110070
अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी लेकर लोगों के बीच पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता से संपर्क करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उन्होंने एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के साथ आम आदमी पार्टी के नेता अब लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी लेकर लोगों से संपर्क किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में नाली किनारे पत्थर हटाने को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: नाली के पास पड़े पत्थर को हटाने को लेकर खूनी संघर्ष। जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव और कई राउंड फायरिंग की भी सूचना। घटना में एक युवक को गोली लगने की सूचना। बवाल में आधा दर्जन से अधिक लोग बताये जा रहे घायल। घायल अस्पताल में भर्ती, हायर सेंटर भेजे गए गंभीर घायल। गांव भारी पुलिसफोर्स तैनात किया गया, सिकंदराबाद के बिशनपुर मामला।0
0
Report
काबुल गांव में सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीण आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:काबुल गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश सड़क निर्माण की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाया जाम आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया मार्ग पर ग्रेवल डलवाने की मांग नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सड़क की सफाई की मांग काबुल गांव की नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान 11 सितंबर को कलेक्टर को शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप जल्द समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अधिकारी प्रिया व्यास0
0
Report
महिला की दिलेरी: उबलड नदी में जान पर खेलकर बकरियां बचाई, रेस्क्यू में बहादुरी की कहानी
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के उबलड गांव में महिला की दिलेरी, उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बचाई बकरियों की जान! अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी झमकू बाई, बकरियों को बहने से बचाने के लिए बीच पानी में लकड़ी पकड़कर डटी रही। बड़ा हादसा टला: ग्रामीणों की सूझबूझ और मदद से महिला और बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से इंसानियत और ममता को शर्मसार नहीं, बल्कि सलाम करने वाली एक खबर सामने आई। उबलड गांव में एक महिला ने अपने बेजुबान जानवरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। मामला अलीराजपुर के उबलड गांव का है, जहां झमकू बाई नाम की महिला अपने बकरे और बकरियों को लेकर नदी पार कर रही थी। इसी दौरान अचानक ऊपरी इलाके में हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के तेज थपेड़ों के बीच बकरियां बह न जाएं, इसके लिए झमकू बाई पानी के बीचों-बीच एक लकड़ी का सहारा लेकर मजबूती से खड़ी हो गई। अपनी जान की परवाह किए बिना वह घंटों तक उफनते पानी में बेजुबानों को संभाले रही। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद झमकू बाई और उसकी बकरियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। झमकू बाई के इस साहस की अब पूरे इलाके में तारीफ हो रही है।0
0
Report
Advertisement
बीती रात भारी बारिश से पहाड़ों में सड़क मार्ग मलवे से अवरुद्ध, यातायात प्रभावित
Karnaprayag, Uttarakhand:बीती रात हुई भारी बारिश से पहाड़ो में सड़कों पर जगह जगह मलवा आने से मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है । कर्णप्रयाग नैनिसेंण मोटरमार्ग पर पहाड़ी से मलवा आने पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है । जिससे कपीरी पट्टी के लोगो का कर्णप्रयाग तहशील से सम्पर्क कट गया । सूचना पर लोकनिर्माण विभाग की मशीनरी ने मौके पर पहुँची और मार्ग से मलवा हटाया तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया । इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते दिखे ।0
0
Report
महोबा तालाब डूबने से किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग तालाब में डूबकर किशोरी की मौत, मां के साथ तालाब में नहाने गई थी 14 वर्षीय मृतक मानवी, नहाते समय तालाब में डूबने से मचा हड़कम्प, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से रेस्कयू कर निकाला बाहर, अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही किया मृत घोषित, किशोरी की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, तीज पर्व के बाद आज व्रत समापन पर मां के साथ तालाब स्नान करने पहुंची थी मृतका, कबरई थाना व कस्बा क्षेत्र के वर्मा तालाब की घटना।0
0
Report
भालू को आबादी के पास छोड़ने पर बालोद के ग्रामीणों का आक्रोश, 24x7 सुरक्षा जारी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद रानीमाई मंदिर के पास से पकड़े गए भालू को मरदेल गांव से महज 500 मीटर दूर छोड़ने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की गाड़ियों को रोककर तीन रेंजरों समेत पूरी टीम को करीब तीन घंटे तक घेर कर रखा। मामला बिगड़ता देख डौंडी और दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि भालू को उसके मूल क्षेत्र में न छोड़कर आबादी के पास छोड़ दिया गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई है। तनाव बढ़ता देख बालोद एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि भालू को दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता, तब तक सुरक्षा के लिए गांव में 5 वनकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। लिखित समझौते के बाद ही ग्रामीणों ने अधिकारियों और वाहनों को जाने दिया।0
0
Report
Advertisement
