icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर के धोबनखेरी में युवक का शव पानी भरे खेत में मिलने से हड़कम्प

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया , परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है । घटना बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम की है । बताया जा रहा है कि बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत धोबनखेरी ग्राम निवासी 35 वर्षीय दीपक कल अपने माता पिता को ललितपुर रेलवे स्टेशन गया हुआ था । जहाँ से वह वापस नहीं लौटा , आज सुबह दीपक का संदिग्ध परिस्थितियों में पानी से भरे एक खेत में पड़ हुआ मिला , जिसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया । परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है । मौके पर पहुँची फॉरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
0
Report

तिलक नगर सड़क विवाद में मंत्री के थप्पड़ का वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:तिलक नगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान हुए विवाद में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा AAP विधायक जरनैल सिंह की टीम के सदस्य साहेब सिंह को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं इस मामले को लेकर शाम 4:30 बजे तिलक नगर जा रहा हूं। वहां (दिल्ली सरकार द्वारा) बनाई गई सड़क पहले ही टूट-फूट रही थी और खराब हो रही थी, जैसा कि कल सभी ने वीडियो में देखा। इसी बीच, उनके एक मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। एक तरफ प्रधानमंत्री 'जेन ज़ी' (Gen Z) को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, रील्स बना रहे हैं और 'भजन क्लबिंग' इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री किसी को थप्पड़ मारते हैं और प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते। 'जेन ज़ी' इस तरह उनका साथ नहीं देगी। मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वे इस मंत्री और उस सड़क को बनाने के लिए ज़िम्मेदार सभी इंजीनियरों को गिरफ़्तार करें। उन्हें रील्स बनाने या 'भजन क्लबिंग' इवेंट्स में जाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी 'जेन ज़ी' अपने आप उनके साथ जुड़ जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आजमगढ़ में झाड़ियों से अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Azamgarh, Uttar Pradesh:झाड़ी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मची क्षेत्र में सनसनी, चेहरा रक्तरंजित मिलने से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी। जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर (सियरहा) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से सेहदा की ओर करीब एक किलोमीटर आगे पूर्वांचل एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 238.6 पर आज झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष बताई जा रही है। शव का चेहरा रक्तरंजित होने के कारण घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को एक राहगीर की नजर सर्विस लेन के नीचे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बिलरियागंज और कंधरापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का चेहरा रक्तरंजित मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका को लेकर चर्चा रही। हालांकि पुलिस अभी घटना के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं बताया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये। पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में डेड बॉडी को भेजवा दिया है。
0
0
Report

कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई इलाके जलमग्न; 16 परिवार सुरक्षित निकाले गए

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बाढ़ से हजारों घरों में घुसा पानी उफनाई पांडु नदी लोगों ने घर छोड़ा - साउथ के बिहारी पुरवा, मेहरबान सिंह का पुरवा, गोपाल पुरवा सहित कई इलाक़े प्रभावित - NDRF टीम ने 16 परिवारों को सुरक्षित निकाला कानपुर बर्रा स्थित गोपालपुरम, बिहारी पुरवा, मेहरबान सिंह का पुरवा सहित इलाकों का अचानक पांडु नदी का पानी घुसने से हड़कंप मच गया. कुछ ही घंटों में जलस्तर करीब 5 से 7 फीट हो गया. जिससे कई लोग अपने ही घरों में कैद हो गए पानी भरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी काफी तेजी से बढ़ा था. ऐसे में किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. निचले तल के कमरों तक में पानी घुसने से स्थिति बिगड़ गई. घर में रखा सामान और गृहस्थी निकालने का भी मौका नहीं मिला. किसी तरह छतों और ऊपरी मंजिलों पर जाकर जान बचानी पड़ी. वहीं सूचना मिलने पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नाव की मदद से पानी में फंसे 16 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला.
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना में बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ

Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना के पूजा इंटरनेशनल अकादमी में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 और 19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश के 41 जिलों से 82 टीमें और एक हजार से ज्यादा बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं。 खास बात यह है कि सभी खिलाड़ियों के रहने, खाने, अभ्यास और मैच की व्यवस्थाएं पूजा इंटरनेशनल अकादमी परिसर में ही की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी के अनुसार खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की गई हैं。 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की प्रतिभा पर राज्य政府 द्वारा नियुक्त सिलेक्शन कमेटी के 30 सदस्य नजर रखेंगे। वहीं मैचों को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए 40 से ज्यादा रेफरी तथा खिलाड़ियों की सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 40 से ज्यादा सपोर्टिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं。 प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह सहित विभिन्न खेल अधिकारी मौजूद रहे। झंडारोहण के साथ प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया गया。 पूजा इंटरनेशनल अकादमी के डायरेक्टर डॉ. बजरंग सिंह और इंजीनियर रणजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है。 दोनों आयु वर्गों में विजेता रहने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। डीडवाना को खेल नगरी के रूप में मिली पहचान को आगे बढ़ाते हुए आयोजकों का प्रयास है कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली हर खिलाड़ी यहां से अच्छी याद लेकर जाए।
0
0
Report

खेतड़ी में शेखावाटी सम्मान समारोह: पत्रकार, साहित्यकार और समाजसेवी सम्मानित

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं शेखावाटी स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पत्रकारों, साहित्यकारों का किया गया सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया सम्मान जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी रहे मुख्य अतिथि स्व. गीता देवी की स्मृति में खेतड़ी में हुआ कार्यक्रम समाजसेवी सोहनलाल कुमावत द्वारा हुआ कार्यक्रम आयोजित डॉ. डीएन तुलस्यान समेत अन्य ने लिया हिस्सा झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में स्वर्गीय गीता देवी की स्मृति में शेखावाटी स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पत्रकारिता, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शेखावाटी क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी रहे। इस दौरान मेडिकल क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले छह डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी सोहनलाल कुमावत के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि हिमांशु सैनी ने कहा कि देश की तरक्की में समाजसेवियों, पत्रकारों और साहित्यकारों का उल्लेखनीय योगदान है। पत्रकार विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए समाज की आवाज को सामने लाने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाने का कार्य करते हैं। समारोह में डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, जुल्फिकार अली, डॉ. डीएन तुलस्यान, पत्रकार आंचल गुप्ता, राधेश्याम भारती, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, श्याम जांगिड़, प्रभुशरण तिवारी सहित अनेक पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top