110070
डेंगू पर नियंत्रण के लिए महरौली में विधायक नरेश यादव ने कराया फॉगिंग अभियान
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली विधानसभा के वसंत कुंज में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विधायक नरेश यादव ने फॉगिंग अभियान शुरू कराया है। दिल्ली में डेंगू के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए महरौली विधायक ने यह कदम उठाया है, जिससे मच्छरों का प्रसार रोका जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
J&K विधानसभा के पहले दिन Omar Abdullah का भाषण: क्या बदलेगी राजनीति?
Noida, Uttar Pradesh:SRINAGAR (JAMMU & KASHMIR): FIRST DAY OF J&K ASSEMBLY SESSION/ INSIDE PROCEEDING / OMAR ABDULLAH (CHIEF MINISTER J&K) SPEECH0
0
Report
सिंगरौली डकैती: सोनू उर्फ Shabir अंसारी गिरफ्तार, 15.33 ग्राम सोना बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग.... कंचन ज्वेलर्स डकैती कांड में पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई.... झारखंड से चौथा आरोपी सोनू उर्फ शाबिर अंसारी गिरफ्तार, 15.33 ग्राम सोना और 3,500 बरामद.... सिंगरौली पुलिस और गढ़वा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद.... कंचन ज्वेलर्स डकैती के बाद 10 पुलिस टीमें अलग-अलग राज्यों में कर रही थीं आरोपियों की तलाश... पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू ने कंचन ज्वेलर्स डकैती में शामिल होने की बात पूछताछ में बताई.... जांच में झारखंड के रंका और हरिहरपुर में मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं का भी खुलासा.... डकैती में फरार शमशाद अंसारी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी.... सिंगरौली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान जारी, लूटे गए शेष माल और आरोपियों की तलाश तेज...0
0
Report
ग्वालियर के भंडारे से लौटते 15 बच्चों को रतनजोत खाने से गंभीर हालत, अस्पताल में निगरानी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चों की तबीयत जहरीला फल खाने के बाद बिगड़ गई। बच्चों ने रास्ते में पेड़ से रतनजोत का फल तोड़कर खा लिया था। कुछ ही देर में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत होने लगी। परिजन पुलिस की मदद से बच्चों को कमलाराजा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी को निगरानी में रखा गया है। वीओ- दरअसल मामला ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का है। बताया जा रहा है कि बच्चे भंडारे से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में पेड़ों से रतनजोत के फल तोड़कर खा लिए,फल खाने के कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, घबराहट और चक्कर आने जैसे लक्षण सामने आए। एक साथ 15 बच्चों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।परिजनों द्वारा पुलिस की मदद से सभी बच्चों को पहले जिला अस्पताल मुरार लाया गया,जहां हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल रैफर कर दिया गया।13 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है,जबकि अन्य बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। वीओ-ये बच्चे हुए बीमार.... * तनु 9 वर्ष * सुमित 7 वर्ष * गौरव 5 वर्ष * प्रवीण 10 वर्ष * दिव्या 8 वर्ष * दिशा 11 वर्ष * पूजा 11 वर्ष * आरती 9 वर्ष * तरुण 12 वर्ष * हरिओम 13 वर्ष * कृष्णा 11 वर्ष * अंकित 13 वर्ष * सेजल 16 वर्ष * अनिल 13 वर्ष * हरीओम बघेल 5 वर्ष वीओ-अस्पताल में भर्ती बच्चों की उम्र पांच से 16 वर्ष के बीच बताई गई है। डॉक्टरों द्वारा बच्चों की हृदय गति, ब्लडप्रेशर और ऑक्सीजन लेवल की मोनिटरिंग की जा रही है। अधिकांश बच्चों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है, हालांकि उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम दास के मुताबिक, रतनजोत का फल खाने योग्य नहीं होता। इसके सेवन से शरीर में जहर की स्थिति बन सकती है। इसके कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति से बचाव संभव है। बाइट-डॉ घमश्याम दास गुप्ता- बाल रोग विशेषज्ञ वीओ-फिलहाल कमलाराजा अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है और चिकित्सकीय टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई में कुत्ते को चप्पल मारने पर विवाद खूनी संघर्ष बन गया; चार घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कुत्ते को चप्पल मारने को लेकर छिड़ा विवाद खूनी संग्राम में बदल गया और चार लोग अस्पताल पहुंच गए। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के प्रहलादखेड़ा गांव का है। यहां घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मुनेश (29) की चप्पल रामेंद्र का कुत्ता उठाकर ले गया। मुनेश ने कुत्ते को दूसरी चप्पल फेंककर मार दी। आरोप है कि इसी बात से रामेंद्र नाराज हो गया और विवाद शुरू हो गया。 इसके बाद आरोप है कि रामेंद्र, उसकी मां और पत्नी, नागेंद्र, उसकी पत्नी और उनके बेटे कमलेंद्र व शैलेंद्र ने मुनेश को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मुनेश को बचाने उसका भाई दीपू (25), पत्नी लक्ष्मी और चाची रामदेवी दौड़े, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में मुनेश समेत चार लोग घायल हो गए。 घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। घायलों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों को थाने नहीं ले गई। घायलों को उपचार के लिए भरावन सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。 बाइट -- दीपू पीड़ित बाइट -- रामदेवी0
