110038
कालकाजी डीडीए फ्लैट के राजीव गांधी पार्क में मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
New Delhi, Delhi:कालकाजी के डीडीए फ्लैट्स में स्थित राजीव गांधी पार्क में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निगम पार्षद आशु ठाकुर ने किया, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भक्तिमय माहौल में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जयकारों से गूंजा कोतवाली परिसर
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कोतवाली बहेड़ी परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंजता रहा। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज नीरज सिंह समेत कोतवाली का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयघोष से कोतवाली परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। “जय श्री राधे-कृष्ण” के जयकारों से कार्यक्रम का समापन हुआ।0
0
Report
चित्रकूट में बाढ़ थमी, राहत कोशिशों के बाद सामने आई तबाही की तस्वीर
Naugarh, Uttar Pradesh:धार्मिक नगरी चित्रकूट में बाढ़ की विभीषिका फिलहाल थम गई है...लेकिन बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही सामने आ रहा है तबाही का वो मंजर, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं...लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या राहत की ये कोशिशें उन परिवारों के जख्म भर पाएंगी...जिन्होंने बाढ़ में अपना आशियाना, सामान और रोजी-रोटी तक गंवा दी....0
0
Report
हनुमान अंश के लीड अभिनेता शोभिनव सत्या: भगवान की कृपा से मिला रोल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: फिल्म 'हनुमान अंश' के लीड एक्टर शोभिनव सत्या लखनऊ पहुंचे। वे कहते हैं, "बहुत अच्छा लग रहा है। जहां तक इस रोल की बात है, मुझे लगता है कि यह कहानी अब तक काफी लोगों तक पहुंच चुकी है। मैं असल में इस प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था, और भगवान की कृपा, भगवान हनुमान की कृपा और बाबा के आशीर्वाद से मुझे यह रोल मिला। एक रात मैं असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहा था, और अगली ही सुबह मैं इस फिल्म का लीड एक्टर बन गया। यह पूरी तरह से उनकी भगवान की कृपा है।"0
0
Report
Advertisement
गुरेज घाटी के Kabul Gali में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज
Season’s First Snowfall Recorded in Gurez’s Kabul Gali Anchor:-Season’s first snowfall was reported in the higher reaches of Gurez Valley on Saturday, with Kabul Gali receiving fresh snow as temperatures dipped across the mountainous region. The snowfall covered the high-altitude pass and surrounding mountain slopes in a thin layer of white, marking the early arrival of winter conditions in the upper reaches of Gurez. Kabul Gali is a high-altitude route connecting the Gurez and Drass areas and remains largely restricted to military movement because of its proximity to the Line of Control. The fresh snowfall comes as temperatures begin to fall in the higher reaches of the valley, where winter conditions generally arrive earlier than in the lower areas. Gurez, located at an elevation of around 8,000 feet, experiences prolonged winters and heavy snowfall, with its road connectivity to the Kashmir Valley historically disrupted during the winter months.0
0
Report
हनुमानगढ़ के वार्ड 44 में शराब ब्रांच पर ताला, नागरिक स्थायी बंदी की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: टाउन वार्ड 44 में शनिवार को स्थानीय नागरिकों ने शराब ब्रांच पर जड़ा ताला. वार्डवासी बोले- रिहायशी इलाके में 24 घंटे चल रही शराब दुकान, बाहर शराबी और असामाजिक तत्व जमा रहते हैं, महिलाओं- बच्चों को हो रही परेशानी. नगरपालिका कार्यालय के पास आटे की चक्की से सटी शराब ब्रांच को स्थायी रूप से बंद करने की उठाई मांग. बार-बार शिकायत और विरोध के बावजूद कार्रवाई न होने पर लोगों ने खुद दुकान पर लगा दिया ताला. शराब ब्रांच दोबारा खोली गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, वार्डवासियों ने चेतावनी दी.0
0
Report
ओवैसी के बयानों पर कांग्रेस का पलटवार: मस्जिद गिराने का प्लान क्यों?
