icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिसा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 987 लीटर संदिग्ध घी जब्त

ARAlkesh RaoJust now
Palanpur, Gujarat:વાનેસકાંઠા... ડીસામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મોટી કાર્યવાહી: 987 લીટર શંકાસ્પદ ઘીનો જથ્થો જપ્ત કરવામાં આવ્યો ડીસામાં ફૂડ સેફ્ટી વિભાગના દરોડા, રૂ. 6.12 લાખની કિંમતનું શંકાસ્પદ ઘી સીલ કરાયું ડીસા ખાતે વિવિધ ડેરી પેઢીઓમાં તપાસ: શંકાસ્પદ ઘીના નમૂના લઈને લેબોરેટરીમાં મોકલાયા વિપુલકુમાર જયંતીલાલ પંચીવાલા (મે. શ્રી સવાઈ મિલ્ક પ્રોડક્ટ્સ, જી.આઇ.ડી.સી., ડીસા) પાસેથી 3,80,000 રૂપિયાનું ‘હેલ્થ પ્રિમિયમ પ્યોર ઘી’ના 600 લીટર જથ્થો ઝડપાયો રવીકુમાર અર્જુનભાઈ મહેસુરીયા (જયવીર માર્કેટિંગ એન્ડ ડેરી પ્રોડક્ટ, બનાસ ઇન્ડસ્ટ્રીયલ એરિયા, ડીસા) પાસેથી 232000 રૂપિયાનો ‘શ્રેષ્ઠ પ્યોર કાઉ ઘી’નો 387 લીટર જથ્થો ઝડપાયો
0
0
Report
Advertisement

चूरू में भारी बरसात से जलभराव: सांडवा में यातायात प्रभावित

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सुजानगढ़ लोकेशन — सांडवा से जनजीवन प्रभावित, बरसाती पानी से सड़क-मार्गों पर जलभराव बना बड़ी समस्या. जलभराव से वाहन चालक परेशान, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 20 पर जलभराव के कारण कठिनाई झेली. TehanDesar में स्टेट हाईवे 20 पर देर रात हुई तेज बरसात के कारण जलभराव हो गया, जिससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई और वाहनों को जलभराव से निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी. बड़े वाहन भी निकलने में कठिनाई से गुजरे, छोटी गाड़ियाँ जलभराव में फस गयीं, जिन्हें निकलने के लिए ग्रामीणों और टोल प्रशासन के कर्मचारियों के सहयोग से गाड़ियाँ निकाली गईं. ग्रामीण शंकरलाल स्वामी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई थी और इस बार स्थिति और बिगड़ गई, जिससे ग्रामीणों ने दो दिन पहले सड़कों पर जाम कर दी थी औरPWD के अधिकारियों के दो दिन में समस्या का समाधान करने की बात पर सहमति बनी, परंतु दो दिनों बाद भी समाधान नहीं होने पर आज फिर PWD के अधिकारी सीकर से एईएन राजत धनकड़ को मौके पर आना पड़ा. जैसे ही एईएन ने सड़क से पानी निकासी शुरू की, ग्रामीणों ने विरोध शुरु कर दिया और जेसीबी को बंद करवा दिया. इसके बाद मौके पर आए कातर छोटी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुमेरसिंह व टोल इंचार्ज सुरेंद्र सिंह की समझाइस पर ग्रामीण माने. ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर भराई करके सड़क को ऊँचा उठाया जाए ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके. RLपी नेता भंवरलाल लेघा ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक टोल वसूली बंदी रखी जाएगी और सड़क सही हो तभी टोल वसूली चालू की जा सकती है. अगर दो दिनों में समस्या का निदान नहीं किया गया तो स्टेट हाईवे जाम कर दिया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारीPWD प्रशासन की होगी. बाइट — भंवरलाल लेघा, RLP नेता.
0
0
Report
Advertisement

जेन जी पर कोठारी का बड़ा बयान: भाजपा युवाओं को साथ लेकर चलती है

Mandla, Madhya Pradesh:जेन जी को लेकर बीजेपी महामंत्री राहुल कोठारी का बड़ा बयान मंडला में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने जेन जी यानी युवा पीढ़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल तिरंगा यात्रा में शामिल होने मण्डला पहुँचे थे । उन्होंने कहा कि जेन जी भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न हिस्सा है। बीजेपी युवाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर नहीं देखती, बल्कि उन्हें साथ लेकर चलती है, उनकी बात सुनती है और उन्हें सम्मान देती है। मंडला में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने जेन जी को लेकर पार्टी की सोच सामने रखी। राहुल कोठारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि युवा ही देश का ज्ञान और शक्ति समूह हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी युवाओं के साथ संवाद करती है, उनकी समस्याओं और विचारों को सुनती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है। पार्टी की कोशिश है कि नई पीढ़ी को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाए।
0
0
Report

