icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना के पीएमसीएच में हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू, 15 मिनट में आपातकालीन इलाज का लक्ष्य

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना के पीएमसीएच में अब गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अस्पताल में जल्द ही हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की तैयारी है, यहां मरीज के पहुंचते ही जरूरी जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू करने के साथ 15 मिनट के अंदर आपातकालीन इलाज शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएमसीएच में रोजाना करीब 15 से 20 गंभीर चोट वाले मरीज पहुंचते हैं नए ट्रॉमा सेंटर में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इनमें ट्रॉमा सर्जन, सामान्य सर्जन, न्यूरो सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल होंगे , गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाने की व्यवस्था होगी ताकि इलाज में देरी की वजह से मरीज की हालत और न बिगड़े । ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाओं के साथ 24 घंटे सीटी स्कैन,एमआरआई और ब्लड की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है, पीएमसीएच के हड्डी रोग विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ,सेंटर शुरू होने के बाद सड़क हादसों और अन्य गंभीर चोटों के मरीजों को एक ही जगह पर तुरंत विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा। वर्तमान में पटना के एम्स और एलएनजेपी अस्पताल में लेवल-2 ट्रॉमा सेंटर संचालित हैं ऐसे में पीएमसीएच में हाई लेवल ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद है ।
0
0
Report

श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर का तांडव: महिला के बैग से नकद उड़ाए नोट

Karauli, Rajasthan:श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर का तांडव, महिला यात्री का पैसों भरा बैग छीनकर टीनशेड से की नोटों की बरसात, ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला यात्री का पैसों से भरा हैंडबैग अचानक आए एक बंदर ने झपट्टा मारकर छीन लिया। बैग में नकदी और जरूरी सामान रखा था। बंदर बैग लेकर स्टेशन के टीनशेड की ऊंची छत पर चढ़ गया। वहां उसने बैग की चेन और कपड़े को फाड़ डाला, जिससे अंदर रखे नोट नीचे गिरने लगे। बंदर ने एक-एक करके नोटों की गड्डियां हवा में उड़ानी शुरू कर दीं। प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई यात्री और कर्मचारी इस नजारे को देखकर दंग रह गए। घटना के दौरान वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बंदर को नीचे उतारने और बैग वापस लेने की कोशिश की, लेकिन बंदर छत पर ही बना रहा और नोट बिखेरता रहा। यह घटना स्टेशन परिसर में जानवरों की बढ़ती समस्या को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
0
0
Report

ललितपुर में भारी बारिश से बांधों के गेट खुले, उफान मचा पानी छोड़ा गया

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कल देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी और नाले सभी उफान पर हैं , जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है । तो वहीं जिले में स्थित सभी 14 बांधों का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है । ज्यादातर सभी बांध लबालब हो चुके हैं ,जिसको देखते हुये 14 बांधों में से 9 बांधों के गेटों को खोलकर उनसे पानी की निकासी की जा रही है । जिनमें से बेतवा नदी पर स्थित राजघाट और माताटीला बांध भी हैं जिनसे करीब 12 हजार क्यूूसिक पानी छोड़ा जा रहा है , वहीं शहर में स्थित गोविन्द सागर बांध भी पूरी तरह से लबालब हो गया है । गोविन्द सागर बांध के गेटों को खोलकर 4440 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है । वहीं शहजाद बांध से 15195 , जामनी बांध से 11000 , कचनौदा बांध से 4863 , भौंरट बांध से 8000 , बंडई बांध 3700 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है । जिसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुये टीमें गठित की है ,जो लगातार नदियों तालाबों पर गश्त करने में जुटी हुई है । वहीं बांधों से लगातार पानी को छोड़े जाने की वजह से लोगों और ग्रामीणों को नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है ।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े, रिम्स ने डेडिकेटेड वार्ड तैयार किया

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लगातार स्वाइन फ्लू के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले दिनों रिम्स में जाँच के दौरान 3 मरीजों को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिन्हा ने कहा कि रिम्स में स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए स्पेशल डॉक्टरों की टीम भी काम कर रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार फ्लू के मरीजों की निगरानी भी कर रही है। रिम्स के PRO डॉ शिशिर कुमार ने कहा कि रिम्स में कुल 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रिम्स में स्वाइन फ्लू के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए डेडिकेटेड वार्ड भी तैयार किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले के बाद तीन कर्मियों को APO; आदेश जारी

Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई, रेंजर समेत 3 कार्मिक APO बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त, HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने आदेश जारी कर रेंजर समेत तीन कार्मिकों को अग्रिम आदेश तक APO कर दिया है। आदेश के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय गौरव कुमार, सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी प्रदीप कुमार और सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO किया गया है। कार्रवाई 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला श्रमिक की मौत की घटना की गंभीरता को देखते हुए की गई है। तीन कार्मिकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी वन विभाग ने तीनों कार्मिकों के स्थान पर पार्क की कार्यव्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय जोगेंद्र सिंह शेखावत को गश्ती दल प्रभारी के साथ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह वनपाल सीताराम चौधरी को नाका प्रभारी और सहायक वनपाल राजाराम मीणा को एन्क्लोजर प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बाघ के हमले में हुई थी महिला मजदूर की मौत गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर को बाघ के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और एन्क्लोजर में काम करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी घटना के बाद वन विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में यह कार्रवाई की है。 वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी。
0
0
Report

Hanumangarh में बारिश की कमी से खरीफ फसलें संकटग्रस्त, किसान मुआवजे की मांग कर रहे

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) पल्लू में बारिश नहीं होने से खरीफ फसलें सूखने लगीं,मूंग, मोठ और ग्वार की फसलें मुरझाईं, किसान यज्ञ और धार्मिक आयोजन कर रहे,विशेष गिरदावरी और मुआवजे की माँग हनुमानगढ़ जिले के पल्लू तहसील क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है। मानसून की पहली बारिश के बाद किसानों ने ग्वार, कपास, मूंग, मोठ और बाजरा की बुवाई की थी। शुरुआत में अच्छी बारिश से खेत हरे-भरे हो गए थे और फसलों की बढ़वार भी बेहतर रही थी। अब एक महीने से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है, जिससे खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। करीब दो महीने की हो चुकी फसलों को इस समय बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। मूंग और मोठ में फलियां आने का समय है, लेकिन पानी की कमी से पौधे सूखने लगे हैं। ग्वार की फसल भी मुरझाने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। कई खेतों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है। किसान कमलेश पारीक ने बताया कि लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों के नेता गौरी शंकर थोरी ने सरकार से प्रभावित गांवों में विशेष गिरदावरी करवाकर फसल खराबे का आकलन करने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report

सांवलिया सेठ मंदिर में चांदी का टमाटर राम-भेंट; किसान को 30 लाख की आय

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्त की अनोखी भेंट एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। भीलवाड़ा जिले के मंगरोप क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी किसान प्रहलाद रेबारी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर सांवलिया सेठ के दरबार में करीब 250 ग्राम वजन का चांदी से बना टमाटर भेंट किया। किसान ने अपनी 20 बीघा जमीन में टमाटर की खेती की थी। फसल अच्छी होने के साथ ही बाजार में टमाटर के बेहतर भाव मिले, जिससे किसान को करीब 30 लाख रुपये की आमदनी हुई। किसान ने अपनी इस सफलता को सांवलिया सेठ का आशीर्वाद माना। खेती शुरू करने से पहले किसान ने भगवान से अच्छी उपज और अच्छे भाव मिलने की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह परिवार के साथ मंदिर पहुंचा और अपनी श्रद्धा के अनुसार चांदी का टमाटर भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। सांवलिया सेठ मंदिर में ऐसी अनोखी भेंट पहले भी चर्चा में रही हैं। श्रद्धालु यहां चांदी का ट्रैक्टर, पेट्रोल पंप, ट्रक, पवन चक्की और अन्य वस्तुओं भी भेंट कर चुके हैं। किसानों और व्यापारियों में सांवलिया सेठ को अपना साझेदार मानने की विशेष आस्था है।
0
0
Report
Advertisement

बोदवड़ में निजी ट्यूशन टीचर विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, जमठी में तनाव

