110070
दिल्ली में मेवाती गैंग का हुआ पर्दाफाश
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली की एएटीएस टीम ने मेवाती गैंग का भंडाफोड़ किया गया था। सूचना के अनुसार दो आरोपी, मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद मुफीद, को गिरफ्तार कर 11 मामलों का खुलासा किया गया था। आपको बता दें कि पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल, पांच गाड़ियों के इंजन और एक महिंद्रा बोलेरो बरामद की और डीसीपी अंकित चौहान ने मामले की पुष्टि की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस विधायक की दबंगई पर भाजपा ने किया हमला; सिख दंगों पर माफी मांगनी चाहिए
Chandigarh, Chandigarh:मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का हमला दलित सिख विधायक ने मांग रखी थी कि सिख दंगों पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने भरे सदन में दिखाई दबंगई जनप्रतिनिधि के हाथों से कागज छीन कर कांग्रेस विधायक ने किया अपमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पूछा सवाल आपके हाथ 1984 में कितने मासूम सिखों के लहू से रंगे हुए हैं कितनी बेटियों के दामन पर आपके गंदे हाथ पड़े हैं आज भी कांग्रेस उन दंगों के लिए माफी मांगना तो दूर, माफी मांगने की मांग पर जनप्रतिनिधि के साथ दबंगई करने पर उतारू हुई दलित सिख को अपमानित किए जाने से सिख बन्धुओं को दुख, हम इसका हिसाब आपसे मांगेंगे0
0
Report
SC कमीशन चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने राखी बांधकर जेल में भाई-बहन का संदेश दिया
Ambala, Haryana:एंकर :-- अंबाला सेंट्रल जेल में SC कमीशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया राखी मनाने पहुंची। इस दौरान बंतो कटारिया ने जेल में बंद बंदियों को राखी बांधी और उनके पर्व को खास बनाया। बंतो कटारिया ने इस दौरान भाजपा हाईकमान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया और कहा वे SC समाज के शोषित वर्ग की आवाज उठाने का काम करेंगी। वीओ :-- अंबाला सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के मौके पर भावुक और खास तस्वीरें देखने को मिलीं। SC कमीशन की चेयरपर्सन बंतो कटारिया जेल पहुंचीं और बंदियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान बंतो कटारिया ने भाजपा हाईकमान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। बंतो कटारिया ने कहा कि SC समाज और शोषित वर्ग के लोगों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए लगातार काम किया जाएगा। बाइट :-- बंतो कटारिया - चेयरपर्सन - SC कमीशन।0
0
Report
चंबल नदी में स्टीमर न चलने पर कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने छलांग दी
Morena, Madhya Pradesh:मुरेना - स्टीमर नहीं चला तो चंबल नदी में कूदे कांग्रेस नेता शेरा तोमर, पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला, चंबल नदी में स्टीमर संचालन शुरू नहीं होने को लेकर महुआ-अंबाह क्षेत्र में आक्रोश देखने को मिला। विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने मध्य प्रदेश सीमा में चंबल river में छलांग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। स्टीमर संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की।0
0
Report
Advertisement
30 अगस्त को परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान रैली रांची में
Ranchi, Jharkhand:30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आज केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की और आदिवासी युवा नेता शशि पन्ना ने प्रेस वार्ता की। अजय तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रैली में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से 24 जिलों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और 30 अगस्त को बड़ी संख्या में लोग मोराबादी मैदान पहुंचेंगे。 शशि पन्ना ने कहा कि आदिवासी समाज परिसीमन के खिलाफ नहीं है, लेकिन परिसीमन के नाम पर आदिवासी आरक्षित सीटों को कम करने का विरोध करेगा। उन्होंने मांग की कि अगर विधानसभा की सीटें बढ़ती हैं तो उसी अनुपात में एसटी-एससी की आरक्षित सीटें भी बढ़ाई जाएं。 उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से आदिवासी क्षेत्रों में सीटों के घटने की आशंका है। इसे लेकर केंद्र सरकार को स्पष्ट संदेश देने के लिए 30 अगस्त को महाजुटान किया जा रहा है。 आयोजकों के मुताबिक, रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई आदिवासी नेता शामिल हो सकते हैं। आयोजकों ने दावा किया है कि रैली में 24 जिलों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे。 बाइट:शशि पन्ना (युवा आदिवासी नेता)0
0
Report
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन; बिजली-शक्कर-प्याज पर राहत मांग