0
Report
विकासनगर में प्रतिबंधित आम-लीची पेड़ काटने की घटना, आरोपियों को गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में प्रतिबंधित आम और लीची के फलदार पेड़ों पर आरिया चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विकासनगर रोड पर हरबर्टपुर चौक के पास रात के अंधेरे में आरोपियों ने एक बाग से बड़ी संख्या में फलदार प्रतिबंधित पेड़ों को काटने के बाद उनकी जड़ो को भी जेसीबी मशीन से उखाड़ कर जमीन समतल करने की कोशिश की है। रात के अंधेरे में चल रही इस गतिविधि की खबर मिलते ही मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी मयंक त्यागी ने मौके से रशीद और पुरोहित नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन सहित पेड़ काटने में इस्तेमाल की जा रही मशीनों को भी जप्त किया है। मौके के हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि तकरीबन 50 पेड़ों को मौके से काटा गया है। हालाँकि सही संख्या उद्यान विभाग की गिनती के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और उद्यान विभाग पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है।0
0
Report
बुलंदशहर हादसे में 6 घायल, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य शामिल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर दो कारों की भिड़ंत में 6 लोग घायल, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य है 5 घायल। खुर्जा के HN-34 कैलाश कट पर हुआ दर्दनाक हादसा, आर्टिका कार चालक की लापरवाही के चलते हुआ हादसा। आंवल खेड़ा से बुलंदशहर शिक्षक गरिमा सम्मेलन मे शामिल होने जा रहे थे अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोग। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को कैलाश अस्पताल मे कराया भर्ती, सभी का उपचार जारी। खुर्जा के NH-34 कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
बारां नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस-आप उम्मीदवार पहुंचे, भाजपा मतदान से दूर
Jaipur, Rajasthan:बारां नगरपरिषद सभापति के मतदान कांग्रेस के ओर आप पार्टी के उम्मीदवार पहुंचे मतदान करने के लिए, भाजपा नहीं ले रही मतदान में भाग0
0
Report
बालोद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार कहर बरपा दिया—दो बच्चों की मौत
Raipur, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग बालोद कार ने मोटर साइकिल को मारी जबरदस्त ठोकर, दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत, एक गम्भीर रूप से घायल, देवरी थाना क्षेत्र के परसूली गांव की घटना. घटना के बाद कार चालक और उसके साथ बैठ व्यक्ति मौके से हुवा फरार, जाँच में जुटी देवरी पुलिस. जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा -राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर परसुली के पास रविवार की रात तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा हो गया. कार चालक ने रॉन्ग साइड में जाकर घर के पास बाइक से निकले तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक परसुली निवासी पवन सोनकर उनका बेटा हिमांशु सोनकर 03 वर्ष और 12 वर्षीय भतीजा नमन कुमार सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया है. घटना के बाद कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि परसुली निवासी पवन सोनकर अपने बेटे और 12 वर्षीय भतीजे के साथ बाइक क्रमांक CG 24 S 1107 से घर के पास सड़क पर निकले थे. इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 7360 का चालक वाहन को रॉन्ग साइड में ले गया और बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी. अचानक हुई टक्कर से तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए. कार में चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था. हादसे के बाद दोनों कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद तीनों घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान पवन सोनकर के पुत्र और भतीजे ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया. पुलिस द्वारा कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और उसके साथी की तलाश की जा रही है.0
0
Report
लाडनूं नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव आज: निर्मला देवी जांगिड़, परवीन और सुमन कंवर मैदान में
Didwana, Rajasthan:लाडनूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को चुनाव होने है। अध्यक्ष पद की दौड़ में भाजपा से निर्मला देवी जांगिड़, कांग्रेस से परवीन तथा निर्दलीय सुमन कंवर मैदान में हैं। नगर पालिका के 45 वार्डों के निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर आरओ ममता लहुआ के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। वहीं डिप्टी जितेंद्र चारण एवं थानाधिकारी शिंभूदयाल के नेतृत्व में पुलिस की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है。0
0
Report
Advertisement
कुचामन नगर परिषद के बाहर कांग्रेसियों ने विधायक विजय सिंह चौधरी के खिलाफ नारेबाजी
Jaipur, Rajasthan:नगर परिषद कुचामन के बाहर कांग्रेसियों ने स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी के खिलाफ की नारेबाजी।0