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील बोदवडमध्ये अल्पवयीन विद्यार्थिनीवर अत्याचार केल्याच्या आरोपावरून मोठा तणाव निर्माण झाला आहे. बोदवडमध्ये खासगी शिकवणी घेणाऱ्या व्यक्तीविरोधात अल्पवयीन मुलीवर अत्याचार केल्याची फिर्याद दाखल करण्यात आली आहे. या घटनेची माहिती समोर आल्यानंतर संतप्त ग्रामस्थांनी जामठी गावात जाऊन संशयिताच्या घरासह काही वाहनांची तोडफोड आणि जळपोळ केल्याची घटना घडली. परिस्थिती नियंत्रणात आणण्यासाठी पोलिसांना सौम्य बळाचा वापर करावा लागला. दरम्यान, पोलिसांनी संशयिताला ताब्यात घेत त्याच्यावर गुन्हा दाखल करून अटक केली आहे. सध्या बोदवड आणि जामठीमध्ये मोठा पोलिस बंदोबस्ट तैनात करण्यात आला असून, पोलिसांकडून नागरिकांना अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचं आवाहन करण्यात आलं आहे.
0
0
Report

राम मंदिर प्रबंधन के लिए नए अधिकारी-ट्रस्टी नियुक्त, मीटिंग रोज होगी

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू परिषद के जनरल सेक्रेटरी बजरंग लाल बांगड़ा कहते हैं, "भगवान श्री राम की कृपा से, हमें मंदिर के मैनेजमेंट को और असरदार और कुशल बनाने के लिए नए कार्यकर्ता और नए अधिकारी मिले हैं। मंदिर में किए जाने वाले अलग-अलग कामों पर चर्चा करने और प्राथमिकताएं तय करने के लिए उनकी मीटिंग आज से शुरू हो रही हैं। नए अधिकारी, ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष अपनी ज़िम्मेदारियां संभाल रहे हैं। यह कोई फॉर्मल मीटिंग नहीं है; ऐसी मीटिंग रोज़ होती रहेंगी। मंदिर के विस्तार और मुद्दों की जटिलता बढ़ने के साथ, इसके मैनेजमेंट को प्रोफेशनल बनाने की ज़रूरत थी..."
0
0
Report

मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव पर 1051 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, 251 करोड़ हाईवे उद्घाटन

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "बहुत ही हर्ष का विषय है, हम सबके आराध्य, हम सबको जीने का, मानवता का संदेश देने वाले योगिराज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव कल बड़े ही धूमधाम से उनके जन्मस्थान कृष्ण जन्मभूमि पर मनाया जाएगा। हम सबके मुखिया, हम सबके गार्जियन, हम सबके मार्गदर्शक, श्रद्धेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वंय आज पधार रहे हैं। वो पूरे मथुरावासियों को जन्मदिन के अवसर पर 1051 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उनको उपहार देंगे... इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे वृंदावन को जोड़ने वाला 251 करोड़ रुपए का फोरलेन हाईवे का भी आज लोकार्पण हो रहा है..." मथुरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन. ने कहा, "जनपद मथुरा में कुछ वर्षों में डेवलपमेंट की दिशा में बहुत ही अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। एक कदम इसी ओर लिया गया है जिसमें हमारे सभी स्कूल जहां बच्चे पहले टाट-चटाई पर बैठकर नीचे पढ़ा करते थे, अभी सभी स्कूलों को चौदह हजार से भी अधिक का फर्नीचर, तीन करोड़ जिसकी लागत है उसको देकर हमारे परिषदीय स्कूल हैं उनको संतृप्त किया गया है... इसके साथ ही जो हमारी ब्रज की धरोहरें हैं, हमारी हरियाली जो धीरे-धीरे खोती जा रही है आधुनिकता की दौड़ में उसको बचाने के लिए लाडली वन का भी एक नवीन प्रयोग किया गया है जिसमें मियावाकी पद्धति से सभी ग्राम पंचायतों में चयन करते हुए 101 लाडली वन को हमने स्थापित किया है..."
0
0
Report
Advertisement