Chhindwara, Madhya Pradesh:बढ़ती महंगाई और लगातार शक्कर, प्याज, पेट्रोल - डीजल , गैस और बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार को घेरा .कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, रसोई गैस, बिजली के बढ़ते बिल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और E20 ईंधन को लेकर विरोध जताया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की. छिंदवाड़ा कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल निर्णय लेने और जनता को राहत देने की मांग की गई. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली की बढ़ी हुई दरों से घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे-बड़े उद्योगों और व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है .कांग्रेस ने बिजली की बढ़ी दरों को कम करने के साथ ही रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की ताकि आम परिवारों के बिगड़े बजट को राहत मिल सके. लगातार शक्कर , प्याज, पेट्रोल -डीज़ल, बिजली की दरों को लेकर कांग्रेस ने जमकर नारेबाज़ी की और अपना विरोध जताया और अगर दाम नहीं घटते है तो आगे भी उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी . बाइट - सोनू मागो कांग्रेस शहर अध्यक्ष बाइट - महिला कांग्रेस0
0
Report
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए दो दिन की निशुल्क बस यात्रा लागू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर देशभर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार को लेकर बाजारों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं भाई भी अपनी बहनों की सुरक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का वचन देंगे। रक्षाबंधन को लेकर आज से ही बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दूर-दराज के शहरों और गांवों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त भीड़ नजर आ रही है। भाई-बहन के इस खास पर्व पर हर किसी को समय पर अपने परिवार के बीच पहुंचने की जल्दी है। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विशेष तोहफा दिया है। राजस्थान रोडवेज की बसों में बहनों के लिए दो दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। इससे प्रदेशभर में अपने मायके या परिवार के पास जाने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। वहीं जयपुर के शहरी क्षेत्र में जेसीटीएसएल बसों में एक दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं को यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। निशुल्क यात्रा के चलते बसों में भीड बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग
Churu, Rajasthan:चूरू में सोशल मीडिया क्रिएटर्स से धमकाने के आरोप, इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने जांच की मांग उन्होंने सदर थाना पुलिस पर दो कलाकारों को थाने बुलाकर कथित रूप से अपमानित करने, मानसिक दबाव बनाने और गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए। कम्युनिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच senior अधिकारी से करवाकर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर पर टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद. ज्ञापन में राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी के ख्याली सहारण और बनवारीलाल गोस्वामी ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को उनके साथी सोशल मीडिया क्रिएटर ओम ने पाकिस्तान के एक इनफ्लुएंसर अदनान को लेकर टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। पोस्ट को लेकर कुछ पाकिस्तान समर्थक असामाजिक तत्वों ने आपत्ति जताई। ईश्वरचंद्र ने भी इस आपत्ति का समर्थन किया। पोस्ट हटाई, माफी की पोस्ट और वीडियो भी जारी किया.. कम्युनिटी के अनुसार, 24 अगस्त को सदर थाना चूरू से ओम को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने पोस्ट तत्काल हटा दी। इसके बाद उनसे माफी मांगने को कहा गया, जिस पर उन्होंने पहले माफी की पोस्ट और बाद में माफी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। अनिल खारिया को घर से थाने ले जाने का आरोप आरोप है कि 25 अगस्त को सदर थाना पुलिस के अधिकारियों ने उनके साथी कलाकार अनिल खारिया को घर से पुलिस थाने भी लाया। अनिल ने बार-बार अपनी गलती पूछी और स्वयं थाने आने की बात भी कही, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कथित तौर पर घर से ही थाने ले जाया गया। इसी दिन ओम को भी पुलिस थाने बुलाया गया.. सुबह 11 से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाने का दावा.. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाने में दोनों कलाकारों को उनके परिवार और परिचितों के सामने अपमानित किया गया। उन्हें सुबह करीब 11 बजे से शाम 7 बजे तक थाने में बैठाकर मानसिक दबाव बनाया गया और धमकियां दी गईं। कम्युनिटी का दावा है कि कलाकारों को उनका चैनल बंद करवाने के साथ-साथ NDPS ऐक्ट और आर्म्स ऐक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग.. राजस्थान इनफ्लुएंसर कम्युनिटी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।0
