110070
नाबालिक समेत दो लुटेरों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दक्षिणी पश्चिमी जिले के कापासेड़ा थाने ने मोबाइल लूट के मामले में एक नाबालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 2 मोबाइल फोन एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों को दक्षिणी पश्चिमी जिले के बिजवासन से गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की जानकारी दक्षिणी पश्चिमी जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने किया आंख मिचौली खेल,पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पुलिस के सामने चोरी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने किया आंख मिचौली का खेल, पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पीआरबी पुलिस के सामने चोरी, पुलिस के सामने पैट्रोल पम्प पर लगे करीब 20 हजार कीमत के 4 कैमरे चोरी कर ले गए बदमाश, चोरी किए गए उन्ही सीसीटीवी कैमरों के DVR में कैद हुए शातिर बदमाश, बाइक सवार बदमाश पहले पुलिस के सामने बातचीत करते रहे और फिर कैमरे उखाड़कर हुए फरार, पुलिस के सामने CCTV कैमरों की चोरी से कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल, पंप संचालक विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे के भारत पेट्रोल पंप का मामला।0
0
Report
गोरखपुर प्रेस क्लब हिंसा के बाद सपा पर 12 मुकदमे; शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण तैयारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 04-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 SLUG: सपा जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री-विधायक समेत 12 पर केस दर्ज, शस्त्र लाइसेंस भी रद करने की तैयारी。 गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता में हुआ कुर्सी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। यह प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता के दौरान नेताओं के बीच जमकर हंगामा और मारपीट की घटना को दर्शाता है। प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और सपा नेता काजल निषाद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी की तहरीर पर अंशुमान सिंह, उनके बेटों समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। मामला यहीं नहीं रुका... पुलिस अब अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू करने की तैयारी में है। देखिए गोरखपुर के इस हाईप्रोफाइल सपा विवाद की पूरी कहानी... गोरखपुर प्रेस क्लब का सभागार... शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता चल रही थी। मंच पर पार्टी के नेता मौजूद थे और सामने पत्रकार प्रेसवार्ता कवर कर रहे थे। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान सपा नेता अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। घटना के बाद प्रेस क्लब में अफरा-तफरी मच गई और पत्रकारों को भी वहां से हटना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। FIR का पूरा मामला: अब इस पूरे विवाद में कैंट पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकारधर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्षPRahalad यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव और सपा नेता काजल निषाद समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। तहरीर में मारपीट, बलवा, गाली-गलौज और धमकी के आरोप लगाए गए हैं। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि कुछ लोग असलहा लेकर प्रेस क्लब पहुंचे थे। यह आरोप पुलिस जांच का विषय है। दूसरी FIR दर्ज: इधर, इसी विवाद में पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी की तरफ से भी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें सपा से निष्कासित किए जा चुके अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश सिंह और विमलेश सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मुकदमे में हत्या के प्रयास, मारपीट और बलवा जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यानि एक ही घटना को लेकर अब दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस केस दर्ज हो चुका है। मामला दर्ज होने के बाद कैंट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी सिटी निमिष पाटील के मुताबिक, प्रेस क्लब अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दबिश दे रही हैं, जबकि एक आरोपित को हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई है। शस्त्र लाइसेंस पर भी कार्रवाई की तैयारी: अब इस मामले में अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस को लेकर भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी के आरोप वाले मुकदमे का हवाला देते हुए विवेचक की ओर से जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा अंशुमान सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों का पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। दरअसल, विवाद की शुरुआत बताई जा रही है कुर्सी पर बैठने को लेकर। