110070
दिल्ली के मीठापुर कॉलोनी में चोरी के दौरान ली जान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके के मीठापुर कॉलोनी में एक घर में चोरी की घटना के दौरान चोरों ने 64 वर्षीय की जान ले ली। घटना तब हुई जब युवक ने चोरी का विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज में तेज बारिश और आंधी का तांडव, अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की हुई मौत
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा रखी है। जनपद की अलग-अलग तहसीलों से आई दर्दनाक हादसों में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विशालकाय पेड़ गिरने से दबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा हादसा फरेंदा तहसील का है जहां बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा निचलौल तहसील के सिसवा का है, जहां पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थलों का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट- गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी0
0
Report
नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी
Mahuwa, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ो में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच महराजगंज में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। देखते ही देखते पूरी पुलिस चौकी परिसर पानी में डूब गया। बाढ़ का पानी चारों तरफ फैलने से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके के वीडियो में आप साफ देख सकते है कि पूरी चौकी बाढ़ के पानी से घिरी नजर आ रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
महराजगंज में बाढ़ प्रभावित इलाके में DM का मानवीय चेहरा, बच्ची को चॉकलेट देकर जीता दिल
Mahuwa, Uttar Pradesh:[27/09, 20:39] My Number: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डीएम का मानवीय चेहरा, छोटी बच्ची को प्यार-दुलार कर चॉकलेट देकर जीता दिल! महराजगंज में अतिवृष्टि के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी गेड़हवा में ग्रामीणों से संवाद कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, वहीं जिलाधिकारी ने एक छोटी बच्ची को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट भी दी। मुश्किल हालात में प्रशासन की निगरानी के साथ इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई।0
0
Report
Advertisement
ठेकुआ खाने से खगड़िया के चौथम में नौ बीमार, वृद्ध महिला की मौत
Khagaria, Bihar:खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में घर में बने ठेकुआ खाने से नौ लोग बीमार पड़ गए, जिसमें इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला मैनकी देवी की मौत हो गई। बीमार लोगों में छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी बीमार लोगों को चौथम PHC में प्राथमिक इलाज के बाद खगड़िया के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि डॉक्टर ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है। परिवार बच्चों ने बताया कि घर में खाने के लिए ठेकुआ बना गया था। वही ठेकुआ खाने से घर के सभी सदस्य अचानक धीरे-धीरे बीमार पड़ने लगे। किसी को पेट में दर्द शुरू हुआ तो किसी को उल्टी और दस्त की शिकायत आने लगी जिसके बाद गांव के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों को भी समझ में नहीं आ रहा कि ठेकुआ विशेष कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
फतेहपुर में तेज अंधड़-बारिश: पेड़-पोल टूटे, बिजली गुल, पार्क भारी नुकसान
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर में तेज अंधड़ और बारिश का कहर: 10 से अधिक स्थानों पर पेड़ व विद्युत पोल टूटे, टीनशेड उड़े, शहर की बिजली गुल फतेहपुर। कस्बे में रविवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते 10 से अधिक स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिर गए, जबकि कई जगह टीनशेड और साइन बोर्ड भी उड़ गए। विद्युत पोल टूटने और क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे आमजन को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज अंधड़ के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। कई जगह विद्युत पोल और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर पानी, कीचड़ और गंदगी से बढ़ी परेशानी तेज बारिश के बाद शहर के कई रास्तों और मुख्य मार्गों पर बरसाती पानी का भराव हो गया। पानी के साथ गंदगी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बिजली गुल होने के कारण कई स्थानों पर लोगों को अंधेरे के बीच पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। सिटी नेचर पार्क में भी भारी नुकसान तेज अंधड़ का असर सिटी नेचर पार्क में भी देखने को मिला। वन विभाग के फॉरेस्टर दयाल सिंह ने बताया कि अंधड़ के कारण पार्क में करीब 600 से अधिक छोटे पौधे टूटकर गिर गए, जबकि लगभग 50 बड़े पेड़ धराशायी हो गए। इसके अलावा बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा। पार्क में लगे सोलर प्लेट और लाइटें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ों के गिरने से पार्क की एक दीवार गिर गई, वहीं कई लोहे के एंगल भी टूट गए। कई जगह टीनशेड और साइन बोर्ड हुए क्षतिग्रस्त तेज हवाओं के कारण कस्बे में कई स्थानों पर टीनशेड उड़ने और साइन बोर्ड टूटने की भी जानकारी सामने आई है। विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार देर शाम आए तेज अंधड़ और बारिश से पेड़-पौधों, विद्युत व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों को नुकसान पहुंचने के साथ आमजन की परेशानी भी बढ़ गई। रात के समय बिजली गुल रहने और जगह-जगह पानी, कीचड़ व गंदगी के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ा।0
