110070
साउथ केंपस इलाके में कैफे के बाहर फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट जिले साउथ केंपस सत्य निकेतन कैफे मे रविवार देर रात को जहांगीरपुरी से जन्मदिन मनाने के लिए सत्य निकेतन में पहुंचे और कैफे मेें खाने की टेबल को लेकर मालिक और आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया था। जहां आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे इलाके मे दहस्त फैल गईं। वहीं DCP रोहित मीणा ने बताया कि मामले में कथित तौर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ युवा शक्ति विकसित राष्ट्र बना रहा है
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’, राज्यपाल ने दिलाया नशा मुक्त भारत का संकल्प, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रणाली से दिया देश को नशा मुक्त बनाने का संदेश कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमदभगवद गीता सदन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व माय भारत के तत्वाधान में आयोजित नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने मुख्य रूप से शिरकत की。 इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रणाली के साथ जुडक़र देश के 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र को विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में हजारों युवाओं, शिक्षकों और अधिकारियों व कर्मचारियों को देश व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई है。 राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि युवा शक्ति के संकल्प से ही भारत को नशा मुक्त एवं विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है। इस देश में एक-एक युवा को संकल्प लेकर भारत को सशक्त, समृद्धि और खुशहाली की तरफ लेकर जाना होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ 28 हजार जगहों से ऑनलाइन प्रणाली से जुड़े 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को नशे से दूर रहने और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिया। स्पीच बाईट:- राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष0
0
Report
सावन में शिव भक्तों व कांवड़ियों के लिए भमोरा वायपास पर विशाल भंडारा एवं सेवा शिविर का शुभारंभ
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली भमोरा पवित्र सावन मास के अवसर पर भमोरा क्षेत्र में शिव भक्तों एवं कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारा और सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर की ओर से आने वाले कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल तथा विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, आंवला एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, बरेली के मेयर उमेश गौतम, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महाराज अमृतदास खाकी, थाना प्रभारी भमोरा पवन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
हरदा में 42 किलो मांस मिलने के मामले पर हिंदू संगठनों का विरोध; निष्पक्ष जांच की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा: कथित 42 किलो मांस मिलने के मामले में हिंदू संगठनों का विरोध, हरदा शहर में 42 किलो मांस मिलने के मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस के अनुसार अब तक एक व्यक्ति मेहताज खान को हिरासत में लिया गया है। उसके कब्जे से लगभग 14 किलो मांस बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में भारी बारिश से जलभराव, दोपहिया और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में सुबह से हो रही है अलग-अलग सेक्टर में झमाझम बारिश तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश उमसभरी गर्मी से लोगों को मिली राहत तेज बारिश के बाद कई जगह दिखा जलभराव दोपहिया वाहन चालकों और नौकरी पर जाने वाले लोगों के बढ़ी परेशानी0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का शुभारंभ किया
Sirohi, Rajasthan:आबूरोड ब्रह्माकुमारीज़ शांतिवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त रहने की शपथ ली। राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि नशा समाज और परिवार के विनाश का कारण है तथा युवाओं को सही दिशा देने के लिए आध्यात्मिकता महत्वपूर्ण है। ब्रह्माकुमारीज़ ने बताया कि 2 से 20 अगस्त तक देशभर में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान चलाया जाएगा, जिसमें 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और श्रद्धालु मौजूद रहे。0
0
Report
जयपुर में सोफाज़ एंड मोर बाय स्टेनली ने पहला शोरूम खोला
