icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

1 नवंबर 1984 के सिख नरसंहार पर भाजपा- कांग्रेस के बीच तेज वार-पलटवार

New Delhi, Delhi:31 अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1 नवंबर 1984 के हुए दिल्ली में सिखों के नरसंहार और कत्लेआम हुआ था कल 1 नवंबर को राहुल गांधी के द्वारा राम लीला मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया था जिसको लेकर राजनीति भी खूब हुई भारतीय जनता पार्टी में कहा कि 1 नवंबर को सिखों का दिल्ली में नरसंहार हुआ था जिसके लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए थी लेकिन कांग्रेस ने कल रामलीला मैदान की रैली में सिखों के कत्लेआम को लेकर मांफी नहीं मांगी और अब इसको लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है यह रैली बांग्ला साहिब से होते हुए गुरुद्वारा रकाबगंज पहुंची भारतीय जनता पार्टी के दंगा पीड़ित ओर सिख समाज प्रकोष्ठ ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से और रकाबगंज तक पैदल march किया जिसमें नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज के साथ सांसद कमलजीत सेहरावत अन्य नेताओं ने भाग लिया उनका साफ कहना है कि जिस तरह से 1 नवंबर को सिखों का कत्ले आम किया गया उसके लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा कांग्रेस ने सिखों के कत्लेआम को लेकर कोई माफी नहीं मांगी और 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली कर सिख समाज के जले पर नमक छिड़क है और अब आने वाले समय में जनता इनको सबक सिखाएगी
0
0
Report

सोनीपत के कमल एंटरप्राइजेज प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, चार घंटे बाद काबू

Sonipat, Haryana:सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आग लगने से कमल एंटरप्राइजेज के प्लांट में प्लास्टिक दाना बनाते समय कच्चे माल और तैयार सामान जलने की आशंका सोनीपत के गांव औरंगाबाद के पास स्थित कमल एंटरप्राइजेज के प्लास्टिक दाना बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। प्लांट में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल और तैयार सामान के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठ गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से प्लांट में रखे कच्चे माल और तैयार सामान को कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा。
0
0
Report

मेरठ में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले आत्महत्या

मेरठ: कंकरखेड़ा में BJP नेता के बेटे ने पहली सालगिरह से एक दिन पहले किया सुसाइड, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भाजपा कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल ने शादी की पहली सालगिरह से ठीक एक दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें पत्नी, ससुराल पक्ष और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला - जानकारी के अनुसार पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता के बेटे प्रबल की शादी करीब एक साल पहले ऋषिनगर निवासी स्नेहा के साथ हुई थी। प्रबल गाज़ियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शादी के कुछ महीनों बाद ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। पत्नी स्नेहा ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इस विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्षों को पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा मुकेश कुमार ने प्रबल और उसके परिजनों को धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी। वीडियो बनाकर दी जान - पत्नी की धमकियों और पुलिस के रवैए से आहत प्रबल ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपना वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और काउंसलिंग कर रहे अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। दोपहर में वह कैंट इलाके में बेहोशी की हालत में मिला। परिजनों को सूचना देकर उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। रविवार रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत सुन पिता को आया हार्ट अटैक - बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता राजीव गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति की मांग तेज

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।
0
0
Report
Advertisement

गुरुराम में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा पर जोर और नीति पहलें

Gurugram, Haryana:गुरूग्राम में बढ़ेगा विदेशी निवेश BRICS CCI के कॉ चैयरमेन राकेश मेहता से खास बातचीत गुरूग्राम सौलर ऊर्जा का सबसे बड़ा हब -राकेश मेहता 2047 में विकसित भारत बनाने में सॉलर ऊर्जा की रहेगी सबसे अहम भूमिका हरियाणा के मुख्यमंत्री के विदेशी दौरे भी बढ़ायेंगे प्रदेश में निवेश सॉलर ऊर्जा से प्रदूषण की समस्या का होगा अंत -राकेश मेहता विदेशी उद्योगपतियों में गुरूग्राम सबसे पासिंदा जगह हरियाणा की उद्योग पॉलिसी सबसे बेहतर और उद्योग निवेश के लिए आसान ग्लोबल सिटी भी गुरूग्राम के उद्योग को देगी मजबूती, ग्लोबल सिटी जल्द होगी स्थापित सOLAR energy के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है किसान और उद्योग दोनों ही सॉलर ऊर्जा से होंगे खुशहाल उद्योग में सॉलर ऊर्जा का बड़े स्तर पर हो रहा है प्रयोग, जों लाएगा बड़े परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है की किसान और उद्योग सॉलर ऊर्जा का प्रयोग में इजाफा करे विश्व स्तर पर आज भारत सबसे बड़ा बाजार है जिससे निवेश के अवसर अधिक हो जाते है
0
0
Report

लखनऊ में 68500 शिक्षकों का विधानसभा घेराव, नियुक्ति के लिए जोरदार प्रदर्शन

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- लखनऊ में 68500 शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 विधानसभा के सामने सीटी बजाकर जताया विरोध。 सड़क पर लेटकर और घंटा बजाकर किया प्रदर्शन。 प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल。 प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल हुआ अलर्ट。 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर भेजा ईको गार्डन。 आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों का लगातार आंदोलन जारी。 ईको गार्डन में लगातार जारी है अभ्यर्थियों का धरना。 दीपावली से पहले नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग。 ओबीसी, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्याय की मांग。 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग。 नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ आंदोलन में बीतने की कही बात।।
0
0
Report

