110038
वसंत कुंज में पूर्व पार्षद मनोज मलावत ने गाय के गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की प्रतिमा
New Delhi, Delhi:देश भर में गोवर्धन पूजा की धूम के बीच दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज में पूर्व निगम पार्षद मनोज मलावत ने अपने घर में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। पिछले 20 वर्षों से वह इसी तरह प्रतिमा बनाकर भगवान गोवर्धन की पूजा करते आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन ने व्यापक जांच के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद जोधपुर में भी फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जी मीडिया द्वारा शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में किए गए रियलिटी चेक में कई जगह फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं मिलने, उपकरणों के अनुपयुक्त या खराब स्थिति में होने तथा सुरक्षा मानकों में कमी के मामले सामने आए। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यापक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसी किसी भी दुर्घटना की पुनरावृत्ति जोधपुर में न हो, इसके लिए निगम पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, कॉलेज, निजी संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर एनओसी तथा फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि संबंधित संस्थानों के पास वैध फायर एनओसी है या नहीं, फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित हैं या नहीं तथा उपलब्ध उपकरण कार्यशील स्थिति में हैं या नहीं। जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई जाएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन प्रतिष्ठानों में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित नहीं हैं या उपकरण खराब स्थिति में हैं, उन्हें तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिन संस्थानों ने अब तक फायर एनओसी प्राप्त नहीं की है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एनओसी लेने के लिए कहा जाएगा।0
0
Report
डॉ.आर.सी. यादव को मानवीय सेवा सम्मान; रोटी बैंक ने भूखे को भोजन पहुँचाया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हाजीपुर क्षेत्र के बुजी गांव में जन्मे डॉ. आर.सी. यादव ने मानव सेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया। वर्ष 2016 में उन्होंने बानसूर में “रोटी बैंक” की स्थापना की, जिसका मूल संकल्प है—“कोई भूखा न सोए।” यह बैंक वर्ष के 365 दिन जरूरतमंदों, मरीजों, मजदूरों, साधु-संतों और बेसहारा लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराता है। रोटी बैंक केवल भोजन सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि निःशुल्क कपड़ा वितरण, एंबुलेंस सेवा, शव वाहिनी और आपदा राहत कार्यों के माध्यम से भी समाज की सेवा कर रहा है। कोरोना महामारी के दौरान हजारों जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने और निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. आर.सी. यादव का यह सेवा अभियान मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।0
0
Report
मकराना रिको एरिया मार्बल एसोसिएशन: एकता, प्रगति और गुणवत्ता के संकल्प के साथ
Jaipur, Rajasthan:मकराना रिको एरिया मार्बल एसोसिएशनविश्वप्रसिद्ध मकराना मार्बल की विरासत, गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य मार्बल उद्योग से जुड़े व्यापारियों, उद्यमियों और श्रमिकों के हितों की रक्षा करना तथा मकराना के ऐतिहासिक मार्बल व्यवसाय को आधुनिकता के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।नवीनतम औद्योगिक नीतियों के क्रियान्वयन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के विकास और व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हम सदैव तत्पर हैं।मकराना रिको एरिया मार्बल एसोसिएशन – एकता, प्रगति और गुणवत्ता का संकल्प。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के होटल लेमन ग्रीन में आग, अजमेर-किशनगढ़ के परिवारों के लिए मातम
