icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110001
SKSanjay Kumar VermaFollow25 Aug 2024, 10:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा में कफन में लिपटी वृद्ध महिला की लाश: पुलिस की जांच जारी

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहाँ कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुरघाट पर कफन में लिपटी 80 साल वृद्ध महिला की लाश मिली है। कफन में लिपटी बॉडी देख इलाके में हड़कंप मच गया गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना है मौके पर पहुंची कटराबाजार पुलिस ने बॉडी कब्जे में लेकर आसपास लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन नहीं चला पता। शव के पास अक्षत के रूप में चावल के दाने मिले है पुलिस के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए रात में घाट पर लाया गया होगा शव। बारिश और तेज आंधी के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाने की जताई जा रही आशंका,महिला का शव घाट पर छोड़कर चले गए लोग,फिलहाल पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच महिला को घाट तक कौन लेकर आया, इसकी भी पुलिस कर रही पड़ताल।
0
0
Report

प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड से रायपुर हंगामा की बात बारात लौटी वापस दूसरे दूल्हे के साथ हुआ निकाह,

Arvind TiwariArvind TiwariFollowJust now
Newada, Uttar Pradesh:पट्टी क्षेत्र के रायपुर गाँव मे प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड मोहल्ला से आई बारात में हंगामा हो गया। यहां से बैरंग दूल्हे के साथ बारातियों को वापस लौटना पड़ा। जबकि दूसरे दूल्हे के साथ लड़की का निकाह कराया गया। रायपुर निवासी व्यक्ति ने अपने पुत्री का विवाह बेगम वार्ड निवासी युवक के साथ तय किया था। निर्धारित तिथि पर बारात आई। आरोप था कि दूल्हे की उम्र लगभग 42 साल है, जबकि लड़की की उम्र 20 साल की है। इसी के साथ दूल्हा बनकर आए युवक का विवाह पहले भी हुआ था लेकिन वह चोरी से यहां दूसरा विवाह रचाने की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के अन्य लोगों को हुई तो वह लोग भड़क गए। पंचायत में बात नहीं बनी। बाद में बारात लेकर आए लोग यहां से वापस ही जाना मुनासिब समझें।आखिरकार बिना खना, स्वागत सत्कार के ही बाराती यहां से वापस दूल्हे के साथ जिला मुख्यालय चले गए। बाद में पट्टी नगर निवासी युवक के पुत्र के साथ उस दुल्हन का निकाह कराया गया। इसको लेकर लोगों में शनिवार शाम 6:30 बजे दुल्हन जो अपनी ससुराल पर पहुंची तो घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
0
0
Report
Advertisement

गोण्डा: थानेदार और पुलिस पर मारपीट, आत्मदाह की धमकी से हड़कंप

Gonda, Uttar Pradesh:घटना गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर अट्ठाईसा उमरी बेगमगंज के रहने वाले 25 वर्षी अतुल तिवारी के साथ उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा और सिपाही आदर्श सिंह द्वारा कथित रूप से शुक्रवार देर रात मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अतुल तिवारी के परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कराने के बाद डॉक्टर द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज में अतुल तिवारी का इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आज रविवार दोपहर गोंडा एसपी से लेकर मुख्यमंत्री और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पत्र भेजकर पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पिता ने बताया कि अपने परिचित रामानंद को पेट दर्द की दवा लेने के लिए थाना चौराहे पर बाबू मेडिकल हाल तुलाराम गुप्ता के यहां भेजा था। दुकान पर बैठे राहुल गुप्ता ने 150 रुपए की दवा दी और रामानंद से चाय टिक्की लाने को कहा; रामानंद लाकर देने के बावजूद पुनः चाय लाने के लिए कहा गया तो रामानंद ने गालियां देते हुए दवा देने से मना कर दिया और पैसा ना पहुंचने की बात कही गई और थप्पड़ मार कर भगा दिया। रामानंद सुरेंद्र कुमार तिवारी के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। जब मेडिकल स्टोर पर पूछताछ हुई तो राहुल गुप्ता, ओंकार गुप्ता, तुलाराम गुप्ता आदि ने मारपीट की और उनके साथ भी मारपीट की। अतुल तिवारी के आने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर उमरी बेगमगंज थाना अध्यक्ष पवन मिश्रा ने भी बिना निष्पक्ष जांच के अतुल पर लाठियां से प्रहार किया और सिपाही आदर्श सिंह ने उसे थाना में ले जाकर मारपीट की। अतुल तिवारी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर थाना अध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह आत्मदाह करेगा। इसके बाद गोंडा पुलिस प्रशासन में हड़बड़ी मच गई। पीड़ित ने बताया कि कपड़ों पर जूतों के निशान अभी भी स्पष्ट हैं और उसने कठोर कार्रवाई की मांग की। तरबगंज के सीओ डॉक्टर यूपी सिंह ने आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि डेढ़ सौ रुपए के लेन-देन को लेकर यह घटना हुई है; पूरी जानकारी दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बारिश से धान-गन्ने समेत फसलें डूबीं, किसानों ने मुआवजे की मांग तेज की

