icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाजपा ने भूषण बाड़ा के आरोपों के विरोध में साहिबगंज में धरना दिया

Sahibganj, Jharkhand:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन शोषण आरोप पर भूषण बाड़ा कि गिरफ्तारी और पत्रकार कि रिहाई कि मांग को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस धरना के माध्यम से भाजपा इंडी सरकार पर जमकर निशाना साधा. भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कि दबाव में यह सरकार आरोपी को बचा रही हैँ. जिस पर नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का आरोप हैँ उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया. जबकि इस मामला को उजागर करने वाले पत्रकार को ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया. यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सीधा हमला हैँ. भाजपा इस लड़ाई में प्रेस के साथ खड़ा हैँ और सरकार से मांग करता हैँ कि अविलम्ब पत्रकार साथी को रिहा करे और भूषण बाड़ा को गिरफ्तार करे और उसकी विधायकी ख़त्म करे.
0
0
Report

रायबरेली में लोजपा (रामविलास) स्थापना दिवस: सामाजिक न्याय के संकल्प सम्मेलन की धूम

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस आज जीआईसी ग्राउंड में हो रहा है कार्यक्रम बहुजन भीम संकल्प समागम 28 नवंबर 2000 को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने की थी लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पार्टी स्थापना के 26 वर्ष पूरे, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर संकल्प समागम का आयोजन थोड़ी देर में पहुंचेंगे राम विलास पासवान् बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर दिया जाएगा संदेश चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मना रही स्थापना दिवस
0
0
Report
Advertisement

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया

Nitesh GangwarNitesh GangwarFollow5m ago
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल जनपद के विभिन्न बूथों के निरीक्षण के लिए शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रभात राय के साथ कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद तथा प्राथमिक विद्यालय लालपुर में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने, चिन्हित मतदाता तथा अन्य स्थानों पर निवास करने वाले मतदाताओं की स्थिति के संबंध में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने फॉर्म 6,7,8 के संबंध में भी जानकरी ली।
0
0
Report

दीक्षा डागर: ओलंपिक पदक जीतना तय लक्ष्य, लगातार तैयारी पर जोर

Jhajjar, Haryana:अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी एवं एशियन सिल्वर मेडल विजेता दीक्षा डागर शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने खेल सफर, अब तक हासिल की गई उपलब्धियों और भविष्य की तैयारियों को लेकर खुलकर विचार साझा किए। दीक्षा डागर ने कहा कि खेल में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती और उनका लगातार प्रयास खुद को हर स्तर पर बेहतर बनाने का रहेगा। ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना उनका अगला बड़ा लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वह लगातार अपनी तैयारियों पर काम कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि रैंकिंग में सुधार के साथ-साथ फिटनेस और खेल प्रदर्शन को और मजबूत करने पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा लगातार कठिन होती जा रही है, ऐसे में खिलाड़ी को अपनी तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर लगातार काम करना पड़ता है। अपने खेल सफर और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दीक्षा डागर ने कहा कि मेडल जीतना उनका सपना था और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर उनका यह सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात होती है और हर प्रतियोगिता उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर देती है। दीक्षा ने अपने खेल करियर में माता-पिता के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति उन्हें प्रेरित करने में उनके पिता की अहम भूमिका रही है। माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनके सपने को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। वह खुद को बेहद लक्की मानती हैं कि उन्हें परिवार का इतना मजबूत सहयोग मिला। दीक्षा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। दीक्षा डागर ने कहा कि आने वाले समय में उनका पूरा ध्यान अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने तथा देश के लिए बड़े मंच पर पदक जीतने पर रहेगा.
0
0
Report