Ajmer, Rajasthan:दिल्ली के होटल लेमन ग्रीन में लगी आग ने अजमेर और किशनगढ़ में रहने वाले परिवारों की खुशियों को भस्म कर दिया.. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के अस्पताल में भर्ती अपने एक परिजन की कुशल से लेने के लिए किशनगढ़ के मार्बल व्यवसाय अशोक पंसारी के साथ अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके में रहने वाले उनके रिश्तेदार कमला देवी और उसके पति भी दिल्ली गए थे ...बीती रात अपने परिजन की कुशल से लेकर यह सभी लोग लेमन ग्रीन होटल में आकर ठहर गए जहाँ से सुबह इन्हें वापस अजमेर के लिए प्रस्थान करना था.. लेकिन इसी बीच बीती रात होटल में लगी भीषण आग ने इन तीन जिंदगियो समेत अस्पताल में भर्ती उनके परिजन के परिवार को भी आग ने लील लिया..इस अग्निकांड में आप में रिश्तेदार रहे 7 जाने इस भाषण आग की आगोश में समा गए..जैसे ही मामले की जानकारी किशनगढ़ और अजमेर में परिजनों को मिली तो परिवार में मातम पसर गया ...किशनगढ़ के मार्बल व्यवसाई अशोक पंसारी के मकान पर उनके परिचितों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं गुलाब बाड़ी में भी कमला देवी के अनेक मिलने वाले उनके घर पहुंच गए.. फिलहाल सभी परिजन दिल्ली गए हुए हैं माना जा रहा है कि देर रात तक या कल सुबह अजमेर और किशनगढ़ उनके शव लाए जाएंगे।0
0
Report
16 साल बाद स्थायी वारंटियों ने आत्मसमर्पण, गोविंदगढ़ पुलिस ने मिसाल कायम कर दी
Govind Garh, Ramwas, Rajasthan:16 साल बाद कानून पर भरोसा: समझाइश से 17 स्थायी वारंटी खुद पहुंचे पुलिस के पास” गोविंदगढ़。 पुलिस की पहचान आमतौर पर सख्ती और कार्रवाई से जुड़ी होती है, लेकिन गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने एक अलग मिसाल पेश करते हुए यह साबित किया है कि संवाद और विश्वास भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के सशक्त माध्यम हो सकते हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने 16 वर्षों से फरार चल रहे 17 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि इन आरोपियों को पकड़ने में बल प्रयोग नहीं, बल्कि एक कांस्टेबल की समझाइश ने अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में गो-तस्करी के एक मामले में नामजद किए गए ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार थे। आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। थाना के कांस्टेबल गोपीचंद ने लगातार संपर्क बनाए रखते हुए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। कांस्टेबल की इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि सभी 17 आरोपी बुधवार को स्वयं गोविंदगढ़ थाना पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में वीरेश, कालीचरण, गोवर्धन, रिछपाल और श्रवण सिंह सहित कुल 17 लोग शामिल हैं। वहीं आरोपियों का कहना है कि वर्ष 2010 में वे बैलों का व्यापार करते थे और पशुओं को पैदल अपने गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान उन पर गो-तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया था। यह पूरी कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि कानून का सम्मान केवल कठोरता से ही नहीं, बल्कि संवाद, समझाइश और विश्वास के माध्यम से भी स्थापित किया जा सकता है। वर्षों से फरार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में शामिल कराना पुलिस की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया है。0
0
Report
WT Exclusive: विस्तृत विवरण अभी नहीं मिला
Bilaspur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
झांसी में 70 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 35 लाख
