icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एमसीडी ने घर-घर सर्वे से 50,000 नए एडमिशन का लक्ष्य तय किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों की सूरत बदलने (कायाकल्प) और घटते दाखिलों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी शिक्षा समिति के की अध्यक्षता में हुई बैठक में केवल एक महीने के भीतर 50,000 नए एडमिशन करने का लक्ष्य रखा गया है। एमसीडी स्कूलों के शिक्षक हर अपने नजदीकी इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और परिवारों को बच्चों का दाखिला नगर निगम के स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे, शिक्षकों के लिए खास ऑफर: जो शिक्षक इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 75 या उससे अधिक नए एडमिशन करवाएंगे, उन्हें "नगर निगम शिक्षक पुरस्कार" (Nagar Nigam Shikshak Award) के लिए विचार किया जाएगा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे "स्कूल चलो अभियान" को और ज्यादा तेज करें ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
0
0
Report
Advertisement

दो दिन में उलटफेर, 13वें वोट से बना सत्ता का निर्णायक मोड़

Udaipur, Rajasthan:दो दिन, दो उलटफेर… 13वां वोट बना निर्णायक! एंकर: सलूंबर नगर परिषद में लगातार दो दिनों में सियासी समीकरण बदल गए। सभापति के बाद अब उपसभापति चुनाव में भी 13वां वोट निर्णायक साबित हुआ। सोमवार को सभापति चुनाव में कांग्रेस के नरेश कुमार जैन ने 13 वोट हासिल कर भाजपा के कैलाश गांधी को एक वोट से हराया। मंगलवार को उपसभापति चुनाव में शुरुआत में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस के शौकत अली ने नामांकन वापस लिया और कांग्रेस ने भाजपा के बागी निर्दलीय डॉ. लव व्यास को समर्थन दिया। इसके बाद मुकाबला भाजपा के अखिलेश बाहेती और निर्दलीय लव व्यास के बीच हुआ। मतदान में लव व्यास को 13 वोट, जबकि अखिलेश बाहेती को 12 वोट मिले। एक वोट से लव व्यास उपसभापति निर्वाचित हुए। नतीजे के बाद भाजपा नेताओं ने एक पार्षद पर पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के संकेत दिए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि भाजपा ने लव व्यास को टिकट नहीं दिया था, कांग्रेस ने उनका समर्थन किया और वे जीत गए। नतीजे के बाद गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और लव व्यास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी जलाया। 25 सदस्यीय नगर परिषद में दो दिन… दो चुनाव… और दोनों बार 13वां वोट बना सत्ता के समीकरण का निर्णायक मोड़।
0
0
Report

छह निकायों के उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा चार, कांग्रेस दो

Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले की सवाई माधोपुर व गंगापुरसिटी नगर परिषद में उपसभापति सहित बौंली ,खंडार , बामनवास व वजीरपुर नगर पालिका में उपकाध्यक्षो का चुनाव सम्पन्न हो गया , जिले की 6 निकायों में से कल हुवे सभापति व नगर पालिका अध्यक्षो की तरह ही आज भी चार में भाजपा व दो में कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष व उपसभापति निर्वाचित हुवे है । सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की माया गोयल को 60 में से 40 मत मिले ,जबकि कॉंग्रेस के विनोद जैन को 16 मत मिले ,जबकि एक मत निरस्त हो गया ,वही तीन पार्षदों ने मतदान नही किया ,ऐसे में सवाई माधोपुर नगर परिषद से भाजपा की माया गोयल 24 मतों से उपसभापति पद का चुनाव जीत गई , सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति और उपसभापति दोनों ही पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया । इसी तरह गंगापुरसिटी में कॉंग्रेस प्रत्याशी मुजाहिद खान को 60 में से 38 मत मिले ,जबकि भाजपा की चतरो देवी को 22 मत मिले ,ऐसे में गंगापुरसिटी नगर परिषद में कॉंग्रेस के मुजाहिद खान 16 मतों से उपसभापति का चुनाव जीत गये ,गंगापुरसिटी में सभापति ओर उपसभापति दोनों ही पदों पर कॉंग्रेस ने कब्जा जमा लिया । इसी तरह खंडार नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के द्वारका प्रसाद को 13 और कॉंग्रेस के अंतरसिंह को 12 मत मिले ,ऐसे में 25 सीटों वाली खंडार नगर पालिका में अध्यक्ष की तरह ही उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया ,वही वजीरपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी ऑस्कर खान उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुवे है ,वही बौंली नगर पालिका में भाजपा की दीपा मित्तल को 13 और कॉंग्रेस के अर्जुन लाल 12 मत मिले ,ऐसे में बौंली नगर पालिका में भी अध्यक्ष की तरह ही उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की ओर दीपा मित्तल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गई । वही बामनवास नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर कॉंग्रेस के श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुवे है । जिले की 6 निकायों में हुवे उपाध्यक्षों एंव उपसभापति के चुनावों में 4 में भाजपा और दो में कॉंग्रेस का कब्जा हो गया ।
0
0
Report

