110070
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने सुनी लोगों की समस्या और कहां जल्द होगा समाधान
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने गौतम नगर का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोग अपनी समस्याएं बताकर उनका समाधान प्राप्त कर सकेंगे। यह कार्यक्रम बीजेपी की नगर निगम की पूर्व प्रत्याशी सुमित्रा दहिया द्वारा आयोजित किया गया था। सांसद ने आश्वस्त किया कि संसद के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेड बदला गया: शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:THEY CHANGED THE GRADE0
0
Report
जमुई के ठाड़ी उच्चविद्यालय में 430 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ तीन कमरे
Jamui, Bihar:जमुई जिले चकाई प्रखंड मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती ठाड़ी पंचायत स्थित 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय ठाड़ी में बुनियादी सुविधाओं और भवन के अभाव में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। विद्यालय में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के कुल 165 छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कमरों के बजाय एक ही कमरे में एक साथ ठूंसकर बिठाया जा रहा है। विडंबना यह है कि जब एक शिक्षक ब्लैकबोर्ड पर किसी एक कक्षा को पढ़ाते हैं, तो बाकी तीन कक्षाओं के विद्यार्थी मूकदर्शक बने रहते हैं। वहीं स्कूल में मौजूद अन्य छह शिक्षक भी अध्यापन कार्य ठप रहने के कारण खाली बैठने को विवश हैं। विद्यालय में पहली से आठवीं तक 265 और 9वीं से 12वीं तक 165 छात्र नामांकित हैं। पहली से बारहवीं तक के कुल 430 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में महज तीन कमरे हैं। कमरे में जगह कम होने से आधे विद्यार्थी बेंच पर तो आधे फर्श पर दरिया बिछाकर बैठते हैं। 10वीं की छात्रा पूनम कुमारी और कविता मुर्मू ने बताया कि सामने बोर्ड परीक्षा है, लेकिन एक ही कमरे में सभी कक्षाओं के बैठने से पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता। वहीं 12वीं के छात्र गुरुलाल टुडू और रंजीत मरांडी ने बताया कि स्कूल में न तो अलग साइंस लैब है और न ही कंप्यूटर या लाइब्रेरी। 11वीं की छात्रा रंजू कुमारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय तक नहीं है, जिससे उन्हें बाहर जाना पड़ता है।स्कूल में एचएम सहित 7 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन कई प्रमुख विषयों के पद अब भी खाली पड़े हैं—कक्षा 9वीं में अंग्रेजी व गणित शिक्षक की आवश्यकता, 10वीं में हिन्दी शिक्षक की दरकार, 11वीं में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व राजनीति विज्ञान के पद रिक्त, 12वीं में अंग्रेजी, गणित, भूगोल व गृह विज्ञान के शिक्षक नदारद। इसके संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि विद्यालय के पास भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने और तकनीकी कारणों से भवन का टेंडर रद्द हो गया था। स्थानीय विधायक सावित्री देवी और जिला शिक्षा विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया गया है। विभाग की ओर से आश्वासन मिला है कि आगामी टेंडर प्रक्रिया में विद्यालय भवन निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।0
0
Report
फिरोज़पुर में डॉक्टर के घर दो दिन में तीन मोटरसाइकिल चोरी, CCTV में नंबर कैद
Firozpur, Punjab:डॉक्टर के घर को चोरों ने बनाया अपना निशाना घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में खड़े मोटरसाइकल को चोरी कर फ़रार हुए चोर सारी घटना घर के बाहर लगे CCTV में हुई क़ैद हुई डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत फ़िरोज़पुर शहर में चोरों के हौसले दिन बा दिन बढ़ते जा रहे हैं चोरों ने फिरोज़पुर शहर के रहने वाले एक के घर को लगा तार दो दिन अपना निशाना बना घर में से पानी की मोटर चोरी करके ले गए और अगले दिन ही तीन मोटरसाइकिल सवार चोर रात के अंधेरे में घर के बाहर आते हैं और घर के दरवाज़े पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर खड़े मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए सिविल अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र कोछड़ ने कहा की उन्होंने इस चोरी की घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे रही है और इस टी कैमरे में चोरों के मोटरसाइकिल नंबर भी दिखाई दे रहा है मैं उम्मीद करता हूँ की पुलिस इन चोरों को जल्द पकड़ कर हमारा मोटरसाइकिल बरामद कराएगी0
0
Report
Advertisement
रांची में गणेश पूजा के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी, नो-पार्किंग अभियान शुरू