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में प्रीमियम फर्नीचर ब्रांड सोफाज़ एंड मोर बाय स्टेनली ने राजस्थान में अपने पहले शोरूम की शुरुआत की है। अजमेर रोड स्थित इस शोरूम का उद्घाटन स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील सुरेश ने किया। कार्यक्रम में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं गुडविल एंबेसडर डॉ. संदीप बक्शी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रीति बक्शी भी मौजूद रहे। कंपनी ने बताया कि जयपुर तेजी से प्रीमियम होम फर्निशिंग का बड़ा बाजार बन रहा है, इसलिए राजस्थान में विस्तार की शुरुआत यहीं से की गई है। शोरूम में सोफा, रिक्लाइनर, बेड, डाइनिंग, वार्डरोब और अन्य लग्जरी फर्नीचर की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। सुनील सुरेश ने कहा कि उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय डिज़ाइन और बेहतर खरीदारी का अनुभव देना है। वहीं डॉ. संदीप बक्शी ने कहा कि राजस्थान तेजी से विकास कर रहा है और ऐसे निवेश रोजगार के साथ प्रदेश की आर्थिक प्रगति को भी नई गति देंगे।0
0
Report
Advertisement
एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप; पुलिस शिनाख्त में जुटी
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का पड़ा मिला शव, इलाके में शव मिलने से मचा हडकंप, स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को दी जानकारी, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी, पुलिस फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच की शुरू, थाना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के पास की घटना।0
0
Report
गैरसैंण में पूर्व सैनिक सम्मेलन: 2027 चुनाव में राज्य आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड क्रांति दल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण में विशाल पूर्व सैनिक महा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कुमाऊँ, गढ़वाल एवं तराई सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो पूर्व सैनिकों ने सहभागिता कर उत्तराखंड के भविष्य, राज्य आंदोलन की मूल भावना तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक मंथन किया। गैरसैण में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जिन उद्देश्यों और जनभावनाओं को लेकर हुआ था, वे आज भी अधूरे हैं। स्थायी राजधानी गैरसैंण, पलायन, बेरोजगारी, सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, सीमांत क्षेत्रों के विकास और राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ो पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा राज्यहित के मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा जाएगा। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और राज्य आंदोलन की मूल भावना को साकार करने में उत्तराखंड क्रांति दल ही प्रदेश का sशक्त और वास्तविक राजनीतिक विकल्प है। कार्यक्रम का समापन राज्यहित, जनहित एवं उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत जनसमर्थन दिलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।0
0
Report
कासगंज में बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद का विरोध प्रदर्शन, सनातन धर्म का सम्मान
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज यूपी के कासगंज में सांसद पप्पू यादव के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'बुद्धि शुद्धि हवन' कर अपना विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की। दरअसल मामला जनपद कासगंज के कस्बा सोरों का है सोरों में प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भगवा ध्वज और साधु-संतों का कथित अपमान किया गया है, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सनातन धर्म के सम्मान में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म, भगवा ध्वज और संत समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भगवा और संत समाज के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
दमोह में ट्रैक्टर पलटने से कोटवार की दर्दनाक मौत, जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पलटा नीचे दबा गांव का कोटवार दर्दनाक मौत... दमोह में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जब एक ट्रेक्टर के नीचे दबकर एक शख्स की मौत हो गई है और इलाके में मातम पसर गया है। मामला नोहटा थाना क्षेत्र के पटना खुर्द का है यहाँ दमोह से सर्विसिंग करा कर गांव ट्रेक्टर लें रहे गांव को कोटवार बहादुर बंसल के साथ हादसा हुआ, गांव के पास ही ट्रेक्टर अनियंत्रित हुआ और पलट गया, बहादुर उसके नीचे दब गया, आसपास के लोगों के काफी मशक्कत बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। नोहटा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और जांच की जा रही है।0
0
Report
उदयपुर में 421 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, खराड़ी पर चर्चा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर सीएम भजलाल शर्मा का उदयपुर दौरा, 421 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास, कार्यक्रम सम्बोधन के दौरान टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी की फिसली जुबान, बोला 121 करोड़ के विकास कार्यों का हो रहा लोकार्पण और शিলान्यास, सभा में मौजूद लोगों ने कहा 421 करोड़, इस पर मंत्री खराड़ी ने दिया जवाब0
0
Report
