110070
ग्रेटर कैलाश इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हमले में जिम संचालक की गई जान
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली: ग्रेटर कैलाश इलाके में गुरुवार रात एक जिम संचालक नाजिर अहमद शाह की स्कूटी सवार दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला कर जान ले ली। बता दें कि मृतक युवक अफगानी मूल का निवासी था, जो यहां दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदरा राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े0
0
Report
हजारीबाग में मिलन समारोह, भाजपा छोड़कर रंजीत राम सहित कई नेता JMM में शामिल
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिला के हीराबाग चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत राम ने भाजपा छोड़ अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थामा। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने सभी नए सदस्यों का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव बेदिया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का झामुमो से जुड़ना संगठन के विस्तार को दर्शाता है। वहीं रंजीत राम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और झारखंड हित के मुद्दों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया है।0
0
Report
येलहंका में RMU बॉक्स ब्लास्ट: चूहा प्रवेश से दो घायल
Noida, Uttar Pradesh:Electric Junction Box Explosion Two people walking along the roadside were injured after an electric junction box exploded. The incident occurred near Bagalur Cross on the outskirts of Yelahanka. The explosion was so intense that two pedestrians sustained injuries. Local residents rushed the injured to a hospital for treatment. The incident took place near Gate No. 3 of the Amazon office. Yelahanka Suburban Police visited the spot and conducted an inspection. Location: Bagalur Cross, near Yelahanka, Bengaluru Urban District. RMU Blast Incident on Bagalur Main Road RMU stands for Ring Main Unit. A rat is suspected to have caused the RMU blast. The rat had entered the RMU box, resulting in a short circuit that triggered the explosion. The rat was found burnt and charred inside the unit. Two people were injured in the incident and are currently undergoing treatment.0
0
Report
Advertisement
आदमी ने अपनी मूंछ काट दी, लोग हैरान
Noida, Uttar Pradesh:MAN CUT HIS MUSTACHE0
0
Report
बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ, 571 खिलाड़ी शामिल
Bilaspur, Chhattisgarh:ब Bilaspur जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को शुभारंभ हुआ। बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर से कुल 571 खिलाड़ी और ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 303 छात्र, 193 छात्राएं और 75 ऑफिशियल्स शामिल हैं।प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी, हॉकी और कबड्डी के मुकाबले होंगे। इसके लिए बहतराई के तीरंदाजी मैदान, एस्ट्रोटर्फ मैदान और इंडोर स्टेडियम को आयोजन स्थल बनाया गया है। प्रदेशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं।आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के जरिए स्कूल स्तर के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।0
0
Report
जमीन के अंदर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों के जवान चौंके
Gaya, Bihar:जमीन के अंदर हथियारों का जखीरा, सुरक्षाबलो को मिली बड़ी कामयाबी, गया में सुरक्षाबलों ने हथियारों के एक बड़े जखीरे का खुलासा किया है.बिहार-झारखंड सीमा से सटे घने जंगल में जमीन के अंदर गाड़कर छिपाए गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। धनगांई थाना क्षेत्र के तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग पर बुधवार की अलसुबह एसएसबी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।जंगल के दुर्गम इलाके में तलाशी के दौरान जवानों को जमीन के अंदर संदिग्ध जगह का पता चला.जब वहां खुदाई की गई तो प्लास्टिक में पैक हथियारों का जखीरा देखकर सुरक्षाबलों के भी होश उड़ गए। मौके से 9 एमएम कार्बाइन, दो मैगजीन, देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और एक पिस्तौल बरामद की गई है.इसके अलावा वॉकी-टॉकी, 9 एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस भी मिले हैं.यानी कुल 92 कारतूस सुरक्षा बलों के हाथ लगे हैं, बताया जाता है यह सभी हथियार नक्सलियों के द्वारा छिपाई गई थी.अभियान का नेतृत्व एसएसबी के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया.जबकि धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और एसएसबी 29वीं वाहिनी धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी अहम भूमिका रही। अब सबसे बड़ा सवाल है कि जमीन के अंदर हथियारों का यह जखीरा किसने छिपाया था.इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस मकसद से किया जाना था.पुलिस और एसएसबी पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हथियारों के पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। बिहार-झारखंड सीमा पर सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
सारणी में वनकर्मियों पर हमला: 5 गिरफ्तारी, 2 कुल्हाड़ी बरामद
