110070
बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कों पर गड्ढों से हादसे का खतरा
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में एक दिन की मूसलाधार बारिश के बाद हल्की बारिश होने से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। किशनगढ़ से वसंत कुंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इंपिरियल होटल और निगम पार्षद के कार्यालय के पास भी सड़कों में कई गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने बताया कि इन गड्ढों की वजह से किसी भी समय हादसा हो सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में राजस्वविभाग के अधिकारी पर हमला, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सम्मन तामील कराने गए राजस्वकर्मी से मारपीट, युवक ने को राजस्वकर्मी की पकड़कर की पिटाई, फोड़ा सिर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजस्वकर्मी को अस्पताल में कराया भर्ती, सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंचे, कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश, जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव का मामला। बाइट:- रामअवतार--घायल राजस्वकर्मी बाइट:- राकेश कुमार सोनी--एसडीएम, जालौन0
0
Report
फतेहपुर में सावन उत्साह के बीच मंदिरों की सुरक्षा कड़ी रहेगी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सावन माह की शुरुआत को लेकर भक्तों में उत्साह जिलाधिकारी व एसपी ने शिवालयों का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का लिया जायजा सीसीटीवी कैमरों को किया गया चेक कावड़ियों की सुरक्षा व सुगमता का रखा जाएगा विशेष ख्याल फतेहपुर के सिद्ध पीठ तमाबेश्वर मंदिर का मामला।0
0
Report
परबतसर हाईवे पर बस-ट्रेलर भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के परबतसर में हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर तिरंगा होटल के पास देर शाम एक स्लीपर बस और ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सीकर से पुणे जा रही स्लीपर बस परबतसर से रवाना हुई ही थी कि सामने किशनगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। भिड़ंत में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क किनारे उतर गई। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क पर ही खड़ा रहने से हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची परबतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया और ट्रेलर को जब्त कर थाने खड़ा करवाया।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति भवन में बस्तर मांझी-चालकी बने खास मेहमान, पंडुम-2026 विजेताओं का सम्मान
Raipur, Chhattisgarh:नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में बस्तर के मांझी-चालकी बने खास मेहमान, राष्ट्रपति ने खुद परोसा भोजन. बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं का हुआ विशेष अभिनंदन. गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहें मौजूद0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में नशे धुत बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म; गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मजफ्फरपुर में नशे धुत बेटे ने किया घिनौनी हड़कत,मां के साथ किया दुष्कर्म,मां बेटे की रिश्ते का किया शर्मशार,आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार मुजफ्फरपुर मे नशेड़ी कलयुगी बेटे ने अपनी माँ के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.घटना मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के एक गाँव का है,घटना को लेकर पीड़िता ने थाने मे आवेदन देते हुए अपने ही बेटे पर जबरन उसका दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.आवेदन मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति व आरोपी युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अक्सर नशा करता है और नशे में धुत घर पहुंच कर परिजनो के साथ गाली गलौज और झगड़ा करता है, बुधवार को आरोपी ने अपनी माँ को नहाने के दौरान प्रसाद के लिए बुलाया और फिर चाकू के नोक पर मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया.जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति को पुरी बात बताई.घटना की जानकारी मिलते ही पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ़ पुलिस से शिकायत करते हुए सख्त से सख़्त सजा देने की मांग की है. वहीं आरोपी बेटे की पत्नी ने भी इन आरोपों को नकार दिया हैं. आरोपी युवक की पत्नी ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है. पूरे मामले को लेकर डीएसपी पूर्वी 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा माँ के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं,पीड़िता के आवेदन पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जा रहा हैं.0
0
Report
ACB ने KDA रिश्वतकांड में चालान पेश किया; कपिलराज व जुगलकिशोर पर मामला
Kota, Rajasthan:KDA रिश्वतकांड में ACB ने पेश किया चालान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोटा देहात ने कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के जॉब श्रमिक कपिलराज व कनिष्ठ सहायक जुगलकिशोर मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। परिवादी से केडीए में मकान के नाम हस्तांतरण के एवज में 70 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। 5 जून 2026 को एसीबी ने आरोपी कपिलराज को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा और संलिप्तता पाए जाने पर जुगलकिशोर को भी गिरफ्तार किया। एएसपी गोपाल सिंह कानावत ने अनुसंधान पूरा कर 30 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत में चालान पेश कर दिया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर ईस्ट के दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन में 604 गिरफ्तारियाँ, 500 जगहों पर दबिश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ईस्ट पुलिस का दो दिवसयी एरिया डोमिनेशन अभियान कुल 90 टीमों ने 500 स्थानों पर दी दबिश कुल 604 गिरफ़्तारी की गई अभियान के दौरान डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा की मॉनिटरिंग में चलाया गया अभियान अभियान के दौरान 34 हिस्ट्रीशीटर्स, 30 स्थाई वारंटी,497 असामाजिक तत्वों के खिलाफ हुई कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ के 6 केस दर्ज,6 अपराधी गिरफ्तार0
0
Report
भभुआ में खुला नाला हादसा: गड्ढे में गिरकर युवक घायल, प्रदर्शन तेज