0
Report
अलवर में 21.20 करोड़ की सड़क परियोजनाओं और रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव की सौगात
Alwar, Rajasthan: अलवर जिले को रविवार को सड़क और रेल सुविधाओं से जुड़ी कई बड़ी सौगातें मिलीं। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने करीब 21.20 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहीं मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत भी की गई। इस दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली करीब 18 किलोमीटर लंबी कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड सड़क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अलवर शहर में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 4 किलोमीटर लंबी प्रतापबंध तिराहा से मांच का तिराहा तक निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा और आमजन के साथ श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से सरिस्का में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों की आय के नए अवसर पैदा होंगे। यादव ने कहा कि भर्तृहरि धाम, पांडुपोल हनुमान मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास आगे बढ़ाए जा रहे हैं। मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। ट्रेन के ठहराव से मालाखेड़ा और आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत भारत योजना के तहत अलवर, राजगढ़, गोविंदगढ़, खैरथल और खेड़ली रेलवे स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है। इसके अलावा खैरथल, अलवर और राजगढ़ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की सुविधा भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्णपुरा रेलवे स्टेशन को बचाने के साथ वहां नए डबल मंजिल रेलवे स्टेशन का निर्माण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने सेवा संकल्प यात्रा के तहत बाइक रैली में भी हिस्सा लिया। इसके बाद गुरुनानक वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, रेल और अन्य आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन परियोजनाओं से जिले में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
अरुंधति चौधरी एशिया बॉक्सिंग कमेटी की वाइस चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने एशिया बॉक्सिंग में बड़ी जिम्मेदारी हासिल की है। अरुंधति चौधरी को एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन निर्विरोध चुना गया है। चुनाव में कजाकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी करीना इब्राहिमोवा ने अरुंधति के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अरुंधति निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधति का कार्यकाल चार साल का रहेगा। वह 28 सितंबर को जापान के आइाची-नागोया पहुंचकर पद की शपथ लेंगी। अब एशिया में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में अरुंधति की भूमिका रहेगी। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों पर बैठकों में उनसे चर्चा की जाएगी। अरुंधति के इस पद पर पहुंचने से भारतीय बॉक्सरों को भी अपनी बात रखने का एक महत्वपूर्ण मंच मिलेगा। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, राजस्थान बॉक्सिंग संघ, कोटा बॉक्सिंग संघ और महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
जयपुर में साइबर ठगी: फर्जी दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच से रिफंड के बहाने ठगी
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगों का नया खेल, ठगी के बाद रिफंड दिलाने के बहाने करते थे शिकार, जयपुर पश्चिम पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी फेसबुक पर दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पहले से ठगी के शिकार लोगों को तलाशते थे। खुद को साइबर अधिकारी बताकर भरोसे में लेते और फिर फर्जी दस्तावेज और QR कोड भेजकर दोबारा रकम ऐंठ लेते थे। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया था। पहले साइबर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों को ही आरोपी दोबारा निशाना बनाते थे। फेसबुक पर दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच के नाम से फर्जी आईडी बनाई और रिफंड दिलाने के विज्ञापन पोस्ट किए। पीड़ित जैसे ही संपर्क करता, आरोपी खुद को साइबर सेल या साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते। फेसबुक से बातचीत व्हाट्सएप पर पहुंचाई जाती और फिर दिल्ली पुलिस के नाम से तैयार फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज भेजकर विश्वास कायम किया जाता। इसके बाद शुरू होता था रिफंड के नाम पर ठगी का खेल। सत्यापन, रिफंड प्रक्रिया या अन्य शुल्क के नाम पर फर्जी QR कोड और स्कैनर भेजे जाते। पीड़ित जैसे ही रकम ट्रांसफर करता, आरोपी उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर देते। करधनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि विश्वकर्मा थाना पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में 500 से ज्यादा लोगों से साइबर ठगी की बात सामने आई है। ये हैं गिरफ्तार आरोपी .... पुलिस ने राॅयल सिटी कालवाड़ निवासी धीरज शर्मा, माचवा निवासी युवराज शर्मा, गोविंद पुरा निवासी राजवीर सिंह, करणी नगर निवासी गोविंद प्रताप सिंह चंदवाजी निवासी राहुल कैरवाल, मंगल विहार निवासी गुलशन सिंह तथा सीकर निवासी रूप शेखावत को गिरफ्तार किया है। वहीं विश्वकर्मा थाना पुलिस ने ऐसे म्यूएल अकाउंट धारक को गिरफ्तार किया, जिसने कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। जांच में उसके खाते में करीब 15 लाख रुपये की साइबर फ्रॉड राशि प्राप्त होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल, 16 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक और 2 कारें बरामद की हैं। अब पुलिस गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों और साइबर ठगी के अन्य मामलों की कड़ियां खंगाल रही है।0
0
Report
लुधियाना में मुख्यमंत्री ने हनुमान कथा में हिस्सा, युवाओं से नशे रोकने का आह्वान
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में बाबा बागेश्वर धाम सरकार की हनुमान कथा में लिया हिस्सा। हनुमान कथा पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की गई आयोजित। मुख्यमंत्री ने संकटमोचन श्री हनुमान को किया नमन और हनुमान कथा सुनी। मुख्यमंत्री ने पंजाब की पवित्र भूमि और सिख गुरुओं की महान परंपरा को भी सम्मान दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया नशे, नकारात्मकता से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाने का आह्वान। हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और विनम्रता के भी सर्वोच्च आदर्श - मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
सीही गांव में खेलते समय बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू जारी
Faridabad, Haryana:सीही गांव में खेलते समय बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी बोरवेल की हाइट 150 फीट है बच्ची 70 फीट पर बीच में अटकी हुई है फिलहाल ऑक्सीजन नीचे भेजने का किया जा रहा है काम पुराना बोरवेल बताया जा रहा है फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेलते समय करीब तीन साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची गांव में खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक खुले पड़े बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी बच्ची के सुरक्षित बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके साथ ही राहत एवं बचाव दल को भी मौके पर बुलाया गया। बचाव टीम बोरवेल के आसपास खुदाई और अन्य जरूरी प्रक्रिया के जरिए बच्ची तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। टीम लगातार बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है। फिलहाल बच्ची की स्थिति और उसके बोरवेल में कितनी गहराई पर फंसे होने की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस और राहत-बचाव दल की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.0
0
Report
कंझावला में 36 बिरादरी महापंचायत: आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर
New Delhi, Delhi:दिल्ली के कंझावला इलाके में सामने आए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि प्रकरण को लेकर 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने की। महापंचायत में इलाके के डीसीपी, कंझावला और आसपास के अलग-अलग गांवों से विभिन्न बिरादरियों और समाज के लोग शामिल हुए। पंचायत में पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई और मामले को आपसी बातचीत, सहमति और सामाजिक स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर जोर दिया गया। पालम 360 खाप पंचायत के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महापंचायत में मामले को लेकर पांच प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इन बिंदुओं पर आगे भी समाज के लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि पूरे मामले का समाधान आपसी सहमति और बातचीत के जरिए सामाजिक स्तर पर निकाला जाए, ताकि विवाद को आगे बढ़ने से रोका जा सके।0
0
Report
नारायणगढ़ में कोयला मालगाड़ी derail, चार बोगी ट्रैक से उतरे; रेल यातायात बाधित
