Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sagar470001

पूर्व प्रेमिका ने रची साजिश, प्रेमी-फ्रेंड के साथ युवक की हत्या, पुलिस ने खुलासा

MDMahendra Dubey
Mar 07, 2026 01:19:42
Sagar, Madhya Pradesh
पूर्व प्रेमिका ने रची थी साजिश, प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर युवक की करवाई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा एंकर/ सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में मिली युवक की लाश के मामला में पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या की साजिश मृतक की पूर्व प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल होली के दिन रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान सागर निवासी विकास सिंह राजपूत के रूप में हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, जबकि युवक के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विकास सिंह राजपूत और उसकी पूर्व प्रेमिका मेघा अहिरवार पहले एक साथ अगरबत्ती बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। बाद में मेघा की नौकरी दमोह जिले में पोस्ट ऑफिस में लग गई, जहां उसकी मुलाकात जैसीनगर निवासी अजय यादव से हुई। धीरे-धीरे मेघा और अजय के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद मेघा ने विकास से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब इस बात की जानकारी विकास को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि होली के दिन विकास ने मेघा से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसे लेने आ रहा है। इसकी जानकारी मेघा ने अजय यादव को दे दी। इसके बाद अजय ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर विकास को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। योजना के तहत तीनों ने विकास को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के पास बुलाया और वहां चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले की गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाइट/ लोकेश सिन्हा ( एडिशनल एसपी सागर)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRampravesh Kumar
Mar 07, 2026 03:33:01
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना बिहार की राजनीति में इस वक्त भारी हलचल है, जहां एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री ने पार्टी में नया जोश भर दिया है। बीते दिन जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में यह तय हुआ है कि निशांत रविवार को आधिकारिक तौर पर जेडीयू जॉइन करेंगे, jdu कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर निशांत का स्वागत किया है। साथ ही चर्चा इस बात की है कि क्या जेडीयू जॉइन करने के बाद निशांत को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। वहीं इस बात की चर्चा भी तेज है कि BJP अपना मुख्यमंत्री बिहार में बनाएगी , ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Bihar में BJP की तरफ़ से किसे मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 07, 2026 03:32:52
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी देशी मदिरा की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखी लाखों रुपये की देशी शराब धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशाकत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। VO: अनपरा थाना क्षेत्र के गेट नंबर दो के पास स्थित सरकारी देशी मदिरा की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखी बड़ी मात्रा में देशी शराब जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। फिलहाल आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य वजह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 07, 2026 03:31:59
Morena, Madhya Pradesh:मारपीट व छेड़खानी के आरोपी ने युवती को दी धमकी बयान नहीं बदले तो शादी के स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मार दूंगा राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया ग्वालियर थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू निवासी 22 वर्षीय युवती का आगामी 11 मार्च को विवाह है बीते बुधवार को वह अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले समीर खान उसके घर में घुसकर रीती को धमकाने लगा की मारपीट के मामले में अगर कोर्ट में बयान बदलकर राजीनामा नहीं किया तो वह स्टेज पर युवती को गोली मार देगा इस संबंध में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने आज पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को एक ज्ञापन सोपा और मांग की कि ऐसे भी विधर्मी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाईकी जाए संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ठाकुर ने कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Mar 07, 2026 03:31:33
New Delhi, Delhi:पालम पुलिस ने पुनीत यादव की हत्याकांड का खुलासा किया साउथ वेस्ट पालम महावीर एन्कलेव में पुनित यादव मर्डर केस को पुलिस सुलझाया; तीन नाबालिक पकड़े गए और आरोपी गिरफ्तार किए गये पुलिस ने पुनित हत्याकांड के पाँच पकड़े; आगे की जाँच जारी है हत्या के हथियार (खून से सना चाकू) बरामद कर लिया गया है 04. मार्च को, निजी अस्पताल से एक MLC के बारे में थाना पालम पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली के महावीर एन्क्लेव की गली नंबर 7 में 8-10 लोगों ने एक आदमी को चाकू मार दिया है। जानकारी मिलने पर, IO स्टाफ के साथ तुरंत मणिपाल अस्पताल पहुँचे, जहाँ पता चला कि घायल आदमी, जिसका नाम पुनीत यादव, उम्र 25 साल था, ने दम तोड़ दिया था; पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी। जाँच के दौरान, CCTV फुटेज के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 CCL पकड़े गये आरोपियों की प्रोफाइल.. नाबालिक CCL “G” 10वीं क्लास से स्कूल ड्रॉप आउट है दूसरा भी नाबालिक CCL “P” भी 10वीं क्लास से ड्रॉप आउट है तीसरा भी नाबालिक CCL “S” 4. आरोपी धर्मेंद्र निवासी महावीर एन्क्लेव, उम्र 24 साल, दूध बेचने का काम करता है 5. आरोपी ओमकार निवासी महावीर एन्क्लेव, उम्र 24 साल, दूध बेचने का काम करता है पालम पुलिस के अनुसार जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि मरने वाला पुनीत यादव गोयला डेयरी में दूध की डेयरी चलाता था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने बार-बार CCL “G” को चिढ़ाया था, जिससे उसे बुरा लगा और गुस्सा आया। उस दिन, नशे की हालत में, CCL G ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अब पालम पुलिस की आगे की जांच चल रही है。
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 07, 2026 03:31:15
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जमीनी विवाद के चलते विपक्षी दबंगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर मारपीट की और उसकी बाईक को आग के हवाले कर दिया। बाईक के जलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारोंन ग्राम की है। आरोप लगाये जा रहे है कि जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारोंन ग्राम निवासी बब्बू राजा का गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी जमीनी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर आरोपी दबंगों ने कल उसे अकेला पाकर पहले उसके साथ जमकर पीटा, फिर उसकी बाईक में आग लगाकर दबंग आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़ित युवक और उसकी माँ ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
1
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 07, 2026 03:30:38
Jaunpur, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में दबंगों का तांडव: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़; 8 लोग घायल, वीडियो वायरल जौनपुर।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुस गए और जमकर मारपीट व तोड़फोड़ की। इस घटना में महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार जमीन से जुड़ा विवाद काफी समय से चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को लाठी-डंडों से पीट दिया और बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इस हमले मे घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया तथा बाहर खड़ी चार पहिया गाड़ी और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, घर का मुख्य दरवाजा और सामने बनी नाली को भी तोड़ दिया गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि इस विवाद को लेकर पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उनका कहना है कि जमीन का मामला हाईकोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद विपक्षी आए दिन उन्हें परेशान करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाईट पीड़ित महिला
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top