Ranchi, Jharkhand:गणेश पूजा और आने वाले पर त्यौहार के मद्देनज़र रांची में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बीती रात रांची SSP के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्राइम ब्लैक स्पॉट, स्नैचिंग, अड्डेबाजी और नशेबाजी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्ती और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुखदेवनगर, पंडरा, कोतवाली, अरगोड़ा और मुंडला पहाड़ समेत कई इलाकों में पुलिस ने विशेष निगरानी की। मुंडला पहाड़ में छापेमारी के दौरान अवैध शराब भी बरामद की गई। वहीं असामाजिक तत्वों और नशेबाजों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गणेश पूजा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नो-पार्किंग और अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ आज से विशेष अभियान चलाने की तैयारी है।0
0
Report
ओवैसी ने यूपी में विपक्ष से गठबंधन का ऑफर दिया
Noida, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में अगर बीजेपी की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं तो आप हमारे साथ अलायंस करिए, हम तो खुला ऑफर दे रहे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "अभी हम उत्तर प्रदेश जा रहे हैं इस आने वाले रविवार को कानपुर में हमारी एक जनसभा है, फिर श्रावस्ती में, फिर आजमगढ़ में - हर हफ़्ते। तो अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हाँ, हमारी पूरी कोशिश है कि वहाँ गठबंधन हो. हमने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगर आप लोग नहीं चाहते कि तीसरी बार BJP की सरकार बने, और हम भी - हमारी पार्टी AIMIM भी - ऐसा नहीं चाहती, तो आइए, गठबंधन करते हैं."0
0
Report
खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी अस्पताल के नए भवन की गुणवत्ता पर सवाल, जिलाधिकारी ने जांच का आदेश
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में जिला चिकित्सालय में करोड़ों की लागत से नया भवन बन रहा है लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। भवन निर्माण की दीवारों में ईंटों के बजाय ब्लॉकों का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए जिला चिकित्सालय के इस नए निर्माणाधीन भवन की निर्माण गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए—जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। स्थानीय लोग ब्लॉकों की गुणवत्ता की भी जांच चाहते हैं तथा निर्माणाधीन विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और अगर जांच नहीं हुई तो धरना की चेतावनी दी है।0
0
Report
इटावा के घर में 4 फीट अजगर: युवक काटा, जंगल में छोड़ दिया गया
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक घर के अंदर करीब 4 फीट अजगर निकलने से हड़कंप मचा। युवक ने अजगर को पकड़ा; पकड़ते समय अजगर ने उसे काट लिया। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। इटावा जनपद के शहर क्षेत्र के सिंचाई विभाग कालोनी के रहने वाले अंकित कुशवाह के दोस्त के घर में करीब 4 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मचा। अंकित ने अजगर को बोरी में पकड़ने का प्रयास किया, उसी दौरान अजगर ने उसके हाथ को काट लिया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पकड़ लिया गया और जंगल में छोड़ दिया गया। उनके परिजन ने अंकित को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।0
0
Report
नीमराणा में पार्षद आरोप बाद होटल संचालक चंदन सैनी थाने ले जाने पर विरोध
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) में नीमराना नगरपालिका चुनाव के संबंध में रात्रि चुनावी माहौल गरमा गया। नीमराणा नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 की पार्षद प्रतिनिधि एवं आयुष होटल संचालक चंदन सैनी को पुलिस द्वारा देर शाम होटल आयुष से लेने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नीमराना पुलिस चंदन सैनी को होटल आयुष से जबरन उठाकर थाने ले गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन देर रात थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने होटल संचालक चंदन सैनी पर पार्षद को रुपये बांटने के आरोप के संबंध में कार्रवाई की। पुलिस अब होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच करेगी। किन्तु अभी तक ठोस सबूत नहीं है, जिससे परिजन भड़के और थाने का घेराव कर धरना दिया। पुलिस ने बाद में चंदन सैनी को छोड़ दिया और मुंडावर विधायक ललित यादव के साथ वहां से चली गई। ग्रामीणों ने आरोप नहीं ठोस कारण से गिरफ्तारी होने का बताया। फिलहाल CCTV फुटेज की जाँच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
नोड के विभिन्न प्रकार: जानिए यह तकनीकी दुनिया का असल सच
Noida, Uttar Pradesh:different node different type of node0
0
Report
