icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिकअप की भिड़ंत से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में मातम

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. पिकअप की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, बहराइच। नानपारा थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा रजवापुर गांव निवासी 70 वर्षीय लीला शनिवार को पैदल शौच के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

बालिका के कपड़े बदलते समय सिपाही पर झांकने का आरोप, वीडियो वायरल

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के मूरतगंज चौकी में तैनात सिपाही सोनू यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक बालिका के कपड़े बदलते समय कथित तौर पर जंगले से झांकने की कोशिश की. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. मामला संदीपन घाट थाना इलाके के मूरतगंज चौकी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोप है कि एक बालिका कपड़े बदल रही थी, इसी दौरान सिपाही सोनू यादव ने कथित तौर पर जंगले से झांकने की कोशिश की. घटना में मनोज यादव नाम का सिपाही ने उसका साथ दिया. घटना को लेकर बालिका की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है. शिकायत के बाद बालिका के भाई के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी की बात सामने आ रही है. आरोप गंभीर होने के चलते अब वायरल वीडियो और शिकायत की जांच महत्वपूर्ण हो गई है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. लगाए गए आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. पुलिसकर्मियों का पक्ष सामने आने और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.
0
0
Report

बाराबंकी में चंद्रShेखर आजाद पर फूलों के साथ चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- चंद्रशेखर आजाद पर फूलों के साथ चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल, पार्टी जिलाध्यक्ष ने किया अनजान होने का दावा आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद शनिवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे से होकर अयोध्या जा रहे थे। बाराबंकी के सफदरगंज कस्बे में रामनगर विधानसभा से दावेदारी कर रहे देवेंद्र चौधरी की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा के बीच चप्पल हवा में उड़ती दिखाई देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे हैं। इसी दौरान फूलों के साथ एक चप्पल भी हवा में जाती दिखाई देती है। चप्पल सांसद से दूर जाकर गिरती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर जाता नहीं दिख रहा है। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले में आसपा जिलाध्यक्ष देशराज गौतम से जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ और इसके बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वहीं पार्टी के मंडल संयोजक वसी हैदर ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। रामनगर मामले से अब तक प्रशासन चेता नही है। उन्होने मांग की कि घटना की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई की जाए। बाइट- वसी हैदर, मंडल संयोजक, आसपा।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार जिला के नगर पुलिस की कार्रवाई, करीब 8 लाख का 102 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार. जब्त स्मैक 102 ग्राम की कीमत करीब 8 लाख रुपए का. पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता बिट्टू कुमार पासवान, सा0 ललियाही थाना नगर, जिला कटिहार. मुख्यमंत्री बिहार सरकार के आगमन के पूर्व 18 सितंबर की रात्रि में कटिहार जिला के डी0एस0ओपी अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डी0एस0ओपी अध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ खनका चौक के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया. वाहन जॉच के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहायोग से पकड़ा गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर बिट्टू कुमार पासवान उम्र-28 वर्ष, सा0 ललियाही थाना नगर, जिला कटिहार बताया। जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 102 ग्राम स्मैक एवं एक मोबाईल बरामद किया गया।
0
0
Report

रंजय सिंह हत्याकांड: पीड़ितों ने हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में निचली अदालत के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है। नौ साल पुराने इस चर्चित हत्याकांड में नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा और हर्ष सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी किए जाने के फैसले से पीड़ित पक्ष असंतुष्ट है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा कि न्यायालय सर्वोपरि है और उसके फैसले का सम्मान है, लेकिन उन्हें इतने निराशाजनक निर्णय की उम्मीद नहीं थी। अधिवक्ता का दावा है कि जिन साक्ष्यों के आधार पर निचली अदालत ने आरोपियों को बरी किया, उन्हीं साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को जमानत देने से इनकार किया था। ऐसे में पीड़ित पक्ष अब इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगा। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने साफ कहा कि यह अंतिम अदालत नहीं है और न्याय की लड़ाई अभी बाकी है। अब देखना होगा कि हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने के बाद मामले की कानूनी दिशा क्या करवट लेती है
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर: 23 संदेहास्पद दस्तावेज सत्यापन में 19 भारतीय नागरिक रिहा, 4 की जांच जारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्‍यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में संदिग्ध पहचान और दस्तावेजों को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 19 भारतीय नागरिक निकले हैं, जिन्हें 15 दिन बाद होल्डिंग डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया। 4 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। बताने के लिए कि देश के बाहर से आकर यहां रहने वाले लोगों की पुलिस ने करीब दो महीने तक विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान जिले में लगभग 1162 लोगों की जांच की, जिनमें 23 लोगों के दस्तावेज और पहचान को लेकर संदेह सामने आया। जांच के बाद इन 23 लोगों को पहचान और दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन के लिए 4 सितंबर को रायपुर स्थित होल्डिंग डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। पुलिस ने संबंधित राज्यों, थाना क्षेत्रों से रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जानकारी जुटाई। सत्यापन के बाद 19 लोगों की भारतीय नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है। पुष्टि के बाद उन्हें करीब 15 दिन में होल्डिंग डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया। वहीं, बाकी 4 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। पुलिस उनके पहचान पत्र, निवास से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का संबंधित स्थानों से मिलान कर रही है। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में विसंगतियां सामने आने की बात भी कही गई है। पुलिस के मुताबिक, इन 4 लोगों के संबंध में अंतिम निर्णय दस्तावेजों और पहचान के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा। इधर इस मामले मे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई तय होंगी।
0
0
Report

