icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारां धाकड़ कर्मचारी संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:धाकड़ कर्मचारी संघ की वर्ष 2026-27 की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न बारां धाकड़ कर्मचारी संघ जिला बारां की वर्ष 2026-27 की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों को संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में संयोजक राकेश नागर मोईकलां तथा सह-संयोजक के रूप में नरेन्द्र मालव अंता, कान्तिप्रकाश नागर चारणखेड़ी एवं श्यामबिहारी नागर कैवड़ा को नियुक्त किया गया है। सभाध्यक्ष राजेन्द्र नागर जीरोद एवं उपसभाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर नृसिंहपुरा, दिनेश नागर सम्बलपुर और अशोक नागर लक्ष्मीपुरा बनाए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेहता बारां, संगठन मंत्री बलराम नागर मुकन्दपुरा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र नागर कलमण्डा एवं महिला महामंत्री श्रीमती संतोष मेहता को दायित्व दिया गया है। संयुक्त मंत्री के रूप में 16 सदस्यों, महिला उपाध्यक्ष के रूप में 5, महिला मंत्री के रूप में 5 सदस्यों सहित मीडिया प्रभारी बिन्दु नागर कलमण्डा, प्रवक्ता भवानीशंकर नागर, नन्दकिशोर नागर व मनीष नागर तथा कार्यालय मंत्री के रूप में 3 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष राकेश नागर आकोदिया एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र नागर नियाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
0
0
Report

मानपुर एयरपोर्ट पर स्काई पैराग्लाइडिंग कंपनी से दो पैरासूट बरामद, जांच शुरू

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर हवाई पट्टी पर संचालित स्काई पैराग्लाइडिंग कंपनी से दो विदेशी पैरासूट बरामद होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने कंपनी के इंस्ट्रक्टर दिनेश पुत्र लाला राम जाट, निवासी दिल्ली, के पास से दोनों पैरासूट जब्त किए हैं। इनमें एक पैरासूट अफ्रीका और दूसरा ऑस्ट्रेलिया की कंपनी से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पैरासूट के संबंध में इंस्ट्रक्टर से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जानकारी और वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों पैरासूट जब्त कर उनकी खरीद, स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। एक पैरासूट के दक्षिण अफ्रीका में चोरी से संबंधित होने की आशंका भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पैरासूट कब और किस माध्यम से कंपनी तक पहुंचे तथा पिछले महीनों में इन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के मकेर में बाढ़ ने मचाई तबाही; पानी 10 फीट तक पहुंचा

Patna, Bihar:एंकर--सारण जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। कई इलाकों में पानी का स्तर करीब 10 फीट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं。 मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय के मुताबिक, कई परिवार घरों की छतों, पेड़ों और ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा रेस्क्यू टीम और संसाधन इतने बड़े क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं हैं。 बाढ़ पीड़ितों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से तत्काल बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने की मांग की है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की अतिरिक्त टीमों को तैनात करने की अपील की गई है。 लोगों ने फंसे परिवारों तक भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने के साथ स्टीमर और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। गंभीर रूप से फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद लेने की भी अपील की गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए。
0
0
Report

कांग्रेस की सनातन स्वाभिमानी यात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक राम मंदिर भ्रष्टाचार पर आंदोलन

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमानी यात्रा’, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल। एंकर-धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण में जनता के चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर अब कांग्रेस आर-पार के मूड में है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या तक एक विशाल पदयात्रा शुरू हो रही है, जिसका नाम रखा गया है— 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा'। धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण के चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भारी घपला हुआ है। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर चंदे के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुई आर्थिक अनियमितताओं में शामिल मुख्य आरोपियों और बाहुबलियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। घपला करने वाले बड़े जिम्मेदार चेहरों को छोड़ दिया गया है। इसी के विरोध में उज्जैन से लेकर अयोध्या तक इस ऐतिहासिक पदयात्रा का खाका तैयार किया गया है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर जिस तरह से जनता के चंदे की राशि का आहरण हुआ है और चोरी हुई है, उसमें जो मुख्य आरोपी और बाहुबली थे, उन्हें सरकार ने छोड़ दिया है। धर्म का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में हुए घपले में जो बड़े लोग शामिल हैं, उन पर सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के विरोध में हम उज्जैन से अयोध्या तक 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा' निकालने जा रहे हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यह यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। राम मंदिर के नाम पर हुए कथित घपले को लेकर दिग्विजय सिंह की यह यात्रा आने वाले दिनों में देश की राजनीति में कितना बड़ा तूफान लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। यात्रा अक्टूबर महीने में उज्जैन से शुरू होगी।हालांकि तारीख की घोषणा रूट तय नहीं होने के चलते नहीं हुई है,दिग्विजय सिंह ने बताया कि रूट तय होते ही तारीख की घोषणा हो जाएगी। बाइट-दिग्विजय सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सीएम।
0
0
Report

दशकों से सड़क बदहाल , कीचड़ में स्कूल जाते बच्चे; चुनावी मौसम में फिर उठी पक्की सड़क की मांग

