110038
छतरपुर विधानसभा में पूर्व विधायक करतार सिंह और निगम पार्षद ने दशहरे पर पुतला दहन किया
New Delhi, Delhi:देश भर में आज दशहरे का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक करतार सिंह और निगम पार्षद सुंदर सिंह टावर के नेतृत्व में मेघनाथ कुंभकरण और रावण का पुतला दहन किया गया फतेहपुर बेरी में, जिसमें क्षेत्र की जनता भी शामिल हुई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कारंजा उपजिल्हा अस्पताल में प्रसूति वेदना से त्रस्त गर्भवती का वीडियो वायरल
Washim, Maharashtra:कारंजा उपजिल्हा अस्पताल में प्रसूति वेदना से त्रस्त गर्भवती का वीडियो वायरल0
0
Report
दुल्हन के पल को कैप्चर करने वालों की प्रतिबद्धता पल को खास बनाती है
Noida, Uttar Pradesh:Not the train honking “Here Comes the Bride” The commitment from everyone involved in capturing this moment makes it even better.0
0
Report
ANTF का ऑपरेशन माहुरंगून: 2 साल से फरार इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:ANTF का ऑपरेशन ‘माहुरंगून’, 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार नोट बाइट विजुअल व्हाट्स एप पर जयपुर vishnu नशे के सौदागरों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है... अब ANTF ने ‘ऑपरेशन माहुरंगून’ के तहत दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर को महाराष्ट्र से दबोचा है। आरोपी डोडा चूरा, गांजा और अफीम की तस्करी से जुड़ा था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल तक का इस्तेमाल बंद कर दिया और महाराष्ट्र में मजदूर बनकर फरारी काट रहा था। राजस्थान पुलिस की ANTF का ऑपरेशन और नशे के एक फरार सौदागर पर शिकंजा दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी ब्रह्मालाल आखिरकार महाराष्ट्र से गिरफ्तार हो गया। ब्रह्मालाल भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के बराणा गांव का रहने वाला है। साल 2024 में आसोप थाना पुलिस ने उसके ट्रक को डोडा चूरा के साथ पकड़ा थाट्रक में नशे का माल पकड़े जाने की भनक लगते ही ब्रह्मालाल फरार हो गया। ग्राफिक इन ANTF का पीपीपीऑपरेशन माहुरंगून आरोपी-ब्रह्मालाल जाट उम्र-50 साल निवासी-बराणा, भीलवाड़ा इनाम-25 हजार रुपये 2024 से फरार महाराष्ट्र से आरोपी को दबोचा ग्राफिक्स आउट पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए। पहले गुजरात के सोनगढ़ में करीब 7 से 8 महीने क्रेशर प्लॉट पर मजदूरी की। इसके बाद महाराष्ट्र के नंदुर बार पहुंच गया। यहां करीब एक साल तक मजदूर और ट्रैक्टर चालक बनकर अपनी पहचान छिपाए रहा। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी ने मोबाइल फोन से भी दूरी बना ली थी। ब्रह्मालाल करीब एक साल से गांव नहीं आया...लगातार अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करता रहा. लेकिन ANTF की नजरों से बच नहीं पाया। ANTF टीम को महाराष्ट्र के नंदूरबार इलाके से एक मुखबिर ने अहम सूचना दी। बताया गया कि एक क्रेशर प्लॉट पर एक संदिग्ध व्यक्ति काम करता है...जो अपनी पहचान छिपाकर रहता है और भीलवाड़ा का रहने वाला है। मुखबिर ने गुप्त रूप से उसकी तस्वीर टीम को भेजी। तस्वीर मिलते ही ANTF ने पहचान शुरू की..और शक की सुई सीधे फरार इनामी ब्रह्मालाल पर जाकर रुकी। इसके बाद टीम महाराष्ट्र के नंदुरबार रवाना हुई। लेकिन आरोपी तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। ANTF टीम ने गिट्टी के खरीदार का रूप बनाया। अलग-अलग क्रेशर प्लॉट की जानकारी जुटाई... मजदूरों से पूछताछ की और करीब 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलकर उस क्रेशर प्लॉट तक पहुंची, जहां आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। निगरानी के दौरान एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया और नाम-पता पूछा। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की... उसने अपना नाम ‘धर्मा’ बताया, लेकिन ANTF टीम उसकी पहचान पहले ही कर चुकी थी। सख्ती से पूछताछ हुई तो आखिरकार राज खुल गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कोई धर्मा नहीं... बल्कि दो साल से फरार चल रहा इनामी तस्कर ब्रह्मालाल है। इसके बाद ANTF ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्राफिक्स इन गिट्टी खरीदार बने ANTF अधिकारी क्रेशर प्लॉट पर निगरानी ट्रैक्टर चलाते मिला आरोपी बताया गलत नाम—धर्मा पूछताछ में कबूला असली नाम ब्रह्मालाल गिरफ्तार। ANTF IG विकास कुमार के मुताबिक नशे के खिलाफ राजस्थान पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई में शामिल टीम को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी अपराधी या अपराध से जुड़ी सूचना ANTF के नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हरतालिका तीज व्रत में, महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां/सीतापुर। सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं और कन्याओं ने सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा। महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। शाम को विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना की गई। हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार किया और भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा का पूजन किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए यह व्रत किया था।0
0
Report
कोटा नगर निगम के चुनाव रोक, EVM तकनीकी खराबी से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टल
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने तकनीकी खराबी के चलते कोटा नगर निगम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं। दरअसल, कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 11, 44 और 87 की EVM में तकनीकी खराबी के कारण परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जब तक इन वार्डों के परिणाम घोषित नहीं होते, तब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को अध्यक्ष यानी मेयर पद और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष यानी डिप्टी मेयर पद का चुनाव होना था, लेकिन अब दोनों चुनावों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। प्रभारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त कलेक्टर सीलिंग, ने बताया कि तीनों वार्डों की मशीनों में तकनीकी समस्या सामने आई है और मशीनें खुल नहीं पा रही हैं। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है और आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों मशीनों को सुरक्षित रूप से ट्रेजरी में रखवाया गया है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम: 21 साल से 67 साल तक उम्र का संगम, नया युग शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर की नई शहरी सरकार में 21 साल का जोश भी है... और 67 साल का अनुभव भी। कोई कॉलेज की उम्र में चुनावी मैदान जीतकर निगम पहुंचा है, तो कोई छह दशक से ज्यादा का जीवन अनुभव लेकर सदन में बैठने जा रहा है। 146 विजेताओं की उम्र का हिसाब लगाएं तो निगम की औसत उम्र 45 साल निकलती है। सबसे बड़ी ताकत 35 से 50 साल वालों की है—हर दूसरा पार्षद इसी उम्र का है। वहीं हर तीसरा पार्षद 50 पार है। सबसे युवा भाजपा की पलक यादव और कांग्रेस के फैज हसन महज 21 साल के हैं, जबकि 67 साल की निर्दलीय जमीला बेगम सबसे वरिष्ठ। यानी जयपुर की नई शहर सरकार में इस बार जेनरेशन गैप नहीं... जेनरेशन का संगम दिखाई देगा। जयपुर की नई शहर सरकार की उम्र की कुंडली दिलचस्प है। निगम में 21 साल का युवा जोश भी बैठेगा और 67 साल का अनुभव भी। लेकिन सदन की असली ‘एज पावर’ इन दोनों के बीच है। घोषित 146 विजेताओं में 81 यानी 55.5% पार्षद 35 से 50 साल के हैं। यानी निगम में हर दूसरा पार्षद इसी आयु वर्ग का है। दूसरी बड़ी तस्वीर यह है कि हर तीसरा पार्षद 50 साल की उम्र पार कर चुका है। ऐसे विजेताओं की संख्या 47 यानी 32.2% है। इसके उलट 35 साल से कम उम्र के केवल 18 चेहरे यानी 12.3% ही निगम तक पहुंचे हैं। सभी 146 विजेताओं की उम्र जोड़कर औसत निकालें तो जयपुर की नई शहर सरकार की औसत उम्र 45.3 साल बैठती है। नगर निगम जयपुर के दो सबसे युवा पार्षद महज 21 साल के हैं। इनमें वार्ड-10 से भाजपा की पलक यादव और वार्ड-71 से कांग्रेस के फैज हसन हैं। यानी सबसे युवा चेहरे की बाजी में भाजपा और कांग्रेस बराबर हैं। इसके बाद 22 साल के भी दो विजेता हैं। वार्ड-72 से कांग्रेस की सुमन मरेठा और वार्ड-95 से कांग्रेस के मानवेन्द्र सिंह शेखावत जीते हैं। 