icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हापुड़ में मासूम की छत से गिरकर मौत, सीसीटीवी में कैद दर्दनाक घटना

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना देहात क्षेत्र के शक्ति नगर में खेलते समय एक मासूम बच्चा अचानक मकान की छत से नीचे गिर गया. नीचे गिरते ही मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद से बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हापुड़ के शक्ति नगर में मासूम बच्चे के छत से नीचे गिरने की यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हुई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संकरी गली में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक ऊपर से एक मासूम बच्चा अनियंत्रित होकर सीधे पक्के फर्श पर आ गिरता है. ​ऊंचाई से गिरने और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मासूम की मौके पर ही सांसें थम गईं. अचानक हुई इस घटना से पूरी गली और आसपास के इलाके में सन्नाटा पसर गया. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर जांच के लिए पहुंची. इस दुखद घटना ने एक बार फिर से सभी माता-पिता और अभिभावकों को सचेत किया है कि छोटे बच्चों को छत या बालकोनी में अकेले खेलते समय बिल्कुल भी अकेला न छोड़ें, क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
0
0
Report

एटा में सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, SDM ने ट्रैक्टर से कब्जा हटाकर सुरक्षित किया

Etah, Uttar Pradesh:एटा में जिला प्रशासन ने कराई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त,जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा की बताई जा रही है, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार ने सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की एसडीएम जलेसर से की थी शिकायत, SDM जलेसर पियूष रावत ने आदेश जारी कर भारी पुलिस बल के साथ कब्जे वाली भूमि में ट्रैक्टर चलवाकर कराया गया कब्जा मुक्त, तहसील जलेसर के ग्राम पंचायत गोपालपुर में लंबे समय से कुछ दबंगों ने सरकारी भूमि पर कर लिया था अवैध कब्जा, जलेसर पीयूष रावत के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया तथा ट्रैक्टर से जुताई कराकर भूमि को पुनः सरकारी उपयोग हेतु सुरक्षित कर दिया, ये भूमि ग्राम पंचायत गोपालपुर में आवास हेतु सरकारी भूमि सुरक्षित एवं संरक्षित की गई थी जिस जमीन से अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार द्वारा इस संबंध में लगातार शासन एवं जिला प्रशासन को शिकायत की जा रही थी, SDM ने सरकारी भूमि को ट्रैक्टर से जुड़वाकर पुनः पंचायत एवं सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए सुरक्षित कर दिया, SDM बोले कि अब सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद समेत NCR में लू-गर्मी तेज, 22 मई तक येलो अलर्ट

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग : भीषण गर्मी और लू का अलर्ट हरियाणा में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 18 मई से 22 मई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों, खासकर दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की चेतावनी जारी की है। फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में तेज धूप और लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग की ओर से ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप से बचने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top