Kharagpur, West Bengal:বিকেলেই বড়সড় রেল দুর্ঘটনা! নারায়ণগড়ে বেলাইন কয়লাবোঝাই মালগাড়ি, ছিটকে পড়ল বগি নিজস্ব সংবাদদাতা, নারায়ণগড়: নারায়ণগড়ে বিকেলের ব্যস্ত সময়েই বড়সড় রেল দুর্ঘটনা। কয়লাবোঝাই একটি মালগাড়ি আচমকা লাইনচ্যুত হয়ে যাওয়ায় তীব্র চাঞ্চল্য ছড়াল পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার নারায়ণগড় থানার রামপুরা এলাকায়。 রবিবার বিকেল প্রায় চারটে নাগাদ দুর্ঘটনাটি ঘটে। জানা গিয়েছে, ওড়িশার দিক থেকে খড়্গপুরের দিকে ডাউন লাইনে আসছিল কয়লাবোঝাই মালগাড়িটি। রামপুরা এলাকার কাছে পৌঁছতেই আচমকা একের পর এক বগি বেলাইন হয়ে যায়। প্রাথমিকভাবে জানা যাচ্ছে, মোট চারটি বগি লাইনচ্যুত হয়েছে। তার মধ্যে দুটি বগি রেললাইন থেকে বেশ কিছুটা দূরে ছিটকে পড়ে। মুহূর্তের মধ্যে ঘটনাস্থলজুড়ে ছড়িয়ে পড়ে কয়লা। দুর্ঘটনার অভিঘাতে রেললাইনেরও ক্ষতি হয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখছেন রেলের আধিকারিকরা। ঘটনার খবর পেয়েই শুরু হয় তৎপরতা। রেলের আধিকারিক ও কর্মীরা দ্রুত ঘটনাস্থলে পৌঁছে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনার কাজ শুরু করেন। লাইনচ্যুত বগিগুলি সরানো এবং ক্ষতিগ্রস্ত রেলপথ পরীক্ষা করে দ্রুত ট্রেন চলাচল স্বাভাবিক করার চেষ্টা চলছে। দুর্ঘটনার জেরে ওই রুটে রেল চলাচল ব্যাহত হয়েছে। স্বাভাবিকভাবেই প্রশ্ন উঠছে কীভাবে হঠাৎ বেলাইন হল কয়লাবোঝাই মালগাড়ি? রেললাইনে ত্রুটি, যান্ত্রিক সমস্যা নাকি অন্য কোনও কারণ? আরও বড় দুর্ঘটনা কি অল্পের জন্য এড়ানো গেল সেই প্রশ্নও ঘুরপাক খাচ্ছে এলাকায়। বিশেষ করে দুটি বগি যেভাবে লাইন ছেড়ে দূরে ছিটকে পড়েছে, তাতে দুর্ঘটনার তীব্রতা নিয়েও উদ্বেগ বাড়ছে। রেল কর্তৃপক্ষ জানিয়েছে, দুর্ঘটনার প্রকৃত কারণ এখনও স্পষ্ট নয়। ঘটনারস্থল পরীক্ষা করে ক্ষয়ক্ষতির পরিমাণ নির্ধারণ করা হচ্ছে। একই সঙ্গে লাইনচ্যুতির নেপথ্যে কোনও প্রযুক্তিগত ত্ৰুটি বা রক্ষণাবেক্ষণের গাফিলতি ছিল কি না, তাও তদন্তের আওতায় আসতে পারে। নারায়ণগড়ের রামপুরায় এই দুর্ঘটনা ফের একবার রেলপথের নিরাপত্তা নিয়ে প্রশ্ন তুলে দিল। এখন নজর তদন্তে ঠিক কী উঠে আসে এবং কত দ্রুত স্বাভাবিক হয় রেল চলাচল।0
0
Report
Advertisement
नेपाल के पहाड़ों में भारी बारिश से लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी पानी में डूबी
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में घुसा बाढ़ का पानी पुलिसकर्मियों को भी उठानी पड़ रही है दिक्कत एंकर- नेपाल के पहाड़ो में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच महराजगंज में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। देखते ही देखते पूरी पुलिस चौकी परिसर पानी में डूब गया। बाढ़ का पानी चारों तरफ फैलने से चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके के वीडियो में आप साफ देख सकते है कि पूरी चौकी बाढ़ के पानी से घिरी नजर आ रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते इलाके में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
पिथौरागढ़ में भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित, SDRF ने 500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
Pithoragarh, Uttarakhand:उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ में मुन्ना बैंड के समीप अचानक भूस्खलन होने के कारण मुख्य सड़क मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। इस वजह से मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) की टीम सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। अत्यंत कठिन और विषम परिस्थितियों में SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप (रस्सी) के माध्यम से एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग तैयार किया। यात्राों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जवानों ने अत्यंत सावधानी से लगभग 500 यात्रियों को सकुशल मार्ग पार कराया। SDRF की इस मुस्तैदी के बाद अब सड़क मार्ग से मलबे को हटाकर यातायात पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया है।0
0
Report
एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षकों ने आनंद पुष्कर के लिए मतदान की अपील
Patna, Bihar:बिहार के सिवान में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों को संबोधित किया। उमेश सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों से आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने एनडीए सरकार की शिक्षा और शिक्षक हित से जुड़ी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों की प्राथमिकताओं और हितों को लेकर संवेदनशील रही है। जद(यू) प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि टीआरई-1, टीआरई-2, टीआरई-3 और प्रधानाध्यापकों की बहाली के माध्यम से अब तक 3 लाख 11 हजार 466 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है, जबकि टीआरई-4 के तहत शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, वर्ष 2005 के बाद राज्य में राजकीय विश्वविद्यालयों की संख्या 10 से बढ़कर 21 हुई है। इसके अलावा चार केंद्रीय विश्वविद्यालय और आठ निजी विश्वविद्यालय भी खुले हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर ‘कौशल विकास विश्वविद्यालय’ की स्थापना का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षकों से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
