icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सासाराम में भाइयों के बीच हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का नाम रोहित पटवा था। उसके बड़े भाई रवि पटवा ने घर में सब्जी काटने वाला हसुआ फसुल से उस पर हमला कर रोहित को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रवि पटवा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे की यह लोग गोला बाजार में जितिया पर्व पर माला, कलावा, बद्दी आदि बेचने का काम करते हैं। इनकी माता कल जितिया का व्रत भी की थी। बताया जाता है कि रात में दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया और इस विवाद में रवि पटवा ने अपने छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बता दे कि वह आज सुबह अपने भाई की हत्या के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयास कर रहा था। वह बाजार से कफन आदि भी खरीद कर ले आया था। लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फॉरेंसिक जांच की टीम पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों भाई नशे में मारपीट करते थे।
0
0
Report

एसआईटी के साथ डीआईजी ने एकमा चाकूबाजी केस की जांच शुरू की

Chapra, Bihar:एकमा चाकूबाजी कांड की जांच करने पहुंचे डीआईजी, एसआईटी गठित एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना की जांच करने डीआईजी नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की अब तक हुई जांच और कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की डीआईजी नितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report

बागपत अस्पताल: सांप काटे वार्ड बॉय की जान बची, डॉक्टरों की ताबड़तोड़ इलाज

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सर्जरी वार्ड में ड्यूटी कर रहे एक वार्ड बॉय को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला को आनन-फानन में अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पूरा मामला बागपत जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड का है, जहां वार्ड बॉय शिवराज रोहिल्ला ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और साथी कर्मचारियों ने तुरंत शिवराज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया और करीब 10 इंजेक्शन लगाए गए। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी वार्ड में मौजूद सांप को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी है। घटना के बाद अस्पताल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है。
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को NDA प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, अनंत सिंह को दी चेतावनी

Nalanda, Bihar:एंकर:मिशन स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को बिहारशरीफ नगर निगम ने आशानगर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार, नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन और बीजेपी विधायक डॉ. सुनील कुमार ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इसके बाद सांसद और नगर आयुक्त ने सोहसराय स्थित सूर्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से बन रहे इंद्रधनुषी पुल का निरीक्षण किया।वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जेडीयू के बागी रुख अपनाने वाले नेता अनंत सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि यह बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव है कोई आम चुनाव नहीं इसलिए अनंत सिंह को समय रहते खुद को विचार करना चाहिए। अगर अनंत सिंह विचार नहीं करेंगे तो उनके लिए कल जो आने वाला है। पार्टी का जो निर्णय होगा उसके आलोक में कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनंत सिंह को पहले ही सोचना चाहिए कि हम ऐसा काम ही क्यों करें जिसको लेकर पार्टी हमारे ऊपर कार्रवाई करें। अब जब नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को एनडीए का समर्थित प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दे दिया है तो एनडीए पूरी तरह से नीरज कुमार के साथ है और 100% उनकी ही जीत होगी। उन्होंने अनंत सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के बड़े नेताओं का सम्मान करना चाहिए। जो सम्मान करता है उसे ही सम्मान मिलता है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report

नीरज कुमार नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक, NDA सभी सीट जीतेगा

Patna, Bihar:कल जेडीयू के विधान परिषद उम्मीदवार नीरज कुमार के नामांकन से पहले जेडीयू कार्यालय में बड़ी बैठक चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और नीरज कुमार के बीच बैठक हो रही है। बैठक में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाला़ भी मौजूद थे। अभी-अभी उमेश कुशवाहा जेडीयू कार्यालय से बाहर निकलle हैं। बाहर निकलने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि कल नामांकन है और एनडीए बिहार की सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े युवा और छात्र कार्यकर्ता नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं वहीं, अनंत सिंह के बयान पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि अनंत सिंह जो भी कर रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं, लेकिन पूरे मामले को शीर्ष नेतृत्व देख रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इस मामले पर उचित फैसला लेगा।
0
0
Report

फ्लाईडुबई पायलट स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने देश का गर्व बढ़ाया, मोदी ने की तारीफ