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में एक गैर-कानूनी मस्जिद को गिराने पर AIMIM प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रेसिडेंट अजय राय ने कहा, "देखिए, यह बहुत पुरानी मस्जिद है। कलेक्ट्रेट बनने से पहले भी मस्जिद थी। उसके बाद कलेक्ट्रेट बना। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार ने यह सब प्लान करके किया है."0
0
Report
Advertisement
इटावा में सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला; पुलिस जांच कर रही
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सिक्योरिटी गार्ड युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नोएडा में घर से ड्यूटी के निकला था लेकिन इटावा में जामुन के पेड़ से शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके क्षेत्र के टियापुर गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर सिक्योरिटी गार्ड दिलीप का शव लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि दिलीप नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है और वह अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकला था लेकिन वह नहीं लौटा। लेकिन इटावा किन परिस्थितियों में पहुंच गया है यह अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि परिवार के लोग किसी से भी रंजिश की बात को नहीं कह रहे है लेकिन परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ साथ गहनता से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच रिपोर्ट में सामने आएगी। बाइट:गुड्डी देवी - मृतक की मां0
0
Report
बड़ौत में इकरा हसन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत से बड़ी खबर: कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है. मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी है. अधिवक्ता आकिब चौधरी और समर्थकों ने सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. दरअसल, इकरा हसन को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी के चलते मामला तूल पकड़ रहा है. बड़ौत में मुस्लिम समाज के अधिवक्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है. आकिब चौधरी और उनके समर्थक बड़ौत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी. तहरीर में सहारनपुर के महादेव नंद गिरी महाराज और रोहित प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दोनों के कथित बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा प्रभावित हो सकता है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
हरिद्वार में भारी बारिश के बाद भगत सिंह चौक-रेलवे अंडरपास जलमग्न, यातायात बाधित
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार, उत्तराखंड: बारिश के बाद भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरपास में जलभराव हुआ।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत: पानी, पोषण और इलाज के अभाव पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बालाघाट, मध्य प्रदेश में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है。 इस घातक बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण, और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की जान ले रहा है。 ये सरकार की पूर्ण विफलता है। मुख्यमंत्री स्वयं इसका समाधान करें और क्षेत्र में तत्काल जांच, इलाज और राहत उपलब्ध कराएं। बच्चों की ज़िंदगी से समझौता नहीं हो सकता。0
0
Report
कनेरा पुलिस ने खेतों से केबल चोर गैंग के पर्दाफाश के साथ 50 वारदात कबूल
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना पुलिस ने किसानों के खेतों में लगे कुओं, ट्यूबवेल और सोलर सेट से केबल चोरी करने वाली बड़ी गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कनेरा, बस्सी, भादसौड़ा और भीलवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में 50 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों ने चोरी की केबल जलाकर तांबा निकालकर चित्तौड़गढ़ की कच्ची बस्ती निवासी कबाड़ी सराफत अली को बेचना बताया। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर चोरी की केबल से निकाला गया तांबा बरामद किया है। कार्रवाई थाना कनेरा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने साइबर सेल की मदद से की।0
0
Report
शाहपुरा में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास युवक का शव फंदे से लटका
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित सरबती होटल के पास शनिवार को एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में युवक का शव फंदे से लटक मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ने रस्सी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान करीरी निवासी विजय स्वामी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिवारजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत यूपी के श्रावस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है。 तस्वीरें श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन की हैं, जहां कलेक्ट्रेट गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी。 फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर में पहली मंगला आरती, भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
Mathura, Uttar Pradesh:साल में सिर्फ एक बार होने वाली बांके बिहारी की मंगला आरती संपन्न, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मथुरा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर वृंदावन स्थित विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार तड़के वह अलौकिक क्षण आया, जिसका इंतजार देश-दुनिया के भक्तों को पूरे साल रहता है। मंदिर में वर्ष में केवल एक बार होने वाली बांके बिहारी जी की प्रसिद्ध मंगला आरती पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। वर्ष में केवल एक बार क्यों होती है मंगला आरती? ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की यह परंपरा बेहद अनोखी है। आम दिनों में यहाँ केवल श्रृंगार और राजभोग आरती ही की जाती है, मंगला आरती नहीं होती। मान्यता है कि ठाकुर जी बाल स्वरूप में हैं और वे रात्रि में रासलीला रचाने के बाद विश्राम करते हैं, इसलिए उन्हें सुबह जल्दी नहीं जगाया जाता। हालांकि, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि को कान्हा के प्राकट्य के बाद तड़के यह विशेष मंगला आरती उतारी जाती है。 पंचामृत स्नान और दिव्य श्रृंगार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के जन्मोत्सव के बाद सेवायत गोस्वामियों द्वारा ठाकुर जी का गोपनीय महाअभिषेक किया गया। दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा (पंचामृत) के साथ-साथ दुर्लभ औषधियों से बांके बिहारी का स्नान कराया गया। इसके बाद प्रभु को सुनहरी पीतांबरी पोशाक, केसरिया वस्त्र और हीरे-माणिक्य जड़े आभूषणों से सजाया गया。 जयकारों से गूंज उठा वृंदावन भोर के समय जैसे ही मंदिर के पट खुले और मंगला आरती शुरू हुई, पूरा प्रांगण शंखनाद, घड़ियाल की टंकार और मंजीरों की गूंज से सराबोर हो उठा। लाखों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने 'बांके बिहारी लाल की जय' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के गगनभेदी जयकारे लगाए। बांके बिहारी की एक झलक पाते ही श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे。 प्रशासन की कड़ी चौकसी मंगला आरती के दौरान उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया और सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। आरती संपन्न होने के साथ ही अब समूचे ब्रज क्षेत्र में नंदोत्सव की धूम शुरू हो गई है。0
0
Report
हमीरपुर तहसील रोड पर अतिक्रमण हटाने का नगरपालिका अभियान सफल
Chanwal, Himachal Pradesh:तहसील रोड पर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान। यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की है। सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को नगर पालिका की टीम द्वारा हटाया गया है जिससे सड़क पर अतिक्रमण के चलते यहां आए दिन जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। वहीं नगर पालिका ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों के लिए लोहे की दुकानों का निर्माण कराया है, जिनकी नीलामी 10 सितंबर को होगी। हमीरपुर शहर के तहसील रोड पर नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। सड़क किनारे कई लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें और सामान रख रखा था, जिसके चलते सड़क संकरी हो गई थी और लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी निगरानी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
