icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोंडा के कौड़िया में युवक की मौत; पंजाब रजिस्ट्रेड मोटरसाइकिल से जांच तेज

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर गांव में आज सुबह घटना घटित हुई। वेद प्रकाश मिश्रा के बगीचे में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 40 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी है और इसकी सूचना कौड़िया थाने को दी गई। कौड़िया थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। मृतक की लाश के पास से पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जो अमरिक सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी ग्राम बकरपुर मोहाली पंजाब के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। फिलहाल पहचान के लिए युवक की फोटो के सहारे कोशिश चल रही है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
0
0
Report

कॉर्बेट पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने बाघ-तेंदुआ संरक्षण मॉडल का अध्ययन शुरू किया

Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीव संरक्षण की मिसाल बनता जा रहा है। इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के तहत दुनिया भर से आए वन्यजीव विशेषज्ञों का दल कॉर्बेट पहुंचा, जहां वे बाघ और तेंदुआ संरक्षण के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करेगा। इस अंतरराष्ट्रीय दल में ऑस्ट्रेलिया से मैथ्यू चेओक, यूरोप से हंगेरियन एंड्रिया इल्डिको, ऑस्ट्रेलिया से फिलिप याकेश शामिल हैं, जबकि दल का नेतृत्व संजय शुक्ला कर रहे हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री की पहल पर इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का गठन किया गया है। इस संगठन में दुनिया के लगभग 95 देश शामिल हैं, जहां बाघ, तेंदुआ, शेर, स्नो लेपर्ड, प्यूमा और माउंटेन लायन जैसी बड़ी बिल्ली प्रजातियां पाई जाती हैं। आगामी एक और दो जून को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसी सम्मेलन के सिलसिले में कई अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव विशेषज्ञ भारत पहुंचे हैं और उनमें से कुछ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दौरा कर रहे हैं। डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि विशेषज्ञ यहां बाघ और तेंदुआ संरक्षण के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं, मॉनिटरिंग सिस्टम और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों का अध्ययन करेंगे, साथ ही कॉर्बেট की सफल बेस्ट प्रैक्टिसेज को वैश्विक स्तर पर साझा किया जाएगा ताकि अन्य देशों में भी इन मॉडलों को लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट प्रबंधन द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है और यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। इसके अलावा उन्होंने रेस्क्यू सेंटर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यहां मुख्य रूप से दो गतिविधियां संचालित की जाती हैं: वन्यजीवों का रेस्क्यू और पुनर्वास यानी रिहैबिलिटेशन; घायल या संघर्षग्रस्त वन्यजीवों को यहां उपचार देकर दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ने की दिशा में कार्य किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में प्रसूताओं की मौत पर कोली समाज ने ज्ञापन सौंपा

Tonk, Rajasthan:कोटा में प्रसूताओं पिकी महावर और प्रिया महावर की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर टोंक में कोली समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मृतक परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने दोनों मृतक महिलाओं के परिवारों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा नवजात बच्चों के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रसूताओं की मौत बेहद दुखद और गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कोली समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो समाज द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。
0
0
Report

नीति के सीमांत क्षेत्र में 14,000 फीट पर इंटरनेशनल Ultra Marathon, रजिस्ट्रेशन फुल