गांव में सड़क नहीं, खाट पर गर्भिणी को अस्पताल पहुंचाने के बावजूद संकट

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी के कुसेड़ा गांव में बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर तक खाट पर ले जाना पड़ा। गांव के अंदर सड़क नहीं होने से घर तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने खाट पर महिला को पहुंचाया एंबुलेंस तक बारिश में उबड़-खाबड़ रास्ते और जलभराव से बढ़ी परेशानी कुसेड़ा पश्चिम टोला में बच्चे भी पानी के बीच से स्कूल जाने को मजबूर ग्रामीणों ने सड़क और आवागमन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की सवाल—आखिर कब तक ग्रामीण इलाकों में सड़क के अभाव में मरीजों को खाट के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाएगा?
0
0
Report

लखनऊ: जानकीपुरम में पति-पत्नी के विवाद के दौरान तवे से वार, पति की मौत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद में सनसनीखेज वारदातविवाद के दौरान पत्नी तपस्या सिंह ने पति आशीष सोनी के सिर पर तवा मार दिया गंभीर हालत में खून से लथपथ आशीष को अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी तपस्या सिंह को हिरासत में ले लिया बताया जा रहा है कि करीब पांच साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे आशीष पीजीआई के तेलीबाग स्थित कल्ली पश्चिम के रहने वाले और ऑटो चालक थे पुलिस मामले की जांच और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

टोंक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब 1500 लीटर वाश नष्ट

Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर। टोंक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। DEO विकास चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार एवं AEO उमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में EI रामकृष्ण मीणा ने की छापेमारी। मालपुरा वृत्त की डिग्गी सांसी बस्ती और डिब्रू गांव में सघन छापेमारी की गई। अवैध शराब हेतु तैयार 1500 लीटर वाश मौके पर नष्ट किया। आबकारी अधिनियम (धारा 16/54) के तहत 1 विशेष श्रेणी और 2 साधारण अभियोग समेत कुल 3 अभियोग दर्ज किए। 10 बोलत हथकढ़ शराब, 150 लीटर उबलता वाश जब्त किया। अभियान में टोंक निरीक्षक अनिल भाटी, PO शिव शर्मा, निवाई निरीक्षक कर्णिका मेहता, PO हेमराज, देवली निरीक्षक सुखविंदर का रहा योगदान।
0
0
Report

डीजीपी अजय सिंघल ने घायल पुलिसकर्मियों के अस्पताल जाकर उनकी हालत जानी

Chandigarh, Chandigarh:-डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल - अंबाला कैंट में हाईवे खाली करवाने के दौरान पुलिस टीम पर हुआ हमला, करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल अंबाला, 13 अगस्त। अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने आज मिलिट्री हॉस्पिटल और नागरिक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। डीजीपी ने चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया。 डीजीपी अजय सिंघल ने घायल पुलिसकर्मियों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की。 हाईवे खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला अंबाला कैंट में हाईवे जाम खुलवाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 6-7 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए हाईवे को सुचारू रूप से खुलवाने के दौरान पुलिस ने संयम एवं जिम्मेदारी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। घायल पुलिसकर्मियों में डीएसपी वीरेंद्र शर्मा, जिनके अंगूठे पर गंभीर चोट आई है; सिपाही रक्षित, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतीश तथा एएसआई पंकज, जिनकी उंगलियों पर चोट आई है, शामिल हैं। इनके अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें, कानून को अपने हाथ में न लें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने से बचें।
0
0
Report