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में सुकमा डुकमा चौराहे के पास एएनटीएफ टीम और बबीना थाना पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 70 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने तस्करी का गांजा लाने के आरोप में शिव कुमार और बेतली सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वी/ओ.1- पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी शिव कुमार हाथरस निवासी हैं और उसका साथी बेतली सिंह आगरा का रहने वाला है, तस्करों की हुण्डई वेन्यू कार रोककर उसकी तलाशी ली जिसमें गांजा बोरों में भरा हुआ मिला, पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर उसके पास से 3 अलग अलग प्लास्टिक के बोरों में रखा 70 किलो गांजा बरामद करने के साथ एक कार भी बारामद की है। पुलिस ने गांजा तस्कर शिव कुमार और बेतली सिंह के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में मछली मंडी गेट गिरने से मौत, 7 घायल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के तुलसिया पुर के मधवापुर गांव में निर्माणाधीन मछली मंडी के मुख्य प्रवेश की शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 7 मजदूर घायल हो गए। जिसमें 3 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मछली मंडी समिति के निर्माण का यह कार्य प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने घायलों का बेहतर इलाज करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जाँच कमेटी का गठन कर दिया है। करीब 5.5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह निर्माणाधीन गेट बुधवार की दोपहर टूट कर गिर गया। इसके चपेट में आने से मजदूर मुश्ताक की मौत हो गई और बुधई उम्र 45 वर्ष, रविंद्र उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थ नगर में चल रहा है। वही आलम उम्र 38 वर्ष, रामदयाल उम्र 38 वर्ष, रुपेश उम्र 25 वर्ष सहित 7 मजदूर इस हादसे की चपेट में आ गये। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी के जरिए मलबे में दबे पांच मजदूरों को बाहर निकलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बुधई और रविंद्र एवं एक अन्य मजदूर के हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य घायलों का उपचार कर उन्हें वापस भेज दिया गया। घटना की खबर लगते ही जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंच गए और हादसे की जांच के आदेश दे दिये। पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी की मशीन से जब निर्माणाधीन गेट का मालवा हटाया गया तब काफी देर बाद एक मजदूर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही में गेट का पिलर बनाया गया था अभी पिलर पूरी तरह मजबूत भी नहीं हुआ था कि उसके ऊपर की छत डालने के लिए शटरिंग का काम शुरू कर उसकी छत लगाने का काम भी प्रारंभ कर दिया गया ऊपर लोड ज्यादा होने से पिलर टूट गया और भारी शटरिंग और उस पर रखे ढलाई के समान नीचे गिर गए जिसकी चपेट में सात मजदूर आ गए और एक की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों की अपने संसाधनों से जान बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोग इस बात से आक्रोशित हैं कि घटना के समय वहां पर संबंधित ठेकेदार मौजूद नहीं था और ना ही सुरक्षा के वहां कोई उपाय थे। लोग ने बताया कि तहसील प्रशासन के लोग काफी देर में पहुंचे और वहां पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी भी की। जिलाधिकारी के मौके पर आने के बाद संबंधित अधिकारी हरकत में आए और घायलों को फौरन बेहतर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बाइट 1 स्थानीय नागरिक बाइट 2 स्थानीय नागरिक इस दुखद हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन मौके पर पहुंचे और स्थित का जायजा लेते हुए तत्काल हर तरह की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील में मछली मंडी के निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके गेट के टूटने से आज यह दुखद हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश देख दिए गए हैं लापरवाही बरतने वाले किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या इससे संबंधित लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट 3 शिवशरण अप्पा जी एन जिलाधिकारी0
0
Report
