110070
दिल्ली में बारिश से वसंत कुंज में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त और रास्ता बाधित
New Delhi, Delhi:दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश ने अब आफत का रूप ले लिया है। दक्षिणी जिले के वसंत कुंज इलाके में सड़क किनारे खड़ी कार पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने के कारण रास्ता भी बाधित हो गया लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद में वेतन वृद्धि के लिए विरोध और धरना जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:नोएडा के बाद वेतन वृद्धि के बारे में अब मुरादाबाद में कर्मचारियों का विरोध एवं धरना, मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित श्रीनाथ जी एक्सपोर्ट फर्म के बाहर कर्मचारियों का विरोध एवं धरना, बड़ी संख्या में कर्मचारी एक्सपोर्ट फर्म के बाहर विरोध कर रहे हैं, पिछले काफी देर से फर्म के गेट पर कर्मचारियों का धरना जारी है, अपनी वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने फर्म पर सरकार के न्यूनतम वेतन के बराबर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया, एक तरफ मजदूरों ने फर्म स्वामी पर आरोप लगाए दूसरी तरफ फर्म स्वामी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित श्रीनाथ जी एक्सपोर्ट फर्म का पूरा मामला।0
0
Report
ट्रैक्टर ने ऑटो को टकराकर दुल्हन की खुशियाँ मातम में बदली, चाचा-फूफा मौत
Panna, Madhya Pradesh:बेटी के हाथ पीले होने से पहले उजड़ा संसार। लगुन चढ़ाकर लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, दो की मौत। शादी की खुशियां मातम में बदली, दुल्हन के चाचा और फूफा की मौत से घर में मचा कोहराम। पवई थाना क्षेत्र की घटना: चालक फरार। पवई-जगदीशपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दुल्हन के फूफा संतु आदिवासी और चाचा खेतईया आदिवासी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य चाचा गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल में कश्मीर में सुरक्षा चाक चौबंद, श्रीनगर में भारी बंदोबस्त
Srinagar, Uttarakhand:On the first anniversary of ‘Operation Sindoor’, security has been significantly heightened across Kashmir, particularly in sensitive areas of Srinagar city including downtown Fateh kadal. A heavy deployment of police and paramilitary personnel has been put in place while intensified checking of vehicles and frisking operations are being carried out at several locations to maintain law and order. Security forces have established checkpoints in vulnerable areas and are keeping strict surveillance on suspicious movement. Officials said the precautionary measures have been taken to ensure peace and prevent any untoward incident during the anniversary observance. Locals in downtown Srinagar said security presence has increased since early morning, especially in and around Fatikadal and adjoining areas. Senior police officers are also monitoring the situation on the ground. Meanwhile, authorities have urged the public to cooperate with security agencies and maintain calm. Traffic movement remained normal in most parts of the city despite heightened security arrangements.0
0
Report
Advertisement
लोहची के पास हाईवा टक्कर, साइकिल सवार मनोज कुमार शाह की मौत; एनएच-333 जाम
Munger, Bihar:लोहची के समीप हाईवा की टक्कर से साइकिल सवार की मौत विरोध में बरियारपुर खड़गपुर नेशनल हाईवा 333 सड़क जाम। मुंगेर: हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के नाकी पंचायत अंतर्गत बरियारपुर खड़गपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग के लोहची के समीप गुरुवार को एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें नाकी गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार शाह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 333 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक मनोज शाह साइकिल से कपड़ा की फेरी करता था और अपने परिवार का जीवन गुजर करता था। गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रहा था तभी अचानक उसपर सांड़ ने हमला कर दिया जिससे बचने के लिए वह कोशिश किया लेकिन हाईवा के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हुई है विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया गया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपाताल भेज दिया गया।0
0
Report
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पर रायपुर में सीएम साय का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे होने पर बोले मुख्यमंत्री साय पहलगाम में जिन माता बहनों का सिंदूर उजड़ा था ऐसे सभी माता बहनों के प्रति संवेदना व्यक्त करताहूं इस घटना का बदला हमारे देश ने लिया जो भी जवान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल हुए ऐसे जवानों के साहस को नमन करता हूं आज का भारत मोदी के नेतृत्व में नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है और छेड़ने वालों को छोड़ना नहीं है दुश्मन को घर घुस कर मारता है बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर बोले मुख्यमंत्री- अब बंगाल के लोगों को एक नई आजादी मिली है वहां लंबे समय तक टीएमसी की सरकार थी जिसमें लोग एक तरह से कैद में थे लेकिन बीजेपी की सरकार में लोगों को आजादी मिली है जो भी अपराध हो रहे हैं उसे सख्ती से निपटेंगे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां तेजी से विकास होगा बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
