icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस अलर्ट मोड में है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शनि मंदिर और चिल्ला बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिव शिविरों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ यात्रियों का शनि मंदिर क्षेत्र में ठहराव है, इसे देखते हुए सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में लगभग 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर 34 अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। प्रमुख मार्गों, बॉर्डर क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी जारी है, यातायात व्यवस्था के लिए खास निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शिविरों में जाकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और प्रशासन की ओर से उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र और डीसीपी साद मियां खान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पुंछ में सार्वजनिक परिवहन के चक्का जाम से यात्रियों की भारी परेशानियाँ

Chikri Ban, पुणछ में आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ से चक्का जाम किया गया जिसमें बस, कैंटर, टू-बाई-टू और टू-बाई-थ्री समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाली यात्री गाड़ियां बंद रही जिसके चलते परिवहन सेवाएं ठप होने से अलग-अलग रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुंछ में आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ से चक्का जाम किया गया जिसमें बस, कैंटर, टू-बाई-टू और टू-बाई-थ्री समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाली यात्री गाड़ियां बंद रही, पुंछ बस स्टैंड के मैनेजर की अगुवाई में आज विभिन्न रूटों पर चलने वाली बड़ी पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को विरोध स्वरूप बंद रखा गया। बस अड्डा मैनेजर का आरोप है कि छोटी गाड़ियां, जिनमें टेंपो, सूमो और मैजिक शामिल हैं, कथित तौर पर रास्ते से लोकल सवारियां उठा रही हैं, उनका कहना है कि इससे बड़ी पब्लिक ट्रांसपोर्ट गाड़ियों के मालिकों और ड्राइवरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सूमो, टेंपो और मैजिक वाहनों को मुख्य रूप से फुल बुकिंग या पैकेज सर्विस के लिए रखा गया है, लेकिन कुछ वाहन मालिक कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करते हुए लोकल सवारियां भी उठा रहे हैं, इससे बड़ी यात्री गाड़ियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बस अड्डा मैनेजर ने जिला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
0
0
Report

विदिशा में बारिश से जलभराव और बेतवा जलस्तर बढ़ा; घाटों पर सुरक्षा बढ़ी

Vidisha, Madhya Pradesh:बारिश और बेतवा का बढ़ा जलस्तर... बारिश से शहर में जलभराव, बेतवा का बढ़ा जलस्तर... प्रशासन अलर्ट... एंकर : विदिशा में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं बेतवा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार को कांवड़ यात्रियों के नदी घाट पर पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसडीएम क्षितिज शर्मा और नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बेतवा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ-1 : लगातार बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है। एसडीएम क्षितिज शर्मा के मुताबिक डंडापुरा, कागदीपुरा और बांसकुली क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी है। इन इलाकों के निचले होने के कारण बारिश का पानी जमा हुआ है। नगर पालिका की टीम द्वारा पानी की निकासी के लिए कार्रवाई की जा रही है। वीओ-2 : इधर लगातार बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए एसडीएम क्षितिज शर्मा और नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर ने बेतवा घाट का निरीक्षण किया। सोमवार को कांवड़ यात्री नदी से जल भरने के लिए घाट पर पहुंच रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। बाइट : क्षितिज शर्मा, एसडीएम, विदिशा... वीओ-3 : प्रशासन ने होमगार्ड जवानों को नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। बाइट : क्षितिज शर्मा, एसडीएम, विदिशा।
0
0
Report

ग्वालियर गैंगस्टर नीरज राणा गिरफ्तार, 15 से अधिक मामलों में दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर गैंगस्टर नीरज राणा पकड़ा, जुलूस निकाल कर स्पॉट पर लेकर पहुंची पुलिस ग्वालियर की बिजौली थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई गुंडा टैक्स मांगने और न देने पर मारपीट व फायरिंग का आरोपी है नीरज उर्फ राज राणा ग्वालियर की बड़ागाँव गुलाबपुरी, मुरार का रहने वाला है आरोपी बदमाश आरोपी के दो साथी जुल्मी जाट और धीरज राणा पहले ही गिरफ्तार हो चुके करीब एक महीने पहले आरोपियों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के नाबालिग बेटे को घेरकर गुंडा टैक्स मांगा था पैसे देने से इनकार करने पर नीरज राणा और उसके साथियों ने हमला कर कार में भी किया था तोड़फोड़ नीरज राणा और उसके गिरोह के खिलाफ मुरार, बिजौली, चीनौर समेत अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज 2023 मे जुल्मी जाट ने पत्रकार शिवम आर्य को बंधक बनाकर पीटा था और सिर में गोली मार दी थी आरोपी के साथी जुल्मी जाट और धीरज राणा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी
0
0
Report
Advertisement

