110038
AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन
New Delhi, Delhi:जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, एम्स नई दिल्ली में 5 नए अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही, अब JPNTC में कुल 11 ऑपरेशन थिएटर हो गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोजपुर एनकाउंटर पर विपक्ष का सवाल, क़ानून और न्याय प्रक्रिया पर चर्चा तेज
Patna, Bihar:भोजपुर के शाहपुर में हुए एनकाउंटर पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछा... राजद ने कहा कि भोजपुर किस तरीके से एनकाउंटर के बाद लोग आंदोलन कर रहे हैं सरकार में बैठे हुए लोग जवाब दें भोजपुरी के एसपी ने कहा था कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं है एक उसका एनकाउंटर कैसे हो गया एनकाउंटर के पीछे किन की भूमिका थी इसकी जांच होनी चाहिए थानेदार को सस्पेंड किस कारण से किया गया सरकार में बैठे लोगों को जवाब देना चाहिए बिना न्याय और न्याय प्रक्रिया के बिना इन्वेस्टिगेशन के बिना सबूत के अगर कोई इस तरह का कार्रवाई होता है तो वह सवालों के घेरे में खड़ा होगा हम लोग बार-बार कह रहे हैं माहौल बनाए जा रहे हैं यह देखने में तो लोगों को अच्छा लगता है लेकिन इसका आने वाले समय में समाज के सभी लोगों को इसका परिणाम भुगतना होगा.... भारत के संविधान के अंतर्गत पुलिस के कार्य न्यायिक प्रक्रिया के कार्य न्यायालय के कार्य सारे कार्यों के बाद स्पीडी ट्रायल होनी चाहिए थी....0
0
Report
संबलपुर में दूसरा EMS कब शुरू होगा, चुनाव के वक्त दिए गए वाद अभी तक पूरे नहीं
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଏମ୍ସ କେବେ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ଦେଲେ ରାଜସ୍ୱ ମନ୍ତ୍ରୀ ସୁରେଶ ପୂଜାରୀ |ନିର୍ବାଚନ ସମୟରେ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଏମ୍ସ ଓ ହାଇକୋର୍ଟ ବେଞ୍ଚ ହେବ ବୋଲି ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଦିଆଯାଇଥିଲା କିନ୍ତୁ ଦୁଇ ବର୍ଷ ହେଲା ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଦ୍ଵିତୀୟ ଏମ୍ସ ହେବା ବାବଦରେ କୌଣସି ପ୍ରକ୍ରିୟା ଆରମ୍ଭ ହୋଇନାହିଁ |0
0
Report
उज्जैन के पीएम एकता मॉल से संस्कृति और पर्यटन का नया केंद्र बनेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में तेजी से आकार ले रहा पीएम एकता मॉल, तीन माह में पूरा होने का लक्ष्य हस्तशिल्प, कला और स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान और बड़ा मंच 35-35 टन की विशाल नंदी प्रतिमाएं, देश की संस्कृति और उज्जैन की आध्यात्मिक विरासत का होगा अनूठा संगम पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा पीएम एकता मॉल उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया जा रहा पीएम एकता मॉल अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। करीब 284 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 81 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्राधिकरण का लक्ष्य अगले तीन माह में इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को पूर्ण करना है。 उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप तैयार किए जा रहे इस मॉल में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) उत्पादों को एक मंच मिलेगा। परियोजना की डिजाइनिंग में पूरे भारत की सांस्कृतिक विविधता के साथ उज्जैन की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को भी विशेष स्थान दिया गया है。 करीब 3.20 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित हो रहे इस परिसर का निर्मित क्षेत्रफल 6 लाख वर्गफीट से अधिक होगा। भवन के फ्रंट फेसाड और इंटीरियर का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान को भवन की दीवारों, फ्लोर और अन्य हिस्सों में प्रदर्शित किया जाएगा。 परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण प्रवेश द्वार पर स्थापित होने वाली 35-35 टन वजनी दो विशाल नंदी प्रतिमाएं होंगी, जो उज्जैन की धार्मिक गरिमा और महाकाल नगरी की पहचान को दर्शाएंगी। इसके अलावा यहां एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है, जिसमें बड़े हॉल, छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल और 53 कमरे उपलब्ध रहेंगे。 उज्जैन विकास प्राधिकरण की यह परियोजना केवल एक मॉल नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यटन, व्यापार और आधुनिक सुविधाओं का संगम होगी, जो आने वाले समय में उज्जैन की नई पहचान बनकर उभरेगी。0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में पोते ने दादा की हत्या, आरोपी फरार, स्थानीय युवक ने पकड़ लिया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर. कलयुगी पोते का करतूत. पोते ने चाकू से गोद कर दादा का हत्या. नगर सैनिक और स्थानीय युवक ने हत्यारे को दौड़ाकर पकड़ा. जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह. एक आरोपी फरार. कोतवाली थाना क्षेत्र के पतरापारा इलाके का घटना. पुलिस मौके पर मौजूद. जांच में जुटी.0
0
Report
अजय सिंह यादव ने नामांकन निरस्त करने के विरोध में प्रदर्शन भाजपा का बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के खिलाफ प्रदर्शन पर अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा का बयान0
0
Report
शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों के निरीक्षण से आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगरपालिका कार्यालय परिसर कोटपूतली में आयोजित शहरी सेवा शिविरों तथा पावटा ग्राम प्रेमनगर में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया गया। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जयपुर वी. सरवण कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आमजन को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से मिले और आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर लाभ मौके पर ही प्रदान किया जाए ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगें। जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि संवाद और प्रचार-प्रसार से अधिक से अधिक पात्र लाभान्वित हों।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में ONDC DigiDukaan योजना का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्घाटन
Jaipur, Rajasthan:’ONDC DIGIDUKAAN’ योजना का अनावरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा योजना का अनावरण कल, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन सुनिल सिंघी शामिल होंगे कार्यक्रम में 300 से अधिक व्यापारिक संस्थाएं और व्यापारिक मंडल के प्रतिनिधि शामिल होंगे, व्यापारिक संस्थाओं के व्यापारिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, कल शाम 7 बजे बिरला ऑडिटोरियम में अनावरण कार्यक्रम, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल केंद्र सरकार की छोटे दुकानदारों के संरक्षण के लिए शुरू की महत्वाकांक्षी योजना ’ONDC DIGIDUKAAN’ का शुभारं]र करेंगे, व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव का आयोजन कल शाम 7 बजे जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित होगा, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल ने बताया कि व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड और केंद्र सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन सुनिल सिंघी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 300 से अधिक व्यापारिक संस्थाएं और व्यापारिक मंडल के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि ’ONDC DIGIDUKAAN’ महोत्सव को लेकर जयपुर समेत प्रदेश के सभी व्यापारियों में उत्साह है, इस योजना के शुभारंभ होने से हर दुकान बनेगी डिजिटल दुकान, व्यापार का नया युग शुरू होने जा रहा है, बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियों को लेकर आज जयपुर व्यापार महासंघ समेत विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई, बाइट— सुभाष गोयल, सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बाइट— सुरेश सैनी, महामंत्री जयपुर व्यापार महासंघ0
0
Report
योग दिवस की तैयारी में सीएम का योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन की मांग
Jaipur, Rajasthan:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में भजनलाल सरकार जोर शोर से जुटी है 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से पहले प्रदेश भर में योगाभ्यास के कार्यक्रम शुरू हो गये हैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीएमआर में क्रीड़ा भारती राजस्थान एवं आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
मदन दिलावर ने ऑनलाइन जनसुनवाई में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइन -9799069952 कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की ऑनलाइन जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी.. Sekadho ki sankhya me gramin jan pahche gram panchayat jismen महिलाएं भी शामिल रामदेवरा/ जैसलमेर राजस्थान सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री मदन दिलावर ने वीडियो कॉन्फ्रेंंसींग के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सभागार कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, अतिक्रमण, फायर ब्रिगेड सुविधा, आवासीय पट्टे, आधार कार्ड संशोधन, वृद्धावस्था पेंशन, पालनहार योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने एक-एक परिवेदना को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद जैसलमेर के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह साहू, उपखंड अधिकारी हीरसिंह चारण, भाजपा उपाध्यक्ष श्रवण पूनिया, तहसीलदार हजारा राम भील, विकास अधिकारी हनुमान राम, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं सरपंच समंदर सिंह तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जनसुनवाई के माध्यम से अपनी समस्याओं के समाधान की पहल पर मंत्री एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
सीएमएचओ का औचक निरीक्षण: भ्रूण लिंग परीक्षण रोकथाम के कड़े उपाय लागू
Noida, Uttar Pradesh:भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने को सीएमएचओ का औचक निरीक्षण बूंदी। भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक सुनिश्चित करने और पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना के तहत गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने शहर के विभिन्न सोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोविंदम, ओके डायग्नोस्टिक और श्री डायग्नोस्टिक सेंटर के रिकॉर्ड, सोनोग्राफी पंजिका व एफ-फॉर्म की जांच की। संचालकों को एक्ट की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। डॉ. सामर ने बताया कि विभाग मुखबिर योजना संचालित कर रहा है, जिसके तहत सूचना देने वाले को तीन लाख रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। निरीक्षण में पीसीपीएनडीटी डीपीसी जगदीश गुर्जर भी मौजूद रहे।0