गंगा सेतु के पास युवक ने की आत्मघाती कदम, पटना में खोज जारी
Patna, Bihar:गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस, गोताखोर और स्थानीय नाविक युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार के पिता बिजली मिस्त्री का काम करते हैं और आदित्य भी उनके साथ काम पर जाता था। परिजनों के अनुसार, पिता ने आदित्य को नशा करते हुए देख लिया था। इसको लेकर उन्होंने उसे डांटा और थप्पड़ भी मारा था। बाद में पिता काम पर चले गए और आदित्य से भी जल्दी काम पर आने को कहा। लेकिन आदित्य काम पर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद उसने अपने भाई को फोन कर कहा कि महाब गांधी सेतु पर मेरा साइकिल, कपड़ा, गमछा और चप्पल रखा है, आकर ले जाओ। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां उसकी साइकिल, चप्पल और अन्य सामान पड़ा मिला, जबकि आदित्य लापता था। इसी दौरान सेतु के नीचे कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने दो लोगों को गंगा में छलांग लगाते देखा था। आदित्य की पहचान हो गई है, लेकिन दूसरे व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान शुरू किया गया। स्थानीय नाविकों ने भी खोजबीन में सहयोग किया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। स्थानीय नाविक संजय सहनी ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के इस प्रकार की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और कई बार नाविकों की मदद से लोगों को बचाया भी गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही नाव लेकर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक बहन भी हैं। वहीं, पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
SC ने संजय कपूर परिवार विवाद के लिए जस्टिस चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:परिवार के झगड़े को लोगों के मनोरंजन का ज़रिया न बनाए, संजय कपूर के घरवालों को SC की नसीहत, पूर्व CJI चंद्रचूड़ करेंगे मध्यस्थता सोना ग्रुप के दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पक्षों को आपसी बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की सलाह दी थी। गुरुवार को सभी पक्षों ने इस सुझाव पर सहमति जताई, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया। 'विवाद को लेकर मीडिया में बयान न दें' जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सभी पक्षों को नसीहत दी कि वे इस विवाद पर न तो मीडिया में बयान दें और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करें। कोर्ट ने कहा यह एक पारिवारिक विवाद है। इसे परिवार तक ही सीमित रहने दीजिए। इसे लोगों के मनोरंजन का ज़रिया न बनाइए रानी कपूर और प्रिया कपूर को कोर्ट की नसीहत सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर को सलाह दी कि वे खुले मन से मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल हों और बातचीत के जरिए विवाद जल्द सुलझाने की कोशिश करें। कोर्ट ने कहा कि यदि मामला लंबी कानूनी लड़ाई में गया, तो इसके निपटारे में कई साल लग सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में मध्यस्थ डीवाई चंद्रचूड़ की रिपोर्ट का इंतजार करेगा और अगस्त में अगली सुनवाई करेगा। रानी कपूर का बड़ा आरोप संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि 'रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट' धोखाधड़ी से बनाया गया और इसका इस्तेमाल उनकी संपत्ति तथा सोना ग्रुप पर उनका नियंत्रण खत्म करने के लिए किया गया। रानी कपूर का आरोप है कि 2017 में उन्हें स्ट्रोक हुआ था। इस दौरान उनकी खराब सेहत का फायदा उठाते हुए संजय कपूर और पत्नी प्रिया कपूर ने उनकी संपत्ति और उनके सारे शेयर्स फेमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर कर लिए थे। उनका आरोप है कि बिना पूरी जानकारी दिए उनकी संपत्तियां फैमिली ट्रस्ट में ट्रांसफर कर दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे ज़रूरी कागज़ी काम बताकर कई दस्तावेज़ों और खाली कागज़ों पर हस्ताक्षर करवाए गए। संजय कपूर की मौत के बाद बढ़ा विवाद पिछले साल जून में संजय कपूर की मौत के बाद विवाद बढ़ गया। रानी कपूर का आरोप है कि इसके तुरंत बाद प्रिया कपूर ने सोना ग्रुप की प्रमुख कंपनियों पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। रानी कपूर ने सम्पतियों के ट्रांसफर पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है। दिल्ली हाई कोर्ट में भी मामला लंबित संजय कपूर की संपत्ति पर नियंत्रण को लेकर विवाद दिल्ली हाई कोर्ट में भी लंबित है। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों को अंतरिम राहत देते हुए प्रिया कपूर को हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या किसी और के नाम करने से रोक दिया था। कोर्ट ने साफ किया किया कि जब तक मामला लंबित है, तब तक संपत्ति सुरक्षित रखी जाएगी।