कोई समाचार उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अलीगढ़: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, परिजनों को जानकारी होने पर युवक मौके से हुआ फरार parijanon ne युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की शुरू, पड़ोस के रहने वाले बताए जा रहे हैं दोनों युवक और लड़की, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके का मामला.0
0
Report
Advertisement
उत्तराखण्ड के विकास के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन के लिए धामी ने आभार व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास के लिए आपका निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष स्नेह हमें सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड का जन-जन पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है। ‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि में ‘विकसित उत्तराखण्ड’ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देगा। पुनः आपकी आत्मीय शुभेच्छाओं, उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव तथा बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार!0
0
Report
बोकारो के बेरमो में स्मार्ट मीटर गड़बड़ी: बिल लाखों तक पहुंच, आंदोलन की धमकी
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के बेरमो में डीवीसी के स्मार्ट मीटर की रीडिंग गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान हैं; बिल 10 हजार से लेकर एक लाख तक आ रहा है. लोग कह रहे हैं कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि पुराना मीटर चाहिए. स्थानीय लोगों ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन होगा. बोकारो थर्मल सेंट्रल मार्केट के उपभोक्ताओं की परेशानी बेरमो के डीवीसी स्मार्ट मीटर से जुड़ी है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई घरों और दुकानों के मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं. लाइन कटने के बाद भी मीटर कुछ देर चालू रहता है और बिना यूनिट दिखाए लाखों का बिल आ रहा है. कई खातों में 10 हजार से 12 हजार रुपए और कुछ मामलों में एक लाख तक की राशि दिखी है. सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों ने डीवीसी सिविल कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी. बैठक के दौरान डीवीसी के डीजीएम (एचआर) और डीजीएम (इलेक्ट्रिकल) ने स्थिति में सुधार का भरोसा दिया, लेकिन अभी स्थायी समाधान नहीं दिखा. डीवीसी ने खातों की शेष राशि अपडेट करने का दावा किया है और प्रीपेड प्लेटफॉर्म के काम करने की जानकारी दी है, पर दुकानदारों के अनुसार सुधार अभी नहीं दिख रहा. उपभोक्ताओं ने कहा कि गलत रीडिंग से असमंजस बना है और अगर वास्तविक खपत के आधार पर खातों को corrected नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे; पुराना मीटर चाहिए.0
0
Report
कैमूर पुलिस ने अवैध पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार, 300 मवेशी छुड़ाए, 25 तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करों पर कसा शिकंजा एक महीने में 300 मवेशी जब्त, 25 तस्कर गिरफ्तार; 10 वाहन भी पुलिस ने किए जब्त कैमूर जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने बताया कि विशेष रूप से जीटी रोड से सटे थानों जैसे दुर्गावती, कुदरा और मोहनिया क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है。 स्कॉर्पियो में आदमी के जगह पशु को ठुश ठुश कर तस्करी की जा रही थी。 एसपी के अनुसार, पिछले एक महीने के दौरान विभिन्न स्थानों से लगभग 300 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए 10 स्कॉर्पियो,पिकअप और ट्रकों को जब्त किया है। हाल ही में की गई कार्रवाई में एक बड़ा कंटेनर भी पकड़ा गया, जिसमें ठूंस-ठूंस कर भरे गए 147 मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बीते एक माह में कुल 25 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है。 तकनीकी अनुसंधान और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच से यह खुलासा हुआ है कि मवेशियों को मुख्य रूप से सासाराम, औरंगाबाद, गया तथा झारखंड के इलाकों से लाया जाता था। इसके बाद तस्कर इन्हें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भेजने की फिराक में रहते थे。 एसपी शिखर चौधरी ने पशु तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध रूप से पशु ले जाने वालों पर 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम' (Animal Cruelty Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त, यदि पशु खरीद की वैध रसीद नहीं पाई जाती है, तो उनके खिलाफ चोरी की धाराओं में भी केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस का प्रयास है कि कोर्ट के साथ समन्वय स्थापित कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जा सके。 बाइट - शिखर चौधरी, एसपी कैमूर0
0
Report
Advertisement
