110070
महरौली के रजोकरी गांव में 76 मकानों पर डिमोलिशन का नोटिस, स्थानीय लोग चिंतित
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र के रजोकरी गांव में फॉरेस्ट विभाग ने 76 मकानों पर डिमोलिशन का नोटिस चिपकाया है जिससे वहां के निवासियों में भारी चिंता फैल गई है। इस स्थिति से परेशान होकर लोग अपने स्थानीय विधायक नरेश यादव से मिलने पहुंचे। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मकानों को नहीं तोड़ा जाएगा लेकिन फॉरेस्ट विभाग ने एक हफ्ते की मोहलत दी है। निवासियों का कहना है कि वे यहां कई दशकों से रह रहे हैं और उन्हें सरकार द्वारा सभी सुविधाएं मिली हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनानगर में स्वाइन फ्लू के केस बढ़े, हरियाणा में अलर्ट
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। महज 24 घंटे में हरियाणा में स्वाइन फ्लू के 8 नए केस सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 3 केस अकेले यमुनानगर से हैं। तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद सिविल अस्पताल में अलग वार्ड तक तैयार करना पड़ा है। दो मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जबकि एक मरीज शहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यमुनानगर में मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सिविल अस्पताल में तीन मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डॉ. जितेंद्र के मुताबिक, दो महिलाओं और एक पुरुष में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान 8 नए केस सामने आए हैं और इनमें 3 केस यमुनानगर के हैं। यानी राज्य में सामने आए नए मामलों में यमुनानगर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मौसम में बदलाव के साथ फ्लू जैसे लक्षण बढ़ने की आशंका रहती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। सीएमओ ने कहा है कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करें और अगर तबीयत बिगड़ती नजर आए तो इसे हल्के में न लें, बल्कि समय रहते जांच करवाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर तीनों मरीजों पर है और अस्पताल में संक्रमण से बचाव को लेकर अलग व्यवस्था की गई है।0
0
Report
नहर किनारे तेंदुए ने भैंस के पड़िया को बना शिकार, गांव में दहशत
Balrampur, Uttar Pradesh:नहर किनारे तेंदुए ने भैंस के पड़िया को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत बलरामपुर। सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत थाना ललिया क्षेत्र के रमनगरा गनवारिया गांव में सोमवार देर शाम तेंदुए ने नहर किनारे चर रही भैंस के करीब डेढ़ वर्ष के पड़िया को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे गुरु दीन पुत्र जवाहरलाल गांव के दक्षिण दिशा में नहर के किनारे भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक पड़िया पर हमला कर दिया और उसे खींचकर दूर ले गया। बाद में नहर किनारे झाड़ियों में पड़िया का शव मिला, जिसे तेंदुआ अपना आहार बना चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ आसपास तेंदुए की तलाश की। संतोष वर्मा, चेतराम, रामराज, राजबहादुर, कमला प्रसाद, दिनेश कुमार, दीनानाथ, काली प्रसाद, धर्मेंद्र, महेश कुमार, रामचंद्र, मोतीराम व अनिल कुमार समेत ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई महीनों से गांव और आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी वह कई कुत्तों और बकरियों को अपना शिकार बना चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग को तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दी गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।क्षेत्राधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है। पिंजरा लगाने की भी तैयारी की जा रही है। जल्द ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बूथ लेवल अधिकारी लोकतंत्र की आधारशिला: CEC ज्ञानेश कुमार का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बूथ लेवल अधिकारी भारत के लोकतंत्र की आधारशिला हैं। हर बूथ लेवल अधिकारी अपनी पारदर्शिता और कर्मठता के लिए पूरे विश्व में जाना-माना जाता है...उनके साथ संवाद स्थापित करना और उनके सुझावों को भी लेना, इसी काम के लिए हम लखनऊ आए थे..."0
0
Report
Advertisement
प्याज की रेल रैक रद्द, एनसीसीएफ की लोडिंग में देरी से मार्केट में हलचल
Nashik, Maharashtra:लासलगांव (नासिक): प्याज को लेकर बड़ी खबर। निफाड से गुवाहाटी जाने वाली प्याज की रेल रैक रद्द। रेल रैक रद्द किए जाने का कारण अभी भी अस्पष्ट। वहीं, लासलगांव से दिल्ली भेजे जाने वाली प्याज की रेल रैक पहुंच चुकी है। लेकिन एनसीसीएफ द्वारा खरीदा गया प्याज अभी तक लोडिंग के लिए नहीं पहुंचा, जिससे इस मामले पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Malegaon में 400 फलदार पेड़ वितरित, आज़ाद पठान ने पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया
Washim, Maharashtra:ईद-ए-मिलादुन्नबीच्या निमित्ताने शिवसेना शिंदे गटाचे नेते तथा मालेगाव नगरपंचायतीचे सभापती आझाद पठाण यांच्या वतीने 400 फळझाडांचे वाटप करण्यात येतं आहेत. पर्यावरण संवर्धनासोबतच नागरिकांना फळझाडे लागवडी साठी प्रोत्साहन देण्याच्या उद्देशाने हा उपक्रम राबविण्यात येत आहे. सामाजिक बांधिलकी जपत आयोजित या उपक्रमात नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ते सहभागी झाले होते.नागरिकांनी मोठ्या संख्येने सहभागी होऊन फळझाडांची लागवड करण्याचे आवाहन आझाद पठाण यांनी केले आहे.0
0
Report
गुरुग्राम के राजीव चौक में भारी बारिश के बाद जलजमाव
Noida, Uttar Pradesh:Gurugram, Haryana: Rajiv Chowk waterlogged after heavy rain.0
0
Report
Advertisement