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर के विरासत विवाद के लिए डी वाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:सोनाग्राम समूह के मालिक संजय कपूर की मौत के बाद जायदाद को लेकर छिड़े पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया। पिछले सुनवाई ने सुप्रीम कोर्ट को इस विवाद को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने की सलाह दी थी। आज सभी पक्षों ने कोर्ट के इस सुझाव पर अपनी सहमति जाहिर की। इसके मद्देनजर कोर्ट ने यह फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नसीहत दी कि वो इस विवाद को लेकर ना तो मीडिया में कोई बयान देंगे और ना ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करेंगे। सुप्रीम कोर्ट मध्यस्थ की अंतरिम रिपोर्ट आने के बाद अगस्त में आगे इस पर सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर यह मामला अदालत में चलता रहा तो दशकों लग जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि इसे मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की कोशिश की जाए। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी में फैमली ट्रस्ट को रद्द करने की मांग की है और संपत्तियों के ट्रांसफर पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है।0
0
Report
यूपी एटीएस ने ISI के लिए काम करने कृष्णा मिश्रा दनियाल अशरफ गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:प्रमोद कुमार गोंड Date 07 May 2026 Format PKG एंकर/ वी ओ - कुशीनगर के कृष्णा मिश्रा और बाराबंकी के दनियाल अशरफ को यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने और देश में हमले की साजिश रचने के आरोप में गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा मूल रूप से जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हरपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता छोटेलाल मिश्र साधारण नागरिक हैं। लगभग 7 साल पहले कृष्णा गांव छोड़कर पहले रविन्द्रनगर और फिर दिल्ली चला गया था। कृष्णा दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वर्तमान समय में उसका परिवार रविन्द्र नगर धूस थाना क्षेत्र के सोहरौना में बने मकान में रहता है।दिल्ली में ही कृष्णा की मुलाकात बाराबंकी निवासी दनियाल अशरफ से हुई। दोनों पर आरोप है कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहे थे और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट के संपर्क में थे। एटीएस के अनुसार, दनियाल और कृष्णा देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की योजना बना रहे थे। कृष्णा मिश्रा के फोन से पाकिस्तानी डॉन आबिद जट का एक मैसेज मिला, जिसमें संदेश को प्रिंट कराकर देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने का निर्देश दिया गया था। जांच के दौरान कृष्णा मिश्रा के पास से देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए दनियाल अशरफ को बाराबंकी से और कृष्णा मिश्रा को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। कृष्णा मिश्रा का परिजनों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कृष्णा को मारपीटा था। परिवार कृष्णा के पिता छोटेलाल मिश्र नशा मुक्ति केंद्र से वापस लाने के बाद खुद उसे पुलिस के पास ले जाने की तैयारी में थे इससे पहले ही एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया, zee मीडिया की टीम जब कृष्णा मिश्रा के घर पहुंची तो परिजन कैमरे पर बोलने से इनकार कर दिए और कैमरा देख भड़क उठे और दरवाजा बंद कर दिए, लेकिन बड़े प्रयास के बाद कृष्णा मिश्रा की मां जी मीडिया से बात करते हुए कई जानकारियां दी। बीते महीने अप्रैल में ही एक और संदिग्ध आतंकी रिजवान अहमद को भी गिरफ्तार किया था, जो महज कृष्णा मिश्रा के घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रहता है, कुशीनगर से अब तक दो संदिग्ध आतंकी पकड़े जाने से जिले में हड़कम्प मचा हुआ है, रिजवान अहमद इस वक्त जेल में बंद है जबकि कृष्णा मिश्रा से ATS पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली अस्पताल की लापरवाही से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, परिवार आक्रोशित
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ अस्पताल की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के अन्धराबर चौक के पास की है जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाईयों को कुचल दिया जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में निजी गाड़ी पर लाद कर स्थानीय लोगो ने सहदेई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन दोनो घायल को किसी अस्पताल कर्मी ने नहीं उतारा और दोनो घायल 15 से 20 मिनट तक गाड़ी में ही पड़े रहे फिर जब परिजन अस्पताल पहुंचे तब घायल को नीचे उतारा गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रेफर कर दिया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल सुरेश साहनी की रास्ते मे ही मौत हो गई जबकि उनके छोटे भाई असेशर साहनी का ईलाज चल रहा है और हालात गंभीर बनी हुई है। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल प्रबन्धन पर बड़ा आरोप लगाया है कि अगर समय पर ईलाज शुरू हो जाता तो सुरेश साहनी की जान बच सकती थी। हैरत तो इस बात की है कि अस्पताल पहुँचने के करीब बीस मिनट बाद परिजन ही घायल को पिकअप से उतार कर स्ट्रेचर पर रखे और सभी स्वास्थ्य कर्मी खड़ा होकर तमाशा देख रहे थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि सहदेई बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ हो चुकी है और यहाँ कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही कोई नई नहीं है बल्कि यह रोज की बात हो गई है। ऐसे में समझा जा सकता है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की कदर बेपटरी हो चुकी है जहाँ ईलाज के अभाव और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है।0
0
Report
NCRB 2024: राजस्थान में महिला अपराध दर घटकर 12.2%, कानून-व्यवस्था में सुधार का दावा