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - खुला नाला बना हादसा, भभुआ में आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन बाइक सवार के घायल होने पर एकता चौक जाम; ईओ बोले- लापरवाह संवेदक पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई वियो - भभुआ शहर के वार्ड संख्या 14 में नगर परिषद द्वारा नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड 14 निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी बुलेट बाइक से बाजार जा रहे थे। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही के खिलाफ गुरुवार को एकता चौक पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) संजय उपाध्याय और उपसभापति प्रतिनिधि मंटू सिंह मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला。 मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने संवेदक (ठेकेदार) को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि संवेदक द्वारा कार्य में भारी लापरवाही और मनमानी की जा रही है। संवेदक को पूर्व में भी लिखित व मौखिक चेतावनी दी गई थी。 ईओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार भुगतान रोका जाएगा। साथ ही, संवेदक के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट (काली सूची में डालने) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि वह भविष्य में किसी निविदा में भाग न ले सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठेकेदार को बुलाकर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा, अन्यथा नगर परिषद खुद इस कार्य को पूरा कराएगी。 बाइट - संजय उपाध्याय ,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी भभुआ0
0
Report
धनबाद जंक्शन की बंद लिफ्ट से यात्रियों को भारी परेशानी, रेलवे से उपाए की उम्मीद
Dhanbad, Jharkhand:देश के सबसे अधिक राजस्व अर्जित करने वाले रेल मंडलों में शामिल धनबाद रेल मंडल कमाई के मामले में भले ही अग्रणी हो, लेकिन यात्री सुविधाओं के मामले में धनबाद जंक्शन की स्थिति सवालों के घेरे में है। स्टेशन पर लगाए गए लिफ्ट लंबे समय से बंद पड़े हैं और शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। वही लिफ्ट बंद रहने के कारण बुजुर्ग यात्रियों और भारी सामान लेकर सफर करने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े लिफ्ट को जल्द से जल्द चालू कराया जाए। अब देखना होगा कि धनबाद रेल मंडल के अधिकारी यात्रियों की इस परेशानी को कितनी गंभीरता से लेते हैं और बंद पड़ी सुविधाओं को कब तक बहाल किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में प्रिया स्टोर के मालिक शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या, लूटपाट प्रयास
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पतरा टोली मुख्य मार्ग स्थित प्रिया स्टोर के मालिक शुभम कुमार को एक अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में बताया गया की अपराधी शहरी क्षेत्र के कई दुकान और पेट्रोल पंप में लूटपाट कर पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर पहुंचा। जहां स्टोर का मालिक शुभम कुमार साहू के साथ लूटपाट करने के दौरान सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था.0
0
Report
बारिश के बीच बद्रीनाथ-हेमकुण्ड यात्रा निर्बाध, रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा भारी बारिश के बावजूद जारी है। बरसाती सीजन ने तमाम दुश्वारियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है और दोनों तीर्थस्थलों पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। चमोली जिले में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में 30 जुलाई 2026 को 2,322 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 15 लाख 49 हजार 900 श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुण्ड साहिब में आज 1,009 श्रद्धालु पहुंचे। इस यात्रा सीजन में अब तक यहां कुल 2 लाख 20 हजार 388 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। प्रशासन के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पूरी तरह सकुशल और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।0
0
Report
Azamgarh: ट्यूबवेल पानी की टंकी में ढाबा कर्मी का शव; पुलिस जांच शुरू
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh: ट्यूबवेल पानी की टंकी में ढाबा कर्मचारी का शव, पुलिस তদন্ত शुरू. जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप आज गुरुवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी की टंकी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच व कार्यवाही में जुटी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुन्ना, निवासी ग्राम अछीछी, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई, जो ढाबा पर काम करता था। आज शाम को मसीरपुर निवासी मनोज सिंह के ट्यूबवेल की पानी की टंकी में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में कांग्रेस नेता SDM कोर्ट में पलंग डालकर प्रदर्शन
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिकारियों की लेटलतीफी से नाराज कांग्रेस नेता अनोखे प्रदर्शन पर उतर आए। दोपहर एक बजे तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के दफ्तर न पहुंचने से आक्रोशित कांग्रेस नेता संतोष तिवारी सीधे SDM कोर्ट के भीतर अपना पलंग बिस्तर डालकर लेट गए, उसके बाद तहसीलदार कोर्ट की टेबल पर आराम फरमाने लगे। गौरतलब है कि यहां मझगवां SDM की लिंक कोर्ट संचालित होनी थी, जिसके लिए दूर-दूर से आए पक्षकार अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे। दफ्तर खाली देख भड़के कांग्रेसियों के इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।0
0
Report
खंडवा में सावन की पहली बारिश से जलजमाव, लोग परेशान
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सावन महीने की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई। इस बारिश ने खंडवा नगर निगम की सारी तैयारिया धरी की धरी रह गई। करीब दो घंटे तक हुई मूसलधार बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। रेलवे स्टेशन के सामने, तीन पुलिया, कहारवाड़ी और घासपुरा क्षेत्र में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। हालात ऐसे बने कि घरों, दुकानों और स्कूल परिसरों तक में पानी घुस गया। बच्चों ने स्कूल में भरे पानी को ही स्विमिंग पूल बना लिया। यह बारिश नगर निगम की तैयारियों की भी परीक्षा बन गई। करीब डेढ़ से दो घंटे की लगातार बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन के सामने, तीन पुलिया, कहारवाड़ी और घासपुरा क्षेत्र में सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों के घरों, दुकानों और एक स्कूल परिसर में भी पानी घुस गया। कई घरों में गृहस्थी का सामान खराब हो गया। स्कूल परिसर में पानी भरने के बाद बच्चों ने इसे स्विमिंग पूल समझ लिया और पानी में मस्ती करने लगे। यह नजारा लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश के बाद एक बार फिर नालों की सफाई के दावों पर सवाल खड़े हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर नालों की ठीक तरह से सफाई होती और नालों पर कब्जे न होने दिए गए होते तो शहर को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।0
0
Report
भोजशाला के पास नमाज के लिए जगह: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला नमाज विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, भोजशाला के पास नमाज के लिए दी जगह0
0
Report
Advertisement