बस्तर में हर ब्लॉक में सिकल सेल शिविर, मरीजों के लिए नई योजना
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां आज भी कई दूरस्थ गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं, ऐसे में सिकल सेल जैसी आनुवंशिक बीमारी हजारों परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, यह बीमारी पीढ़ी दर पीढ़ी फैलती है और समय पर पहचान व इलाज नहीं मिलने पर गंभीर रूप ले सकती है, अब सर्वे में मिले आंकड़ों के आधार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने हर ब्लॉक में विशेष शिविर लगाने का फैसला किया है, बस्तर के आदिवासी अंचलों में सिकल सेल बीमारी लंबे समय से एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है, यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में पहुंचता है और जीवनभर मरीज के साथ रहता है, समय पर पहचान और इलाज नहीं मिलने पर मरीज को बार-बार खून की कमी, असहनीय दर्द और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शासन के निर्देश पर हुए सिकल सेल सर्वे में जिले में मरीजों के साथ-साथ सिकल सेल वाहकों की भी पहचान की गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। अब जिले के हर विकासखंड में विशेष सिकल सेल शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत बकावंड ब्लॉक से हो चुकी है, जहां बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचे। शिविर में मरीजों को बीमारी से बचाव, खान-पान, नियमित दवा और जीवनशैली को लेकर विशेषज्ञों ने काउंसिलिंग दी गई।0
0
Report
Advertisement
ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं है
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
अलवर में मंथली वसूली पर सप्लायर्स की हड़ताल, बजरी-रोड़ी सप्लाई ठप
Alwar, Rajasthan:अलवर में ‘मंथली’ वसूली के विरोध में सप्लायर्स की हड़ताल, रोड़ी-बजरी सप्लाई ठप\n\nअलवर शहर में कथित ‘मंथली’ वसूली के खिलाफ बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स ने बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस के रवैये से नाराज करीब 68 सप्लायर्स ने काम पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे शहर में रोड़ी और बजरी की सप्लाई ठप हो गई है।\n\nव्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध वसूली पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो वे अलवर से जयपुर तक पैदल march करेंगे। सप्लायर्स का आरोप है कि रॉयल्टी चुकाने के बावजूद पुलिस मनमाने तरीके से वाहनों को रोककर वसूली कर रही है। पहले जहां 1 से 2 हजार रुपये ‘मंथली’ ली जाती थी, अब इसे बढ़ाकर 5 हजार रुपये तक कर दिया गया है।\n\nव्यापारियों का कहना है कि इस वसूली का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्हें रोड़ी और बजरी 5 से 10 रुपये प्रति फुट महंगी बेचनी पड़ रही है। उनका दावा है कि यदि वसूली बंद हो जाए, तो बजरी की कीमत 1800 रुपये प्रति टन से घटकर करीब 1400 रुपये प्रति टन तक आ सकती है।\n\nसप्लायर योगेश सैनी के अनुसार, अब हर ट्रैक्टर और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग ‘मंथली’ मांगी जा रही है। पहले एक ही थाने में भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब 15 से अधिक थानों में अलग-अलग वसूली हो रही है। क्रेशर से माल लाने पर भी 5 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं।\n\nविरोध का नेतृत्व कर रहे पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि सप्लायर्स पूरी तरह कानूनी तरीके से रॉयल्टी देकर माल लाते हैं, इसके बावजूद पुलिस ओवरलोडिंग के नाम पर गाड़ियां पकड़ लेती है और वसूली करती है। यहां तक कि माल खाली करने वाले ट्रैक्टर चालकों को भी नहीं छोड़ा जा रहा।\n\nहड़ताल के कारण 65 से अधिक सप्लायर्स से जुड़े सैकड़ों मजदूरों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है। ट्रैक्टर चालक राजेंद्र सूद ने बताया कि अब मिट्टी ढोने वाले ट्रैक्टरों से भी हर थाने पर 5 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, जिससे उन्होंने काम बंद कर दिया है।\n\nवहीं, उपकार यादव ने कहा कि व्यापार जीरो मार्जिन पर आ गया है और सप्लाई रोकना मजबूरी बन गई है। लखन शर्मा ने आमजन से भी इस आंदोलन में समर्थन की Appeal की है, ताकि वसूली बंद होने पर लोगों को सस्ता निर्माण सामग्री मिल सके।\n\nबाइट: व्यवसाई0
0
Report
जार्गिश माफी नहीं मिली तो संत बजरंग सेना सिर उखाड़ने की चेतावनी
Bhopal, Madhya Pradesh:अखिल भारतीय संत समाज का एलान तीन दिन में जार्जिश माफी मांगे नहीं तो बजरंग सेना उतारेंगे, जार्जिश का सिर उतारने वाले को 21 लाख इनाम देने का किया एलान मौलाना जार्जिश अंसारी की मुश्किलें बढ़ गयी है... भारतीय संत समाज संघ भड़क गया है... संत समाज के एमपी अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने कहा शिव का अपमान बर्दाश्त नहीं है. तीन दिन के अंदर जार्जिश ने माफी नहीं मांगी तो संत बजरंग सेना उतारेंगे... अनिलानंद महाराज ने कहा 21 लाख का इनाम दिया जाएगा जो मौलाना का सिर उतारेंगे...0
0
Report
Advertisement