जोधपुर महापौर चुनाव: भाजपा ने मेहता को उम्मीदवार बनाया, सोलंकी कांग्रेस से मैदान में

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के महापौर चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रसन्न चंद मेहता को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी ने शनिवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी सामने आने के बाद अब महापौर चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के चुनावी गणित पर नजर डालें तो भाजपा के पास 45 निर्वाचित पार्षद हैं। इसके अलावा 7 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा है। इस तरह भाजपा का आंकड़ा 52 तक पहुंचता है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं और 4 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से उसका आंकड़ा 48 बताया जा रहा है। महापौर चुनाव में बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं। ऐसे में मौजूदा आंकड़ों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से एक वोट ऊपर नजर आ रही है, लेकिन चुनावी समीकरणों में अंतिम समय तक बदलाव की संभावना बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी मेहता ने नाम की घोषणा के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जोधपुर की जनता की सेवा और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, जनता और मीडिया के साथ मिलकर काम किया जाएगा। मेहता ने शहर की मूलभूत समस्याओं को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सड़कें और बेहतर सफाई व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी तथा लोगों को समय पर पानी उपलब्ध कराना प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। उनका कहना है कि इन बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इधर कांग्रेस ने भी प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। नामांकन दाखिल करने से पहले सोलंकी ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी की भावना है कि मिलकर कांग्रेस का नगर निगम बोर्ड बनाया जाए। सोलंकी ने टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी वापस पार्टी की मुख्यधारा में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने का प्रयास करती है, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को दिया जा सकता है। जनता से जीतकर आए कई पार्षदों की पहचान कांग्रेस से जुड़ी रही है और उन्हें उम्मीद है कि वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ वापस जुड़ेंगे। भाजपा के बहुमत के दावे पर सोलंकी ने कहा कि भाजपा की ओर से किए जा रहे दावे सही नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कई नाराज साथी उनके साथ खड़े हैं और आने वाले दिनों में कई पार्षद वापस कांग्रेस की मुख्यधारा में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर तक महापौर चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब दोनों दलों की नजरें पार्षदों के समर्थन पर हैं। एक तरफ भाजपा अपने 52 के आंकड़े को मजबूत करने में जुटी है, तो कांग्रेस 48 के मौजूदा आंकड़े से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग, निर्दलीय पार्षदों की भूमिका और अंतिम समय के राजनीतिक समीकरण महापौर चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कटिहार: डकैती की योजना बनाने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, हथियार-नकदी बरामद

Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे छह अपराधी गिरफ्तार एवं एक विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया मनिहारी अनुमंडल थाना के महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास बड़ी वारदात की तैयारी हुई नाकाम, हथियार-स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार, अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद शुक्रवार की मध्य रात्रि में मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित कटिहार जिला आगमन के मद्देनजर मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार आसूचना संकलन एवं विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा कटिहार जिला के मनिहारी पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना को सत्यापन करने के बाद कुछ युवकों को हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे स्थान पर पहुंची । जहां सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ महियारपुर ईंट-भट्ठे के पास मौजूद युवकों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर पुलिस ने सभी की तलाशी ली। वहीं पुलिस की आहट पाकर वहाँ मौजूद व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया प्रभारी मनिहारी पुलिस अनुमंडल सह पुलिस उपाधीक्षक , यातायात सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान एक पिस्टल, मैगजीन में लोड एक जिंदा कारतूस, 9.06 ग्राम स्मैक, 2,311 रुपये नकद, एक लाइटर, बाइक की एक चाबी और दो बाइक को बरामद किया। बरामद पिस्टल एवं मादक पदार्थ के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है। इस संबंध में BNS एवं 8(C)/21 (b)/29 NDPS ACT & 27 Arms Act के अंतर्गत दर्ज कर विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पटना में 12 वर्षीय बच्चा भाजपा गुंडों के हाथों पिटा, प्रशासन पर भारी सवाल

