icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरिद्वार में कांग्रेस प्रदर्शन: सरकारी संपत्तियाँ बिकवाने की साजिश पर हरीश रावत का हमला

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार(उत्तराखंड): कांग्रेस के 'जमीन बचाओ, भाजपा हटाओ' प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "हमारी संपत्तियों को बेच रहे हैं, राज्य की संपत्तियों को बेच रहे हैं। लीज कुछ नहीं है, ये खाली मुखौटा है। ये बेची जा रही है। राज्य अपनी संपत्तियों से वंचित हो रहा है। मैं कांग्रेस को बधाई देना चाहता हूं कि राज्य भर में सब जगह प्रदर्शन सब जगह विरोध प्रकट किया जा रहा है, धरने किए जा रहे हैं। हम ये नहीं होने देंगे। पहले इन्होंने कानून में संशोधन करके प्राइवेट जमीनें बिकवा दी और अब सरकारी जमीनें बिकवाने का षड्यंत्र कर रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में त्योहारों से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा पुख्ता की

मेरठ, उत्तर प्रदेश: आने वाले त्योहारों से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया। ADG ने पुलिस कर्मियों के साथ बड़े बाजारों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजारों पर ड्रोन से नजर रखी गई, जबकि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च में बेगम पुल से लेकर सदर बाजार तक के इलाकों समेत कई बाजार शामिल थे। मेरठ, उत्तर प्रदेश: ADG भानु भास्कर ने कहा, "आज, अबू लेन, मेरठ से लेकर सदर बाजार पुलिस स्टेशन तक, सभी पुलिस कर्मियों, जिसमें थाना इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, सेक्टर ऑफिसर शामिल हैं, ने हमारे SP सिटी और SP ट्रैफिक के साथ मिलकर पब्लिक डायलॉग और फुट पेट्रोलिंग की। सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी संवेदनशील जगहों, खासकर उन बाजारों में जहां हमारे त्योहार 6 तारीख से शुरू हो रहे हैं, नवरात्रि से शुरू होकर 24 नवंबर के आसपास कार्तिक पूर्णिमा तक चलेंगे, लोगों में भरोसा बनाने के लिए बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार फुट पेट्रोलिंग की जरूरत है..."
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दूषित मिठाइयां नष्ट

Chanwal, Himachal Pradesh:खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों में की छापेमारी,सैंपल भरने के बाद दूषित मिठाइयों को कराया नष्ट। यूपी के हमीरपुर जिले में दीपावली के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों में छापेमारी कर सैम्पल भरे हैं और नकली सिल्वर वर्क लगी दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया है दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चला कर मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जा रही है साथ ही सैम्पल भरने के बाद खराब व दूषित सामग्री को नष्ट कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि यह अभियान दीपावली के बाद तक लगातार चलेगा। अभी तक कुरारा के 3 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके 5 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं और दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया है।
0
0
Report

झांसी के खजुराहा बुजुर्ग गांव में लापता युवक का शव पानी गड्ढे में मिला

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के खजुराहा बुजुर्ग गांव में 3 दिन से लापता एक व्यक्ति का शव खेत के पास पानी गड्ढे में मिला है. मृतक 20 दिन पहले अपनी बहन के घर झांसी आया था. 3 दिन पहले वह घर से शौच के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. आज ग्रामीणों ने पानी गड्ढे में शव देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जालौन जिले के उरई निवासी अजय गोस्वामी 20 दिन पहले झांसी के खजरा बुजुर्ग गांव में अपनी बहन के घर आया था. अजय 3 दिन पहले शाम के समय गांव के बाहर शौच के लिए निकला था. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर बहन और बहनोई को चिंता हुई. उन्होंने आसपास के इलाकों और गांव में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की. पिता के लापता होने की खबर मिलने पर उनका बेटा भी उन्हें तलाशने के लिए बुआ के घर आया था. आज ग्रामीणों ने खेत के पास पानी में एक शव को देखकर गांव के लोगों को जानकारी दी. सूचना मिलने पर बहन, बहनोई और बेटा मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान अजय गोस्वामी के रूप में की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

सुमेरपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापा, 15 सिलेंडर जब्त

Pali, Rajasthan:घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण एवं व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 15 सिलेण्डर जब्त जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण, व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए निरंतर जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़, प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार एवं जितेन्द्रसिंह आशिया के संयुक्त जांच दल द्वारा सुमेरपुर क्षेत्र के एनएच-162 स्थित जाखोड़ा एवं गुड़ा एंदला में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 4 प्रतिष्ठानों से 15 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर:व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो, ऑनलाइन कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे समाजवादी व्यापार सभा

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow27m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश की राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और सैंपलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि त्योहारों के दौरान मिठाई, किराना और अन्य खाद्य कारोबारियों को जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। वहीं, बड़ी ऑनलाइन कंपनियों की बढ़ती मनमानी से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने साफ कहा कि वे मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के पक्षधर हैं, लेकिन इसकी आड़ में ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से आठ सूत्रीय मांगें रखते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

चुनाव के बाद धौलपुर के किराये के मकान से नकदी-जेवरात चोरी

Dholpur, Rajasthan:चुनाव में गांव गई महिला के किराये के मकान में चोरी, नकद और लाखों के जेवरात पार धौलपुर। शहर की गुर्जर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता अपने गांव में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में मतदान करने गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है。 पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता अमरेश पत्नी रामपूजन गुर्जर निवासी गांव सिमरें, थाना सोने का गुर्जा ने बताया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए धौलपुर में मित्तल कॉलोनी के पास जीटी रोड स्थित गुर्जर कॉलोनी में नीरज मित्तल के मकान में किराये पर रहती है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। वह पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव में मतदान करने के लिए अपने गांव सिमरें गई थी। मतदान के बाद वह गांव में ही रुक गई
0
0
Report

पटना: शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया फिर शुरू कर दी, 14 जिलों में आवेदन

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में हुए कई फैसले शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया चुनाव के कारण रुक गई थी अब फिर शुरू हुई है 9 नवंबर से 14 नवंबर के बीच 14 बचे हुए जिलों में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरा करना है 27 नवंबर को सामान्य स्थानांतरण की रिक्ति आएगी 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक सामान्य ट्रांसफर के लिए लिए जाएंगे आवेदन 2026 के अंत तक सभी स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी प्रमाण पत्र जांच मामले में 1700 शिक्षक फर्जी पाए गए है इनको लेकर जांच की जा रही शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से आग्रह किया है आगामी त्योहार दिवाली छठ से पहले वेतन भुगतान कर दिया जाए रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्नि वीर योजना की अवधि 4 साल से बढ़कर 6 साल करने पर मंत्री ने कहा कि काफी खुशी की बात है और जो सेवा के दौरान प्रशिक्षण लेंगे उनका फायदा 6 वर्षों तक देश को मिलेगा
0
0
Report

धनतेरस से दो दिन पहले खाद सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 130 किलो मावा सीज