29 साल की उम्र के वार्ड-115 से भाजपा के सूरज गोडीवाल और वार्ड-137 से कांग्रेस के सलमान मंसूरी पार्षद बने। वहीं 30 साल की उम्र में वार्ड-61 से कांग्रेस के सुरेश मीना और वार्ड-68 से भाजपा की मौसमी मीणा ने जीत दर्ज की। निगम का AGE मीटर उम्र::::पार्षद::::हिस्सेदारी 35 साल से कम:::18:::12.3% 35 से 50 साल::::81::::55.5% 50 साल से अधिक:::47::::32.2% कुल:::::::::::::146:::::::::100% नई शहर सरकार में युवाओं की एंट्री जरूर हुई है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि वरिष्ठ चेहरों का पलड़ा काफी भारी है। 35 साल से कम उम्र के 18 पार्षदों के मुकाबले 50 साल से ज्यादा उम्र के 47 पार्षद हैं। वहीं 35 से 50 साल के 81 पार्षद जोड़ दें तो 146 में से 128 पार्षद की उम्र 35 साल या उससे अधिक है। एक-एक उम्र के हिसाब से देखें तो 37 साल के सर्वाधिक 9 पार्षद चुनाव जीते हैं। इसके बाद 42 और 44 साल की उम्र के 8-8 विजेता हैं। इससे साफ है कि सदन में 35 से 50 साल वाली पीढ़ी संख्याबल के लिहाज से सबसे ताकतवर रहेगी। उम्र के दूसरे छोर पर वार्ड-136 से निर्दलीय जमीला बेगम हैं। 67 साल की जमीला घोषित 146 विजेताओं में सबसे वरिष्ठ हैं। उनके बाद वार्ड-118 से कांग्रेस की सुनीता मावर 66 साल की हैं। वही 65 साल के तीन पार्षद हैं वार्ड-17 से भाजपा के सुमेर सिंह, वार्ड-42 से अशोक रावतानी और वार्ड-43 से शैलेंद्र भार्गव है। 64 साल की उम्र में वार्ड-51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर और वार्ड-146 से निर्दलीय फिरोज जीते हैं। बहरहाल,जयपुर की नई शहरी सरकार की तस्वीर साफ है। उम्र अलग-अलग, लेकिन जिम्मेदारी एक... शहर की। 21 साल के युवा चेहरे नई सोच के साथ सदन में पहुंचेंगे तो 67 साल तक के पार्षद अपने अनुभव के साथ मौजूद रहेंगे। बीच में 35 से 50 साल की वो मजबूत ब्रिगेड है। जिसके पास निगम में सबसे बड़ा संख्याबल है। यानी अगले पांच साल जयपुर के सदन में सिर्फ सियासी दलों का मुकाबला नहीं होगा, युवा सोच और पुराने अनुभव की जुगलबंदी का इम्तिहान भी होगा।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम चुनाव: भाजपा को बहुमत मिला, दिग्गज नेताओं का प्रदर्शन कमजोर
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों ने सिर्फ भाजपा को बहुमत ही नहीं दिया, बल्कि शहर के बड़े राजनीतिक चेहरों की अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पकड़ का भी रिपोर्ट कार्ड सामने रख दिया है। किस नेता ने अपने ज्यादा प्रत्याशी जिताए और किसका स्ट्राइक रेट कमजोर रहा, चुनाव परिणामों ने इसकी भी तस्वीर साफ कर दी है। कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में चार विधानसभा क्षेत्रों का प्रभाव है। इनमें सबसे बेहतर प्रदर्शन कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा का रहा। उनके क्षेत्र के 40 वार्डों में भाजपा ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की है। 11 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए, एक निर्दलीय जीता, जबकि वार्ड 87 का परिणाम EVM तकनीकी खराबी के कारण अभी अटका हुआ है। इस तरह संदीप शर्मा अपने करीब 67 फीसदी प्रत्याशियों को जिताने में सफल रहे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। कोटा उत्तर के 30 वार्डों में कांग्रेस 13 प्रत्याशियों को जिताने में सफल रही, जबकि कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 11 और 44 के नतीजे अभी लंबित हैं। धारीवाल के वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी मंगल तंबोली ने जीत जरूर दर्ज की। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के क्षेत्र में भाजपा ने 24 में से 14 वार्डों पर जीत हासिल की और उनका स्ट्राइक रेट करीब 58 फीसदी रहा। वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के रामगंजमंडी क्षेत्र के 6 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर रही, यानी उनका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी रहा। इन नतीजों में कई रोचक राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के वार्ड नंबर 83 से भाजपा की सीमा चौधरी जीतीं, जबकि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड 55 में भाजपा को 44 वोट से हार मिली और कांग्रेस के मनीष भारद्वाज विजयी रहे। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम के वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश विजयवर्गीय ने जीत दर्ज की。 नगर निगम चुनाव में पूर्व उपमहापौर, बड़े राजनीतिक चेहरे और कई चर्चित प्रत्याशी हार गए, वहीं सब्जी विक्रेता रोहित महावर, लॉन्ड्री व्यवसाय से जुड़ी एकता वर्मा जैसे नए चेहरों ने जीत दर्ज कर राजनीतिक मैदान में अपनी मजबूत एंट्री कराई。0
0
Report
अररिया की कजरा धार में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची मौत, परिवार मातम
Forbesganj, Bihar:अररिया में कजरा धार में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई ।मामला फारबिसगंज थानाक्षेत्र के रामपुर उत्तर का है जहां बच्ची घर के बगल से गुजरने वाली कजरा धार के पास खेल रही थी लेकिन शाम होने तक जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की । खोजबीन के दौरान नदी में रखे पाइप में बच्ची का शव फंसा हुआ मिला। मृत बच्ची का नाम रुकैया प्रवीण है ।बच्ची के मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है0
0
Report
मैनपुरी-करहल में राशन डीलर पर गेहूं कालाबाजारी का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में राशन डीलर पर गेहूं कालाबाजारी का आरोप,सरकारी गेहूं खुले बाजार में बेचने का आरोप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । करहल पटी गली बालाजी रोड पर स्थित राशन डीलर वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है । यहां के राशन डीलर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन वायरल वीडियो की पिन न्यूज़ पुष्टि नहीं करता। मामले को लेकर प्रशासन से वीडियो की जांच कराकर दोषी डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। पूरा मामला पटी गली बालाजी रोड कोटा डीलर का बताया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर में AI और AWS से ट्रेनों की सुरक्षा मजबूत की
Noida, Uttar Pradesh:एक भारत और श्रेष्ठ भारत भारतीय रेलवे के अंतर्गत Northern Frontline Railway के अंतर्गत चल रहा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में हो रहा है काफी AI यानी Artificial intelligence का प्रयोग केंद्र सरकार की योजनाओं को जानने और समझने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार की विशेष पहल उत्तरप्रदेश और दिल्ली से असम में भेजा गया है एक विशेष डेलिगेशन एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना का हो रहा है प्रचार प्रसार भारतीय रेलवे के अंतर्गत Northern Frontline Railway के अंतर्गत चल रहा अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के बारे में विशेष तौर पर जानकारी के लिए विशेष तौर पर NF रेलवे के CPRO ,Kapinjal K. Sharma ने रेल मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी दी असम सहित North East राज्यों में कैसे जुड़ रहा है अंतरराष्ट्रीय रूट मैप भारतीय रेलवे NFR ने मानसून और खराब मौसम के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए Automatic Weather Stations - AWS स्थापित करने की शुरुआत की है। दुर्घटना को रोकने के साथ ही Railway पटरी पर वन्यजीव के आने-जाने पर कैसे रोकना है या कैसे दुर्घटनाओं को रोकना है, इसके लिए AI टूल का प्रयोग0