त्योहार सीजन में अतिक्रमण हटाने से अंबाला छावनी के बाजारों में उथल-पुथल

Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच अंबाला छावनी में नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखने और रास्तों पर टेंट लगाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ बाजारों में पहुंची और दुकानदारों का सामान अंदर करवाकर रास्ता खुलवाया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने नाराजगी जताई। दुकानदारों کا कहना है कि त्योहारी सीजन में बिक्री के लिए कुछ सामान बाहर रखना जरूरी है, लेकिन नगर परिषद की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए रास्ते खाली रखना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

केदारताल में लापता 8 लोगों के लिए आज भी जारी है खोज अभियान

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -केदारताल में लापता 8 लोगों का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, आज फिर हेली से शुरू हुआ सर्च अभियान. उत्तरकाशी. केदारताल ट्रैक पर लापता 07 ट्रैकर और 01 गाइड का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन केदार ताल में अत्यधिक बर्फबारी के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं. आज सोमवार प्रातः लगभग 07:35 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर आर्मी हेलीपैड, हर्षिल पहुंचा. इसके बाद हर्षिल से सुबह 8:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा NIM के 02 सदस्य और SDRF के 06 सदस्य, कुल 08 रेस्क्यू कार्मिकों को केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया. लापता लोगों में 5 ट्रैकर पश्चिम बंगाल के, 2 उत्तर प्रदेश के और 01 स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं. सभी 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक पर गए थे और रास्ते में हिमस्खलन के कारण लापता हो गए. प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर से लगातार हवाई रीकी की जा रही है. लेकिन अभी तक लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है. सिद्धार्थ राणा के परिजनों का कहना है कि एवलांच 29 अक्टूबर को आया था और स्थानीय एजेंसी को पता था जिनके द्वारा ट्रैकरों को भेजा गया था और उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन देर में दो समय पर सूचना मिलती रेस्क्यू कार्य समय शुरू हो जाता. सिद्धार्थ राणा के परिवार काफी परेशान और लगातार कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन से मदद गुहार लगा रहे हैं.
0
0
Report

पन्ना-अमानगंज घाटी में मजदूर की संदिग्ध मौत, जाँच कर रही पुलिस

Panna, Madhya Pradesh:1.पन्ना-अमानगंज घाटी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव। 2.सड़ک किनारे बने खंबे में फंदा बनाकर सड़क के नीचे लटकता मिला शव। 3.केन-बेतवा लिंक परियोजना विस्थापन का साढ़े बारह लाख मुआवजा जुए-शराब में उड़ाया। पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाई वे 55 पन्ना-अमानगंज मार्ग में घाटी के पास सड़क किनारे खंभे से रस्सी के फंदे पर 31 वर्षीय आदिवासी मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ग्राम कूड़न-गहादरा निवासी गनपत आदिवासी के रूप में हुई है, जिसके शरीर के कपड़े भी सड़क किनारे रखे मिले थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे किसी प्रकार की हत्या की साजिश है। वही मृतक के पिता फूल सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि गणपत को करीब एक साल पहले केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापन का साढ़े बारह लाख रुपये मुआवजा मिला था, जिसे उसने महज एक साल के भीतर ही जुआ और शराब जैसी बुरी आदतों में पूरी तरह उड़ा दिया था। इसके अलावा गनपत पैर में गंभीर बीमारी से भी ग्रसित था और कटनी में उसका इलाज चल रहा था, जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों के मुताबिक मृतक एक नवंबर को ब्रजपुर स्थित अपनी ससुराल गया था और वहां से पत्नी को घर वापस लौटने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में यह लाश बरामद हुई। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और आठ साल का बेटा गोलू तथा छह साल की बेटी साजना अपने पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए हैं, जबकि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की पड़ताल करने में जुटी है।
0
0
Report

कुरवाई में गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, 620 ग्राम गांजा बरामद

Vidisha, Madhya Pradesh:कुरवाई में गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार. कुरवाई पुलिस ने भौरासा घाटी के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 620 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है. 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भौरासा घाटी के नीचे प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है. सूचना पर कुरवाई पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कमल सिंह दांगी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम दादुरार को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के थैले से 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
0
0
Report
Advertisement

रीवा रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को गति दी गई है। इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 6 एस्केलेटर और 4 नई लिफ्ट लगाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, 6 एस्केलेटर ऑटो पार्किंग क्षेत्र, नवीन ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगाए जाएंगे, जबकि 4 नई लिफ्ट नवीन ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर 2 एवं 4 पर स्थापित की जाएंगी। एस्केलेटर लगाने का काम शुरू हो चुका है। इन सुविधाओं के शुरू होने से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए बार-बार सीढ़ियां चढ़ने-उतरने की परेशानी से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकर, अमृत भारत योजना के तहत हो रहे इन विकास कार्यों से रीवा रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
0
Report

उत्तराखंड PRD जवानों का सरकार के खिलाफ मोर्चा; DA और रोज़गार मांग

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में PRD यानी प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने सोमवार को 2 नवंबर को प्रेस वार्ता कर सरकार को अंतिम अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि वह मार्च 2026 से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरने पर थे। 06 जुलाई 2026 को विभागीय मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन दिया गया था। मंत्री के निर्देश पर संयुक्त निदेशक युवा कल्याण एवं पीआरडी ने धरना स्थल पर वार्ता कर जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था । दल के अध्यक्ष किशन रावत संगठन की दो प्रमुख मांगे हैं - पहली, होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए, और दूसरी, पीआरडी जवानों को वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए।संगठन को आश्वासन दिया गया था कि दो कैबिनेट बैठकों में मांगों को रखा जाएगा, लेकिन सात कैबिनेट बैठकें होने के बाद भी मांगें कैबिनेट में नहीं रखी गईं, जिससे जवानों में भारी निराशा है। संगठन ने कहा है कि अगर तय तिथि तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो महाआक्रोश रैली के बाद प्रदेशभर के पीआरडी जवान व्यापक आंदोलन को करेंगे। बाइट किशन रावत, अध्यक्ष,प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top