Dholpur, Rajasthan:धनतेरस के त्यौहार से दो दिन पूर्व शहर में मिष्ठान विक्रेताओं पर कार्यवाही   काजू कतली और मावे का लिया सैम्पल,चाशनी कराई नष्ट,130 किलो मावा किया गया सीज             शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानें,कई स्थानों पर अस्थाई दुकानें  बाड़ी धनतेरस के दो दिन पूर्व बाड़ी शहर में खाद एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई देखने को मिली। हालांकि टीम द्वारा केवल दो दुकानों पर कार्रवाई की गई। अन्य दुकानों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में यह कार्रवाई खानापूर्ति नजर आ रही है। क्योंकि शहर में दो दर्जन से अधिक दुकानें संचालित हैं। वहीं कई स्थानों पर अस्थाई दुकानें भी त्योहार को देखते हुए लगाई गई है। धौलपुर जिले के मुख्य जिला एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्म सिंह मीणा ने बताया की सरकार के निर्देश पर शुद्ध आहर,मिलावट पर वार अभियान के तहत के कार्रवाई की गई है। शहर के दो मिष्ठान विक्रेताओं के यहां से काजू कतली और मावे का सैंपल लिया है। वही एक दुकान पर लंबे समय से उपयोग की जा रही चासनी को नष्ट कराया है। एक दुकान पर संदिग्ध 130 किलो मावे को सीज किया गया है। जो सैंपल लिए हैं उन्हें लैबोरेट्री जांच के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ खाद एवं सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने  बताया की त्योहार को देखते हुए जिला कलेक्टर के निरदेश पर विभाग की कार्रवाई लगातार पूरे जिले में जारी है। प्रयास यही है कि जिले में किसी भी प्रकार से कोई अशुद्ध और मिलावटी खाद्य पदार्थ त्योहार पर नहीं बिके। अब तक पूरे जिले में 76 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वही साढ़े five हजार किलो मिलावटी मावा,पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया है। यूपी और एमपी के रास्तों पर सघन चौकसी बरती जा रही है बाइट 1 पदम् सिंह परमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 किलोग्राम पनीर जब्त

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में अवैध पनीर बनाने की फैक्ट्री पर खाद सुरक्षा विभाग का छापा, 199 kilo पनीर जब्त; 56 हजार रुपये का माल कराया नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग ने अज्ञात शिकायत के आधार पर 4 नवंबर को ईलियास पनीर भंडार पर औचक छापेमारी की जांच के दौरान रेहरा बाईपास के पास एक गली में पनीर निर्माण का कार्य होता मिला। मौके पर बिना वैध पंजीकरण के पनीर बनाने की गतिविधियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान नीले ड्रमों में करीब 1250 लीटर दूध जैसा मिश्रण मिला, जिसमें डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा करीब 199 किलोग्राम तैयार पनीर अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। करीब 56 हजार रुपये कीमत के पनीर और मिश्रण को जब्त कर शेष सामग्री मौके पर नष्ट करा दी गई। साथ ही वैध खाद्य पंजीकरण प्राप्त होने तक खाद्य कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया गया。
0
0
Report

दीपावली से पहले मऊ में खाद्य विभाग ने 230 किलोग्राम दूषित खोया नष्ट किया

Mau, Uttar Pradesh:आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय टीम ने छापेमारी कर दो बसों से 230 किलोग्राम दूषित खोया बरामद कर नष्ट कराया। जांच अभियान के दौरान थाना चिरैयाकोट के सामने सैदपुर (गाजीपुर) से आ रही बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 180 किलोग्राम खोया बरामद हुआ। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम तथा सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना होना बताया। इसी क्रम में सैदपुर से ही आ रही एक अन्य बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 का निरीक्षण करने पर उसके अंदर 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया। दोनों बसों से बरामद कुल 230 किलोग्राम खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं दूषित परिस्थितियों में रखा गया था तथा धूल युक्त और बदबूदार हो चुका था। लगभग 69,000 रुपये अनुमानित मूल्य के इस दूषित खोये को खाद्य कारोबारियों की सहमति से नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग द्वारा मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर जांच हेतु कुल चार नमूने संग्रहित किए। इनमें पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ (रतनपुरा) स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू, चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट से बर्फी तथा चोरपाकला के ही एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया गया।
0
0
Report

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट,सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow42m ago
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए मऊ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर और परेशानी के त्योहार की खुशियां मना सकें। धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बाजारों में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने, वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने और पैदल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, जिससे त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का विशेष जोर इस बात पर है कि त्योहारों के दौरान महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आम राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो। बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे और किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सके। वहीं, दीपावली के अवसर पर पटाखों और आतिशबाजी को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित नियमों का पालन करें, सुरक्षित स्थानों पर ही आतिशबाजी करें और बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला न छोड़ें। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि खुशियों का यह त्योहार किसी हादसे का कारण न बने। बाईट - सर्वेश मिश्रा (पुलिस अधीक्षक,मऊ)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top