मकराना खदान मजदूरों के अधिकारों के लिए प्रमुख संस्था की अहम भूमिका
Jaipur, Rajasthan:मकराना का नाम सुनते ही मानस पटल पर श्वेत, चमकदार और विश्व प्रसिद्ध संगमरमर की छवि उभर आती है। ताजमहल से लेकर विक्टोरिया मेमोरियल तक अपनी आभा बिखेरने वाला यह पत्थर सदियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस बहुमूल्य रत्न को जमीन की गहराइयों से बाहर निकालने वाले हाथ हमारे श्रमिक भाई हैं। मकराना खान एवं मजदूर वेलफेयर सोसाइटी, मकराना (राजस्थान) इन्हीं कर्मयोगियों के अधिकारों, सुरक्षा और समग्र कल्याण के लिए समर्पित एक प्रमुख संस्था है। यह सोसाइटी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि खदानों में दिन-रात पसीना बहाने वाले हजारों मजदूरों की आवाज, उनका संबल और उनके सुनहरे भविष्य की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
चंद्रपुर पुलिस ने गुटखा माफियाओं पर बड़ा प्रहार, दो गिरोहों पर मिनी मॉका
Chandrapur, Maharashtra:गुटखा माफियांवर चंद्रपुर पोलिसांचा मोठा प्रहार, दोन संघटित गुन्हेगारी टोळ्यांवर मिनी मोक्का ची केली कारवाई चंद्रपूर जिल्ह्यात प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला व सुगंधित तंबाखू पदार्थांच्या अवैध व्यापाराविरुद्ध सुरू असलेल्या विशेष मोहिमेअंतर्गत पोलिसांनी मोठी कारवाई करत दोन स्वतंत्र गुन्ह्यांतील आरोपींविरुद्ध संघटित गुन्हेगारी ची कारवाई केली आहे. आरोपींनी संघटित पद्धतीने प्रतिबंधित तंबाखूजन्य पदार्थांची साठवणूक, वाहतूक व विक्री करून आर्थिक लाभ मिळवत असल्याचे तपासात आढळले. आरोपींनी संघटित गुन्हेगारी टोळ्या निर्माण करून सातत्याने अशा प्रकारचे गंभीर गुन्हे केल्याचे तपासात आढळले. यात चंद्रपूरच्या टोळी प्रमुख वसीम झिमरी, सिद्धांत गोंडाणे आणि मो. अखिल शकील शेख यांच्याविरुद्ध ही कारवाई करण्यात आली आहे. दुसऱ्या टोळीचा प्रमुख बल्लारपूर येथील जयसुखलाल ठक्कर आणि त्याचा साथीदार अजयकुमार गुंडोजवार यांच्याविरुद्ध कारवाई करण्यात आली आहे. तपासादरम्यान या टोळ्यांविरुद्ध चंद्रपूर, वर्धा, गडचिरोली तसेच इतर जिल्ह्यांतील विविध पोलीस ठाण्यांमध्ये अनेक गंभीर स्वरूपाचे गुन्हे नोंद असल्याचे निष्पन्न झाले.0
0
Report
बारगढ़ जिले में कैफे से चोरी: पुलिस ने दो गिरफ्तार, लाखों नकद बरामद
Sambalpur, Odisha:ପୋଲିସ ଆଖି ଧୂଳି ଦେଇ ଅଭିନବ ଭାବେ ହେଉଥିଲା କଫ ସିରଫ ଚୋରା ଚାଳାଣ । କଟକରୁ ବରଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲାକୁ ହାର୍ଡବେଷ୍ଟର ଗାଡ଼ି ବକ୍ସରେ ଚୋରା କଫ ସିରଫ ଚାଳାଣ ହେଉଥିବା ବେଳେ ମାଜିଷ୍ଟ୍ରେଟଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ମାଡ଼ି ବସିଲା ଅତାବିରା ଥାନା ପୋଲିସ । ବିଶ୍ୱସ୍ତ ସୂତ୍ରରୁ ଖବର ପାଇ ଅତାବିରା ଥାନା ପତରାପାଲି Shିବ ମନ୍ଦିରରେ ଛକି ରହିଥିଲା ପୋଲିସ । ଆଉ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ହାର୍ଡବେଷ୍ଟର ଗାଡ଼ି ପହଞ୍ଚିଲା ପରେ ପୋଲିସ ଗାଡ଼ି ଅଟକାଇ କରିଥିଲା ଛାନଭିନ । ତଦନ୍ତ ପରେ ଗାଡ଼ିର ବକ୍ସରୁ ବାହାରିଥିଲା ଲକ୍ଷଲକ୍ଷ ଟଙ୍କାର ୧୪୪୦ ବୋତଲ କଫସିରଫ । ଏହି ଚୋରା କାରବାର ଘଟଣାରେ ପୋଲିସା ଗୁରଖାପାଲି ଗାଁର ଜିତେନ୍ଦ୍ର ମେଣ୍ଡାଳି ଓ କୁତପାଳି ଗାଁର ନିରଞ୍ଜନ ତ୍ରିପାଥୀଙ୍କୁ ଗିରଫ କରି ହାର୍ଡ ବେଷ୍ଟର ଗାଡ଼ି ଜବତ କରିଛି । ଖୁବ ଶୀଘ୍ର ଗିରଫ ହେବ କଫ ସିରଫ ଚୋର କାରବାରର ମୁଖ୍ୟ କିଙ୍ଗପିନ ଓ ଜବତ ହେବ ସବୁ ସମ୍ପତ୍ତି ବୋଲି ବରଗଡ଼ ଏସପି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ।0
0
Report
उत्तराखंड के पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी: पहाड़ों में भीड़ से बुनियादी ढांचा और भूगोल प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरण विद अनिल प्रकाश जोशी का कहना है कि जिस तरह से पहाड़ों में लगातार भीड़ बढ़ रही है इससे बुनियादी ढांचे पर भी असर पड़ रहा है ना सिर्फ पर्यावरण पर बल्कि उत्तराखंड की भौगोलिक की स्थिति पर भी इसका असर है0
0
Report
Advertisement
झारखंड भाषा विवाद: हिंदी को सेकंड प्रायोरिटी देकर असमंजस कायम
