110070
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लगाई जनता की अदालत, उसको लेकर क्या कहा सांसद ने
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की आधारित लगाई गई, जिसको लेकर दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि यह सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं और कुछ नहीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौमूं जयपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आयोजित हुआ कार्यक्रम pанчायत समिति गोविन्दगढ़ में कार्यकम में हुआ आयोजन दीप प्रज्वलित करके जिला कलक्टर ने कार्यक्रम किया शुभारंभ जिला कलक्टर सन्देश नायक कार्यक्रम में हुए शामिल जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण, तहसीलदार डॉ विजयपाल, अति.BDO सूरजमल सामरिया, निवर्तमान प्रधान रामस्वरूप यादव रहे मौजूद0
0
Report
सीलोरी धाम से लौटते समय नदी में कार सहित दो लोग फंसे, तलाश जारी
Baran, Rajasthan:नदी में कार सहित बहे लोग, दो लोगों के फंसे होने की सूचना केलवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस मौके पर बारां। जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में आज देर शाम बड़ा हादसा हो गया। सिलोरी गांव में स्थित सीलोरी धाम पर पाठ-पूजा के लिए गए लोग लौटते समय नदी में कार सहित बह गए। मिली जानकारी के अनुसार सिलोरी गांव में तथाकथित बाबा रघुवीर बंजारा द्वारा सीलोरी धाम चलाया जाता है। वहां पूजा-पाठ के लिए कुछ लोग आए हुए थे। पूजा के बाद लौटते समय उनकी कार नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में दो लोगों के नदी में फंसे होने की जानकारी मिल रही है। घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा नदी में फंसे लोगों की तलाश और रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। नदी में पानी का बहाव तेज होने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। फिलहाल कार सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
एम्स जोधपुर के 15वें स्थापना दिवस: विकास यात्रा और स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
Jodhpur, Rajasthan:एम्स जोधपुर का 15वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे, एम्स जोधपुर पहुंचने पर मुख्य सचिव का एम्स प्रशासन, चिकित्सकों, अधिकारियों और स्टाफ की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। गवर्निंग काउंसिल के पदाधिकारियों एवं एम्स के चिकित्सकीय परिवार ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एम्स के निदेशक प्रो. गोवर्धन दत्त पुरी ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का एम्स के अधिकारियों एवं चिकित्सकों की टीम से परिचय कराया और संस्थान की कार्यप्रणाली एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। वीओ -1-एम्स जोधपुर के 15वें स्थापना दिवस मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने वर्ष 2014-15 के आसपास AIIMS जोधपुर का दौरा किया था। उस समय संस्थान निर्माण के दौर में था, IPD सुविधा शुरू नहीं हुई थी और OPD में भी मरीजों की संख्या सीमित थी। आज इतने वर्षों बाद यहां आकर AIIMS जोधपुर के विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। 43 विभागों में 800 से अधिक विद्यार्थियों का अध्ययन करना और करीब 300 नर्सिंग विद्यार्थियों का प्रशिक्षण इस संस्थान की उल्लेखनीय उपलब्धि है। AIIMS जोधपुर का सूत्र वाक्य ‘सर्वे सन्तु निरामया’ हम सभी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा की प्रेरणा देता है। AIIMS नई दिल्ली के सूत्र वाक्य ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’ की भावना भी हमें याद दिलाती है कि स्वस्थ शरीर मानव जीवन और समाज की प्रगति का मूल आधार है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान जैसे क्षेत्र में, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है, AIIMS जोधपुर चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों की सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस शानदार विकास यात्रा के लिए मैं AIIMS जोधपुर के पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। बाइट - वी श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान। वीओ -2-एम्स जोधपुर के 15वें स्थापना दिवस समारोह में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ एम के आसेरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा कि,15 वर्ष पहले कुछ कमरों और बड़े सपने के साथ शुरू हुए एम्स जोधपुर को लेकर कई सवाल थे कि थार के रेगिस्तान में ऐसा संस्थान कैसे उत्कृष्टता हासिल करेगा, लेकिन आज संस्थान ने अपनी उपलब्धियों से इसका जवाब दिया है। एम्स ने साबित किया है कि उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के लिए महानगर जरूरी नहीं है। संस्थान ने राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ स्नातकोत्तर, सुपर स्पेशियलिटी, नर्सिंग, पैरामेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में भी विस्तार किया है। बाईट -डॉ एम के आसेरी, कुलपति, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी। वीओ -3-समारोह में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम.के. आसेरी, आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश अग्रवाल, संभागीय आयुक्त के.एल. स्वामी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। निदेशक गोवर्धन दत्त पुरी ने संबोधन में एम्स जोधपुर की 15 वर्षों की विकास यात्रा और उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। समारोह में संस्थान की अब तक की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं, विस्तार और नई चिकित्सा एवं शैक्षणिक सुविधाओं पर भी चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में ऑल इंडिया मुशायरे ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की
Dholpur, Rajasthan:हजरत शरफ अब्दाल शाह रहमतुल्लाह अलैह यानी पहाड़ वाले वली के 133वें उर्स मुबारक पर धौलपुर में ऑल इंडिया मुशायरे की भव्य महफिल सजी। महफिल में देश के अलग-अलग शहरों से आए नामचीन शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे के अशआर से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रोता वाह-वाह करते रहे。 मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत हुंडवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार मौजूद रहे। उर्स कमेटी ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया。 मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडवाल ने उर्स की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने कहा कि सूफियाना परंपरा और साहित्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं, धौलपुर की मुशायरा संस्कृति को जीवंत रखना गर्व की बात है। कार्यक्रम ने धौलपुर की साहित्यिक विरासत की झलक पेश की0
0
Report
जमीन विवाद में एक युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, दबाव के आरोप
Alwar, Rajasthan:जमीन विवाद में 38 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर दी जान, परिजनों ने लगाया दबाव और धमकियों का आरोप अलवर। मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुरी गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के चलते 38 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मालाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार अचलपुरी निवासी कमल सिंह पुत्र किशन सिंह का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक जमीन विवाद के चलते कमल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। गुरुवार दोपहर बाद उसने गांव में खेत पर बने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद कमल सिंह को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा。 परिजनों के अनुसार कमल सिंह का अपने भाई धनपाल और चाचा लालजी मीना से पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर परिवार में पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि कमल सिंह और उसके परिवार पर खेत में बुवाई व अन्य कृषि कार्य करने को लेकर दबाव बनाया जाता था। साथ ही जमीन बेचने के लिए दबाव और धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक खेत की तारबंदी को लेकर भी पहले विवाद हो चुका है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़ों में कई लोग घायल भी हुए थे, जिनका अलवर में उपचार कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि लगातार चल रहे विवाद और कथित दबाव के कारण कमल सिंह तनाव में था। हालांकि उसने किन परिस्थितियों में कुएं में छलांग लगाई और आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कमल सिंह की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के मुताबिक मृतक के चार बेटियां और दो अन्य बच्चे हैं। घटना की सूचना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 पूर्व में हुए झगड़ों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी。0
0
Report