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम की प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था थी। इसी बीच अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। बैठने की जगह को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी और अंशुमान सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। कहासुनी बढ़ी... गाली-गलौज हुई... फिर हाथापाई शुरू हो गई... और इसी दौरान कमलेश सिंह पर रामनगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। पार्टी नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रेस क्लब का विवाद सड़क से लखनऊ तक पहुंचा। घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर की जिला और महानगर कार्यकारिणी समेत कई संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। यानि एक कुर्सी से शुरू हुआ विवाद अब पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल तक पहुंच गया है। गोरखपुर का ये विवाद अब सिर्फ कुर्सी और थप्पड़ तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ दो मुकदमे... दूसरी तरफ गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश... पार्टी से निष्कासन... पूरी जिला-महानगर कमेटी पर कार्रवाई... और अब शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रेस क्लब में शुरू हुआ ये विवाद आगे और कितनी बड़ी कार्रवाई तक पहुंचेगा؟ फJiहाल पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश जारी है।0
0
Report
स sing rauli mein Baidhan police ने 20 हजार लीटर डीजल के अवैध टैंकर को पकड़ लिया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस ने 20 हजार लीटर डीजल से भरा टैंकर पकड़ा, करीब 55 लाख का सामान जब्त। बैढ़न पुलिस ने गुप्त सूचना पर डीजल से भरा डीजल टैंकर पकड़ा. टैंकर के चारों चैंबरों में करीब 20 हजार लीटर डीजल मिला. पुलिस के मुताबिक डीजल की कीमत करीब 20 लाख रुपए है; टैंकर की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने डीजल और टैंकर समेत करीब 55 लाख रुपए का सामान जब्त किया. चालक से पूछताछ जारी, डीजल कहां से आया और कहां जाना था इसकी जांच शुरू.0
0
Report
Advertisement
मकेर राहत वितरण के दौरान धमाकेदार वीडियो वायरल, पुलिस-प्रशासन पर सवाल
Chapra, Bihar:मकेर में राहत वितरण के दौरान बवाल, बाढ़ पीड़ितों पर पिस्टल तानने का वीडियो वायरल मकेर थाना प्रभारी संग्राम सिंह के कथित आचरण पर उठे सवाल, एसएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई सारण में गंडक की बाढ़ से हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। मकेर और पानापुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोग बांधों और सड़कों पर शरण लिए हुए हैं। इस बीच मकेर में राहत सामग्री वितरण के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों की भीड़ के बीच अपनी सर्विस पिस्टल/रिवॉल्वर ताने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग राहत सामग्री लेने के लिए जमा दिखाई दे रहे हैं, जबकि थानाध्यक्ष ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़े नजर आते हैं। इसी दौरान उनके हाथ में हथियार दिखाई देता है。 वीडियो सामने आने के बाद बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में पुलिस के व्यवहार और राहत वितरण के दौरान अपनाई गई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो के पूरे घटनाक्रम तथा संदर्भ की जांच अभी बाकी है。 एसएसपी ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर सारण के एसएसपी रोशन कुमार से दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी द्वारा पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई है。 एसएसपी ने कहा कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी。 बाढ़ के बीच राहत सामग्री के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रभावित इलाकों में जुट रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो ने राहत वितरण के दौरान प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजर जांच टीम की रिपोर्ट पर है।0
0
Report
नैनीताल के वीकेंड में भीड़ ने बढ़ाई सुरक्षा चिंता, ट्रैफिक प्लान बदला गया
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल, उत्तराखंड: 2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के आखिरी दिन रविवार को नैनीताल और कैंची धाम में टूरिस्ट और भक्तों की भारी भीड़ रही। प्रशासन के नए ट्रैफिक प्लान की वजह से भीड़ कुछ हद तक कंट्रोल में रही, फिर भी कई टूरिस्ट को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। इस बीच, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे में मनमाने किराए की शिकायतों पर पुलिस ने कहा कि वे संबंधित डिपार्टमेंट के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगे। नैनीताल, उत्तराखंड: ट्रैफिक SP जगदीश चंद्र ने कहा, "2 अक्टूबर से शुरू हुए और आज तक जारी इस लंबे वीकेंड में, हजारों की संख्या में भक्त और टूरिस्ट अचानक नैनीताल और आसपास के टूरिस्ट स्पॉट के साथ-साथ कैंची धाम पहुंचे। शुक्रवार और शनिवार को भी भीड़ अचानक बहुत ज्यादा थी। हमें इतनी भीड़ का अंदाजा नहीं था, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इसे देखते हुए नैनीताल के SSP ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक इमरजेंसी मीटिंग की। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जाएगा और ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे..."0
0
Report