जसपुर में आपदा प्रबंधन दिवस पर लकड़ी मंडी में अग्नि-रेस्क्यू मॉक ड्रिल

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया उसी क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर में प्रशासन द्वारा विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य परिदृश्य लकड़ी मंडी में अग्निकांड पर आधारित रहा, जहां एक प्रतिष्ठान में लगी आग के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने और कुछ लोगों के फंसे होने की काल्पनिक स्थिति के आधार पर बचाव अभियान चलाया गया। मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभ्यास किया। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में बेहतर तालमेल के लिए लॉजिस्टिक टीम, स्टेजिंग एरिया, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की भी मौके पर तैनाती की गई है। इस पूरी मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में सभी विभागों के बीच समन्वय को परखना और फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने की तैयारियों को मजबूत करना है, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय कम से कम नुकसान के साथ त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। उपजिलाधिकारी जसपुर राहुल शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रबंधन दिवस मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में आज जसपुर में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। मॉक ड्रिल का जो हमारा मेन इन्सिडेंट है, वो फायर इन्सिडेंट है, जिसमें लकड़ी मंडी में आग की वजह से एक प्रतिष्ठान में आग लग चुकी है और अन्य प्रतिष्ठानों में फैल रही है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन आज किया जाना है। जिसके संबंध में सारे विभागीय जो हमारे अधिकारी हैं, उनकी टीम का गठन किया गया है। इसमें फायर और पुलिस ऑपरेशन देखेंगी। उसके अलावा लॉजिस्टिक के लिए हमारी टीमें यहां पे तैनात हैं, स्टेजिंग एरिया बनाया गया है, मेडिकल टीमें भी इसमें तैनात की जा रही हैं, साथ में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी लोगों को सकुशल वहां से रेस्क्यू किए जाने का पूरा का पूरा मॉक ड्रिल आज आयोजित किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सूरतगढ़ में भूख हड़ताल: पीएम आवास योजना के लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीण नाराज

Sri Ganganagar, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज़ सूरतगढ़ घमंडिया ग्राम पंचायत में 36 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठा ग्रामीण, ग्रामीण का आरोप प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र होने के बावजूद पत्नी को नहीं मिला योजना का लाभ, जिला परिषद CEO के आदेश के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज है युवक, BDO मेजर अली पर मामला दबाने का आरोप, निलंबन की उठाई मांग, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग, पत्नी का नाम पात्रता सूची में बहाल कर आवास योजना की किस्त जारी करने की मांग, मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान,
0
0
Report

भारतीय मजदूर संघ ने डूंगरपुर में जिला अधिवेशन, ठेका बोर्ड के लिए प्रदर्शन तय

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन आयोजित, ठेका बोर्ड बनाने को लेकर 30 को जिला मुख्यालय व 16 दिसंबर को जयपुर में करेंगे प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन बॉडी - जिला स्तरीय अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ एवं आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ से जुड़े कार्मिक व मजदूर शामिल हुए। अधिवेशन में संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी आंदोलनों और सदस्यता विस्तार के लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 और 15 नवंबर को कोटा में संपन्न प्रदेश कार्य समिति के निर्णयों के तहत 30 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें देश और प्रदेश में बढ़ रहे ठेका श्रमिकों के सामाजिक कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी ठेका बोर्ड गठित करने की मांग की जाएगी। वही ठेका बोर्ड के गठन और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर 16 दिसंबर को जयपुर में विशाल रैली व प्रदर्शन किया जाएगा।अधिवेशन में पिछले अधिवेशन से अब तक के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ-साथ संगठन के आगामी छह उत्सवों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में तेज प्रकाश के हिट एंड रन मामले में बुजुर्ग को टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu hit and run मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तेज गति कार से बुजुर्ग को रौंदकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार जवाहर नगर थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर तेज प्रकाश को पकड़ा पुलिस कार को जब्त कर आरोपी ड्राइवर से कर रही पूछताछ शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे सिंधी कॉलोनी कच्ची बस्ती की घटना। आरोपी शुक्रवार को अपने दोस्त निशांत को कार वापस लौटाने आया था। कार में लगाए मैप से लोकेशन भूलने के चलते मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान ओवर स्पीड कार से उसने कंट्रोल खो दिया और घर के बाहर धूप सेंक रहे मोहन लाल (66) को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के पकड़ने दौड़ने पर वह कार लेकर फरार हो गया था।
0
0
Report