0
Report
रेहमत अलम अस्पताल 26 साल बाद भी अधूरा, दक्षिण कश्मीर में उम्मीदें टूटीं
Anantnag, Rehmat Alam Hospital: 26 Years On, A Dream Unfulfilled Anantnag: For the people of South Kashmir, the Rehmat Alam Hospital was more than just a healthcare project—it represented a long-awaited hope for better and more accessible medical facilities in the region. The hospital was envisioned with the expectation that once completed and made functional, it would significantly improve healthcare services not only for the people of Anantnag district but for residents across South Kashmir. However, 26 years after the dream was conceived, the hospital continues to remain non-functional. A four-storey building stands ready at the site, while around 30 to 32 kanals of government-acquired land associated with the hospital remains largely unused. Despite the passage of nearly a decade since the land was taken over, there has been no visible progress towards making the hospital fully operational. The prolonged delay has raised concerns among residents and civil society members, who say the infrastructure and land should be put to public use instead of remaining idle. The Anantnag Traders Federation, along with members of civil society, has appealed to Lieutenant Governor Manoj Sinha and the present government to personally intervene in the matter and initiate concrete steps for making the Rehmat Alam Hospital functional. They said the people of South Kashmir had placed considerable hopes in the project, believing that a fully operational hospital would strengthen healthcare infrastructure and reduce the difficulties faced by patients who have to travel outside the region for advanced medical treatment. The stakeholders have urged the Lieutenant Governor to give the long-pending project personal attention and ensure that the hospital is made operational at the earliest, so that the 26-year-old healthcare dream can finally become a reality for the people of South Kashmir.0
0
Report
अमेठी में संदिग्ध हालत में युवक का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर हाइवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, युवक का शव देख परिजनों में मचा हड़कंप, बताया जा रहा है की कल घर से निकला था युवक जहाँ पर एक जंगली पेड़ काटते समय विद्युत तार की चपेट में आने से लोग मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं, आज घर से 500 मीटर दूर शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी, अमेठी कोतवाली क्षेत्र अमेठी बाईपास खेरौना के पास का है मामला0
0
Report
Advertisement
जमीन के विवाद पर फरसे के साथ महिला की ओर बढ़ते युवक का वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जमीन के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, महिला पर फरसा लेकर हमले की कोशिश का वीडियो वायरल जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद ग्राम सभा के घुरवरिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें विवाद के दौरान एक युवक कथित तौर पर हाथ में फरसा लेकर एक महिला की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक युवक हाथ में फरसा लिए महिला की ओर बढ़ता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी पूरी तस्वीर पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वीडियो की सत्यता, घटना के समय और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
आग लगने से IDBI बैंक औरैया में हड़कंप, दमकल टीम मौके पर
Auraiya, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - औरैया में IDBI बैंक में अज्ञात कारणों से लगी आग। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुँची। फायर बिग्रेड की टीम स्मोक एग्जॉस्टर से धुआं निकालने में जुटी। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रखे फ्रिज में अज्ञात कारणों से आग लगने से प्लाई आदि जली। बैंक स्टाफ, पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास के पास स्थिति IDBI बैंक को घटना।0
0
Report
गौशाला चोरी के प्रयास में बंदर ने चोर पर पत्थरों से हमला, CCTV रिकॉर्ड
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चोरी की नीयत से एक गौशाला के अंदर दाखिल हुये चोर को देखकर गौशाला में रहने वाले एक बंदर ने जब शोर मचाना शुरू किया तो चोर ने जंजीर से बंधे हुये बंदर पर पत्थरों से जमकर हमला बोल दिया । आरोपी चोर बंदर पर पत्थरों से हमला करता रहा वही जंजीर से बंधा हुआ बंदर अपने आपको बचाने की कोशिश करता रहा , करीब आधा घंटे से अधिक समय तक चोर पत्थरों से बंदर को मारता रहा और बंदर भी अपने आपको बचाने की कोशिश करता रहा । बंदर के चीखने और चिल्लाने की वजह से आरोपी चोर हताश होकर मौके से भाग गया । यह पूरी घटना गौशाला के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वर्णी कॉलेज के पास गौसेवा समिति गौशाला का है । फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी चोर की तलाश में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
