110070
बेटी फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह को लेकर पूर्व पार्षद मनोज महलावत के कार्यालय पर हुई चर्चा
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के बसंत कुंज के पूर्व निगम पार्षद मनोज महलवात के कार्यालय में बेटी फाउंडेशन के द्वारा सार्वजनिक विवाह को कराए जाने को लेकर हुई सामूहिक चर्चा जिसमें की तमाम लोग इकट्ठा हुए और यह सामूहिक विवाह 24 नवंबर 2024 को छतरपुर में होगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर डीसीपी साउथ के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर संदेश भेजे जा रहे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर डीसीपी साउथ के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी राजर्षी राज वर्मा हैं जयपुर आयुक्तालय के डीसीपी साउथ उनके नाम से बनाई गई है फर्जी फेसबुक आईडी डीसीपी राजर्षि राज ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए दी है जानकारी फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को भेजे जा रहे हैं मैसेज फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी जा रही है इस फर्जी अकाउंट से डीसीपी ने लोगों से की अपील फर्जी अकाउंट से रहें सावधान _ डीसीपी0
0
Report
वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.43 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, निचले इलाके में बाढ़ कहर
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है जहां वाल्मीकिनगर गंडक बराज से देर रात्रि पांच लाख 43 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिससे गंडक नदी अब निचले इलाकों में कहर बरपा रही है जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है योगापट्टी के चौमुखा पंचायत का आधा दर्जन गांव बाढ़ में डूब गया है गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है दियारे इलाके में आमलोगों का हाल बेहाल हो गया है चौमुखा के मदारपुर गांव में सैकड़ो घरों में दो दिन से खाना नहीं बना है ग्रामीण एक घर से दूसरे घर जाने के लिए कड़ाह का सहारा लिए है गांवों में नाव ही मात्र एक सहारा है मदारपुर गांव में पिछले दो दिन से खाना नहीं बना है पीड़ित परिवार राहत सामग्री और सूखे राशन का मांग कर रहे है महिलाये गांव में सामुदायिक किचन चलाने की मांग कर रहे है बाढ़ पीड़ितों का हाल जी मीडिया ने ग्राउंड जीरो से जायजा लिया है0
0
Report
पुरैना में जलभराव से स्टील-एल्युमिनियम का सामान डूबा, लाखों का नुकसान
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सदर तहसील क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जय मां दुर्गे स्टील एंड एल्यूमिनियम आयरन वर्क के परिसर में पानी भर गया। अचानक हुए जलभराव के कारण प्रतिष्ठान में रखा लोहे और एल्युमिनियम का सामान पानी में डूब गया। प्लेट, शीट समेत अन्य सामग्री भी काफी देर तक पानी के बीच पड़ी रही। दुकानदार के मुताबिक पानी के तेज बहाव में कुछ शीट बहकर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गईं। बारिश थमने के बाद पानी कम होने पर सामान को बाहर निकालकर नुकसान का जायजा लिया गया। व्यापारी ने बताया कि बड़ी मात्रा में सामग्री खराब होने और कुछ सामान के बह जाने से लाखों रुपये की क्षति हुई है। जलभराव के कारण व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस आज चुनाव आयोग का घेराव करेगी, बीजेपी पर सवालों की बौछार
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस आज चुनाव आयोग का घेराव करेगी। घेराव से पहले प्रभारी सुखदेव ने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त संदेह के घेरे में है तो बीजेपी क्यों उनके बचाव में आ रही है... बीजेपी ने उसपर कहा है कि कांग्रेस चुनाव आयुक्त को टारगेट करके बीजेपी ने जो सरकारें बनाई हैं, उसपर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं... पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अभी दो साल से आए हैं जबकि बीजेपी 2014 से लगातार चुनाव जीत रही है... उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दवाई लेने की जरूरत है, सलाह देने की जरूरत नहीं है... बाइट संजय श्रीवास्तव, बीजेपी नेता0
0
Report
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने अंशकालिक कर्मचारियों का धरना, वेतन मांग 12 हजार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बीजेपी कार्यालय चौराहे पर चतुर्थ श्रेणीअंशकालीन कमर्चारी बैठे धरने स्कूल छात्रावास, पंप ऑपरेटर, भ्रष्ट सहित अन्य कर्मचारी बैठे धरने पर प्रदेश भर के अंशकालीन कर्मचारी धरने में हुए शामिल न्यूतम वेतनमान, 12 हजार करने की मांग कर्मचारियों से सरकार की मांग अभी किसी 3 हजार किसी को 2 हजार वेतन मिलता है ऐसे में घर कैसे चलेगा जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी, हम धरने पर बैठे रहेंगे0
0
Report
कोसी दियारा में बाढ़ से हजारों घर डूबे, राहत बचाव इंतजार