Dehradun, Uttarakhand:एंकर चमोली जनपद के सीमांत नीति क्षेत्र में हाई एल्टीट्यूड मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। पिछले साल पिथौरागढ़ के गुंजी में सफल अल्ट्रा मैराथन के आयोजन के बाद अब मई के महीने के अंत में नीति की अल्ट्रा मैराथन की तैयारी जोरों पर चल रही है। नीति में आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन में इंटरनेशनल लेवल के धावक भाग लेने के लिए पहुँच रहे हैं। लगभग 70 किलोमीटर हाई एल्टीट्यूड में इस मैराथन का आयोजन किया जाएगा। समुद्र तल से 14000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर इस मैराथन का आयोजन हो रहा है। उत्तराखंड के सचिव पर्यटन का कहना है कि यह इस क्षेत्र के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन सचिव पर्यटन का कहना है कि इस अल्ट्रा मैराथन के लिए कई इंटरनेशनल धावक भी भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रजिस्ट्रेशन फुल हो चुके हैं। बड़े पैमाने पर पर्यटक भी इस दौरान यहां पहुंचेंगे। सचिव पर्यटन का कहना है कि भारत चीन बॉर्डर के सीमा वाले गांव को इस तरह के अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की तैयारी है। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भी अलग-अलग कार्यक्रमों से इन गांवों को जोड़ा जा रहा है। बाइट धीराज गर्ब्याल सचिव पर्यटन
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में पीएम जनमन केंद्र अधूरा, ठेकेदार-एजेंसी लापरवाही से भ्रष्टाचार का शक

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बहुउद्देश्यीय केंद्र ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की लापरवाही से आधा अधूरा पड़ा हुआ है और निर्माण स्थल पर कोई नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। वही मामले में आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी कहना है कि सूचना बोर्ड लगाने का कोई नियम ही नहीं है। पूरा मामला कुशमी जनपद पंचायत के पुनदांग गांव का है जहाँ पर विशेष पिछड़ी जनजाति वाले पहाड़ी कोरवा समुदाय को एक ही छत के नीचे सरकार कई योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 56 लाख की लागत से बहुउद्देश्यीय केंद्र निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। सड़क बनाने वाले विभाग को बिल्डिंग का काम दिए जाना ही अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है। निर्माण स्थल पर कोई सूचना बोर्ड नहीं लगना भ्रष्टाचार को छुपाने का एक जुगाड़ है क्योंकि अगर सूचना बोर्ड लगेगा तो उसमें निर्माण की लागत कार्य काEstimate के साथ कार्य पूर्ण करने की तिथि भी रहेगी जिससे गांव की जनता विभाग और ठेकेदार से सवाल कर सकती है जिसे छुपाने के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा ये कारनामा किया गया है। केंद्र का निर्माण भी फिलहाल बंद पड़ा हुआ है और गांव से नक्सलियों का सफाया होने के बाद政府 की योजनाएं ग्रामीणों तक पहुँचनी शुरू हुई है जिससे ग्रामीणों को गांव का विकास की उम्मीद जगी थी लेकिन निर्माण एजेंसी और ठेकेदार कही न कहीं सरकारी योजना में बट्टा लगा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जेडीए मिलीभगत: 30 फिट गड्ढे भरने के लिए करोड़ों के टेंडर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अभियंता व ठेकेदार मिलकर JDA को पहुंचा रहे राजस्व नुकसान। जेडीए जोन - 10 में नाला निर्माण से जुडा मामला। नाला निर्माण के लिए जेडीए ने जिस फर्म को दी जिम्मेदारी। जिम्मेदार फर्म लटाला कंस्ट्रक्शन कंपनी व तात्कालिन अधिशासी अभियंता मनोज वर्मा, सहायक अभियंता रीना मीणा, कनिष्ठ अभियंता अस्वनी अग्रवाल ने मिलीभगत कर किया खेल। आपसी मिली भगत से नाला निर्माण के लिए JDA खसरो उठाई मिट्टी। सरकारी खसरो में बना दिए गए 30फिट तक गहरे गड्ढे। अब इन गड्ढों को भरने के लिए JDA को फिर से करने होंगे करोड़ों के टेंडर। जिन अभियंताओं को JDA ने दी जांच की जिम्मेदारी। उन्ही अभियंताओं ने फर्म से मिलीभगत कर पहुंचाया JDA को करोड़ों का नुकसान।
0
0
Report

बगहा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान का समापन, नेताओं ने उत्साह जताया