0
Report
दिग्विजय के राम मंदिर पर बड़ा बयान, अजय यादव का भाजपा पलटवार
Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का बयानराम मंदिर को लेकर बड़ा बयान हम सब ने राम मंदिर में चंदा दिया है जिस पर अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा का पलटवार0
0
Report
नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज मांग के लिए हिंसक प्रदर्शन, 12 गिरफ्तार
Nalanda, Bihar:नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुए बवाल के बाद हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। उपद्रव और पुलिस पर पथराव की घटना के मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार गश्त की जा रही है। घटना के बाद नगरनौसा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। आम दिनों में जहां लोगों की भारी आवाजाही रहती थी, वहां अब कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं, जिससे दुकानदारों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन देखते ही देखते हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और कानून हाथ में लेने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी जा रही है।पुलिस द्वारा आसू गैस के गोले भी दागे गए।0
0
Report
Advertisement
पटना के डाकबंगला चौराहे पर चौकीदार-दफादार संघ का प्रदर्शन, सेवानिवृत्त आश्रितों की बहाली मांग
Patna, Bihar:पटना: राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर गुरुवार को चौकीदार एवं दफादार संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में चौकीदार और दफादार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी कारगिल चौक से मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा पूर्व में बनाए गए नियमों और प्रावधानों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने मांग की कि सेवानिवृत्त चौकीदारों और दफादारों के आश्रितों को नौकरी में बहाली का प्रावधान लागू किया जाए। उनका आरोप है कि कई पात्र आश्रित अब भी नियुक्ति से वंचित हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डाकबंगला चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वज्र वाहन और वाटर कैनन को भी मौके पर तैनात रखा गया है। फिलहाल प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों टीईटी स्थायी राहत की मांग तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों टीईटी स्थायी राहत की मांग तेज. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जालौन में भी ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने किया. ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षक सीधे नियमों के अनुसार वैध रूप से नियुक्त थे और 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई ने टीईटी को न्यूनतम अर्हता घोषित किया था. इससे पूर्व कई शिक्षक विभिन्न राज्यों में नियुक्त होकर शिक्षा में योगदान दे रहे थे. जिला महामंत्री इलयास मंसूरी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 29 मई 2026 के निर्णय का सम्मान किया जा रहा है, पर केंद्र सरकार को आवश्यक विधायी कदम उठाने चाहिए. महासंघ ने आरटीई अधिनियम में संशोधन या विशेष प्रावधान कर 23 अगस्त 2010 से पूर्व तथा उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को स्थायी राहत प्रदान करने की मांग की. यदि मांग पूरी न हो, तो व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गयी.0
0
Report
नीट परीक्षा के लिए अम्बेडकरनगर में सुरक्षा-योजना और 11 केंद्र स्थापित
Ambad, Maharashtra:एंकर, अम्बेडकरनगर में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है, परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. इस बार जिले में परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ विभिन्न जनपदों से आने वाले कुल 5,088 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सुगम आवागमन और ट्रैफिक व्यवस्था अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप्स पर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों की ड्यूटियाँ लगाई गई हैं, ताकि बाहर से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में कोई समस्या न हो. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है: केंद्रों पर होने वाली चेकिंग और फ्रिस्किंग (तलाशी) के लिए पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं और उनकी ब्रीफिंग पूरी कर ली गई है. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए बैंकों से लेकर परीक्षा केंद्रों तक लाने-ले जाने की जिम्मेदारी सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्सेज (CAPF) को सौंपी गई है. पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि पूर्व में आयोजित अन्य परीक्षाओं की तरह ही इस बार भी नीट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, कड़ाई और सुगमता के साथ संपन्न कराया जाएगा सभी सुरक्षा एजेंसियाँ मुस्तैद हैं.0
0
Report
Advertisement
