दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में अस्पताल के अंदर डॉक्टर को मारा
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके के जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट 2 में देर रात एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो नाबालिक इलाज कराने आए थे और किसी बात को लेकर उनकी कहा सुनी हुई। जिसमें उन्होंने डॉक्टर को जान से मार दिया। मृतक की पहचान जावेद अख्तर के रूप में हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