Bagaha, Bihar:वाल्मीकिनगर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल में बीजेपी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष प्रशिक्षण शिविर महा अभियान का समापन हो गया है । इंडो नेपाल सीमा पर वाल्मीकि सभागार में आयोजित इस महा अभियान में भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के पदाधिकारी औऱ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए । विशेष प्रशिक्षण शिविर कि शुरुआत बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम तो समापन केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे की मौजूदगी में हुईं। दरअसल देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव औऱ उसके परिणाम के बाद बीजेपी बेहद उत्साहित है लिहाजा केंद्रीय मंत्री औऱ पश्चिम बंगाल चुनाव सह प्रभारी सतीश चंद्र दूबे नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान के दौरान 3 से 207 विधायक जितने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया है यहीं वज़ह है की नेता औऱ कार्यकर्त्ता गदगद हैं। प्रशिक्षण महा अभियान के समापन के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय औऱ एकात्म मानववाद के विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। बताया जा रहा है की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक कौशल, वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं के साथ बूथ स्तर तक मजबूती के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर नेताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यहीं बीजेपी परिवार की सबसे बड़ी ताकत है। बता दें की प्रशिक्षण महा अभियान कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को बताया, उन्होंने कहा कि दोनों पुरोधाओं की सोच थी कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक देश की सारी सुविधा पहुंचनी चाहिए, और कोई भी अपने आप को समाज से कटा हुआ महसूस नहीं करे इसकी कोशिश होनी चाहिए जिसे बीजेपी का कमल खिलाकर बंगाल में लोगों नें दीनदयाल उपाध्याय समेत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दीं है ।
0
0
Report

मंडला में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम शुरू किया

Mandla, Madhya Pradesh:1805ZMP_MANDLA_NAVJAT_R मण्डला - जिले के घुघरी थाना अंतर्गत सलवाह चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है… मोहारी घुघर नाला में ग्रामीणों ने एक अज्ञात नवजात शिशु का शव देखा…जिसके बाद कोटवार के माध्यम से सलवाह चौकी पुलिस को सूचना दी गई… सूचना मिलते ही सलवाह चौकी प्रभारी निलेश पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे…पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम कराया… पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है…वहीं पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव को दफनाया गया…
0
0
Report
Advertisement

SIMS अस्पताल लॉन्ड्री में ठेकेदार कर्मी पर हमला, घायल युवक

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिम्स अस्पताल की लॉन्ड्री में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले दो कर्मचारी, देव नगर कोनी निवासी मदन यादव और विनय रजक के बीच काम के समय विवाद इतना बढ़ गया कि विनय रजक ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मदन यादव पर किसी नुकीली वस्तु और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के हाथ के अंगूठे में चोट आई है और इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है; वहीं सिम्स के अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह ने इस पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल का माहौल खराब करने वाले इन दोनों ठेका कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के साफ निर्देश ठेकेदार को दिए, जिसके बाद ठेकेदार ने दोनों कर्मचारियों को सिम्स से हटा दिया है
0
0
Report

लोकदल का EVM पर बड़ा सवाल: पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लोकदल ने पंचायत चुनाव में EVM के इस्तेमाल को लेकर उठाया बड़ा सवाल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रेस वार्ता में EVM के जरिए चुनाव हाईजैक करने का लगाया आरोप उन्होंने कहा कि EVM सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि उसकी प्रोग्रामिंग असली खेल तय करती है-सुनील सिंह सुनील सिंह ने दावा किया कि चुनाव के दौरान विशेष तरीके से प्रोग्रामिंग कर परिणाम प्रभावित किए जाते हैं लोकदल ने पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाई है.. पार्टी का कहना है कि गांव की सरकार का चुनाव मशीनों के भरोसे नहीं होना चाहिए अगर EVM पूरी तरह सुरक्षित है तो हर चुनाव के बाद विवाद क्यों होते हैं-सुनील सिंह पंचायत चुनाव लोकतंत्र की सबसे निचली और महत्वपूर्ण कड़ी है-सुनील सिंह लोकदल ने पूरे उत्तर प्रदेश में EVM के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top