बारिश के दौरान मंदसौर में जान जोखिम में डालकर कार और बाइक के वीडियो वायरल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित/मंदसौर: मंदसौर में सोमवार ہوئی बारिश के दौरान जोखिम में जान डाले जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहे हैं। पहला वीडियो सुवासरा का बताया जा रहा है जिसमें रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से भरे पानी के बीच से कार सवार वाहन निकालने का प्रयास करता है लेकिन कार बहने लगती है; हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह लोगों ने रस्सी के सहारे कार को बांधा और ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकल लिया गया। दूसरा वीडियो मल्हारगढ़ का बताया जा रहा है जिसमें बहते पानी के बीच से मोटरसाइकिल सवार निकालने का प्रयास करते हैं और बीच में फंस जाते हैं। दोनों वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है के वीडियो सोमवार का है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आते हैं तो थोड़ी देर बाद उतर भी जाते हैं, लेकिन अति शीघ्रता के चक्कर में लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते।0
0
Report
पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा के विरोध पर सुरक्षा बढ़ी, वाटर कैनन भी तैनात
Patna, Bihar:पटना में दरोगा भर्ती परीक्षा और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास छात्रों का प्रदर्शन प्रस्तावित है जिसे देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है जेपी गोलंबर के पास तीन लेयर की बैरिकेडिंग की गई है मौके पर वाटर कैनन और वज्र वाहन भी तैनात किए गए हैं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं0
0
Report
Sawalkote HEP bid उद्घाटन: Ramban के लिए न्याय और स्थानीय रोजगार की मांग मजबूत
Sawalkote Joint Action Committee (SJAC), Ramban ने Sawalkote Hydroelectric Project के Lot-I के तकनीकी बिड के उद्घाटन का स्वागत किया, साथ ही स्थानीय लोगों के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास और प्राथमिक रोजगार की मांग दोहराई। Ramban में Dak Bungalow में SJAC की उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिभाषक फैयरोज़ खاں ने की। बैठक Sawalkote HEP के Lot-I के लिए 9 सितम्बर को तकनीकी bid के उद्घाटन के बाद हुई, परियोजना का अनुमानित मूल्य लगभग ₹5129 करोड़ है। अगला चरण पांच प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियाँ shortlisted बताई गईं: Adani Infra India Limited, Hindustan Construction Company, Larsen & Toubro, Patel Engineering और Rithwik Projects. SJAC के अध्यक्ष फैयरोज़ खाँ ने Ramban के लोगों और समिति के सदस्यों को इस माइलस्टोन पर बधाई दी और कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं, बल्कि न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि Ramban परियोजना के submergence burden का लगभग 88 प्रतिशत वहन करता है और project-affected परिवारों के भविष्य पर विचार किए बिना कोई चर्चा नहीं होनी चाहिए। SJAC Legal Advisor Muzaffar Lone और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि ground-level execution से पहले परियोजना-affected परिवारों की वास्तविक grievances को दूर किया जाना चाहिए। समिति ने seven-point charter of demands दोहराई, जिसमें समय पर निष्पादन, कानून के अनुसार fair compensation, स्थानीय युवाओं के लिए 100 प्रतिशत प्राथमिकता, व्यापक पुनर्वास और पुनर्स्थापन, road connectivity और diversion plans की स्पष्टता, unused acquired land की समीक्षा और environmental safeguards शामिल हैं। SJAC ने कहा कि वह आगामी Financial bid opening और contract award प्रक्रिया की कड़ाई से निगरानी करेगा और स्थानीय लोगों के legítime हितों को bypass करने के any प्रयास को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक résistance के साथ रोकेगा।0
0
Report
Advertisement
काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:काबुल गांव में समस्याओं पर ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क निर्माण की मांग पर जाम. हिण्डोली तहसील के ग्राम पंचायत आरसी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले काबुल गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरसी खेड़ा से काबुल और काबुल से बड़ोदिया रोड तक ग्रेवल डलवाने की मांग की. नंदगांव-काबुल मार्ग से अतिक्रमण हटाने, सड़क की सफाई और काबुल गांव की नालियों की सफाई करवाने की मांग भी रखी. ग्रामीणों के अनुसार 11 सितंबर को भी कलेक्टर को शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा.0
0
Report
कोरबा SECL खदान में बदमाशों ने आधी रात को लूट, 24 घंटे में 10 गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा की SECL खदान में आधी रात को दर्जन भर बदमाशो ने बाउंड्री फांदी, गार्ड को धमकाया उसके साथ मारपीट कर आतंक मचाया और चालू लाइन की कॉपर केबल काटकर ले गए! लेकिन पुलिस ने भी 24 घंटे के भीतर ऐसा शिकंजा कसा कि लूट का पूरा गैंग बेनकाब हो गया।पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही 10 आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए 10 आरोपियों में से 7 नाबालिग है जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड कोरबा में पेश किया गया बाकी 3 आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया. पकड़े गए आईपीओ से करीब 55 हजार रुपए की 50 मीटर कॉपर केबल बरामद किया गया। मामला कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की सुराकछार नंबर-4 इन्कलाइन खदान की हैं जहां 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे अचानक 10 से 15 चोर खदान की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर दाखिल हो गए और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को आरोपियों ने गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-झापड़ से मारपीट कर दहशत का माहौल बना दिया। इसके बाद बदमाश खदान के मुहाने तक पहुंचे और चालू लाइन की कॉपर केबल काटकर फरार हो गए। सुबह गार्ड ने बाकीमोंगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। बांकीमोंगरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई और महज 24 घंटे के भीतर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गौरव सिंह कंवर उर्फ मोन्टी, सुमित कुमार और सुनील कुमार कंवर उर्फ रिंकु शामिल हैं। इनके साथ 7 विधि से संघर्षरत नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई करीब 50 मीटर कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है, बरामद कर ली गई। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए 7 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। वहीं इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। SECL की खदान में घुसकर लूट मचाने वाला गैंग फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन सवाल ये है कि इतनी बड़ी संख्या में बदमाश खदान की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर अंदर तक कैसे पहुंच गए?0