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान में महिला अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की 2024 रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में महिला अपराधों की अपराध दर 12.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्ष 2023 की तुलना में महिला अपराधों में 4.08 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार ने इसे कानून व्यवस्था में सुधार का परिणाम बताया है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था, लेकिन दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का काम किया गया। जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्ष 2024 में महिला अपराधों के साथ-साथ हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छेड़छाड़, दुष्कर्म, अपहरण और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों में भी कमी दर्ज की गई है। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था। भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की गई। महिला अपराध हो या अन्य आपराधिक गतिविधियां, सभी में कमी लाने का काम किया गया है। हमारी सरकार का उद्देश्य राजस्थान को शांतिप्रिय और सुरक्षित प्रदेश बनाना है. पुलिस की सक्रियता, एंटी गैंगस्टर अभियान, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियानों का असर अब आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। सरकार का दावा है कि पिछले ढाई वर्षों में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की गई, जिसके चलते अपराध दर में गिरावट आई है। महिला सुरक्षा के लिए थानों में विशेष डेस्क, साइबर मॉनिटरिंग, रात्रि गश्त और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। बाइट – जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य मंत्री0
0
Report
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगाँठ: तीनों सेनाओं का संयुक्त अभियान और आत्मनिर्भरता का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगाँठ पर जॉइंट कमांडर प्रेस कॉन्फ्रेंस। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, पूर्व महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन, मीडिया से हो रहे मुखातिब। यह संकल्प ज़िम्मेदारी और रणनीतिक संयम का एक बयान था। अंत को स्पष्ट रूप से और बिना किसी भ्रम के बताया गया था। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के विकसित हो रहे “होल ऑफ गवर्नमेंट” दृष्टिकोण को रेखांकित किया। यह तीनों सेनाओं का संयुक्त अभियान था। यह संदेश दिया गया कि कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। तैनात किए गए हथियारों और उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा भारत में निर्मित था। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि आत्मनिर्भरता एक शक्ति-वर्धक साबित होती है। लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों के इस दौर में हमने निर्णायक प्रहार किया, अपने उद्देश्य हासिल किए और जब पाकिस्तान ने अनुरोध किया, तब अभियान को रोक दिया। ऑपरेशन सिंदूर अंत नहीं, बल्कि सिर्फ एक शुरुआत है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद इंदिरापुरम में 4th फ्लोर के फ्लैट में वॉशिंग मशीन से आग, दमकल ने बुझाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के शिप्रा श्रृष्टि सोसाइटी में 4th फ्लोर पर एक फ्लैट के अंदर वाशिंग मशीन में आग लगी। गनीमत रही कि आग को समय रहते ही बुझा दिया गया नहीं तो पूरे फ्लैट में आग फैल सकती थी। वही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक भी किया।0
0
Report
हिमाचल में पंचायती राज चुनाव: नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पूर्व जिला परिषद सदस्य ने दाखिल किया नामांकन
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज्य चुनावों को लेकर अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जिला परिषद के उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर पंचायती राज चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भी भर रहे हैं। जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर जिला परिषद वार्ड मोहल से पूर्व में जिला परिषद सदस्य रही प्रेमलता ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा जरड भुट्टी जिला परिषद वार्ड से केशव राम कुलवी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं आगामी दिनों तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि जारी रहेगी और उसके बाद नामांकन पत्रों की छंटाई भी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के द्वारा नामांकन पत्र भरने वापस लेने की अंतिम तिथि 15 में रखी गई है। ऐसे में अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।0
0
Report
गैस सिलेंडर दाम बढ़ोतरी के खिलाफ झामुमो का धरना, आम जनता पर असर
Godda, Jharkhand:केन्द्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि किए जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गोड्डा के शहीद स्तंभ में धरना दिया जिसमें पूरे जिले से कार्यकर्ता जमा हुए。 झामुमो के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस के दामों में बढ़ोतरी से आम जनों,होटलों और लाजमी रहने वाले विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ा है。 गैस की कीमतें हमेशा भाजपा का मुद्दा रही हैं लेकिन आज गरीबों और आम जनता से खिलवाड़ किया जा रहा है। झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगी。0
0
Report
Advertisement
