेत डेढ़ दर्जन यात्री घायल एंकर-भिंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आलमपुर से भिंड जा रही KBBS कंपनी की यात्री बस रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस चारों खाने चित्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई。 जानकारी के मुताबिक, यात्री बस सुबह करीब 5 बजे आलमपुर से भिंड के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस जैतपुर मोड़ के पास पहुंची, इसी दौरान तेज रफ्तार के चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस लहराते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी。 हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को लहार के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है。 प्रदीप शर्मा जी मीडिया, भिंड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top