0
Report
गाय के गोबर से बनी राखी: 12 राशियों के रत्नों वाला पर्यावरणीय ब्रेसलेट
Jaipur, Rajasthan:गाय को स्वावलंबी बनाने की चर्चा अक्सर दूध और दुग्ध उत्पादों तक सीमित रहती है, लेकिन जयपुर के भीमराज शर्मा ने गाय के गोबर को ही आर्थिक संसाधन में बदलने का अलग मॉडल खड़ा करने की कोशिश की है। इसी प्रयोग की कड़ी में इस बार रक्षाबंधन के लिए गाय के गोबर से बनी राखी को ब्रेसलेट का रूप दिया गया है, जिसमें 12 राशियों के हिसाब से राशि-रत्न और पारंपरिक नजरबट्टू का कॉन्सेप्ट जोड़ा गया है। इसके साथ ही राखी में बीज शामिल करने का प्रयोग इसे पर्यावरण से भी जोड़ता है। जयपुर के भीमराज शर्मा लंबे समय से गोबर आधारित उत्पादों पर काम कर रहे हैं।आजकल युवाओं में ब्रेसलेट पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। इसी बदलती पसंद को देखते हुए उन्होंने पारंपरिक राखी को ब्रेसलेट के रूप में तैयार करने का विचार किया। इसके बाद इसमें राशि-रत्न जोड़ने का प्रयोग किया गया। ब्रेसलेट में 12 राशियों के हिसाब से अलग-अलग रत्न लगाए गए हैं, ताकि व्यक्ति अपनी राशि के अनुरूप इसका चयन कर सके। इस तरह राखी केवल एक-दो दिन पहनकर उतार देने वाली वस्तु न रहकर लंबे समय तक पहने जाने वाले ब्रेसलेट का रूप ले लेती है।0
0
Report
Bahadurgarh STF arrests three members of foreign weapons-supply gang
Jhajjar, Haryana:गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के तीन सहयोगी गिरफ्तार तीन विदेशी पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 1 जिंदा राउंड बरामद। बहादुरगढ़ STF ने किया गिरफ्तार। दादरी भिवानी रोड पर लोहारू फीडर के पास किया गिरफ्तार। ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे आरोपी। नाकेबन्दी के दौरान पुलिस ने ब्रेजा गाड़ी को किया इंटरसेप्ट। गाड़ी से तीनो बदमाश हथियारों के साथ किये काबू। गिरफ्तार आरोपियों की अंकित उर्फ बिट्टू , भवानी चरखी और रितिक निवासी पिलानी के तौर पर हुई पहचान रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर के लिए हथियार सप्लाई का करते थे काम। गैंग के लिए नए सदस्य जोड़ने का भी करते थे काम तीनों आरोपियों की सूचना पर दादरी की प्रोफेसर कॉलोनी से भी एक आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी सिद्धार्थ पेशे से है वकील, सिद्धार्थ के कब्जे से ग्लोक का 9 एमएम पिस्तौल और 2 लाइव कार्टेज हुई बरामद। अंकित उर्फ बिट्टू के खिलाफ 6 ,भवानी के खिलाफ 9 और रितिक के खिलाफ 2 मुकदमे भी है पहले से दर्ज। हथियारों की सप्लाई कंहा करने वाले थे इसकी की जा रही पूछताछ। कोर्ट से आरोपियों का हासिल किया जाएगा रिमांड। विदेश में बैठे गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने पहुंचाए थे हथियार। बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी। संदर्भ- पूरी खबर पुलिस की जांच और गिरफ्तारी के बाद जारी है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ निकाय नामांकन तेज, 28 दाखिले
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। SDM योगेश देवल ने बताया कि दोनों स्थानों पर नामांकन आवेदन लिए गए; शुरुआती दौर धीमा रहा लेकिन बाद में दोपहर तक 28 नामांकन पत्र प्रस्तुत हो चुके हैं। नामांकन स्थल पर तीन हेल्प डेस्क बनाकर प्रत्याशियों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए और आवेदन पत्रों की जांच के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है; नामांकन स्थलों के आसपास भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनाती है। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता पल-पल की अपडेट ले रही हैं और अधिकारी व्यवस्थाओं से अवगत करा रही हैं। प्रत्याशियों को आवश्यक दस्तावेज जुटाने में अभी समय लग रहा है; नो ड्यूज एनओसी और चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कतारें लगी हैं। नामांकन शुरू होने से ही कोटपूतली-बहरोड़ जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसके अलावा बानसूर, नारायणपुर, नीमराना आदि में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में दाखिल कर रहे हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है; उसके पश्चात् नामांकन फॉर्मों की जांच, अभ्यर्थिता वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होगी। इस बार नगर निकाय चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं और मतदान 9 सितंबर को प्रस्तावित है; मतगणना 14 सितंबर को होगी।0
0
Report
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शहरी क्षेत्र में पछाड़ने का दावा
