Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
New Delhi110070

विधायक प्रमिला टोकस ने वसंत गांव में पानी के बोर का किया उद्धघाटन

Oct 19, 2024 17:01:25
New Delhi, Delhi
आरके पुरम विधानसभा की विधायक प्रमिला टोकस पहुंची बसंत गांव जहां पर उन्होंने अपनी के बोरवेल का उद्घाटन किया पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोगों को पाने की समस्या हो रही थी लेकिन इस बोर्ड के शुरू होने से अब लोगों को राहत मिलेगी उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा के बसंत गांव में यह चौथा बोरवेल है जो आज किया जा रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 06, 2026 14:17:36
Sikar, Rajasthan:खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी। शहर के खेतड़ी रोड स्थित नगर पालिका गैराज के सामने एक खाली प्लॉट की है घटना। हाथ पर सिद्धू मूसेवाला और शिव मंत्र का लिखा मिला टैटू। सीकर जिले के नीमकाथाना शहर के खेतड़ी रोड स्थित नगर पालिका गैराज के सामने एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार प्लॉट के अंदर कांटिली झाड़ियों के पास युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पास इंजेक्शन भी मिले हैं। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है कि इंजेक्शन किस चीज का है। जानकारी के अनुसार पास में रहने वाला एक युवक शौच के लिए खाली प्लॉट में गया था। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना सीआई विजेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी सुशील मान भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। डीएसपी सुशील मान ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी। सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष तक की है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक के एक हाथ पर सिद्धू मूसेवाला का टैटू बना हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर भगवान शिव का मंत्र लिखा हुआ है। युवक की गर्दन पर भी टैटू बना हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 06, 2026 14:17:14
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रमजान के महीने में नमाज पढ़ने जा रहे लोगों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि नमाज के लिए जा रहे लोगों के बीच किसी गलत कमेंट को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान सपा नेता सफीक सलमानी और एडवोकेट अलीम अख्तर के बीच भरे बाजार में जमकर हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया, लेकिन इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र की बताई गई है फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है लेकिन जिस तरीके से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है कहीं ना कहीं लोगों और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 06, 2026 14:16:47
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक चेहरा सामने आया है जहां एक बेकाबू फॉर्च्यूनर ने होली की रात में दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। होली की देर रात शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवाबाग-मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक फॉर्च्यूनर ने कई वाहनों को उड़ा दिया था। होली की देर रात को हुए इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र रहे आकाश पांडेय की मौत हो गई उसी हादसे में घायल हुए एक अन्य स्कूटी सवार और शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ के भाई उमेश शर्मा की भी मौत हो गई है। इस तरह से इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर है। मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों ने शांति पाठ कर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी और आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उमेश शर्मा होली पर शाहपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे और रात लगभग साढ़े नौ बजे स्कूटी से वापस लौट रहे थे। वे कौवाबाग–मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक फॉर्च्यूनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश शर्मा ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई थी। उन्होंने होली के दिन अपने दोस्त के घर से खाना खाकर हॉस्टल लौट रहे थे। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर दी, वह करीब 15 मीटर दूर रेलिंग से टकराकर लहूलुहान हो गए और लटक गए। हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में गम का माहौल है। मेडिकल छात्र और इंटर्न कुछ समय के लिए ओपीD सेवा रोककर श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने लगे। आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वीडियो में आरोपी पुलिस कस्टडी में भी बेखौफ अंदाज में चलता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उसका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती पर छेड़खानी का आरोप लगता है। ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक कार नंबर UP32LR0013 पर 35 चालान दर्ज हैं; 23 पेड चालक, 12 अनपेड; हालांकि पुलिस 27 चालान कह रहा है। होली के दिन हुआ यह हाद्सा अब दो परिवारों के लिए जख्म बन गया है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 06, 2026 14:15:15
