सावन महीने में कांवरिया ने दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचते हुए बढ़ाया धार्मिक जोश
New Delhi, Delhi:सावन के महीने में कांवरिया हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कांवरिये दिल्ली से होते हुए गुरुग्राम जा रहे हैं। 2 अगस्त को सावन महीने की शिवरात्रि पर शिव भक्त शिव मंदिर में जल अभिषेक करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