0
Report
5,000 करोड़ के मालिक MLA पराग शाह ने भिखारी बनकर सड़कों पर अनुभव किया
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई के एक BJP MLA के पास 5,000 करोड़ रुपये की दौलत है, लेकिन वह सड़कों पर भिखारी बनकर घूमते रहे, क्यों? इसके पीछे क्या वजह है? सोचिए अगर आपके पास करोड़ों रुपये की दौलत हो और एक दिन आप सड़कों पर भीख मांगते दिखें? सब चौंक जाएगा। घाटकोपर ईस्ट इलाके के MLA पराग शाह ने भी कुछ ऐसा ही किया है। वह सड़कों पर भीख मांगते घूम रहे थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि कोई उन्हें पहचान भी नहीं पाया। घाटकोपर ईस्ट इलाके के MLA पराग शाह मुंबई के एक मशहूर और अमीर नेता के तौर पर जाने जाते हैं। 5,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की दौलत के मालिक इस MLA ने हाल ही में एक ऐसा एक्सपेरिमेंट किया जो पहले कभी नहीं हुआ। अपने गुरु के आदेश पर, उन्होंने भेष बदलकर घाटकोपर की सड़कों पर पूरा दिन भिखारी बनकर बिताया। असली वजह क्या है? यह घटना सिर्फ़ एक पॉलिटिकल स्टंट नहीं थी, बल्कि अपने गुरु की सीख के हिसाब से आत्मा को अनुभव करने की एक कोशिश थी। पराग शाह ने सादे कपड़े पहने, अपना चेहरा और हुलिया बदला और एक भिखारी के तौर पर अपने चुनाव क्षेत्र की भीड़ भरी सड़कों पर घूमने लगे। उस दिन उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र को आम लोगों की नज़र से देखा। उन्हें लोगों की प्रतिक्रिया, दया, अनदेखी, मदद और कभी-कभी बेपरवाही जैसी सभी भावनाओं का अनुभव हुआ। घाटकोपर जैसे भीड़भाड़ वाले और व्यस्त इलाके में भिखारी के तौर पर एक दिन बिताना आसान नहीं था। उन्हें देखकर कई लोग आगे बढ़ गए, कुछ ने थोड़ी मदद की, जबकि कुछ ने नेगेटिव रिएक्ट किया। इस अनुभव से MLA को आम नागरिकों की रोज़मर्रा की मुश्किलों का अंदाज़ा ज़रूर हुआ होगा। पराग शाह का यह कदम पॉलिटिकल गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। करोड़पति होने के बावजूद गुरु की आज्ञा का सम्मान करते हुए इतना मुश्किल अनुभव करना वाकई तारीफ़ के काबिल है। इस प्रयोग के ज़रिए उन्होंने आम लोगों की ज़िंदगी को और करीब से देखा और उनकी मुश्किलों के बारे में जाना। MLA पराग शाह ने इस घटना को फ़िल्म में शोभवा की तरह अनुभव किया। हालांकि घाटकोपर की सड़कों पर भिखारी बनकर घूमने वाले यह MLA आज अपनी पुरानी भूमिका में लौट आए हैं, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि उस एक दिन का अनुभव उन्हें और उनके वोटरों को लंबे समय तक याद रहेगा।0
0
Report
डुमरा हत्या केस में नई जांच: SHO की भूमिका पर केंद्र, तीन नामजद आरोपी
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया में जिला परिषद सदस्य के पति वैद्यनाथ महतो की हत्या मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हत्या के बाद से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार मृतक के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं; इसी बीच प्रशासनिक महकमे से तिरहुत रेंज के आयुक्त गिरिवर दयाल और डीआईजी सोमवार को मृतक के गांव पहुंचे और मामले से अवगत हुए। आयुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देश पर वे घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में थानाध्यक्ष की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में तीन नामजद और तीन शराब माफियाओं और तीन अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी: पुलिस पर धक्का-मुक्की, सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास वायरल