हवाण धर्मांतरण मामला: ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग, राजनीतिक दबाव का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:घुमारवीं के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। हवाण गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी हिमाचल प्रदेश को भी भेजी हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि 7 जून 2026 को हवाण गांव में कुछ ईसाई लोग ग्रामीणों को हिंदू धर्म के विरुद्ध भड़काने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद पुलिस ने 17 ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि 7 जून को संदीप कुमार की ओर से घुमारवीं पुलिस थाना में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उक्त लोगों ने उसे हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए पांच लाख रुपये का लालच दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना घुमारवीं में एफआईआर भी दर्ज की गई। वहीं दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों के लोगों के मेडिकल करवाए गए और बयान दर्ज किए गए तथा दोनों पक्षों को जमानत मिल गई। वहीं ज्ञापन में यह आरोप लगाया गया है कि एफआईआर के आधार पर 22 जुलाई को राधे श्याम, विशाल चंदेल, सूर्य चंदेल, रमाकांत शर्मा, संदीप और रविंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में राजनीतिक दबाव के चलते एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व राजपूत महासभा सहित अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तुषार डोगरा व राजपूत महासभा के महासचिव विजय चंदेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण संबंधी कानून लागू किया गया है, बावजूद इसके धर्मांतरण का मामला सामने आने पर एक तरफा कार्यवाही की जा रही है जिसका वह विरोध कर रहे हैं और उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व डीजीपी हिमाचल प्रदेश से मांग की है कि दोनों मामलों की न्यायिक एवं सीबीआई जांच करवाई जाए। साथ ही हवाण गांव के ग्रामीणों को पुलिस के कथित दबाव से मुक्त करवाने और वर्तमान जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बदलकर किसी अन्य अधिकारी को जांच सौंपने की भी मांग की गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होगा.0
0
Report
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों के बीच घुलकर किया उत्साहवर्धन
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा सीजी दिनांक 25 अगस्त बच्चों के बीच दिखा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बालपन, दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया प्रतिभाओं का उत्साह, सेल्फी भी लिया, हंसी मजाक, फोटोग्राफी के टिप्स भी कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रतिभावान छात्रों को नगद राशि एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का एक अलग ही रूप देखने को मिला। वे मंच पर विशेष अतिथि की तरह नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। उन्होंने अन्य अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों का सम्मान कराया और कहा कि बच्चों को सम्मानित होते देखना उन्हें सबसे अधिक खुशी देता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बच्चों के बीच घुल-मिलकर बातचीत करते रहे। कहीं हंसी-मजाक, कहीं सेल्फी तो कहीं पढ़ाई और भविष्य को लेकर प्रेरणादायक सुझाव देते हुए वे बच्चों के साथ सहज और आत्मीय अंदाज में नजर आए। जी मीडिया से विशेष बातचीत में भी उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।0
0
Report
खीरी के हाईवे पर बाइक सवार बचाते कार खाई में गिरी, पांच दोस्त कूदे
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपूर खीरी निघासन पलिया हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार। कार सवार लोगों को डूबता देख फरिश्ते बनकर खाई में कूदे पांच दोस्त। वीडियो वायरल.0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम में मिलावटी मावे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस डिग्गी से 6.5 क्विंटल जब्त
Narmadapuram, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने पुराने बस स्टैंड के पास कटियार बस की डिग्गी से करीब साढ़े छह (6.50किलोग्राम) क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया है। जब्त मावे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध मावा भोपाल से बस के जरिए नर्मदापुरम लाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि बस में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मावा रखा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने बस पर नजर रखनी शुरू की। खादी सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियाबार के मुताबिक बस चालक ने निर्धारित बस स्टैंड की ओर जाने के बजाय बस को पुराने बस स्टैंड की तरफ मोड़ दिया, जबकि वहां बस का स्टॉपेज नहीं था। इस गतिविधि पर टीम को संदेह हुआ और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बस का पीछा कर उसे रुकवाया। बस की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में बड़ी मात्रा में संदिग्ध मावे की खेप बरामद हुई। टीम ने करीब तीन क्विंटल मावा जब्त कर लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मावे की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के सीजन में बाजार में मिलावटी खाद्य सामग्री की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में मावा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी。0
0
Report
रिंद नदी के किनारे गौवंश के शव मिलने से क्षेत्र में अलर्ट, पुलिस जांच शुरू