हरियाणा मंत्रिमंडल ने शिक्षा-जल-स्टार्टअप को लेकर बड़े फैसले मंजूर कर लिए

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण और विनियमन) नियम, 2026 के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य राज्य में निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और कामकाज के लिए एक संरचित नियामक ढांचा प्रदान करना है। ये नियम हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान पंजीकरण और विनियमन अधिनियम, 2024 के तहत बनाए गए हैं, जो उच्चतर अध्ययन, नौकरियों, पेशेवर पाठ्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने वाले निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और विनियमन का प्रावधान करेंगे।यह एक्ट भारत सरकार द्वारा जनवरी 2024 में जारी की गई गाइडलाइन के अनुरुप हैं। स्वीकृत ढांचे के تحت प्रत्येक मौजूदा निजी कोचिंग संस्थान के साथ-साथ नया कोचिंग सेंटर खोलने की इच्छा रखने वाले किसी भी संस्थान को नामित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देय होगा। संबंधित प्राधिकरण 30 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच करेगा और आवेदन सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने पर, तीन साल के लिए वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा। नियमों में पंजीकरण के नवीनीकरण का भी प्रावधान है। निजी कोचिंग संस्थान को अपने पंजीकरण प्रमाण-पत्र की समाप्ति से कम से कम एक महीने पहले 5,000 रुपये के नवीनीकरण शुल्क के साथ नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की जांच और त्रुटियों को दूर करने (यदि कोई हो) के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। नियामक ढांचा कोचिंग संस्थानों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही पर केंद्रित है। पंजीर‌ित संस्थाओं को निर्धारित रिकॉर्ड बनाए रखने और संबंधित प्राधिकरण को सालाना जानकारी प्रस्तुत करने के अलावा, अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपेक्षित जानकारी अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन ढांचे के तहत कोचिंग संस्थानों को अपने पाठ्यक्रमों और पाठ्यक्रम-सामग्री और शुल्क संरचना, कक्षाओं की संख्या और क्षमता, प्रति बैच अधिकतम छात्रों की संख्या, शिक्षण, परामर्शदाता (काउंसलिंग) और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की योग्यता व बायोडाटा, और छात्रों की संख्या के अनुपात में कोचिंग क्षेत्र के विवरण से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान करना आवश्यक है। नियमों में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया गया है। निर्धारित जानकारी में फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, पीने योग्य पानी, पुरुष और महिला छात्रों के लिए अलग शौचालय और अग्नि-सुरक्षा उपायों जैसी सुविधाओं के अलावा चिकित्सा सहायता या प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट-एड), पार्किंग, पुस्तकालय या वाचनालय, वाई-फाई, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर प्रयोगशाला, छात्रावास और कैंटीन सुविधाएं शामिल हैं। यह ढांचा भवन से संबंधित विवरण प्रस्तुत करने का भी प्रावधान करता है, जिसमें यह शामिल है कि भवन अपना है या लीज/किराये पर लिया गया है, अग्नि-सुरक्षा प्रमाणन, संरचनात्मक स्थिरता (स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी) प्रमाणन और क्या भवन विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) छात्रों के लिए बाधा मुक्त (बेरियर-फ्री) है। इसके अलावा कर्मचारियों के चरित्र और पूर्ववृत्त (एंटीसिडेंट्स) के सत्यापन के संबंध में भी जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। संस्थान को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों या अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कोचिंग कक्षाएं उनके नियमित अध्ययन या कार्य समय के दौरान आयोजित न की जाएं। इस नियामक ढांचे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निजी कोचिंग संस्थान पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र-अनुकूल तरीके से काम करें, जबकि सरकार को उनके कामकाज की निगरानी करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र प्रदान किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

रेणावी बस हादसे में दो की मौत, 28 घायल; हालत चिंताजनक

Sangli, Maharashtra:अपघातात २ जण ठार, २८ जण जखमी.. अपडेट - सांगलीच्या खानापूर तालुक्यातील रेणावी येथे बस अपघात दोघांचा मृत्यू झाला आहे. तर २८ जण जखमी झाले असून यापैकी दोघांची प्रकृती चिंताजनक आहे. नंदाबाई हरिदास त्रंबके, वय 60 रा खानापूर आणि धोंडीराम लक्ष्मण पाटील, वय 80 वर्षे रा बांबवडे सातारा, असे मृतांची नावे आहेत. रेणावी येथे घाटात दोन एसटी बसेसची समोरा-समोर भीषण अपघाताची घटना घडली आहे. अपघातातील जखमींवर विटासह मिरजेच्या शासकीय रुग्णालयासह व खाजगी रुग्णालयामध्ये उपचार सुरू आहेत; जखमींपैकी ११ जणांना डिस्चार्ज देण्यात आला आहे, तर ७ जण अतिदक्षता विभागामध्ये उपचार घेत असून त्यापैकी दोघांची प्रकृती चिंताजनक असल्याचं सांगण्यात आलं आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top