Patna, Bihar:बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटते हैं तथा सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। भीड़ इकट्ठी होती है तो पुलिस बच्चे को पीटकर वहीं बैठे सत्ताधारी गुंडों के साथ बच्चे को भी थाने ले जाती है। थाने जाकर उन भाजपाई गुंडों को छोड़ दिया जाता है तथा उल्टे पिटने वाले नाबालिग बच्चे को थाने में बंद कर दिया जाता है। थाने से छोड़े जाने के बाद बच्चा अपने घर पहुँचता है लेकिन अगली सुबह ही फिर पुलिस आ धमकती है और इस 12 साल के मासूम को डराती धमकाती है। पुलिस ज़बरदस्ती यह बयान दिलवाती है कि कहो वह गुंडे नहीं बल्कि तुम्हारे दोस्त थे। तुमलोग साथ में भाजपा के लिए काम करते हो। कोई मारपीट नहीं हुई है। बयान न बदलने पर 12 साल के बच्चे को सम्राट चौधरी की पुलिस धमकी देती है कि रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा। यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है जहाँ बिहार में 7 हत्याओं के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत कठपुतली को आम बिहारियों को प्रताड़ित करने एवं बिहार को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। बताइए, एक 76 वर्षीय मार्ग दर्शक मंडल के बुजुर्ग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय नाबालिग की भाजपाई गुंडे पिटाई कर थाने में बंद करवा देते है। और कैसा अमृतकाल चाहिए?? आज उस बच्चे से मुलाकात कर सारी जानकारी प्राप्त की तथा दोषी पुलिसकर्मियों और भाजपाई गुंडों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: तालाब से परमजीत निषाद का शव SDRF खोज के दौरान बरामद

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरसड़ी निवासी धनीराम का 22 वर्षीय बेटा राजमिस्त्री परमजीत निषाद गुरुवार बीती रात 9 बजे से गायब था। परिजन जब रात में सो कर उठे तो देखा कि उनका 22 वर्षीय बेटा गायब है और वह तालाब की तरफ से बचाव बचाव का आवाज लग रहा था। परिजनों ने तालाब में डूबे होने की आशंका जताई थी इसके बाद परिजन काफी खोजबीन किया कोई पता नहीं चला कल शुक्रवार को पूरे दिन एसडीआरएफ की टीमों द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाई गई। लेकिन फिर भी कोई पता नहीं चला आज शनिवार सुबह 10:00 बजे से फिर एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया जहां आज शनिवार देर शाम 6:00 बजे के करीब घर के बगल स्थित तालाब से 22 वर्षीय परमजीत निषाद का शव बरामद हुआ है तत्काल परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया है। शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान चलाने में एसडीआरएफ की टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिलाधिकारी के निर्देश पर परसपुर ब्लॉक से सहायक विकास अधिकारी सत्येन्द्र सिंह समेत 70 सफाई कर्मियों को लेकर पहुंचे जहां जलकुंभियां काट काट कर बोट द्वारा हटाई गई उसके बाद फिर तलाशी अभियान दोपहर के बाद शुरू हुआ जहां अब शाम को लाश बरामद हुई है। अपने बेटे की मौत को सुनकर मृतक के माता पिता चाचा भाई व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक के पिता धनीराम ने बताया कि मुझे आवाज सुनाई दी अम्मा बचा लो,अम्मा बचा लो लेकिन जब तक मैं दूसरे की टॉर्च माँगकर उस पार पहुंचा तब कुछ दिखाई नहीं दिया, उस समय भी डुबकी लगाकर काफ़ी ढूंढा लेकिन तब नहीं मिले आज तीसरे दिन शव मिला है। बाइट- धनीराम- पीड़ित पिता。
0
0
Report

सहारनपुर: शराब पिलाने की कोशिश के आरोप में महिला JE पर मुकदमा, जांच जारी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में इंजीनियर दिवस कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर (जेई) से कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला जेई तनु राजपूत ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड सहारनपुर में तैनात जेई अनुज भारद्वाज पर नशे की हालत में उनके साथ अभद्र व्यवहार करने, जबरन शराब पिलाने की कोशिश, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला जेई के मुताबिक, 15 सितंबर को देहरादून चौक स्थित संघ भवन में डिप्लोमा इंजीनियर संघ की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। वह भी कार्यक्रम में शामिल थीं। आरोप है कि इसी दौरान अनुज भारद्वाज नशे की हालत में उनके पास पहुंचे। तहरीर के अनुसार, उनके हाथ में करीब 200 ग्राम की एक बोतल थी, जिसमें शराब भरी हुई थी। आरोप है कि उन्होंने महिला जेई की गर्दन पकड़कर बोतल उनके मुंह पर लगा दी और जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। महिला जेई ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गईं। उन्होंने घटना को शारीरिक बल प्रयोग बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में महिला जेई गरिमा गुप्ता, सचिन पंवार समेत अन्य लोगों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है। महिला जेई ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उनके साथ इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं और घटना के बाद उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने खुद को असुरक्षित महसूस करने की बात कही है। 18 सितंबर को दी गई तहरीर के आधार पर जनकपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top