Ranchi, Jharkhand:भाषा विवाद को लेकर कमिटी की बैठक में आज भी सर्वसम्मति से निर्णय नहीं हो पाया। मगही,अंगिका और भोजपुरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल किए जाने को लेकर लाकर बनी कमिटी में एका नहीं बन पाईं। जिसे लेकर कमिटी के चेयरमैन राधा कृष्ण किशोर ने हिंदी को दूसरी भाषा में शामिल किए जाने को कहा। भाषा विवाद को इलाका हुई 07 मंत्रियों की बैठक में राधा कृष्ण किशोर ने कहा जिन जगहों पर मगही भोजपुरी अंगिका को लेकर के विवाद है और वहां पर अन्य क्षेत्रीय भाषाएं नहीं है वहां पर हिंदी को सेकंड प्रायोरिटी का दर्जा दे दिया जाए। राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि समिति में अपना निर्णय हिंदी भाषा को विकल्प के तौर पर चुना है रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दिया है अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निर्णय लेना है। बाइट......राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री। मंत्री संजय यादव ने कहा है कि भोजपुरी अंगिका मगही को अगर नहीं जोड़ा जा सकता है तो हिंदी को जोड़कर के छात्रों को राहत दी जाए। झारखंड को अब भाषा विवाद में उलझना नहीं चाहिए। हालांकि कमेटी की अंतिम बैठक में भी भोजपुरी मगही और अंगिका पर नहीं बनी सहमति। बाइट.....संजय यादव, मंत्री। मामले में योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिस भाषा की पढ़ाई नहीं क्षेत्र में एक भी शिक्षक नहीं ऐसे में उस भाषा को शामिल करना उचित नहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि हिंदी पर बात सामने आई है। जिसपर आगे मंथन के बाद निर्णय लिया जाएगा। बाइट.....योगेंद्र प्रसाद, मंत्री। बहरहाल भाषा को लेकर अब भी सहमति नहीं बनी है देखना होगा आगे किस तरह इस विषय पर निर्णय हो पाएगा।0
0
Report
साइकिल से लद्दाख पहुंच चुके डॉ. आदित्य साहू ने दिया फिटनेस का संदेश, विश्व साइकिल दिवस पर निकली रैली
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ध्यानचंद स्टेडियम से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट जीवनशैली का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने विभिन्न मार्गों से साइकिल यात्रा की।कार्यक्रम में प्रतिभागियों एवं विजेताओं को सम्मानित किया गया। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में झाँसी के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य साहू से विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि झाँसी में साइकिल चलाने का चलन लगातार बढ़ रहा है और अब लोग इसे केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि साहसिक यात्राओं और नए कीर्तिमान स्थापित करने का माध्यम भी बना रहे हैं।डॉ. आदित्य साहू ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि आवास विकास, नंदनपुरा निवासी डॉ. आदित्य साहू स्वयं साइकिल से देश की सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में से एक लद्दाख साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि झाँसी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।0
0
Report
हाथरस: किन्नरों के दो गुटों में नेग को लेकर भिड़ंत, पुलिस ने जांच शुरू
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस: किन्नरों के दो गुटों में विवाद\n\nनेग मांगने को लेकर हुआ झगड़ा\n\nसादाबाद के मुरसान चौराहे पर हुआ बवाल \n\nहाथरस के कस्बा सादाबाद के मुरसान चौराहे पर मंगलवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच नेग मांगने को लेकर विवाद हो गया.... देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया... \n\nबताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच किसी कार्यक्रम में नेग मांगने और क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद शुरू हुआ था... विवाद बढ़ने पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ... सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया... \n\nबाद में मामला कोतवाली सादाबाद पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात पुलिस के सामने रखी... पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच शुरू कर दी है... फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है...0
0
Report
Advertisement