Madhubani, Bihar:नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से मधुबनी के कोसी कमला नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा इलाके में बाढ़ का कहर, कई गांवों के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी। मधेपुर प्रखंड के दर्जनों गांव- मोहल्लों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित लोग त्राहिमाम कर रहे हैं घर में पानी घुस जाने से खाने पीने का सामान सहित अन्य सामान बर्बाद हो गया है। कोसी दियारा इलाके के गोबरगाढ़ा, मेनाही, परियाही, भवानीपुर, बगेवा, लुचबनी, असुरगढ़, गढ़गांव, बसीपट्टी, टेंगरहा, महपतिया, बकुला, लिलजा सहित कई गांव बा floods की पानी से घिरकर टापू जैसा दिख रहा है। हजारों बाढ़ पीड़ितों लोगों के लिए किसी तरह का राहत बचाव अभियान नहीं चलाया गया है जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन और स्थानीय ब्रम्हानंद यादव ने कहा प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। जनता परेशान है, घर में पानी है लेकिन पीड़ितों को सरकारी नाव तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रशासन के बाढ़ पूर्व तैयारी का पोल खोल कर रख दिया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल राहत- बचाव अभियान शुरू करने की मांग की है। पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल राहत कार्य चलाने और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा की मांग की है। वहीं डीएम आनंद शर्मा फ्लड वाले इलाकों का जायजा ले रहे हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे साथ ही प्रशासन और जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को एलर्ट रहने का निर्देश दिया है। बहरहाल बाढ़ पीड़ितों के बीच शीघ्र राहत बचाव कार्य चलाने की आवश्यकता है। हालांकि कोसी नदी में बाढ़ का पानी अभी स्थिर है और किसी बड़े खतरे की संभावाना नहीं दिख रही है।0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स में हिमांशु ढिल्लों के दो रजत से उत्साहित गाँव: ओलंपिक गोल्ड का सपना जारी
Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो रजत पदक जीतना हरियाणा के लाल हिमांशु ढिल्लों अपने घर लौटे तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। हिमांशु के घर पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया। मां ने बेटे का माथा चूमकर उसका स्वागत किया, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ हिमांशु का उत्साह बढ़ाया। परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक और गौरवपूर्ण रहा। हिमांशु की उपलब्धि पर उनके परिजनों ने कहा कि बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अब परिवार की इच्छा है कि हिमांशु आने वाले समय में ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा ऊंचा करें। रेसलिंग में चोट के बाद एयर राइफल को बनाया अपना लक्ष्य हिमांशु ढिल्लों को बचपन से ही खेलों का शौक था। शुरुआत में उन्होंने रेसलिंग में हाथ आजमाया, लेकिन बचपन में लगी चोट के बाद उन्होंने एयर राइफल शूटिंग को अपना लक्ष्य बनाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर शूटिंग में अपनी पहचान बनाई। परिजनों के मुताबिक, हिमांशु पढ़ाई में बहुत अधिक रुचि नहीं रखते थे, लेकिन खेलों के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था। परिवार ने भी उनकी प्रतिभा को समझते हुए उनका पूरा साथ दिया और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। दो रजत पदक जीतकर बढ़ाया परिवार का गौरव एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल में दो रजत पदक जीतना हिमांशु के लिए बड़ी उपलब्धि है। अपनी इस सफलता का श्रेय हिमांशु ने अपने परिवार को दिया। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग, हौसले और लगातार प्रोत्साहन की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। हिमांशु ने कहा कि उनकी मेहनत अभी जारी है और उनका अगला बड़ा लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। हिमांशु के घर लौटने पर परिवार के सदस्यों ने ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। मां और दादी की आंखों में बेटे की उपलब्धि की खुशी साफ दिखाई दी। परिवार ने उम्मीद जताई कि हिमांशु भविष्य में भी इसी तरह देश के लिए पदक जीतते रहेंगे। बाइट: हिमांशु ढिल्लों बाइट: शमशेर ढिल्लों बाइट: हिमांशु ढिल्लों की मां बाइट: हिमांशु की दादी जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट।0
0
Report
दिलावर ने असक कली में वेतन रिकॉर्ड की गंभीर जांच के निर्देश दिए
Kota, Rajasthan:पदयात्रा के दौरान एक्शन में दिखे मंत्री दिलावर: सफाई में लापरवाही पर BDO को दिए जांच के निर्देश ग्राम पंचायत असक कली में निरीक्षण के दौरान VDO की खुली पोल, वेतन भुगतान का नहीं दिखा सके रिकॉर्ड रामगंजमंडी। सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के पाँचवें दिन शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अचानक सख्त रूप में नजर आए। सुबह-सवेरे पदयात्रा के ग्राम पंचायत असक कली पहुंचते ही मंत्री दिलावर ने गांव की गलियों का रुख किया और झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मियों से रोककर वेतन भुगतान व कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह से ऑनलाइन वेतन भुगतान के प्रमाण मांगे, तो वे दूसरी पंचायत की रसीद के स्क्रीनशॉट दिखाने लगे। सही रिकॉर्ड न मिलने पर VDO बगले झांकते नजर आए। वहीं, प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देशों के बावजूद वार्डवार बारी-बारी से सफाई कराने की बात सामने आने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। गांव में फैली गंदगी और प्रशासनिक ढिलाई से असंतुष्ट होकर मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी (BDO) समय सिंह मीणा को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री के इस कड़े रुख से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पदयात्रा अगले गांव के लिए रवाना हो गई।0