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी के राजनगर थाना पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास,दर्ज कांड के अनुसंधान में पहुंची थी पुलिस।पुलिस पर हमले का वीडियो हुआ वायरल।राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में कपड़ा दुकान पर आरोपी से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और पिस्टल छिनने का प्रयास किया गया।साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुबह राजनगर थाना की पुलिस टीम राजनगर थाना कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान के लिए निकली थी । भगवानपुर स्थित कपड़ा दुकान पर नामजद अभियुक्त मो. शकील और मो. रमीज के विरुद्ध छापेमारी की गई। पुलिस का आरोप है कि मो. शकील को थाना चलने के लिए कहने पर उसने अपने भाई मो. मैनउद्दीन, Azharuddin, नसीर और हेदयातुल्लाह सहित अन्य को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।सभी लोगों पर गिरफ्तारी में अवरोध पैदा करने सहित अन्य गंभीर आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सभी लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसी दौरान पुलिस पदाधिकारी के सरकारी पिस्टल को छीनने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम किसी अप्रिय घटना से बचने का लिए वापस थाना लौट आई और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो मोबाइल से बनाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
नहर में मिनी ट्रक गिरा, चालक और दो नाबालिग सुरक्षित बाहर निकले
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरवल 9 नंबर पुल से पहले मखदुमपुर जाने वाली नहर में एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक में चालक अमरेंद्र कुमार के अलावा दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। ट्रक के नहर में गिरने के बाद चालक वाहन के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक और दोनों नाबालिगों को वाहन से बाहर निकाला गया। बताया गया कि अमरेंद्र कुमार चार दिन पहले घर आए थे और देर रात मिनी ट्रक लेकर वाराणासी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान 9 नंबर पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बगहा गंडक कटाव खतरनाक, विधायक ने बचाव कार्यों की गुणवत्ता और कार्रवाई की मांग की
Bagaha, Bihar:बगहा में गंडक नदी के कटाव से हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं क्योंकि नदी मुड़ती धारा के कारण नदी भीषण कटान कर रही है हालांकि इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज से सोमवार को 1 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद मधुबनी प्रखंड के दियारा इलाके में नारायणी नदी का कटाव बदस्तूर जारी है। वहीं बचाव राहत कार्यों में गड़बड़ी कर सरकार का पैसा पानी में बहाने का आरोप अब वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने लगाया है लिहाजा सीधा सरकार और प्रशासन से जाँच समेत रोकथाम की मांग किया गया है। दरअसल मधुबनी प्रखंड के रेवहिया में प्राइमरी स्कूल, पैक्स गोदाम, नल-जल टंकी और दर्जनों मकान नदी में समा चुके हैं जबकि सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगें गन्ना और धान काट कर नदी अपने आगोश में ले चुकी है यही वजह है कि अब कचरा घर भी कटाव की जद में आ गया है। वहीं एंटी-इरोशन कार्यों की गुणवत्ता को लेकर वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाए हैं। बताया गया है कि संवेदकों द्वारा बालू की जगह मिट्टी भरी बोरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है लिहाजा उन्होंने सरकार और प्रशासन से बचाव कार्यों की गुणवत्ता में सुधार की मांग किया है। वहीं कटाव पीड़ित परिवारों की सहायता और पुनर्वास की कवायद तेज कर दी गई है। विधायक के मुताबिक पहले चरण में करीब तीन दर्जन कटाव पीड़ित परिवारों को विस्थापित किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन की ओर से मंगलवार को पुनर्वास योजना का लाभ दिए जाने की जानकारी सामने आई है। नैनहा में ऊंचे स्थान पर विस्थापित परिवारों को बसाने के बाद उन्हें पीएम आवास योजना के तहत भवन भी उपलब्ध कराया जाएगा। ख़ुद वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने स्थल निरीक्षण कर अंचल प्रशासन से मुलाकात के बाद इसकी जानकारी दी है।0
0
Report
Advertisement