बूंदी महोत्सव में कैथरीन के डांस से बना आकर्षक मंच

Jaipur, Rajasthan:बूडंि (बूंदी) महोत्सव के मान मनुहार कार्यक्रम में उमड़े देशी-विदेशी सैलानी, 71 वर्षीय विदेशी महिला ने डांस से लूटी महफिलएंकर।बूंदी बूंदी महोत्सव के तहत सुख महल में मान मनुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों ने शिरकत की। इस दौरान नीदरलैंड की 71 वर्षीय कैथरीन ने अपने शानदार डांस से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कैथरीन के उत्साह और जबरदस्त डांस पर दर्शक भी झूम उठे। कार्यक्रम में बूंदी की संस्कृति, परंपरा और मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिली। देशी-विदेशी पर्यटक उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। कैथरीन के डांस ने कार्यक्रम में खास आकर्षण पैदा किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बूंदी महोत्सव के जरिए विदेशी सैलानियों को यहां की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
0
0
Report

बूंदी महोत्सव में नीदरलैंड की कैथरीन ने डांस से महफिल लूट ली

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी महोत्सव के मान मनुहार कार्यक्रम में उमड़े देशी-विदेशी सैलानी, 71 वर्षीय विदेशी महिला ने डांस से लूटी महफिल. बूंदी महोत्सव के तहत सुख महल में मान मनुहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों ने शिरकत की। इस दौरान नीदरलैंड की 71 वर्षीय कैथरीन ने अपने शानदार डांस से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कैथरीन के उत्साह और जबरदस्त डांस पर दर्शक भी झूम उठे। कार्यक्रम में बूंदी की संस्कृति, परंपरा और मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिली। देशी-विदेशी पर्यटक उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। कैथरीन के डांस ने कार्यक्रम में खास आकर्षण पैदा किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बूंदी महोत्सव के जरिए विदेशी सैलानियों को यहां की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आरा में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा पर NDA का प्रदर्शन: भीड़ और सुरक्षा तैनाती

Mumbai, Maharashtra:लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारों से आज पूरा आरा शहर गूंज उठा है। एनडीए के द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ राजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर पूरे आरा शहर में भारी भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर रहे। उनका स्वागत आरा शहर में जगह-जगह किया गया। अनुराग ठाकुर के साथ बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर सहित भोजपुर जिले के एनडीए समर्थित सभी विधानसभा के विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अनुराग ठाकुर ने आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित इस भव्य आयोजन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां को गिनाया और लोकतंत्र बचाने की अपील भारत की जनता से की है। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा है। वहीं वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आज एनडीए समर्थकों से पटा रहा। इधर पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारी की थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, ताकि लोगों को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम पहुंचने में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो। इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, हम और अन्य घटक दलों के समर्थक भारी संख्या में आर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पहुंचे हुए थे.
0
0
Report

जागेश्वर मंदिर समूह की दुर्लभ मूर्तियों को दिल्ली ले जाने पर तेज विरोध

Almora, Uttarakhand:जागेश्वर मंदिर समूह की प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सूचना पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया। पुरातत्व विभाग की टीम के मूर्तियों को ले जाने के लिए जागेश्वर स्थित संग्रहालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और पुजारी वहां एकत्र हो गए। उन्होंने विभाग की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मूर्तियों को संग्रहालय से नहीं हटाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि संग्रहालय में रखी मूर्तियां जागेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये मूर्तियां वर्षों से यहां सुरक्षित हैं और मंदिर समूह के प्राचीन इतिहास को दर्शाती हैं। लोगों ने कहा कि पूर्व में यहां से ले जाई गई लकुलीश और पौण राजा की मूर्तियों को भी वापस इसी संग्रहालय में रखा गया था। ऐसे में 이제 दुर्लभ मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की तैयारी स्थानीय विरासत के संरक्षण से जुड़ा गंभीर सवाल है। स्थानीय नागरिकों ने पुरातत्व विभाग की टीम से स्पष्ट मांग की कि कोई भी मूर्ति संग्रहालय से बाहर नहीं ले जाई जाएगी, इसका लिखित आश्वासन दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिला तो संग्रहालय के गेट पर धरना और अनशन शुरू किया जाएगा। लोगों ने कहा कि मूर्तियों को हटाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाइट - हेमन्त भट्ट, पुजारी जागेश्वर धाम बाइट - गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व जागेश्वर विधायक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top