110038
कापासेड़ा थाने में ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले के कापासेड़ा थाने ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 3 किलो गांजा और 30 हजार 230 रुपए बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपी का नाम अरविंद साहनी है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कापासेड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी पश्चिमी जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने दी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार
मेरठ में क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 2 शातिर गिरफ्तार मेरठ में साइबर सेल और सदर बाजार पुलिस ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते थे। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और आकर्षक ऑफर का लालच देकर व्हाट्सऐप पर लिंक भेजते थे। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते, उनकी कार्ड डिटेल और OTP आरोपियों के पास पहुंच जाता और खाते से पैसा उड़ा लिया जाता。 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 4 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 2 NCMC प्रीपेड कार्ड और एक मारुति बलेनो कार बरामद की है。 जांच में 28 NCRP शिकायतों में करीब 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।0
0
Report
चेंजेबल हील्स: नई टेक्नोलॉजी और बाजार चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अमरपाटन सिविल अस्पताल में SDM आरती सिंह ने निरीक्षण किया; NRС भर्ती पर नाराजगी
Maihar, Madhya Pradesh:अमरपाटन में जनविश्वास कार्यक्रम के तहत अमरपाटन एसडीएम डॉ. आरती सिंह ने क्षेत्र के अमरपाटन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आरती सिंह ने ने सभी वार्डों का भ्रमण कर बेड पर बेडशीट, साफ-सफाई और मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। वहीं अस्पताल के एनआरसी में निरीक्षण के दौरान केवल एक बच्चे के भर्ती मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में पान-मसाला खाकर थूकने की शिकायत भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर 100 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. आरती सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, बीएमओ डॉ. सतनामी, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. हिमांशु पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
IRCTC वेबसाइट पर भारी लोड, टिकट बुकिंग संभव नहीं; कई जगह सर्वर डाउन
Jaipur, Rajasthan:IRCTC वेबसाइट और एप पर परेशानी। टिकट बुकिंग में हो रही यात्रियों को परेशानी। टिकट बुकिंग करते समय वेबसाइट पर हो रहा प्रदर्शित। 'अधिक लोड के चलते टिकट बुकिंग संभव नहीं', कई जगह सर्वर डाउन होने की भी सामने आ रही शिकायतें।0
0
Report
रेड वेलवेट केक बनाने की पूरी विधि—जानिए कैसे परफेक्ट केक बनाएं
Noida, Uttar Pradesh:RED VELVET CAKE MAKING OF RED VELVET CAKE0
0
Report
नीमकाठाना पहुँची खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा पहुंची नीमकाठाना नीमकाठाना बाइपास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत पुष्प वर्षा और भजनों से गूंजा बाइपास, भक्तिमय हुआ माहौल दंडवत यात्रियों को श्रद्धालुओं ने खाटूधाम के लिए दी विदाई सीकर जिले के नीमकाठाना में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए हरियाणा के झज्जर जिले के सूबाना गांव से रवाना हुई रेणु हरिवंशी की दंडवत यात्रा नीमकाथाना पहुंची। यात्रा के नीमकाथाना बाइपास रोड पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खाटूश्यामजी के भजनों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रेणु हरिवंशी करीब 200 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर खाटूश्यामजी धाम पहुंचने का संकल्प लेकर रवाना हुई हैं। यात्रा में कई श्रद्धालु भी उनके साथ शामिल हैं। दंडवत यात्रा में श्रद्धालु जमीन पर लेटकर शरीर की लंबाई के बराबर दूरी तय करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में बाबा श्याम के प्रति गहरी आस्था और उत्साह नजर आया। नीमकाठाना बाइपास रोड पर पुष्प वर्षा के साथ भजनों और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रियों को खाटूश्यामजी धाम की ओर रवाना किया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
निचलौल में पेड़ से लटका युवक: हत्या की आशंका पर इलाके में सनसनी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के पास खेत के किनारे सागौन के पेड़ से मफलर के सहारे आज सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. शव के दोनों पैर जमीन पर टिके थे और पास ही एक बाइक बरामद हुई. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पड़ताल शुरू कर दी. मृतक की पहचान अरुण राजभर (28) निवासी कोहड़वल टोला सिसवा डीह के रूप में हुई है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी में आदिवासी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में आदिवासी युवक भैयालाल रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने मृतक को अपने पास बुलाया और कथित तौर पर गला दबाकर कुएं में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे फरियादी मुकेश रावत ने देखा कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत के साथ अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट के बाद भैयालाल को कुएं में फेंक दिया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश रावत और राकेश रावत की मदद से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसका गला दबाकर कुएं में फेंक दिया गया। घटना के दौरान आरोपी अफसर खान का मोबाइल फोन कुएं में गिर गया था। पुलिस ने कुएं में मोटर लगाकर पानी बाहर निकलवाया, जिसके बाद मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इसे विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लिया है। ताला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सतना के समक्ष पेश किया है।0
0
Report
तुरंत टायर ठीक करें: क्विक फिक्स से आसान उपाय
Noida, Uttar Pradesh:quick fix tyre0
0
Report
Advertisement
टी-शर्ट प्रिंटिंग की नई तकनीकों से प्रिंटिंग उद्योग में क्रांति
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कार्पेट पर पेंटिंग: सोशल मीडिया के लिए नहीं
Noida, Uttar Pradesh:PAINTING ON CARPET NOTE - NOT FOR SOCIAL MEDIA0
0
Report
करंट हादसे में युवक की मौत, परिजन सड़क पर शव रखकर जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर निवासी गौरीशंकर की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गौरीशंकर बालाजी टाइल्स के गोदाम पर माल ढुलाई का काम करता था। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया。 युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक गौरीशंकर की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उसके पीछे पत्नी, करीब दो वर्ष का बच्चा और बुजुर्ग मां हैं। ऐसे में उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है。 परिजनों ने मृतक के हाथ पर जलने के निशान होने की बात कही है। उनका आरोप है कि घटना के बाद दुकान संचालक की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस ने दुकान संचालक को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में रखा है, ऐसी जानकारी सामने आई है。 घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका。 इस दौरान मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर भी मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। उन्होंने मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजनों ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए。0
0
Report
Advertisement
मां नैना देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त के बाद दरबार खुला
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल (उत्तराखंड): मां नैना देवी मंदिर में मां नंदा-सुनंदा प्राण प्रतिष्ठा/दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ आज ब्रह्म मुहूर्त में हमारे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी के द्वारा पूजन अर्चन करने के बाद देवी देवी स्थापना के बाद से लगातार यहां पर ब्रह्म मुहूर्त के बाद से यहां पर मां का दरबार सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है और भक्त बारी बारी से आके मां का आशीर्वाद यहां पर ले रहे हैं साल भर से सबको इंतजार रहता है मां के दर्शन करने के लिए और हमारे मंदिर परिसर में हमारे कार्यकर्ता हो पुलिस के लोग हो तमाम जितने भी हमारे लोग जिनको अपनी ड्यूटी यहां पर सौंपी गई है मौसम बहुत ही खुशगवार है और पूरे मंदिर परिसर में बहुत ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है।0
0
Report
DUSU चुनाव परिणाम: मतगणना 8 बजे से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना0
0
Report
दौड़ रहे लोग ग्लास उठा रहे हैं; घटना पर जाँच जारी
Noida, Uttar Pradesh:RUNNERS ARE PICKING THE GLASS0
0
Report
Advertisement