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत मे बारिश से किसानों की धान और गन्ने सहित सब्जियों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई है। धान की फसलें पानी में डूब चुकी हैं काफी जगहों पर फसलों के ऊपर पानी चल रहा है जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छाने लगी हैं। वही किसान राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर अभी तक जांच ना करने के आरोप लगा रहे हैं। साथ ही किसान फसलों के नुकसान के एवज में प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि बीसलपुर एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने राजस्व टीम के साथ आज बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवो में दौरा कर किसानों से बातचीत कर जमीनी हकीकत जानी। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले मकरंदपुर नका गांव की चंद्रकली का कहना है वो विधवा है कर्ज लेकर धान की फसल लगाई थी 3 दिन से बारिश हो रही है जिसके चलते उनके खेतों के ऊपर पानी चल रहा है धान की फसल डूबकर खराब हो चुकी है अभी तक कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया खराब हुई फसल का उन्हें मुआवजा दिया जाए। इसी गांव के रहने वाले किसान भाईलाल का कहना है तीन दिन की बारिश में धान की फसल चौपट हो गई है सरकार से वह मुआवजे की मांग कर रहे है। किसान विकास कुमार का कहना है बारिश में धान की फसल को काफी नुकसान हो गया है। कोई अधिकारी जांच करने नहीं आया सरकार से मांग है कि उन्हें हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
0
0
Report

योगी की पहल से देवीपाटन में 1 लाख गरीब बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल

Lucknow, Uttar Pradesh:देवीपाटन मंडल के 1 लाख गरीब बच्चों को सीएम योगी के निर्देश पर मिली फोल्डिंग टेबल गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में बच्चों को मिली टेबल गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहूलियत के लिए सीएम योगी की पहल, एक लाख बच्चों को गिफ्ट की गई फोल्डिंग टेबल पढ़ाई के लिए मिली फोल्डिंग टेबल, बच्चों ने कार्ड और लेटर भेजकर सीएम योगी को कहा थैंक्यू टेबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, सीएम योगी को भेजे कार्ड और पत्रों में बच्चों ने जताया आभार बच्चों ने कार्ड में लिखा—फोल्डिंग टेबल मिलने से पढ़ाई करने में अब बहुत राहत है एक बच्ची ने सीएम योगी को लिखा—थैंक्यू योगी जी, टेबल मिलने से अब कमर में दर्द नहीं होता फर्श पर बैठकर पढ़ने की परेशानी हुई दूर, फोल्डिंग टेबल से बच्चों को पढ़ाई में मिली सहूलियत सीएम योगी की पहल का बच्चों ने अपने अंदाज में दिया जवाब, कार्ड और लेटर भेजकर जताया आभार देवीपाटन मंडल में गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई का आसान हुआ रास्ता, एक लाख बच्चों को मिली फोल्डिंग टेबल बच्चों की पढ़ाई को सहारा बनी फोल्डिंग टेबल, सीएम योगी को बच्चों ने लिखा 'थैंक्यू' बाइट: दुर्गा शक्ति नागपाल, मंडलायुक्त, देवीपाटन
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में सैन्य सम्मान के साथ जवान सोमप्रकाश और पत्नी का अंतिम संस्कार, प्रशासन पर सवाल

Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग सीआईएसएफ जवान व उसकी पत्नी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी नहीं हुआ शामिल,देखने को मिली नाराजगी झज्जर के सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश व उसकी पत्नी लक्ष्मी सहित तीन की मौत सड़क हादसे में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार,सोमप्रकाश का बेटा पंकज घायल दिल्ली संसद भवन में कार्यरत था सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश,चार माह बाद सेवानिवृत डयूटी के दौरान तीस अगस्त को दिल्ली महिपालपुर में सड़क हादसे का हुए थे सोमप्रकाश गुरूग्राम के सिग्नेचर अस्पताल में हो रहा था इलाज,पत्नी लक्ष्मी व बेटे पंकज के साथ टांके कटवाने के बाद लौट रहे थे झज्जर जवान की अंत्येष्टि के मौके पर किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल झज्जर, हरियाणा दिल्ली संसद भवन में तैनात सीआईएसएफ जवान सोमप्रकाश और उनकी पत्नी लक्ष्मी का गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ झज्जर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सड़क हादसे में सोमप्रकाश, उनकी पत्नी लक्ष्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। फिर मैं एंबुलेंस का चालक भी शामिल है।अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग, परिजन मौजूद रहे। बताया गया कि सोमप्रकाश दिल्ली के संसद भवन में सीआईएसएफ जवान के रूप में कार्यरत थे और करीब चार माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। ड्यूटी के दौरान 30 अगस्त को दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर अस्पताल में उपचार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सोमप्रकाश अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे पंकज के साथ टांके कटवाने के बाद झज्जर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में शनिवार की शाम एंबुलेंस और ट्राले की हुई टक्कर में सोमप्रकाश और उनकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा पंकज घायल हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक की भी मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य सम्मान के साथ जवान सोमप्रकाश को अंतिम विदाई दी गई। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जवान की अंत्येष्टि के मौके पर प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी के शामिल नहीं होने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों का कहना था कि देश की सेवा में तैनात रहे जवान की अंतिम विदाई के मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी अपेक्षित थी। बाइट: नरेश कुमार, नगर पार्षद वार्ड 15 झज्जर झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

1300 करोड़ रुपए के घोटाले पर विपुल गोयल का बड़ा पलटवार

Faridabad, Haryana: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का पलटवार 200 करोड़ की जगह 1300 करोड रुपए के घोटाले पर बोले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कितने का घोटाला है विभाग की तरफ से की जा रही है जांच दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही लाइब्रेरी और नाहर सिंह स्टेडियम को लेकर मंत्री ने कहा लाइब्रेरी का काम पूरा हो चुका है एजुकेशन इंस्टिट्यूट से किया जा रहा है लाइब्रेरी को चलाने के लिए संपर्क जल्द ही राजा नाहर सिंह स्टेडियम भी बनाकर होगा तैयार - विपुल गोयल कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के विवादित बयान पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शादी चुप्पी
0
0
Report

NDPS केस: चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 50 लाख मूल्य की संपत्ति फ्रीज़ की

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के बिजयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 68(एफ)(1) के तहत रतनलाल गुर्जर की करीब 50 लाख रुपये बाजार मूल्य की संपत्ति फ्रीज की है। पुलिस के अनुसार रतनलाल के खिलाफ NDPS Act के तहत बिजयपुर, बस्सी और जालौर जिले के सायला थाने में मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि मायरा गांव में स्थित आवासीय मकान अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से जुड़ा है। पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी SAFEMA, नई दिल्ली की स्थायी मंजूरी के बाद मकान को फ्रीज किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में की गई森
0
0
Report
Advertisement

अजीतगढ़ में कांग्रेस का भारी विजय जुलूस, नवनिर्वाचित चेयरमैन-उपाध्यक्ष सम्मानित

Sikar, Rajasthan:अजीतगढ़ में कांग्रेस का भव्य विजय जुलूस चेयरमैन-वाइस चेयरमैन समेत विजयी पार्षदों का हुआ सम्मान विजय जुलूस पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुआ सम्पन्न शहरवासियों ने जगह जगह पर विजय जुलूस पर की पुष्प वर्षा पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और निर्वाचित चेयरमैन का जगह जगह पर साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत एंकर सीकर जिले के अजीतगढ़ से नगर पालिका चुनाव के बाद कांग्रेस के विजयी जश्न की तस्वीरें सामने आईं हैं। अजीतगढ़ नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत, वाइस चेयरमैन राधा योगी और सभी विजयी पार्षदों के सम्मान में रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह करीब 10 बजे अजीतगढ़ के खेल मैदान से विजय जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस मेन स्टैंड, चौमू तिराहा, सीनियर बड़ी स्कूल और चौपड़ बाजार होते हुए शिखवाल बगीची पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर विजयी जुलूस का स्वागत किया। वहीं पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जमकर जश्न मनाते नजर आए। पूरे जुलूस के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जुलूस के समापन अवसर पर पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत और नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत ने विजय जुलूस में शामिल हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का आभार जताया। बाइट पूर्व पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह शेखावत चेयरमैन ओमप्रकाश कुमावत
0
0
Report