0
Report
दूध डेयरी बूथ चोरी: 10 हजार नकद समेत सामान पार, पुलिस जांच में जुटी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक दूध डेयरी बूथ को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी और सामान पार कर लिया। घटना वीकेबी गर्ल्स कॉलेज के पास की है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है。 डूंगरपुर शहर के वीकेबी गर्ल्स कॉलेज रोड स्थित एक दूध डेयरी बूथ में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बूथ का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये का अन्य सामान चुराकर फरार हो गए。 जानकारी के अनुसार, बूथ मालिक भरत लाल भावसार रविवार शाम को अपनी दुकान नियमानुसार बंद करके घर गया था। आज सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो बूथ का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी, जिसके बाद पीड़िता ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बूथ मालिक भरत लाल भावसार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: अल्ट्रासाउंड गड़बड़ी और अस्पताल लापरवाही पर चार के खिलाफ FIR
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कथित गड़बड़ी और आस्था हॉस्पिटल पर लापरवाही के कारण गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की जान को खतरे में डालने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विजयनगर निवासी अविनाश त्यागी ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी हिमानी का 11 जुलाई 2025 को शाहदरा स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में डॉ. अमित शर्मा के माध्यम से अल्ट्रासाउंड कराया गया था। जांच में बच्चे की स्थिति सही नहीं होने के बावजूद रिपोर्ट सामान्य बताई गई और इसके एवज में रकम ली गई। 10 नवंबर 2025 को आस्था अस्पताल, प्रताप विहार में प्रसव के दौरान बच्चे के शरीर में गंभीर दिक्कतें सामने आईं। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में उपचार कराया। शिकायतकर्ता ने डॉ. अमित शर्मा, यशवंत मलिक, कपिल और डॉ. गरिमा अरोड़ा पर लापरवाही, गलत रिपोर्ट तैयार करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। विजयनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 318(4), 336(3), 340(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देशपाल सिंह को सौंपी है।0
0
Report
तमिलनाडु CM सी. जोसेफ विजय राजाजी अस्पताल में थाई मаман थंगा मथिरम गोल्ड रिंग योजना लॉन्च करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:MADURAI (TAMIL NADU): CTR NIRMAL KUMAR (STATE CABINET MINSITER) ON TAMIL NADU CHIEF MINISTER C. JOSEPH VIJAY TO LAUNCH THE ‘THAAI MAMAN THANGA MOTHIRAM’ (MATERNAL UNCLE’S GOLD RING) SCHEME AT THE GOVERNMENT RAJAJI HOSPITAL0
0
Report
SRFTI के पास दो छात्र समूहों की झड़प के बाद कोलकाता में पुलिस तैनात
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): POLICE DEPLOYED AT SRFTI FOLLOWING CLASHES BETWEEN TWO STUDENT GROUPS0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से दबा बुजुर्ग。 तेज आवाज़ सुन आस पास के लोग जुटे。 मलबा हटवा कर बुजुर्ग के शव को निकाला गया。 घटना की सूचना पर police मौके पर पहुंची。 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 मृतक अपने बेटे के साथ घर पर रहता था。 तहसील कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंची。 सफीपुर तहसील के उनवा गांव का मामला。0
0
Report
मोतीझील–बहोड़ापुर फोरलेन देरी पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मानव श्रृंखला का आह्वान
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मोतीझील इलाके में लगातार होती दुर्घटनाओं को लेकर आम आदमी आक्रोशित है। हर हफ्ते होने वाली सड़क दुघर्टनाओं में होती मौत के चलते कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। बहोड़ापुर से लेकर मोतीझील तक फोरलेन निर्माण का काम पिछले कई सालों से चल रहा है लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है। और यही वजह है कि पिछले दिनों यहाँ ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे ठीक पहले मोतीझील Road पर ही ट्रक के नीचे आकर एक युवक की जान जा चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही और सिंगल रोड के चलते यहाँ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी क्योंकि यहाँ आम लोगों के मरने का भाजपा की निरंकुश सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।0
0
Report
उज्जैन में शाही मस्जिद हिस्से के हटाने के दौरान पुलिस से हंगामा, भारी सुरक्षा तैनात
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): RUCKUS WITH POLICE DURING REMOVAL OF SHAHI MASJID PART FOR ROAD WIDENING / HEAVY SECURITY DEPLOYED / VISUALS0
0
Report
Advertisement
