Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
New Delhi110070

चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार

Jul 18, 2024 19:18:45
New Delhi, Delhi

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, मामला 16 जुलाई का है जब एक महिला ने थाने में शिकायत दी कि वह बेगमपुर में रहती है तथा उसके घर से एक LED TV, सेट-टॉप बॉक्स व सिलेंडर चोरी हो गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर CCTV की मदद से दोनों चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद करते हुए एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। दक्षिणी जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने पूरे मामले की जानकारी दी।

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSandeep Mishra
Oct 22, 2025 10:11:23
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Oct 22, 2025 10:11:13
Guwahati, Assam:असम सरकार के बुलडोजर एक्शन असम में फिर से शुरू होने के बाद असम के विभिन्न लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. असम सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम MUSA के प्रमुख आशिक रब्बानी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए असम सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ तीव्र भाषा से निंदा जाहिर की उन्होंने कहा कि असम के गौरव जुबीन गर्ग के मौत के बाद असम में भाईचारा देख असम सरकार का बुलडोजर में रोक लगा दी गई थी परंतु अभी फिर से बुलडोजर एक्शन चला रहे हैं असम सरकार इसे असम सरकार जल्द से जल्द बंद करें नहीं तो असम की जनता इस पर जरूर हंगामा करेंगे. वही असम के इंडीजीनस मुस्लिम गोरिया समुदाय के एक लीडर अशरफ अली ने भी असम सरकार के बुलडोजर एक्शन पर करी निंदा जाहिर करते हुए कहा कि असम सरकार ने जुबीन गर्ग के मौत के बाद बुलडोजर क्रिया को रोक लगा दिया था क्योंकि तब से आज तक हिंदू मुस्लिम एक हो चुके हैं और अभी फिर से बुलडोजर एक्शन जो चला रहे हैं इसका खामियाजा जल्द से जल्द असम सरकार को भुगतना होगा. वही असम सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ असम के स्थानीय राजनीतिक दल जातीय पार्टी के तरफ से भी एडवोकेट Razaul Karim ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए असम सरकार के बुलडोजर क्रिया को रोक लगाने के लिए कानून का सहारा असम के जनता को लेना होगा और कानून के जरिए इस बुलडोजर क्रिया को बंद करना होगा नहीं तो यह बुलडोजर असम के मुसलमान के घर में चलता ही रहेगा और उन्होंने असम सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ करी भाषा से निंदा जाहिर की.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Oct 22, 2025 10:10:39
CHANDI, Harnaut, Bihar:उत्तर प्रदेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में दीपावली के दिन कट्टरपंथियों ने जमकर बवाल मचाया। मामूली विवाद ने गांव का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। गिरियक थाना क्षेत्र के सतौआ गांव में दीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद छिड़ गया। गांव के सामुदायिक भवन के पास कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। एक पटाखे का छींटा दूसरे समुदाय के घर के समीप जा गिरा। इसके बाद दोनों पक्ष लामबंद हो गए; लाठी डंडे और पत्थर चले। घायल लोग लगभग छह बताये जा रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और गांव की गलियां सुनसान रहीं। घायल ने बताया कि Holi दीपावली दुर्गापूजा या छठ पूजा के दौरान अक्सर दूसरे पक्ष द्वारा परेशान किया जाता है। दूसरे पक्ष के लोग बोले कि हमारे घर के पास बड़े बड़े पटाखे फोड़े जा रहे थे, इसी का विरोध किया गया था। रोड़ेबाजी की घटना में दोनों पक्ष से घायल होने की बात सामने आई। सूचना मिलने पर गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। अब गांव में पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था; फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों पक्षों के तरफ से पांच-पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है。
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 22, 2025 10:10:20
Delhi, Delhi:ग्रेटर कैलाश विधानसभा के कालकाजी डीडीए फ्लैट स्थित जन्माष्टमी पार्क में महापर्व छठ को लेकर दिल्ली सरकार के द्वारा मॉडल छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा वहीं इस दौरान छठ पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हम लोग इस पार्क के अंदर पिछले 17 सालों से छठ मैया की पूजा करते आए हैं पिछली किसी भी सरकार ने हमारा कोई मदद नहीं किया ना ही हमें कोई फंड मिलता था लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है दिल्ली में वही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह आदेश दिया है कि इस बार दिल्ली में महापर्व छठ दिव्य और भव्य मनाया जाएगा हम लोगों को बेहद खुशी है कि इस बार हमारा छठ घाट मॉडल घाट के रूप में बन रहा है जहां दिल्ली सरकार के कर्मचारी छठ घाट की साफ सफाई में लगे हैं हमारे यहां विधायक शिखा राय और सांसद बांसुरी स्वराज का भी योगदान है जिनके द्वारा लगातार हमसे बात किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसे सॉल्व किया जा रहा
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Oct 22, 2025 10:09:04