अमलोह के गाँव घुटींड में Zee मीडिया सभा, E20 पेट्रोल से नाराज़गी

Khanna, Punjab:ਅਮਲੋਹ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੁਟੀਂਡ ’ਚ ਲੱਗੀ ‘ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਸੱਥ’, E20 ਪੈਟਰੋਲ ’ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਤਾਈ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ ਅਮਲੋਹ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘੁਟੀਂਡ ਵਿਖੇ ‘ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਸੱਥ’ ਲਗਾਈ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਖੁੱਲ੍ਹ ਕੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਸੱਥ ਦੌਰਾਨ E20 ਪੈਟਰੋਲ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਵੀ ਚਰਚਾ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਬਣਿਆ ਰਿਹਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ E20 ਪੈਟਰੋਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੀ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ ਜ਼ਾਹਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨ ਮਾਲਕਾਂ ’ਤੇ ਵਾਧੂ ਬੋਝ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਹਰ ਵਾਹਨ E20 ਪੈਟਰੋਲ ਲਈ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਅਤੇ ਮੁਰੰਮਤ ਦੇ ਖਰਚੇ ਸਬੰਧੀ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਪੈਦਾ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਨੀਤੀ ’ਤੇ ਮੁੜ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਫੈਸਲੇ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
0
0
Report

रामपुर जिला अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखे सवाल

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर जिला अस्पताल खुद बीमार, मोबाइल की टॉर्च में मरीज को लगाए टांके, वायरल वीडियो ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल, एंकर:रामपुर का जिला अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वायरल वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज के टांके लगाते नजर आ रहे हैं, वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, V/O:तस्वीरें रामपुर जिला अस्पताल की हैं, जहां मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में जो तस्वीर सामने आई है, वह इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में एक मरीज के टांके लगाए जा रहे हैं और इस दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही, ऐसे में मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर रोशनी की जा रही है और उसी रोशनी में अस्पताल कर्मचारी मरीज का उपचार करते दिखाई दे रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है, वहां इलाज के दौरान रोशनी तक की उचित व्यवस्था क्यों नहीं थी, क्या अस्पताल में बिजली की समस्या थी, क्या इमरजेंसी वार्ड में बैकअप व्यवस्था मौजूद नहीं थी, या फिर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते मरीज को मोबाइल की रोशनी में उपचार कराना पड़ा, वायरल वीडियो ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर उठने लगे हैं, लोगों का कहना है कि अगर जिला अस्पताल में रात के समय इस तरह मोबाइल की टॉर्च से मरीज का इलाज करना पड़ रहा है, तो अस्पताल की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीक़त समझी जा सकती है, रामपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सामने आया यह वीडियो मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच भी चिंता पैदा कर रहा है, अब देखने वाली बात होगी कि वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है और जिला अस्पताल में इस तरह की स्थिति दोबारा सामने न आए, इसके लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, विसुअल: वायरल वीडियो विसुअल:जिला अस्पताल,रामपुर
0
0
Report

जालौन में 3 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे गूंजे

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस लाइन उरई से टाउन हॉल तक निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम, करीब 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, डीजे पर देशभक्ति के गीत और हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चलते हुए लोगों ने लगाए वंदे मातरम के नारे, यात्रा में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल, अंबेडकर चौराहे पर जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, जालौन के उरई में पुलिस लाइन से निकाली गई तिरंगा यात्रा।
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी हाईवे पर बस-पिकअप टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, 30 से अधिक घायल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तस्वीरें कोखराज थाना क्षेत्र के मलाका हाईवे की हैं, जहां तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को साइड से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार श्रद्धालु निजामपुर पुरैनी से कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मलाका हाईवे पर बस ने पिकअप में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं, 25 वर्षीय राम शरण उर्फ रुग्गा की मौत होने की बात सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह जानने के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान से बिहार में देशभक्ति का जोर, 2047 पर तैयारी तेज

Patna, Bihar:पटना में आज बीजेपी और बिहार सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम लोग शामिल हुए। यात्रा के जरिए देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। अभियान के तहत लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। बाइट - सुनील सिंह , ग्रामीण कार्य मंत्री, बिहार आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर भी ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह सिर्फ आजादी का प्रतीक नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और राष्ट्रीय स्वाभिमान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दीं। इसलिए युवाओं और समाज के बीच तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है। युवा वर्ग तिरंगे के सम्मान के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का भी पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे। बाइट - सुनील सेवक , भाजपा प्रवक्ता बीजेपी प्रवक्ता सुनील सेवक ने आज की तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में बसता है। अभियान के जरिए बच्चों, युवाओं और आम लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा और 2047 में स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने की तैयारियों की भी शुरुआत है। बाइट - रणविजय साहू, मोरव्हा विधायक, राजद मोरवा से राजद विधायक रणविजय साहू ने तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने को लेकर बीजेपी और एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश का माहौल ऐसा है कि युवा लगातार अपने अधिकार, रोजगार और न्याय की मांग कर रहे हैं। रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं को नुकसान हुआ है और उन्हें ठगा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभक्ति के नाम पर युवाओं को उनके मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। राजद विधायक के मुताबिक बिहार और देश का युवा अब इंसाफ और रोजगार चाहता है। बाइट - स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रवक्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान तिरंगा इनके हाथों में नहीं था और इनके मातृ संगठन के कार्यालय पर भी तिरंगा नहीं फहराया जाता था। स्नेहाशीष वर्धन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अंग्रेजों के लिए मुखबिरी की, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 79 साल बाद ही सही, अब राष्ट्रीय प्रतीक को स्वीकार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने तिरंगा यात्रा में सरकारी फंड के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top