कलान में 48 घंटे की बारिश से फसलें बिछीं, बिजली-पानी का संकट गहराया

RNRAM NIWAS SHARMAFollow9m ago
Kanth, Rawatpur, Uttar Pradesh:कलान। क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल खेतों में बिछ गई, जबकि गन्ना समेत अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान लागत निकलने को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि भीगी धान की बालियों से दाना काला पड़ने पर उत्पादन और बिक्री दोनों प्रभावित होंगे। ठेके पर खेत लेने वाले किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कलान बिजली उपकेंद्र में पानी भरने से करीब 24 घंटे से आपूर्ति बाधित है। इससे घरों में अंधेरा और पेयजल संकट बना हुआ है। जलभराव के कारण कच्ची दीवारें भी गिरी हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और यातायात प्रभावित होने से लोग घरों में रहने को मजबूर
0
0
Report

झारखंड कांग्रेस ने एसआईआर-मतदाता सूची मुद्दों पर आयोग से इस्तीफे की मांग की

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने एसआईआर समेत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को धनबाद के सर्किट हाउस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। शाहदेव ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वच्छता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। उनके मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची में नामों को लेकर उठ रहे सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। हाल में दो चुनाव आयुक्तों द्वारा एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इन रिपोर्टों के बीच स्पष्ट किया है कि एसआईआर से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के मताधिकार पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शाहदेव ने बताया कि 28 सितंबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, रांची स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने इस अभियान के जरिए एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों को जनता के बीच उठाने की बात कही है。
0
0
Report
Advertisement

बरवाअड्डा में ट्रक ने चाय-लिट्टी दुकान में घुसकर नुकसान किया; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। सर्विस रोड किनारे स्थित सुनील चाय और लिट्टी की दुकान में एक अनियंत्रित ट्रक जा घुसा। ट्रक की टक्कर से चाय की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, बगल की दुकान के पास खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी ट्रक की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दुकान पर सिर्फ दुकानदार मौजूद था, जो किसी तरह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदार के अनुसार, हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, घटना को लेकर जेएलकेएम नेता ने जिला प्रशासन और एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच और सर्विस रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
0
0
Report

नवादा पुलिस की मॉक ड्रिल: आंसू गैस और वाटर कैनन से सुरक्षा तैयारी दिखी

Nawada, Uttar Pradesh:आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नवादा पुलिस अलर्ट, आंसू गैस और वाटर कैनन से किया म/mock ड्रिल नवादा में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली सहित अन्य पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवादा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस केंद्र, नवादा में शुक्रवार को आंसू गैस और वाटर कैनन का म/mock ड्रिल कराया गया。 म/mock ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति में आंसू गैस के प्रयोग और वाटर कैनन के संचालन का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना के समय पुलिस बल द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है。 पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पैनी नजर रखी जा रही है。 वहीं नवादा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सभी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

मोतिहारी में ISI समर्थित शाहज़ाद भट्टी गैंग से जुड़ा युवक गिरफ्तार

Motihari, Bihar:पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ढाका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार मोतिहारी का युवक पाकिस्तानी सहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा था, जिसके पास से बरामद मोबाइल से कई अहम सुराग मिला है। इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी शहजाद भट्टी प्रतिबंधित संगठन के लिए काम करना शुरू किया। मजदूर परिवार से आने वाले ढाका के युवक को इस प्रतिबंधित संगठन से पैसे की पूर्ति होना शुरू हो गया था। सहजाद भट्टी और अली गुजर के लिए मुख्य रूप से काम करता था युवक। बीते 16 सितम्बर को भारत सरकार के द्वारा सहजाद भट्टी गैंग नाम के संगठन को प्रतिबंधित किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने बिसरहिया से किया है गिरफ्तार। पाकिस्तान के ISI समर्थित शहजाद भट्टी गैंग ने भारत में 15 अगस्त के मौके पर बम धमाकों और विध्वंसक हमलों की बड़ी साजिश रची थी, लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वक्त रहते इसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। यह गैंग भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर IED, ग्रेनेड और पेट्रोल बमों से बड़े हमले करने और टारगेट किलिंग की योजना बना रहा था। 12 अगस्त को देश के 14 राज्यों में एक साथ बड़ा साझा अभियान चलाया गया। भारी मात्रा में गिरफ्तारियां और बरामदगी: इस कार्रवाई में 200 से अधिक आतंकवादियों/गुर्गों को गिरफ्तार किया गया और 253 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मार्का वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारसूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे बरामद किए गए थे और आज इसी क्रम में मोतिहारी से भी एक युवक गिरफ्तार हुआ है। इस खतरनाक नेटवर्क की गतिविधियों को देखते हुए सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top