Narayanpur, Jharkhand:सैकड़ों लोगों की जान बचाना ही सच्चा गौरव है। फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार ने अपने साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ये बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गढ़वा पहुंचने पर कहीं। उन्होंने पायलट स्मिथ मच्छार के साहसिक कदम की जमकर सराहना की और कहा कि पूरी दुनिया आज उनके साहस की मुरीद है। वड़नगर से वाराणसी तक निकली मोटरसाइकिल यात्रा के छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्वागत के लिए गढ़वा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फ्लाईदुबई के पायलट स्मिथ मच्छार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा लोगों की जान बचाने और मानवता की रक्षा करने की रही है। हम बुद्ध के उपासक हैं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता या परेशान करता है तो शिव का तांडव करना भी जानते हैं। संजय सेठ ने कहा कि संकट की घड़ी में स्मिथ मच्छार ने जिस धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, उससे सैकड़ों लोगों की जान बची। यही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं ने भी स्मिथ मच्छार के साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मिथ मच्छार से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान स्मिथ ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना आइकॉन बताया और कहा कि संकट की घड़ी में वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि स्मिथ मच्छार के स्वस्थ होने और दीर्घायु की हम सभी कामना करते हैं। उनका साहस देश के लिए गौरव का विषय है。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर में SBI नौकरी का झांसा देकर महिला से 12 लाख धोखाधड़ी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में SBI में नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी युवक समीर रामपुरे के खिलाफ महिला से 12 लाख से अधिक रुपए धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने बैंक अधिकारियों से अच्छी पहचान होने की बात कहकर महिला को नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई. नौकरी नहीं लगी तो महिला ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने फोन उठाना और रुपए लौटाना बंद कर दिया. महिला की शिकायत पर माधौगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की है. एकतापुरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय रेनू राठौर ने शिकायत की है कि उनके पड़ोस में रहने वाले समीर रामपुरे की ई पदमा ऑनलाइन सर्विस सेंटर के नाम से दुकान है. रेनू अक्सर उसकी दुकान पर फोटो कॉपी और सरकारी नौकरी के फॉर्म भरवाने जाती थीं. इसी दौरान समीर ने कहा कि वह अधिकारियों से पहचान के चलते उनकी SBI में नौकरी लगवा सकता है. रेनू ने बताया कि समीर ने उसकी ऑनलाइन दुकान से SBI नौकरी का फॉर्म भरवाया. इस दौरान शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी और हस्ताक्षर किए हुए दो खाली चेक भी ले लिए. इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर रकम मांगना शुरू कर दिया. जून 2025 से जून 2026 तक रेNumer ने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए समीर के खातों में रकम भेजी. कई बार एक ही दिन में दो बार भुगतान किया गया. इसके अलावा 19 जून को एटीएम से 50 हजार रुपए निकालकर नकद भी दिए. महिला के अनुसार बैंक स्टेटमेंट और नकद भुगतान मिलाकर कुल 12 लाख 77 हजार 900 रुपए समीर को दिए. रकम देने के बाद रेनू जब भी नौकरी के संबंध में पूछतीं तो समीर कहता था कि फॉर्म भर दिया है अभी और रकम लगेगी. आखिरकार नौकरी नहीं लगी. जब आरोपी ने रुपए भी लौटाने से इनकार कर दिया तो महिला ने माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई.
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में पानी मीटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 42 मीटर जब्त

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सीआई हिमांशु राजावत ने बताया कि आरयूआईडीपी की ठेका कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मामुन नकशाब ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि उनकी कंपनी द्वारा डूंगरपुर शहर में आरयूआईडीपी के तहत जलापूर्ति व्यवस्था के सुधार एवं विस्तार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में वाटर मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। ब्रह्मस्थली कॉलोनी, आईटीएई कॉलोनी और न्यू कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों से अज्ञात बदमाशों द्वारा कुल 40-50 तांबे के जल मीटर चोरी कर लिए गए हैं। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता, लगभग 80 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कई संदिग्धों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद 2 महिलाओं सहित कुल 4 आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे प्रत्येक मीटर में से करीब 500 ग्राम पीतल निकालकर बेच देते थे और मौज-शौक के लिए चोरी की इन वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी नामजद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी दिन के समय कचरा बीनने के बहाने सूने मकानों की रेकी करते थे और रात के वक्त जिन घरों के बाहर लाइट की रोशनी नहीं होती थी, उन्हें अपना निशाना बनाते थे। वे मीटर चुराकर उसमें से पीतल निकालकर कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 42 मीटर भी बरामद किए है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में भाजपा के नामांकन पर शक्ति प्रदर्शन, VIP रोड पर यातायात बेहाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भाजपा के स्नातक और शिक्षक MLC नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा नेताओं का शक्ति प्रदर्शन 500 से ज्यादा गाड़ियों के साथ दिखे दोनों प्रत्याशी भाजपा नेताओं की गाड़ियों और भीड़ से जाम हुआ VIP रोड आम लोगों के साथ पुलिस भी दिखी जाम को लेकर परेशान यातायात नियमों की भी जानकार उड़ी धज्जियां भाजपा नेताओं के आगे बेबस नजर आई पुलिस प्रताप पूरा चौराहे से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक दिखा गाड़ियों का काफिला भाजपा नेताओं ने आम जनता को होने वाली परेशानी से नहीं दिखा सरोकार आखिर शक्ति प्रदर्शन के नाम पर क्यों नियमों का उड़ाते रहे मखोल भाजपा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद में मानवेंद्र गुरु जी और इंजीनियर हरिओम शर्मा का होना था नामांकन आगरा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top