Morena, Madhya Pradesh:मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई और कीमतों को लेकर लोगों के मन में चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों को अंदेशा है कि अगर युद्ध लंबा चला या हालात और बिगड़े, तो कच्चे तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। इसी आशंका के चलते कई जगहों पर लोग अभी से पेट्रोल और डीजल का स्टॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर कुछ जगहों पर गाड़ियों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। लोग अपने वाहनों के टैंक फुल करवा रहे हैं, ताकि अगर आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ती हैं या सप्लाई प्रभावित होती है, तो उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि फिलहाल सरकार और तेल कंपनियों की ओर से सप्लाई में किसी तरह की कमी की बात सामने नहीं आई है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ऐसे में लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि मिडिल ईस्ट में चल रहा यह युद्ध आने वाले दिनों में भारत के तेल बाजार और आम लोगों की जेब पर कितना असर डालता है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 06, 2026 14:07:08
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 06, 2026 14:06:47
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 06, 2026 14:06:39
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के सोनपुर गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर पर हरा झंडा फहराने और मंदिर के अंदर प्रतिमाओं पर हरे रंग का कपड़ा डालने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर के पास से गुजर रहे थे तो मंदिर के गेट पर लगा हरा झंडा देखकर रुक गए। जब अंदर जाकर देखा तो कुछ प्रतिमाओं के ऊपर भी हरा कपड़ा डाला हुआ था। यह नजारा देखते ही गांव में चर्चा और आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को तुरंत नियंत्रण में लिया। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे, लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति को शांत कर दिया। संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने लाइन बल के साथ आसपास के थानों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि इस पूरी घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 06, 2026 14:05:56
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Mar 06, 2026 14:05:51
Latehar, Jharkhand:एंकर : - लातेहार बिपुल गुप्ता ने रचा इतिहास यूपीएससी में 103वीं रैंक के साथ बने आइएएस, चटकपुर में दीवाली जैसा माहौल प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है । प्रखंड अंतर्गत छोटे से गांव चटकपुर के होनहार पुत्र बिपुल गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के ताजा परिणाम में बिपुल गुप्ता ने देशभर में 103वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। जैसे ही सफलता की खबर गांव पहुंची, चटकपुर और आसपास के इलाकों में लोगों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास की मिसाल बिपुल गुप्ता की सफलता का सफर संघर्ष, धैर्य और निरंतर प्रयास की प्रेरक कहानी है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने अपने आईएएस बनने के सपने को साकार किया। पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन 368वीं रैंक आने के कारण वे आईएएस सेवा से कुछ अंकों से चूक गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी। उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्तमान में वे वन सेवा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से सीधे समाज और लोगों की सेवा करना था। इसी संकल्प और मेहनत के बल पर उन्होंने पुनः यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार 103वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को साकार कर दिखाया । बिपुल गुप्ता एक शिक्षित और अनुशासित परिवार से आते हैं, जिन्होंने उनकी सफलता की मजबूत नींव रखी। उनके पिता पवन कुमार गुप्ता एक इंजीनियर हैं और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (विजाग) स्थित एक औद्योगिक प्लांट में कार्यरत हैं। उनकी माता डॉ. दीपा गुप्ता एक प्रोफेसर होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित कवयित्री भी हैं। छोटा बीपीसीएल मे कार्यरत है। बिपुल ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा और 10वीं-12वीं की पढ़ाई विशाखापत्तनम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी मद्रास (चेन्नई) से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। उनके छोटे भाई भी वर्तमान में चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। बिपुल की सफलता की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव चटकपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके दादा जयप्रकाश गुप्ता और दादी यशोदा देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजन लक्ष्मी प्रसाद, संदीप गुप्ता, शत्रुध्न प्रसाद और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। बिपुल के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि छोटे गांवों के बच्चों में भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता होती है। बिपुल गुप्ता की यह उपलब्धि लातेहार जिले समेत पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। चटकपुर के इस होनहार बेटे ने आज न केवल अपने गांव और जिले का, बल्कि पूरे राज्य का नाम देशभर में रोशन कर दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top