बारां के देवरी में भोयल रोड की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Baran, Rajasthan:देवरी के भोयल रोड पर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बारां देवरी कस्बे के भोयल रोड पर स्थित जानकीलाल जी राठौर बूढ़ा नोनेरा वालों की दुकान में आज शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
Advertisement

जटमासी-रूपवास सड़क निर्माण के लिए धरना, ब्लैकलिस्ट की मांग तेज

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिले के जटमासी से रूपवास के बीच बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर उतर आया। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रूपवास स्थित PWD कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। विधायक और ग्रामीण करीब 7 घंटे से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण सड़क का जल्द निर्माण शुरू कराने और काम नहीं करने वाली ठेका कंपनी कमल बिल्डर्स को ब्लैकलिस्ट करने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान ग्रामीणों ने मौके पर ही भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी। विधायक ऋतु बनावत भी ग्रामीणों के साथ बैठीं और खाना बनाने के लिए सब्जी काटती नजर आईं। इससे धरना स्थल पर ग्रामीणों का प्रदर्शन और भी चर्चा में आ गया। 17 किलोमीटर सड़क का टेंडर, काम शुरू नहीं हुआ स्थानीय निवासी पारस चौधरी ने बताया कि जटमासी से रूपवास की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। PWD विभाग ने सड़क निर्माण का टेंडर कमल बिल्डर्स को दिया था। करीब 11 करोड़ 44 हजार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर जारी होने के बावजूद ठेका कंपनी ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मंगलवार को भी कुछ वाहन गड्ढों में फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। SDM कार्यालय से PWD दफ्तर तक निकाली रैली सड़क की बदहाली से नाराज जटमासी गांव के ग्रामीण मंगलवार को रूपवास पहुंचे। यहां SDM कार्यालय से PWD कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी शामिल हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने PWD कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि काम नहीं करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और दूसरी कंपनी को टेंडर देकर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।
0
0
Report

ग्वालियर TMZ के लिए निवेश جذب: यादव- सिंधिया ने बेंगलुरु रोड शो किया

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु (कर्नाटक): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित 'इन्वेस्टर्स राउंड टेबल' में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और हमने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक रोड शो किया है। अनेक कंपनियों ने टेलीकॉम सेंटर में अपनी रूचि दिखाई है। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में सभी कंपनिया हमारे साथ जुड़कर आगे बढ़ें ताकि भारत को एक सर्विस देश से हम एक प्रोडक्ट देश में बदल परिवर्तित कर पाए।' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर टेलीकॉम सेक्टर में एक प्रोजेक्ट बनाया है। यह देश के टेलीकॉम सेक्टर का एक अलग प्रकार का मॉडल है। रोजगार की दृष्टि से यह टेलीकॉम सेंटर की एक नई लाइन बन रही है... आज राज्य में सभी प्रकार के निवेशकों का रुझान बढ़ा है।'
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

सुरेश रैना बोले: एशियन गेम्स में पुरुष टीम से नई उम्मीदें, जापान को दी बधाई

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एशियन गेम्स में पुरुषों की क्रिकेट टीम से अपनी उम्मीदों के बारे में बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा, "...मुझे जापान की टीम को भी बधाई देनी चाहिए" उन्होंने सच में बहुत अच्छा खेला। यह देखकर अच्छा लगा कि इतना कड़ा मुकाबला हुआ। असल में, मैं आज मैच नहीं देख पाया क्योंकि मेरे ससुर का जन्मदिन था। हमारे देश में कई टीमें बन सकती हैं, चाहे वह एशियन गेम्स हों, ओलंपिक्स हों, टेस्ट मैच हों या वनडे। निडर होकर खेलने वाले खिलाड़ियों—चाहे अभिषेक हों, वैभव हों या श्रेयस अय्यर की कप्तानी हो—से जो सेटअप तैयार हो रहा है, वह टीम के अंदर एक बिल्कुल अलग और शानदार माहौल बना रहा है।
0
0
Report

संतकबीरनगर में चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्या, पुलिस पांच टीमें तलाश में

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला ख़लीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव का है । इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पाँच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वीओ- पुलिस के मुताबिक मृतक ब्रह्मानंद यादव और उसके पट्टीदारों के बीच प्रधानी को लेकर चुनावी रंजिश थी। मंगलवार की दोपहर युवक बाइक लेकर बाजार जा रहा था इसी दौरान घात लगाकर बैठे हत्यारोपियों ने उसे रास्ते मे रोक लिया और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और बेखौफ होकर उस पर लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई ।तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी संदीप कुमार मीणा, एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच -पड़ताल और हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पाँच टीमें लगाई गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के खेत में वनरोज के हमले में एक किसान की मौत, दूसरा घायल

