icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

TRINETRA AI आधारित वीडियो निगरानी से महाकाल मंदिर को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका! AI निगरानी सिस्टम को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 500 से ज्यादा स्मार्ट कैमरों से होती है 24 घंटे निगरानी, केंद्र सरकार ने देश की सर्वश्रेष्ठ डिजिटल परियोजनाओं में किया शामिल उज्जैन की पहचान सिर्फ धर्म और आस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब तकनीक के क्षेत्र में भी महाकाल नगरी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी है। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए विकसित किए गए ‘TRINETRA – AI Based Video Surveillance System’ को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। यह अत्याधुनिक परियोजना महाकाल रुद्रसागर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एरिया (MRIDA) और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। अब इसे देश की उत्कृष्ट डिजिटल और नागरिक-केंद्रित नवाचार परियोजनाओं में शामिल किया गया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि यह केवल एक सुरक्षा परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और आस्था का अनूठा संगम है। इस सिस्टम के माध्यम से मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI से जोड़ा गया है, जिससे निगरानी और भी प्रभावी हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन से पहले केंद्र सरकार की एक टीम उज्जैन पहुंची थी और उसने इस परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया था। इसके बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने 13 सदस्यीय राष्ट्रीय ज्यूरी के समक्ष प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण दिया। सभी चरणों में सफल रहने के बाद त्रिनेत्र को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी आधुनिक तकनीक है। इसमें फेसियल रिकॉग्निशन, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR), रियल टाइम वीडियो एनालिटिक्स और भीड़ प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उज्जैन स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित इस नेटवर्क में 500 से अधिक AI-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे मंदिर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी करते हैं। ये कैमरे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, भीड़ नियंत्रण में मदद करने और जांच एजेंसियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह है कि इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 का सम्मान 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा। महाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ अब सिर्फ एक सुरक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि देशभर के धार्मिक स्थलों के लिए एक मॉडल बनकर उभर रहा है। इस उपलब्धि ने उज्जैन को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है।
0
0
Report
Advertisement

चंदाudi गैस सिलेंडर किल्लत पर उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा उपभोक्ताओं का आक्रोश - नाराज उपभोक्ताओं ने नेशनल हाईवे किया जाम, जमकर किया प्रदर्शन - अचानक जाम की विभीषिका से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें - दो किलोमीटर लंबे जाम से राहगीरों के छूटे पसीने - सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, प्रदर्शनकारियों को सख्ती से हटाया - पुलिस ने जाम लगाए लोगों पर दिखाई सख्ती, तीन - चार को लिया गिरफ्त में - उपभोक्ताओं का आरोप - बुकिंग के 45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर - एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और कालाबाजारी का भी आरोप - लोगों ने पुलिस से एजेंसी कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात उठाई - पुलिस के प्रोटेक्शन में गैस सिलेंडर की आपूर्ति आरंभ - सदर थाना क्षेत्र जसूरी गैस एजेंसी का पूरा मामला
0
0
Report

बिजनौर में बस डिवाइडर से टकराई, 30 की मौत, 35 घायल

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर में गाँगन नदी पुल पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराई।लखीमपुर से देहरादून जा रही बस में सवार थे करीब 65 यात्री।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा डिवाइडर में घुस गया।हादसे में 30 वर्षीय राकेश की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।दुर्घटना में 35 यात्री घायल, कई लोगों को आई गंभीर चोटें।करीब 10 लोग गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिजनौर रेफर किया गया।सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य चलाकर यात्रियों को निकाला।मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।तेज रफ्तार बनी हादसे का प्रमुख कारण माना गया।
0
0
Report

तारापुर में जमीन विवाद: चाचा ने 10 साल भतीजे की गला रेतकर हत्या, माँ घायल

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन थाना इलाके के तारापुर गाँव में बीती देर रात जमीनी विवाद से चलते चाचा ने अपने ही 10 साल के भतीजे की धारदार हथियार से गला रेतकर कर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं बच्चों की माँ पर भी जानलेवा हमला कर दिया । गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की माने तो आरोपियों से जमीनी रंजिश काफी समय से चल रही थी जिसके चलते आरोपियों ने कई बार जान से मार डालने की धमकी भी थी। घटना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में पंजाब गैंग ने जया किशोरी कथा दौरान चेन स्नेचिंग की कोशिश पकड़ी गई