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:रिंद नदी किनारे गौवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप。 गौवंश की हत्या की सूचना पर इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात。 एडीएम, एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची。 पुलिस-प्रशासन ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर अवशेषों के संबंध में जानकारी जुटाई。 मौके पर पहुंचे लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की。 पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्धों को हिरासत में लिया。 रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर रिन्द नदी के पास का मामला。0
0
Report
MMDR संशोधन से झारखंड को 14 हजार करोड़ नुकसान? कांग्रेस का धरना 27 अगस्त
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ राज्य में MMDR बिल के खिलाफ कांग्रेस आगामी 27 अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगी। पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल के कारण केंद्र सरकार पर हमला किया गया। उन्होंने संशोधित MMDR बिल को संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि इसके लागू होने से झारखंड को 14 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा। राज्य को मिलने वाली राशि नहीं मिलने से मैया सम्मान योजना जैसी योजनाएं प्रभावित होंगी और राज्य की महिलाओं को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ सत्ताधारी दल की महिलाओं के लिए नहीं है, बल्कि भाजपा नेताओं के परिवार की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में रक्षा बंधन बाजार: राखियाँ की दुकानों में रौनक, तीन दिन बचे
Khunti, Jharkhand:खूँटी में रक्षा बंधन उत्सव बाजार खुल गया है। शहर में राखियों की दुकानें सज गई हैं और बाजार में तरह-तरह की राखियाँ उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए मनभावन कार्टून की राखियाँ, मोती और रुद्राक्ष की राखियाँ बिक रही हैं; लड़कियाँ और महिलाओं के लिए लुम्बा भी बाजार में उपलब्ध हैं।0
0
Report
चूरू के सुभाष चौक पर ऑटो चालक का पैर जाली में फंसा, निकाला गया
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू ऑटो चालक का पैर जाली में फंसा, ग्रेंडर से जाली को काटकर निकाला गया। चूरू। शहर के सुभाष चौक पर एक ऑटो चालक का पैर नाले पर लगी लोहे की क्षतिग्रस्त जाली में फंस गया। जाली में युवक का पैर करीब एक घंटे तक फंसा रहा। पैर फंसने से युवक दर्द से कहराता रहा। आखिरकार लोगों की सूझबूझ से जाली को कटर से काटकर ऑटो चालक के पैर को बाहर निकाला गया। वार्ड 57 निवासी ऑटो चालक फारूक लोहार सुभाष चौक पर ऑटो खड़ा करके दुकान से सामान लाने जा रहा था। ऑटो चालक के फंसे पैर को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चारों तरफ ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अलग किया और जाम खुलवाया। गनीमत यह रही कि युवक का पैर फ्रैक्चर नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जाली में बनी जगह से रोज तीन से चार बाइक सवार व पैदल चलने वाले राहगीर गिर जाते हैं। जिससे वह चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जाली पिछले तीन महिनों से टूटी पड़ी है। फिर भी परिषद का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। आज भी इस नाले में गिरने से तीन हादसे हो गये। जिसमें एक बाइक सवार और एक महिला गिरकर चोटिल हो गये और तीसरा यह हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि 181 पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक इसका कोई भी समाधान नहीं हुआ। अगर ऐसी स्थिति रही तो आने वाले समय में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।0
0
Report
बरवाअड्डा थाना ऑडियो विवाद पर डुमरी विधायक महतो का कड़ा जवाब; CCTV मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना परिसर में फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर हुए विवाद के बाद वायरल हुए एक ऑडियो पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने मंगलवार को खुलकर पलटवार किया है। माडा कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे को लेकर धनबाद पहुंचे विधायक ने वायरल ऑडियो को तोड़-मरोड़कर और एडिट कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी के साथ करीब 11 मिनट तक हुई बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया है। जयराम महतो ने इसे निजता का हनन बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। जयराम महतो ने कहा कि 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना परिसर में हुई घटना की पूरी सच्चाई वहां लगे CCTV कैमरों और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है। विधायक का दावा है कि वह जहां भी जाते हैं, उनका कैमरा ऑन रहता है और थाना परिसर में भी कई कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी से घटना की एक-एक मिनट की वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनकी बातचीत निजी स्तर पर हुई थी और यदि उसमें कुछ कठोर शब्दों का इस्तेमाल हुआ भी हो, तो उसे पूरी बातचीत से अलग कर सार्वजनिक मंच पर कही गई बात की तरह पेश करना गलत है। इस दौरान विधायक ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि बालू ढोने वाले गरीब ट्रैक्टर चालकों से कथित तौर पर 30 हजार रुपये तक की मांग की जाती है और वसूली की रकम ऊपर तक पहुंचाने की बात कही जाती है। जयराम महतो ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने थाना प्रभारी को लेकर एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित गलत संबंध का आरोप भी लगाया, हालांकि स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं को उठाना उनका दायित्व है और वायरल ऑडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। एक बार फिर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और 21 अगस्त की घटना की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है।0
0
Report
Advertisement
