icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

CM सम्राट चौधरी का बाढ़ प्रभावित चंपारण दौरा: राहत शिविरों का निरीक्षण और सर्वे

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से खबर है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पश्चिम चम्पारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं. बैरिया प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे जहाँ राहत शिविर का जायजा लेंगे. बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे, कटाव स्थल का निरीक्षण करेंगे. बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि पश्चिम चम्पारण में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, बांध टूट गया है. मुख्यमंत्री बथना हाई स्कूल में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे. बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे उनकी समस्याओं को सुनेंगे, फिर हवाई मार्ग से बगहा वाल्मीकिनगर का सर्वे करेंगे.
0
0
Report

छे वर्ष के बालक ने किया कमाल इंडिया बुक आफ वर्ड में कराया नाम दर्ज,

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow10m ago
Gonda, Uttar Pradesh:छे वर्ष के बालक ने किया कमाल इंडिया बुक आफ वर्ड में कराया नाम दर्ज,45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम,संविधान प्रस्तावना भी है कण्ठस्थ,आई ए एस बनने का है लक्ष गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी एक किसान का छह वर्षीय (बेटा)छात्र रुद्र प्रताप साहू ने अपनी स्मरण शक्ति से खास उपलब्धि हासिल की है। हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुद्र ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम महज 45 सेकेंड में सुनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके अलावा उन्होंने भारत के संविधान की प्रस्तावना भी 37 सेकेंड में सुनाई है।परिवार के मुताबिक, रुद्र को भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं। रुद्र की उपलब्धि से प्रभावित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल भी सम्मानित कर चुकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में स्कूल बस 100 किमी/घंटा रफ्तार में वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में महू नीमच हाइवे पर 100 की रफ्तार से बेतहाशा भागती स्कूल बस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो के साथ संदेश में दावा किया गया है कि यह वीडियो मंदसौर के मंदसौर नीमच रोड का है जहां पर स्कूल बस तेजी से भाग रही है और इसकी स्पीड वीडियो बनाने वाले की गाड़ी में स्पीडोमीटर पर तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटा दिखा रही है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस रफ्तार से भागती स्कूल बस में बच्चे बैठे थे या नहीं, साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है हालांकि वीडियो के साथ संदेश में दावा किया जा रहा है कि वीडियो हाल ही का है ऐसे में स्कूल बस कि यह रफ्तार बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है, Zee मीडिया VIRAL वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
0
0
Report
Advertisement

सपा तीसरी सीट के लिए 12 अतिरिक्त वोट चाहती है

Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में अगर सपा तीसरा कैंडिडेट उतारती है तो 12 अतिरिक्त वोट की जरूरत राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है एक सीट जीतने के लिए 37 वोट जरूरी सपा के पास 95 विधायक हैं, लेकिन पिछले चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 4 विधायक - राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, आशुतोष मौर्य अलग हैं पूजा पाल अब भाजपा पदाधिकारी हैं सपा को उम्मीद है कि बाकी 3 में से 2 वापस आएंगे सुभासपा के 2 विधायकों जगदीश नारायण राय और मो अब्बास अंसारी का वोट भी सपा को मिलने की संभावना, जगदीश राय ने पिछले चुनाव में भी सपा को वोट दिया था इस हिसाब से सपा के पास 99 वोट का इंतजाम है तीसरी सीट के लिए 111 वोट चाहिए यानी 12 अतिरिक्त वोट की जरूरत सूत्रों के मुताबिक सपा ने अपने बागी विधायकों के साथ-साथ उन भाजपा विधायकों को भी ऑफर दिया है जिनका टिकट कटने की आशंका है कहा गया है कि जो इस चुनाव में साथ देगा उसे अगला विधानसभा टिकट की गारंटी मिलेगी
0
0
Report

घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow14m ago
Gonda, Uttar Pradesh:घाघरा का जल स्तर बढ़ा खतरे के निशान से 72सेंटीमीटर ऊपर तो कुवानो एक मीटर ऊपर,चन्द्वतपुर पुल से ऊपर पानी मार्ग डायवर्जन किया गया चार दिनों से लगातार बारिश होने एवं नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने से जिले के घाघरा नदी में सैलाब आ गया है नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे तरबगंज और कर्नलगंज तहसील में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बाढ़ क्षेत्र के 28 बाढ़ चौकियां अलर्ट है संबंधित कर्मियों को बाढ़ क्षेत्र में लगाया गया है।जिलाधिकारी ने बताया चार लाख 52 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिले के गढ़ी और ऐली परसौली प्रभावित है जहां राहत सामग्री भेजा गया है
0
0
Report
Advertisement

गया के शेरघाटी में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस छापेमारी शुरू

Noida, Uttar Pradesh:गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ घूम रहे युवक को कुछ स्थानीय युवकों द्वारा घेरकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वीडियो में कई युवक एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते और उसे वहां से भगाते नजर आ रहे हैं। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार को वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि एक युवक और युवती शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवक को घेर लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवक मिलकर युवती के साथ मौजूद युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उसे वहां से भगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। जिस युवक के साथ मारपीट की गई है, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान भी की जा चुकी है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top