गिरिडीह के सदर अस्पताल में प्रेमी की पिटाई, चार साल के इश्क का अंत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : कहते हैं इश्क में आशिक किसी हद तक गुजर जाता है, कुछ ऐसा ही नजारा गिरिडीह सदर अस्पताल में देखने को मिला. चार साल से चल रहे इश्क में एक आशिक अपनी बीमार प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया और फिर वहां जो हुआ, उसने अस्पताल को ही अखाड़ा बना दिया. मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल का है. बताया जाता है कि एक युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इस बात की खबर जैसे ही उसके प्रेमी को लगी, वह खुद को रोक नहीं पाया. लकड़ा चैताडीह का रहने वाला युवक, जिसका युवती से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है, अपनी प्रेमिका से मिलने सीधे सदर अस्पताल के वार्ड में पहुंच गया. अस्पताल में प्रेमी को देख प्रेमिका के भाई और परिजनों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने युवक को वहीं पकड़ लिया और अस्पताल परिसर में ही उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. लात-घूंसों से आशिक की ऐसी पिटाई हुई कि उसका सारा इश्क वहीं उतर गया. अस्पताल में मौजूद मरीज और स्टाफ भी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देख दंग रह गए. हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी आशिक को भीड़ से बचाया और हिरासत में लेकर थाना ले गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
Advertisement
सेवा सेतु शिविर में भीड़ कम, विधायक ने अधिकारियों पर कड़ा रुख दिखाया
Singrauli, Madhya Pradesh:सेवा सेतु शिविर में कम भीड़ पर भड़के विधायक, अधिकारियों को लगाई फटकार..... मोरवा में सेवा सेतु शिविर के दौरान कम हितग्राही पहुंचने पर विधायक रामनिवास शाह नाराज हो गए... मंच से विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा—काम नहीं हो रहा तो कलेक्टर और कमिश्नर छुट्टी ले लें.... विधायक ने SDM और नगर निगम अधिकारियों के सामने व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की..... उन्होंने कहा—सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है.... नगर निगम ने बैढ़न, नवजीवन विहार, जयंंत और मोरवा में सेवा सेतु अभियान चलाया.... नगर निगम के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक शिविरों में कुल 661 आवेदन प्राप्त हुए...0
0
Report
सहरसा महपुरा मंदिर विवाद में भारी गोलाबारी, 8 गिरफ्तार
Saharsa, Bihar:महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर स्थान में मंदिर के महंत और उनके समर्थक और ग्रामीणों के बीच पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खून खराबे की हो गई. विवाद के दौरान मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों के द्वारा कुछ ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई इस दौरान एक व्यक्ति के पैर में जांघ के बीच प्राइवेट पार्ट के समीप गोली लगी जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली स्पर्श करके निकल गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना के बाद नाराज ग्रामीणों के द्वारा महंत और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही बंधक बना लिया गया और महंत की कार में आग लगा दी गई. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्यां में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंदिर को अपने घेराबंदी में लेते हुए जांच शुरू कर दी,जिसमें मंदिर से अवैध हथियार 3 पिस्टल और 3 कारतूस की बरामदगी की गई और पुलिस के द्वारा मुख्य अभियुक्त महंत निरंजन यादव सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। बाइट..1- पीड़ित. बाइट..2 - पंकज कुमार सिंह,एसडीपीओ सदर सहरसा.0
0
Report
मधेपुरा NH-131 हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एनएच 131 पर बाड़ाटेनी गांव के समीप रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुबन गांव वार्ड संख्या आठ निवासी राजेश कुमार शर्मा के पुत्र उदय शर्मा (25) और सिंकेद्र शर्मा के पुत्र नवीन कुमार (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक सड़क पर मृत अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, आगे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से बचने के दौरान बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई होगी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर लगने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
सड़क पर भिड़ंत: फाइट ऑन रोड की खबर
Noida, Uttar Pradesh:FIGHT ON ROAD0
0
Report
लॉकेट बनाने की कला: देखिए कैसे बनता है खास लॉकेट
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF LOCKET0
0
Report
टिश्यू पेपर बनाने की अद्भुत प्रक्रिया उजागर
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF TISSUE PAPER0
0
Report
Advertisement
रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति फँसा, राहत-बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:MAN STUCK ON RAILWAY TRACK0
0
Report
मछली के विविध प्रकार: क्या आप जानते हैं?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जहाज़ पर केक काटने का खास पल, देखें वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:CUTTING THE CAKE ON SHIP0
0
Report
Advertisement