Jaipur, Rajasthan:जया किशोरी की कथा में वारदात की फिराक में पहुंची पंजाब गैंग, जयपुर पुलिस ने दबोचा राजधानी जयपुर में भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को निशाना बनाने वाली पंजाब की एक शातिर छीनाझपटी गैंग ने दस्तक दी, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के जाल में फंस गई। माणक चौक थाना पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों तथा धार्मिक आयोजनों में चेन स्नेचिंग और मोबाइल चोरी जैसी वारदातों में माहिर बताए जा रहे हैं। जयपुर शहर में गोविंद देवजी मंदिर में इन दिनों कथावाचक जया किशोरी की कथा चल रही है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से एक सक्रिय गिरोह जयपुर पहुंच सकता है। इसके बाद पुलिस ने सादा वेश में महिला पुलिसकर्मियों, सीएसटी, डीएसटी और डीएसबी की टीमों को मंदिर और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध महिलाओं पर पड़ी। पुलिस को देखकर आरोपी महिलाएं वहां से भाग निकलीं और कुछ दूरी पर खड़ी कार में सवार होकर फरार होने लगीं। सूचना मिलते ही भ्रमपुरी इलाके में नाकाबंदी की गई। पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और उसमें सवार चार महिलाओं व एक पुरुष को दबोच लिया। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने रास्ते में कई वाहनों को भी टक्कर मारी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरणदीप, रणवीर कौर, परमजीत उर्फ बबली, गुरजिंदर कौर और एक पुरुष साथी के रूप में हुई है। पुरुष आरोपी गिरोह के लिए ड्राइवर का काम करता था और महिलाओं को वारदात स्थल तक पहुंचाने तथा भागने में मदद करता था। रुमाल में छिपाकर रखती थीं हाई-क्वालिटी कटर डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक हाई-क्वालिटी कटर बरामद हुआ है। महिलाएं इस कटर को रुमाल में छिपाकर रखती थीं। भीड़ में कथा सुन रही महिलाओं के पीछे खड़े होकर वे बेहद सफाई से सोने की चेन काट लेती थीं और किसी को भनक तक नहीं लगती थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में चोरी, लूट, छीनाझपटी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के عدة मामले दर्ज हैं। यह गिरोह तीन गाड़ियों में पंजाब से जयपुर आया था, लेकिन पुलिस केवल एक कार को पकड़ सकी। दो अन्य वाहन मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब उनसे जयपुर सहित अन्य राज्यों में की गई वारदातों और फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
0
Report

भिवंडी रोशनबाग में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाइयों-बहनों ने वृद्ध मां पर हमला किया

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील रोशनबाग परिसरात प्रॉपर्टी वादातून हिंसक घटना समोर आली आहे. बाथरूम वापरण्याची परवानगी मागितल्याच्या कारणावरून भावाने व त्यांच्या पत्नी व दोन मुलांनी मिळून बहिणीला लोखंडी रॉड व लाथाबुक्क्यांनी बेदम मारहाण केली. या हल्ल्यात शमशाद खान (वय ५५) गंभीर जखमी झाल्या असून त्यांना खासगी रुग्णालयातील ICU मध्ये उपचार सुरू आहेत. खुशबूनिशा खान (वय ७८) यांच्या मालमत्तेच्या वादामुळे कुटुंबातील लोकांनी एकत्र येऊन घरातील बाथरूम, भिंती, फर्निचर व इतर साहित्याची तोडफोड केली, विजेचा कनेक्शन व पाणीपुरवठा देखील खंडित झाला असल्याचं आरोप करण्यात आला आहे. शमशाद खान यांच्या तक्रारीनुसार अबरार खान, त्यांच्या पत्नी आणि दोन मुलांनी घरी घटनेच्या वेळी हल्ला केला. तिच्यावर लाथाबुक्क्यांसह लोखंडी रॉडने जखमी करण्यात आलं असून तातडीने रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. या प्रकरणी भोईवाडा पोलीस ठाण्यात तक्रार दाखल केली असून पोलीस पुढील तपास करीत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top