Sharad KumarSharad KumarFollow1m ago
Babatmau, Uttar Pradesh:मल्लावां। शाहपुर पंवार ग्राम पंचायत के साहबगंज बाजार से हरैया साहिमपुर के शिरसैया तक करीब एक किलोमीटर कच्चा मार्ग दशकों से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही सड़क जलभराव और कीचड़ में तब्दील हो जाती है। स्कूली बच्चे आए दिन फिसलकर गिरते हैं, जिससे उनकी ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्या झेलने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका। हल्की बारिश में ही आवागमन मुश्किल हो जाता है और गांवों का संपर्क प्रभावित होने लगता है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी से सड़क को जल्द पक्का कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वोट मांगने से पहले वर्षों पुरानी इस सड़क की बदहाली का जवाब जिम्मेदारों को देना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

झाबुआ में अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी गिरफ्तारी, 87 लाख की जब्ती

Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिलेमें बीती रात आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर आबकारी टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो अंदर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामদ हुई। जांच के दौरान ट्रक से माउंट कंपनी की करीब 1400 पेटियां शराब मिली हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत करीब 47 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह आबकारी विभाग ने शराब और ट्रक सहित करीब 87 लाख रुपये की कुल जब्ती की है। कार्रवाई के बाद अब आबकारी विभाग की जांच तेज हो गई है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
0
0
Report

मधेपुरा के चौसा में गोलीबारी, टेंट मजदूर बबलू मेहता की मौत; पुलिस जांच शुरू

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली में अज्ञात अपराधियों ने टेंट में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के लिए सहरसा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली वार्ड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के 40 वर्षीय पुत्र बबलू मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बबलू मेहता रोज की तरह बुधवार की रात करीब 10:30 बजे टेंट का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोलियां बबलू मेहता के शरीर में लगीं। गोली लगने के बाद बबलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ें। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया। हालांकi, परिवार उन्हें देर रात बेहतर इलाज के लिए सहरसा स्थित एक निजी क्लिनिक ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी ने कहा- किसी से नहीं था विवाद। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह शंभू कुमार के यहां टेंट में मजदूर के रूप में काम करते थे। बुधवार की रात काम खत्म कर घर लौटने के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। मामले में अनुसंधान जारी है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

तिल्दा में युवती से बातचीत को लेकर विवाद, दुर्गेश को कैंची से जानलेवा हमला

Begun, Rajasthan:तिल्दा में युवती से बातचीत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बातचीत को लेकर हुए विवाद में युवक दुर्गेश कोठारी पर नुकीली कैंची से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है.. घटना तिल्दा के भैरवगढ़धाम इलाके की बताई जा रही है.. आरोप है कि युवती से बात करने को लेकर आजाद उर्फ सलमान खान ने दुर्गेश के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.. इसके बाद नुकीली कैंची से कई बार वार किए गए.. हमले में दुर्गेश के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं.. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची युवती अश्वनी के हाथ में भी चोट लगने की बात सामने आई है.. पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.. मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है..
0
0
Report

नौगांव में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया; गश्त में ओमनी से बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। CNG से चलने वाली ओमनी में 48 हजार के पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें बड़ा हादसा भी हो सकता था., नौगांव थाना में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ओमनी में अवैध पटाखों का परिवहन हो रहा है। तलाशी में वाहन में सवार अजय रजक , गोपाल रजक,निवासी खरखा सोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर जिला झांसी को पकड़ा गया।,वाहन की तलाशी में 10 बोरी अवैध पटाखे मिले, एक बोरी में 60 पैकेट थे। कुल कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने साक्षियों के समक्ष पटाखों को जब्त कर लिया है। सीएनजी ओमनी में पटाखे ले जाने से बड़ा हादसा होने का खतरा था।,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और कस्बे में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

मोरोड़ी गांव में ट्रैक्टर सीट पर शव मिलने से दहशत, हत्या की आशंका

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के मोरोड़ी गांव में एक व्यक्ति का शव ट्रैक्टर की मुख्य सीट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोरोड़ी निवासी तोताराम पुत्र बिशम्बर दयाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तोताराम बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर से कुएं पर जाने की बात कहकर निकला था। बाद में उसका शव निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खड़े ट्रैक्टर में मिला। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने forensic टीम को मौके पर बुलवाकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गये। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।
0
0
Report

धौलपुर के नरसिंहगढ़ चौराहे पर फायरिंग वाला वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: गांव नरसिंहगढ़ चौराहे पर फायरिंग का वीडियो वायरल, धौलपुर में फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह मामला कौलारी थाना क्षेत्र के गांव नरसिंहगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम हथियार से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दो युवकों के बीच हुए आपसी झगड़े के बाद यह फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कौलारी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने के साथ ही फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。 फायरिंग-मारपीट मामले में एसपी को दिया ज्ञापन वहीं इससे पहले इसी मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी विकास सांगवान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 27 सितंबर की शाम नरसिंहगढ़ चौराहे पर मोमोज की दुकान पर हुए विवाद के बाद दुकान संचालक भीकम के साथ मारपीट की गई। अगले दिन कुछ लोग लाठी-डंडे, पत्थर और अवैध हथियार लेकर चौराहे पर पहुंचे और भीकम, भूरा सहित परिजनों व ग्रामीणों पर फायरिंग व पथराव कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top