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां खेत में चारा काटने गए दो किसान भाईयों पर अचानक नीलगाय (वनरोज) ने हमला कर दिया जिसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं छोटा भाई आंशिक रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिटनापुर के मजरा शिवसहाय पुरवा का है। यहां आज मंगलवार को सियाराम वर्मा (50) व इनके भाई रामसागर वर्मा (43) घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पशुओं के लिए गन्ने के खेत में चारा काटने गए थे। मृतक के भाई सियाराम के अनुसार गन्ने के खेत में चारा काटते समय अचानक वनरोज ने उन पर हमला कर दिया। उससे बचने के लिए उन्होंने हसिया छोड़कर वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गए। भाई को घायल देख रामसागर ने उन्हें घर भेज दिया और उन्होंने हसिया उठाने मौके पर स्वयं पहुंच गए। इसी बीच वनरोज ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वन रोज का सींग रामसागर के सीधे सीने में जा घुसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वनरोज के अचानक हमले की जानकारी घर पर दिया और उन्हें घर पहुंचाया गया जहां से परिजनों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। वनरोज के हमले से हुई मौत की घटना से आसपास के गांवों में भी किसानों में दहशत व्याप्त है। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रामसागर की मौत हो चुकी थी, वहीं सियाराम का प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर भेज दिया गया। गांव में हुई घटना को लेकर ग्राम प्रशासक सुखराम वर्मा ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना देकर हमलावर वनरोज को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिली है मौके पर टीम भेजी जा रही है। वनरोज के अचानक हमले से हुई रामसागर की मौत पर माता पार्वती, पत्नी बिट्टा देवी व बेटा विपिन (11) का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

गोंडा-अयोध्या रिंग रोड: गर्डर में दरार के बाद निर्माण रोक, ग्रामीणों का विरोध

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां अयोध्या के जुबेरगंज बाजार से लेकर गोंडा के नवाबगंज स्थित महेशपुर गांव तक लगभग 67 किलोमीटर लंबा गोंडा-अयोध्या रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गोंडा के दत्तनगर में रिंग रोड निर्माण के दौरान गर्डर लांचिंग दौरान गर्डर में दरार आ गई है आर-पार टॉप हिस्से पर क्रेक हो गया है। आज मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने जब इस दरार और क्रेक को देखा और कंपनी के अधिकारियों से जानकारी लेकर सुरक्षित ना होने पर लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो कंपनी द्वारा निर्माण बंद कर दिया गया है। यह रिंग रोड लगभग 2500 करोड रुपए की लागत से सीगल इंडिया कंपनी को निर्माण के लिए मिला था लेकिन खुद निर्माण न करके दिल्ली की OSS प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है जिसके द्वारा निर्माण किया जा रहा है। जहां अब इस कंपनी की बड़ी लापरवाही निकालकर के सामने आई है सीमेंट के गर्डर में दरार पड़ने के बाद अब भविष्य में पुल के लिए बड़े खतरे की स्थानीय लोग आशंका जाता रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी द्वारा गोंडा अयोध्या रिंग रोड निर्माण का कार्य रोक दिया गया है। NHAI की टीम कल बुधवार को मौके पर पहुंचकर इस पूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गर्डर में आए दरार को लेकर के गुणवत्ता की जांच की जाएगी।शुरुआती काम के दौरान ही खामी सामने आने के बाद कंपनी द्वारा निर्माण किए जा रहे इस रिंग रोड की गुणवत्ता पर भी अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अगर हम लोगों द्वारा इसका विरोध ना किया जाता तो कंपनी के लोग इसी पर और गर्डर की लॉन्चिंग करके यहां पर इसका निर्माण कर देते। वही जब इस लापरवाही को लेकर के ZEE MEDIA संवाददाता द्वारा NHAI अयोध्या में कार्यरत इस परियोजना के परियोजना अधिकारी अवनीश अवनीश सिद्धार्थ ने बताया कि गर्डर के टॉप हेयर लाइन क्रैक नोटिस में आया है जब लांचिंग कर रहे थे फिलहाल हमने लांचिंग की प्रक्रिया रोक दिया है। जो भी टेस्टिंग की प्रक्रिया होगी सारी चीज चेक करने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा。
0
0
Report

कोलेबिरा में अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 9 गिरफ्तार, 42 हजार नकद बरामद

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ में पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोम्बाकेरा में सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 सितंबर की रात छापेमारी की। इस दौरान 9 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से 101 ताश के पत्ते और दो पैकेट ताश बरामद किये। गिरफ्तार लोगों के पास से 42 हजार 766 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास खड़े 11 दोपहिया और 4 चारपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कोलेबिरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top