जयपुर में बारिश से जलजमाव, ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में आज हुई बारिश से राजधानी वासियों को धूप और गर्मी से तो निजात मिल गई लेकिन राजधानी की चिर परिचित समस्या ड्रेनेज की वजह से जगह-जगह पानी भर गया, सड़के पानी से लबालब हो गई जिस वजह से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया, राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर टोंक रोड पर ड्रेनेज व्यवस्था प्रॉपर नहीं होने की वजह से पानी इतना भर गया कि घंटे तक भी पानी सड़क से नहीं निकल पाया, ऐसे में एसएमएस अस्पताल में आने जाने वाले लोग जैसे तैसे सड़क क्रॉस करते नजर आए, वहीं पैदल आवाज आई करने वाले लोग सड़क के बीच बने डिवाइडर पर रेलिंग के सहारे चिपक चिपककर निकलते हुए नजर आए, बड़ी बात यह है कि इस तरह के नजारे राजधानी जयपुर का विकास करने वाली संस्था जयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम जैसी संस्था के अधिकारियों को नजर नहीं आते और नजर आते भी है तो वह आंखें मूंद कर निकल जाते हैं, जिसके चलते राजधानी के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे अधिकांशत: हर बारिश में ऐसे ही नजारे सामने आते हैं ड्रेनेज व्यवस्था का दावा करने वाले जिम्मेदार बारिश के दौरान ऊंची ऊंची गाड़ियों में बैठकर निकल जाते हैं और उन्हें आमजन की समस्याओं से कोई सरकार नहीं होता0
0
Report
Advertisement
जयपुर में मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम शुरू, योजनाओं की जानकारी पहुंचेगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अल्बर्ट हॉल के सामने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीपक जलाए गए। भाजपा की ओर से प्रदेशभर में शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि अभियान के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी जानकारी आमजन तक ले जाने पर जोर रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।Campaign के दौरान सेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सरकारी और निजी स्कूलों में प्रधानमंत्री मोदी की सेवा यात्रा और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को लेकर कार्यक्रम होंगे। विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा के रंग’, ‘हैकाथॉन’ और ‘25 साल 25 कहानियां’ जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।0
0
Report
मोदी के 76वें जन्मदिन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया, भारत विश्वगुरु बना
Kot Kapura, Punjab:ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੇ 76ਵੇ ਜਨਮਦਿਨ ਦੀ ਖੁਸ਼ੀ ਚ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ दीਵੇ ਜਗਾ ਕੇ ਮਨਾਈ ਖੁਸ਼ੀ, ਕੱਟਿਆ ਕੇਕ, ਕਿਹਾ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਚ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਵਗੁਰੂ ਤਾਕਤ ਦੇ ਰੂਪ ਚ ਉਭਰਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਖੁੁਸ਼ੀ ਚ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਦੀਪ ਮਾਲਾ ਕੀਤੀ ਗਈ।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।।
Newada, Uttar Pradesh:पट्टी, प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विधानसभा पट्टी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम में सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर हम पार्टी ने दीप जलाकर बधाई दी
Gaya, Bihar:हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने मनाया पीएम का जन्मदिन, दीप जलाकर मनाया जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वाँ जन्मदिन के मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, इमामगंज की विधायिका दीपा कुमारी, अतरी के विधायक रोमित कुमार सहित हम पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोदावरी स्थित निवास स्थान पर एक कार्यक्रम को आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित सभी लोगो ने दीप प्रज्वलित कर पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री का आज जन्म दिवस है और एक नई ऊर्जा के साथ जोश के साथ और नई युग के साथ शुरुआत कह सकते है। उनके जन्मदिन पर निश्चित तौर पर भारत को देश दुनिया के पटल पर नया कृतिमान स्थापित करने का काम किया है।आज वैश्विक स्तर पर हमारे देश की तुलना और हमारे प्रधानमंत्री की तुलना सबसे शक्तिशाली व्यक्ति में सुमार हो। अगर रशिया और अमेरिका के साथ कोई बात होती है तो भारत का भी होता है। उन्होंने बहुत बड़ा योगदान दिया है योगी है और एक तप करके यँहा पर पहुँचे है। उनके ही जन्म दिवस पर हमारी पार्टी दीया जलाकर उनके जन्मदिन की शुभकामना दिया है और भारत के लिए काम करे उम्र और लंबी हो यही हमलोग कामना करते है शुभकामना देते है और आज के दिन में हम सब ने भी पीड़ा उठाया है कि उनके कार्यो को लोगो तक पहुचायेंगे और उनके पद चिन्हों पर चलने का कोशिश करेंगे。 बाइट:- डॉ संतोष सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष हम पार्टी सह मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
PM मोदी जन्मदिन पर हर घर आशीर्वाद योजना से लघु सचिवालय में दीप जलाए गए