0
Report
शाहपुरा में बघेरे की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग सतर्क
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा में बघेरे का मूवमेंट, बघेरे के मूवमेंट से इलाके में दहशत, बघेरे ने नीलगाय और बकरी पर किया हमला, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, वार्ड 7, 8 और 16 का है मामला. शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा क्षेत्र में बघेरे की लगातार हलचल से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वार्ड 7, 8 और 16 सहित खोरी-अमरपुरा इलाके में बघेरे की मौजूदगी की सूचना के बाद लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बघेरे ने नीलगाय और बकरी का शिकार किया है। इसके बाद से बघेरे की गतिविधियां लगातार नजर आने की बात सामने आ रही है, जिससे खेतों में जाने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खासकर बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीम ने खोरी-अमरपुरा क्षेत्र में निगरानी शुरू कर बघेरे की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बघेरे को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। फिलहाल बघेरे की मौजूदगी को लेकर पूरे इलाके में सतर्कता का माहौल है। ग्रामीण रात के समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं और खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रींगस नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों ने 19 वार्डों में जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया
Sikar, Rajasthan:रींगस नगरपालिका चुनाव में 35 वार्डों की मतगणना पूरी, भाजपा 11, कांग्रेस 5 और निर्दलीयों ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की. सीकर जिले के रींगस में नगर पालिका चुनाव 2026 के तहत 35 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई। मतगणना के परिणाम सामने आने के साथ ही शहर की नई नगर पालिका के लिए तस्वीर साफ हो गई। चुनाव परिणाम में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 5 वार्ड आए। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे अधिक 19 वार्डों में बाजी मारते हुए दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़ दिया। मतगणना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाई गई। छह टेबलों पर छह राउंड में मतगणना पूरी हुई। प्रत्येक राउंड के परिणाम घोषित होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में उत्सुकता बढ़ती रही। अंतिम परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। नगर पालिका के 35 वार्डों के परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। कुल 19 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा को 11 वार्डों में सफलता मिली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 5 वार्डों में विजयी रहे। परिणामों से स्पष्ट है कि इस बार मतदाताओं ने कई वार्डों में राजनीतिक दलों के बजाय स्थानीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों, परिचितों और वार्डवासियों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद जुलूस, आतिशबाजी सहित सार्वजनिक रूप से जश्न मनाने पर पाबंदी है। इसके चलते प्रत्याशियों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से परिणाम स्वीकार करने की अपील की गई है। 35 वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी की नजर नगर पालिका में बोर्ड गठन पर रहेगी। निर्दलीयों की बड़ी संख्या में जीत के चलते पालिका की राजनीति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहने की संभावना है।0
0
Report
खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव: भाजपा और कांग्रेस 8-8, अध्यक्ष पद की कुंजी निर्दलीय-आरएलपी के पास
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत सभी 20 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस ने बराबर आठ-आठ वार्डों में जीत दर्ज की है। तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे जबकि वार्ड संख्या 8 से आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। परिणाम सामने आने के बाद अब नगरपालिका बोर्ड बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी वार्ड 2, 3, 4, 5, 12, 13, 17 और 20 से निर्वाचित हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड 1, 6, 7, 9, 10, 11, 14 और 19 में जीत दर्ज की। इसके अलावा वार्ड 15, 16 और 18 में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वार्ड 8 से आरएलपी ने जीत दर्ज की है। इस प्रकार 20 वार्डों वाली नगरपालिका में भाजपा और कांग्रेस के पास 8-8 पार्षद हैं, जबकि 3 निर्दलीय और 1 आरएलपी पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 15 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए लोक सूचना जारी की जाएगी जबकि 16 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 18 सितंबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव की पूरी प्रक्रिया नगरपालिका सभागार में होगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के आठ-आठ पार्षद होने के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना है।0
0
Report
मंदसौर के गरोठ के पास एक्सप्रेसवे हादसे में तीन की मौत, एक घायल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ के पास दिल्ली मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक खाटू श्याम जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में से दो हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले हैं जबकि एक राजस्थान के अलवर का रहने वाला है; अरविंद, बिंदर और कैलाश मृतक हैं जबकि विजेंद्र घायल है जिसका इलाज किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