श्री महावीर स्टेशन पर बंदर ने महिला यात्री के पर्स से 40 हजार उड़ाए

Sawai Madhopur, Rajasthan:श्री महावीर जी स्टेशन पर बंदर ने उड़ाए 40 हजार रुपए। कोटा मंडल के श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक बंदर महिला यात्री का पर्स छीनकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर जा बैठा। इसके बाद बंदर ने पर्स खोलकर उसमें रखे करीब 40 हजार रुपए निकाल लिए और करीब 15 मिनट तक नोटों को हवा में उड़ाता रहा। बंदर के इस कारनामे को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और स्टेशन स्टाफ भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार महिला यात्री कोटा से जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीर जी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उतरने के बाद एक बंदर ने महिला का पर्स छीन लिया और उसे लेकर फुट ओवर ब्रिज के ऊपर टीन शेड पर जा बैठा। महिला और आसपास मौजूद लोगों ने बंदर से पर्स वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन बंदर पर्स लेकर ऊंचाई पर बैठ गया। कुछ देर बाद बंदर ने पर्स खोलना शुरू किया और उसमें रखे नोट निकालकर नीचे फेंकने लगा। करीब 15 मिनट तक बंदर ने 500, 200 और 100 रुपए के नोट हवा में उड़ाए। नोट स्टेशन भवन की छत, प्लेटफॉर्म और आसपास के कई स्थानों पर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन स्टाफ और यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने इधर-उधर गिरे नोटों को तलाशकर एकत्रित करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बंदर से पर्स छुड़ाने में सफलता हासिल की। पर्स खाली समझकर बंदर ने भी उसे नीचे फेंक दिया। हालांकि पर्स की दूसरी जेब में रखे करीब 11 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। बाद में यात्रियों और स्टेशन स्टाफ ने एकत्रित किए गए रुपए महिला को सौंप दिए। महिला को काफी तलाश के बाद भी कुछ रुपए नहीं मिल सके। इससे महिला को हजारों रुपए का नुकसान भी हुआ। नोट उड़ते देख परेशान हुई महिला स्टेशन स्टाफ के अनुसार बंदर द्वारा नोट उड़ाए जाने का दृश्य देखकर महिला काफी परेशान हो गई थी। जब यात्रियों और स्टाफ की मदद से अधिकांश रुपए वापस मिल गए तो महिला ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बंदर की हरकत का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बंदर पर्स लेकर फुट ओवर ब्रिज के टीन शेड पर बैठा और नोट हवा में उड़ाता नजर आ रहा है। बंदरों के आतंक से यात्री परेशान यात्रियों का कहना है कि श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में बंदर घूमते रहते हैं और आए दिन यात्रियों का सामान छीनकर भाग जाते हैं। विरोध करने पर बंदरों के यात्रियों को काटने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। यात्रियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है。
0
0
Report

करौली में 77वें वन महोत्सव में पौधारोपण से पर्यावरण जागरूकता बढ़ी

Karauli, Rajasthan:करौली के बीजलपुर गांव स्थित मॉडल नर्सरी में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। वन महोत्सव के तहत विशेष पौधारोपण अभियान ‘मां यशोदा के नाम’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव सुची त्यागी, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रताप सिंह, आईएफएस अधिकारी हरिकृष्ण सारस्वत, डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल अध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। वन महोत्सव के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिला प्रभारी सचिव सुची त्यागी ने बरगद का पौधा, जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कल्पवृक्ष, एसपी लोकेश सोनवाल ने अर्जुन का पौधा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रताप सिंह ने फूलदार पौधा लगाया। वहीं डीएफओ ओमप्रकाश जांगिड़ ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं वन मित्र, कार्मिको को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर सघन वृक्षारोपण अभियान के साथ जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया है, ताकि आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर को देखते हुए अभियान को ‘मां यशोदा के नाम’ की थीम दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्कूलों और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पौधारोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करें।
0
0
Report

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ हमले के बाद 3 कर्मियों को APO घोषित

Jaipur, Rajasthan:नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई, रेंजर समेत 3 कार्मिक APO बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त, HOF अरिजीत बनर्जी ने जारी किया आदेश जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने आदेश जारी कर रेंजर समेत तीन कार्मिकों को अग्रिम आदेश तक APO कर दिया है। आदेश के अनुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय गौरव कुमार, सहायक वनपाल नाका प्रभारी प्रदीप कुमार और सहायक वनपाल एवं एन्क्लोजर प्रभारी सोनू मीणा को APO किया गया है। कार्रवाई 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला श्रमिक की मौत की घटना की गंभीरता को देखते हुए की गई है। तीन कार्मिकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी वन विभाग ने तीनों कार्मिकों के स्थान पर पार्क की कार्यव्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय जोगेंद्र सिंह शेखावत को गश्ती दल प्रभारी के साथ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह वनपाल सीताराम चौधरी को नाका प्रभारी और सहायक वनपाल राजाराम मीणा को एन्क्लोजर प्रभारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बाघ के हमले में हुई थी महिला मजदूर की मौत गौरतलब है कि नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर को बाघ के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। घटना के बाद पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और एन्क्लोजर में काम करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठे थे। इसी घटना के बाद वन विभाग ने जिम्मेदारी तय करने की दिशा में यह कार्रवाई की है。 वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब पार्क में सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top