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दक्षिण खापा बीट के कक्ष क्रमांक RF-334 का है, जहाँ वनकर्मी करीब 50 हेक्टेयर के वृक्षारोपण क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वहाँ 20 से 25 भैंसें चरती मिलीं। वनकर्मियों ने भैंसों को हटाने और पौधों को नुकसान से बचाने की बात कही, जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद सारणी पुलिस ने SC-ST एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 कुल्हाड़ी और 3 डंडे भी बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
कटनी: मटवारा में दलित युवक–मां की पिटाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - मटवारा में दलित युवक ओर उसकी माँ के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, युवक को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो वायरल कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव में युवक और उसकी मां से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। युवक को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।0
0
Report
नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे लोगों की आशंका
New Delhi, Delhi:नई सीमापुरी में पांच मंजिला मकान भरभराकर गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका शाहदरा जिला के नई सीमापुरी ई-ब्लॉक में बुधवार को एक पांच मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि पास ही एक मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान पांच मंजिला मकान गिर गया और मलबे की चपेट में सामने वाला मकान भी आ गया। हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल ने 7 से 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है, जिन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल और राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही NDRF, कैट्स एंबुलेंस और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस और बचाव वाहन मौके पर मौजूद हैं। मलबा हटाने के लिए JCB मशीन लगाई गई है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। मौके पर शाहदरा जिला के DCP राजेंद्र कुमार मीणा और जोन अध्यक्ष पंकज लूथरा भी पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
किसानों के लिए मुफ्त बिजली, गन्ना कीमत और मिलें चालू कराने को लेकर अमरोहा धरना
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर ने अमरोहा कलेक्ट्रेट के बाहर शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जिसका उद्देश्य अस्थाई अनुपूरक अधिकारों के साथ मांगों का समाधान ढूंढना है। संगठन ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और किसानों के लिए OT(S) योजना लागू करने, गन्ने की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, 25 अक्टूबर तक चीनी मिलें चालू कराने और समय पर भुगतान की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, गांवों में फॉगिंग और आवारा कुत्तों, बंदरों और तेंदुओं से सुरक्षा भी शामिल है। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है; लेकिन लिखित समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
पत्ते को कपड़े से जोड़ा गया: तकनीकी प्रक्रिया का विवरण
Noida, Uttar Pradesh:LEAF GET ATTACHED TO CLOTH0
0
Report
दुद्धी की लऊवा नदी में नहाते वक्त 16 वर्षीय चमन अंसारी डूबा, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में लऊवा नदी में नहाना 16 वर्षीय छात्र को भारी पड़ गया। लवकुश पार्क के समीप नदी में नहाते समय छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्र को अचेत हालत में बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से छात्र को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्र को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी श्यामजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चमन अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। लऊवा नदी में डूबने से एक और युवक की मौत ने नदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
गरुड़ के दयोरड़ा गांव में तेंदुआ घुसने से दहशत, ग्रामीण सतर्क
Bageshwar, Uttarakhand:गरुड़ के दयोरड़ा गांव में एक घर में तेंदुआ घुसने से दहशत का माहौल बन गया. अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा यह तेंदुआ कब और कहाँ फिर दिखाई देगा0
0
Report
80-20 फॉर्मूला से योगी ने ताजा संकेत, एनडीए बनाम पीडीए की जंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:2022 विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित '80 बनाम 20' का बयान सीएम योगी ने एक बार फिर दोहराया है...सीएम योगी ने कहा है कि यूपी के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है, कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है...अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है...80 एनडीए में और 20 पीडीए में और पीडीए का क्या हाल होने वाला है ये आपके सामने फिर आने वाला है...सीएम योगी ने इस बार, उन्होंने 80% को एनडीए और 20% को पीडीए से जोड़कर इसे एक नया राजनीतिक और गठबंधन का रूप दे दिया है...वहीं सीएम योगी के बयान को विपक्ष हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहा है।0
0
Report
दिल्ली में सांसदों की बस रोकी: पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से किया इंकार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | INDIA ब्लॉक के सांसदों के अनुसार पुलिस ने उनकी बस रोक दी है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "पुलिस वाले जिस तरह से बदतमीजी पर उतारू हैं... राहुल जी उतरकर बैठ गए हैं। अब यहीं धरना शुरू हो जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