Ajmer, Rajasthan:नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शहरी क्षेत्र में माहौल बनाने में भाजपा से पहले बाजी मारी है... पिछले लगभग 35 वर्षों से नगर परिषद और नगर निगम में बोर्ड से महरूम कांग्रेस इस बार पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में कूद पड़ी है..निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत में जहाँ आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई वही कांग्रेस ने वाहन रैली के माध्यम से शहरी मतदाताओं के समक्ष निवर्तमान निगम प्रबंधन की पोल खोलती तस्वीरों को लेकर प्रदर्शनी वाहन रैली निकाली... बड़ी संख्या में वाहनों के साथ शुरू हुई कांग्रेस की वाहन रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों,इलाकों और वार्डों में होते हुए पुनः कार्यालय पर सम्पन्न हुई... जोशीले नारे लगाते और कांग्रेस के झंडे बैनर लेकर निकाली गई इस रैली में निगम के पूर्व भाजपा बोर्ड के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था के प्रति भाजपा को जिम्मेदार ठहराया...शहर जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कांग्रेसनेता धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।0
0
Report
इनर व्हील नाहन की राखी से मेडिकल कॉलेज और बिजली सुधार के लिए आवाज तेज
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन इनर व्हील क्लब का रक्षाबंधन सेलिब्रेशन.. क्लब की महिलाओं ने मीडिया कर्मियों को बांधी राखी, मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की दशा सुधारने की गुहार, शहर की चरमराती बिजली की समस्या पर भी खड़े किए सवाल, इनर व्हील क्लब नाहन समाज सेवा में निभा रहा अग्रणी भूमिका, एंकर- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें समाज की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने वाला मजबूत माध्यम बताया। इस दौरान क्लब ने मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाने के साथ-साथ शहर की चरमराती बिजली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए。 वीओ1- मीडिया से बात करते हुए इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिय शर्मा एवं क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं को बेहतर करने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज शहर और आसपास के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है, इसलिए यहां बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है。 वहीं, नाहन शहर में लगातार सामने आ रही बिजली की समस्या को लेकर भी क्लब की महिलाओं ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती और व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिस पर संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए。 इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। क्लब की महिलाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ शहर और समाज से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाना है。0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर के गड़चांदूर शहर से भाजपा पार्षद सूरज पांडे तीन महीनों के लिए तड़ीपार
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर जिले के गड़चांदूर शहर में विभिन्न अपराधों के कारण दहशत पैदा करने वाले भाजपा नगरसेवक सूरज रामभवन पांडे को तीन महीनों के लिए तडीपार कर दिया गया है। उपविभागीय दंडाधिकारी रविंद्र माने ने यह आदेश जारी किया। सूरज पांडे वार्ड संख्या 10 के नगरसेवक हैं। उन पर शराबबंदी कानून, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध उधारी, जुआ और विनयभंग जैसे 9 गंभीर अपराध दर्ज हैं। बेरोजगार युवाओं को ब्याज पर पैसे देकर गाड़ी उठवाने, महिलाओं को धमकाने और गांजा-दारू के नशे में अवैध धंधे चलाने जैसे आरोप भी लगाए गए थे। तड़ीपारी के दौरान आरोपी को जहां भी रहेगा वहां हर महीने पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी। वरना छूट मिलने पर 10 दिन में गड़चांदूर पुलिस को खबर देनी होगी।0
0
Report
रक्षाबंधन पर चांदी के दाम दोगुने, राखियों के दाम आसमान छूने लगे
Lucknow, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन को लेकर चांदी की राखियों की हमेशा डिमांड रहती है लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल चांदी के रेट दोगुने हो गए हैं ऐसे में मार्केट पर भी इसका असर दिख रहा है। पिछले साल रक्षाबंधन के समय चांदी का रेट लगभग 145000 रुपए था इस बार चांदी का रेट लगभग 2.5 लाख रूपए है। पिछले साल जो राखी 500 से ₹2000 के बीच मार्केट में बिक रही थी तो वहीं उसके रेट इस बार हजार रुपए से ₹4000 तक हो गए हैं। प्रशांत अवस्थी ने बताया कि उनके पास इस बार सोने की भी राखी आई है इसका रेट ₹3500 रुपए है जो कि चांदी की राखी से ज्यादा बिक रही है महंगाई को देखते हुए हम ज्वेलर्स को इनोवेशन करना पड़ता है कम रेट में अच्छी चीज देने की चुनौती रहती है इसलिए हल्के वजन की चांदी और सोने की राखी बेच रहे हैं। कस्टमर का कहना है हमें चांदी की राखी का शौक है इसलिए खरीदेंगे जरूर पिछले साल जो 1000 में मिली थी इस बार वह ₹1500 की है इससे जेब पर अच्छा खासा असर पड़ेगा।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