Ambala, Haryana:हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कांग्रेसियों को ताड़का और भस्मासूर प्रजाती का बता कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। विज ने राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में मिठाई की दूकान पर मिठाई बनाने को लेकर भी व्यंगात्मक टिप्पणी की और कहा वह राजनीती में फेल हो चुके हैँ इसलिए वह रोज नया नया कारोबार ढूंढ रहे हैं, लेकिन जो लाहौर में भी फेल है वो पिशोर में भी फेल है। दिवाली बीते अभी एक दिन भी नहीं हुआ की हरियाणा में खराब AQI यानी प्रदूषण को लेकर राजनीती शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा की हरियाणा में भाजपा सरकार की एक और नायब उपलब्धि देखिये प्रदेश ने प्रदूषण में अब दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। केबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुरजेवाला के ट्वीट का करारा जवाब दिया। अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टीयां ऐसी हैँ जो लगातार हिन्दू धर्म, हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म की परम्पराओं का विरोध करती हैँ। ये पहले भी विरोध करते थे जब ऋषि मुनि यज्ञ किया करते थे तो ताड़का और भस्मासुर उसमें हड्डियां डाल के उसको भृष्ट करते थे, ये भी उसी प्रजाती के लोग हैं, ये हिन्दू धर्म को अपनी वाणी से भृष्ट करके उसका अनादर करते हैं।
1
comment0
Report
NJNeetu Jha
Oct 22, 2025 10:07:54
Delhi, Delhi:दिवाली के बाद अब राजधानी दिल्ली से पूर्वांचल और बिहार जाने वालों की भीड़ बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही है. एक ओर जहां रेलवे ने पूर्वांचल और बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई है बावजूद इसके आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में घुसने तक का इंतजार कर रहे हैं, दरअसल जिन लोगों की टिकट कंफर्म नहीं हुई या जो जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं उनके लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है. रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने बताया कि अगर भीड़ इतनी ही रही और ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिलती तो वो वापस अपने घर चले जाएंगे लेकिन कोशिश रहेगी कि कैसे भी एंट्री मिल जाए
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Oct 22, 2025 10:07:22
Delhi, Delhi:दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता छठ की तैयारियों का जायज़ा लेगी। सीएम रेखा गुप्ता मुनक नेहर प्रेमबारी पुल पर बनाये जा रहे छठ घाट का जायज़ा लिया। छठ पर्व को लेकर घाट का निरीक्षण किया गया मुनक नहर। बाइट सीएम रेखा गुप्ता। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने छठ की तैयारियों का जायज़ा लिया है। सीएम रेखा गुप्ता मुनक नेहर प्रेमबारी पुल पर बनाये जा रहे छठ घाट का जायज़ा लिया है। दिल्ली सरकार भव्य तरीके से छठ पर्व मना रही है। रेखा गुप्ता सीएम दिल्ली। आज से दिल्ली में हमारे सभी मंत्री, सांसद, विधायक छठ घाट का दौरा करेंगे, घाटों पर तैयारी का जायजा और स्वच्छता अभियान की शुरुआत आज से की गई है। छठ का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा दिल्ली में जगह-जगह स्वागत द्वार भी तैयार किया जा रहे हैं। भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। दिल्ली में करीब हजार जगह पर घाट तैयार किया जा रहे हैं। यमुना पर 17 पॉइंट बनाए गए हैं जहां पर मॉडल घाट तैयार किए जाएंगे। मुनक नहर पर लाखों पूर्वांचल के लोग छठ का पर्व मनाते हैं। यहां पर घाट तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। करीब 600 ट्रक सिल्ट यहां से हटाई जा चुकी है।
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 22, 2025 10:06:48
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 22, 2025 10:04:47
Jaipur, Rajasthan:बिहार दौरे पर अशोक गहलोत INDIA गठबंधन की टेंशन दूर करेंगे गहलोत प्रदेश कांग्रेस के नेता भी बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस ने बिहार में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है INDIA गठबंधन में चल रही खींचतान के बीच अशोक गहलोत पटना पहुंच गए है पटना में अशोक गहलोत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। गठबंधन सीटों को लेकर चल रही खींचतान को दूर करने के लिए गहलोत बिहार के नेताओं से मिल कर बीच का रास्ता निकलेंगे। बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए राजस्थान से भी नेताओं को भेजा जाएगा सचिन पायलट पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश कांग्रेस के नेता बिहार में चुनाव प्रचार करने जाएंगे। बिहार स्टार प्रचारकों में राजस्थान से कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को शामिल किया गया है बिहार में सीटों को लेकर चल रहे विवाद को संभालने के लिए अशोक गहलोत बिहार दौरे पर है जल्द ही सचिन पायलट भी बिहार दौरे पर जायेगे। अशोक गहलोत ने कहा कि महागठबंधन में 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है। एक दो दिन के अंदर जो भी कंफ्यूजन है वो खत्म हो जायेगा 243 सीटें हैं उनमें 5-6 सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं। लोकल परिस्थितियां होती हैं, फ्रेंडली फाइट मानी जाती है। इसे बहुत बड़े रूप में नहीं देखना चाहिए। NDA महागठबंधन को लेकर कहा उनमें ज्यादा झगड़ा हैं। अशोक गहलोत ने आज लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव से मुलाकात की है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 22, 2025 10:04:20
Barh, Bihar:बाढ़ विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पर बेढ़ना गांव में जनसंपर्क के दौरान कुछ लोगों ने उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया। पथराव में चार लोगों के घायल होने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। लल्लू मुखिया आज जनसंपर्क के लिए बेढ़ना गांव गए थे। उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे। जब प्रचार के बाद उनका काफिला लौट रहा था, तभी कुछ युवक उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके थोड़ी देर बाद कुछ उपद्रवी लोग उनके समर्थकों पर पथराव करने लगे। लल्लू मुखिया अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top