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : बीजेपी हांसी विधायक विनोद भयाना पीएम मोदी के जन्मदिन पर हांसी सचिवालय में दीपों की जगमगाहट, दिवाली जैसा दिखा नजारा सेवा संकल्प अभियान के तहत हर घर आशीर्वाद का दीया जलाने की पहल, कुम्हारों को भी मिला रोजगार का अवसर हांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत प्रदेशभर में कई सेवा, स्वच्छता और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हांसी के लघु सचिवालय परिसर को दीपों और रोशनी से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। शाम होते ही पूरा सचिवालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और यहां दिवाली जैसा माहौल नजर आया। हरियाणा सरकार के आह्वान पर हर घर आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत सरकारी भवनों कई परियोजनाओं और घरों में मिट्टी के दीये जलाए जा रहे हैं। प्रदेश में करीब 80 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। हांसी लघु सचिवालय परिसर में बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रोशनी से सजा प्रशासनिक भवन दूर से ही आकर्षण का केंद्र नजर आया। परिसर में दीपों की कतारों ने समय से पहले ही दीपावली जैसा माहौल बना दिया। अभियान के तहत प्रदेश के अन्य प्रमुख सरकारी भवनों को भी इसी तरह रोशनी और दीयों से सजाया जा रहा है। हांसी बीजेपी विधायक विनोद भयाना बोले कि आशीर्वाद का दीया अभियान को वोकल फॉर लोकल से भी जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने से स्थानीय कुम्हारों और पारंपरिक कारीगरों को रोजगार का अवसर मिला है। त्योहारों से पहले दीयों की बढ़ी मांग से कुम्हार परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। इससे पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। hांसी सचिवालय में जगमगाते दीयों ने जहां परिसर की खूबसूरती बढ़ाई, वहीं इस पहल के जरिए स्थानीय कारीगरों और आम लोगों की भागीदारी को भी अभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।0
0
Report
रांची में दीपोत्सव 21 हजार दीए और आतिशबाजी के साथ बीजेपी का आशीर्वाद दीया कार्यक्रम
Ranchi, Jharkhand:पीएम मोदी के जन्म दिन के मौके पर रांची सहित पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भी भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग 21 हजार से ज्यादा दीए जलाये गए और आतिशबाजी भी किया गया। दीपोत्सव के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए。0
0
Report
Advertisement
चुनाव से पहले नेताओं की धार्मिक कथाओं से वोट बैंक बनाने की कवायद
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले नेता अपने अपने इलाके में बड़े स्तर पर धार्मिक कथाएं करवा रहे हैं, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने शिवमहापुराण करवाया, दयाशंकर सिंह ने भागवत कथा करवाई, अब खबर है की राजा भैया और पवन पांडेय भी हनुमंत कथा और भागवत कथा करवाने वाले हैं...ऐसे में सवाल है की क्या चुनाव से पहले इस तरह की कथाएं कहीं ना कहीं बड़े वोट बैंक को साधने की कवायद होती है..भक्ति के मंच पर लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं...जिससे जनता में आस्था का संदेश भी जाता है0
0
Report
पटना में मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस के कार्यक्रम
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नरेंद्र मोदी का 76वां जन्म दिवस समारोह सेवा संकल्प दिवस के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है पटना भाजपा कार्यालय में जन्म दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है खास करके शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री की तस्वीर को लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। बाइट — WT0
0
Report
जमुई में बेरोजगारी दिवस पर कांग्रेस का विरोध, रोजगार नीति की मांग तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवाओं ने ठेले पर चाट और चौमिन बेचकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कई ग्रेजुएट युवक अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुरूप नौकरी नहीं मिलने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाय या ठेला लगाने को मजबूर हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि देशभर में लाखों युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार की ओर से उन्हें दूसरे विकल्पों की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में शिक्षा हासिल की, लेकिन पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई से अलग काम करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से युवाओं के लिए नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस रोजगार नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन से होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे समय में सरकार को प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मकेशर यादव, रवि यादव, बलाल अवधेश यादव, अनिल दास, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
