icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हीं हाई कोर्ट ने अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के कदम स्पष्ट करने को कहा

Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- जुलाई। राजस्थान हाईकोर्ट ने चिकित्सा सचिव को शपथ पत्र पेश कर बताने को कहा है कि अस्पतालों के लिए बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अदालत ने याचिका की कॉपी अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह को सौंपते हुए 19 अगस्त कर जवाब तलब किया है। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश असीम सिमलोट की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि अस्पतालों में बुनियादी सुविधा और मानकों की पालना नहीं की जा रही है। इसके तहत भारतीय स्वास्थ्य मानक बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स और फायर सुरक्षा मापदंड शामिल हैं। याचिका में कहा गया की सीएजी की साल 2024 की रिपोर्ट में भी इस संबंध में स्पष्ट कमियां बताई गई हैं, लेकिन फिर भी राज्य सरकार की ओर से मामले में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा। इसके चलते सरकारी दवाओं के सेवन से मौत और अस्पताल में आग लगने की घटनाएं हुई। इसके अलावा अस्पतालों में चिकित्सीय लापरवाही के पीडितों के लिए एक समान मुआवजा नीति नहीं होने से प्रभावितों के साथ असमान व्यवहार होता है। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने स्वयं एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर का दौरा किया था। जिसमें टूटी छत सहित अन्य मूलभूत कमियां मिली। जिससे साबित है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने चिकित्सा सचिव से इस संबंध में उठाए कदमों की जानकारी मांगते हुए राज्य सरकार से जवाब पेश करने को कहा है।
0
0
Report

भीलवाड़ा के मांडल में पिकअप-बाइक भिड़ंत, दो घायल

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर जोरावरपुरा चौराहे पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल मांडल। मांडल क्षेत्र के जोरावरपुरा चौराहे पर शुक्रवार को पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फागणों का खेड़ा निवासी चेतन भाट्ट (30) पुत्र शंभु भाट्ट तथा मालनास निवासी सुनील भाट्ट (22) पुत्र संपत भाट्ट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार शुरू किया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

खरमसेड़ा के कुएँ में गिरी गाय के बचाव में चार लोग दम घुटकर मौत

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम खरमसेड़ा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरी गाय को बाहर निकालने के प्रयास में एक-एक कर चार लोग कुएं में उतर गए। आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस जमा होने के कारण चारों का दम घुट गया और वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही एक जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ अन्य लोगों के भी बेहोश होने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
0
0
Report
Advertisement

AISF बेगूसराय में मशाल जुलूस के साथ विधानसभा घेराव की चेतावनी

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन यानी AISF ने नई शिक्षा नीति-2020, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कई मांगें उठाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 15 तारीख को बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। आपको बताते चले कि बेगूसराय में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) की जिला इकाई ने दिनकर टाउन हॉल से कैंटीन चौक तक मशाल जुलूस निकालकर केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने किया।मौके पर मौजूद AISF के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने नई शिक्षा नीति-2020, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति-2020 और वीबीएसए (VBSA) बिल को शिक्षा विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि इन नीतियों से शिक्षा का बाजारीकरण हो रहा है और गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है। AISF नेताओं ने बेगूसराय में बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सूखे नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। संगठन ने हाल के आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराने और सजा देने का अधिकार न्यायालय को है। उन्होंने कहा कि कानून के शासन को बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है और किसी भी मामले की निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान AISF ने सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं, जिनमें बेगूसराय में अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय, नई शिक्षा नीति-2020 को वापस लेने, सार्वजनिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने तथा कॉलेजों में आउटसोर्सिंग की जगह स्थायी नियुक्तियां करने की मांग शामिल है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 तारीख को पूरे बिहार से छात्रों को एकजुट कर पटना में बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा。 बाइट अमीन हमजा बाइट अमरेश कुमार
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व विकास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के निर्देश

Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए:- • भारत-नेपाल सीमा पर गैर-कानूनी एवं आर्थिक अपराधों से संबंधित गतिविधियों पर पूर्ण निगरानी रखने का निर्देश दिया। • सभी चेकपोस्टों से 15 किलोमीटर की परिधि तक प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा आर्थिक अपराधों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। • संबंधित सभी विभागों को बेहतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। • उर्वरक एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। • सीमावर्ती जिलों में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर ऐसे व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिनकी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में अचानक असामान्य वृद्धि हुई हो। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, सुशासन एवं समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य और राष्ट्रहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अलवर में ट्रक टक्कर: बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Alwar, Rajasthan:अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल अलवर जिले में बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र के रडवा पूड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से नगर की ओर से अलवर की तरफ आ रहे थे, तभी रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके से शव और घायलों को पिकअप वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

गोंडा: जन्मतिथि बदलकर परीक्षा देने पर विवेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Gonda, Uttar Pradesh:Vivek Yadav नाम के अभ्यर्थी खिलाफ गोंडा नगर कोतवाली मुकदमा दर्ज, बायोमेट्रिक के दौरान Vivek का फर्जीवाड़ा आया सामने, जन्मतिथि बदलकर परीक्षा में बैठा था। गोंडा जिले में चल रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले दिन ही कल 2 जुलाई को प्रथम पाली में सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा करके परीक्षा देने पहुंचे एक परीक्षार्थी को भारी पड़ गया। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान ई-केवाईसी मिसमैच होने पर अभ्यर्थी Vivek Yadav को जब पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मार्कशीट में दूसरी डेट ऑफ बर्थ आधार कार्ड में दूसरी डे डेट ऑफ बर्थ है और जो आधार कार्ड मौके पर लेकर आया हुआ था उसमें दूसरी डेट ऑफ बर्थ है। बायोमेट्रिक रिपोर्ट कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज को भेजी गई थी। उनके निर्देश पर गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर केंद्र अध्यक्ष सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गोंडा गिरिजा मिश्रा द्वारा फर्जीवाड़ा को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाया गया है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अभ्यर्थी Vivek Yadav को हिरासत में लेकर के पूरे मामले को लेकर के पूछताछ की जा रही है। गिरजा मिश्रा ने बताया कि यह अपने आधार में दूसरी डेट ऑफ बर्थ डालकर के परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान चेहरा तो मैच हो गया लेकिन ई-केवाईसी मैच नहीं हुई थी जिसकी रिपोर्ट तत्काल प्रयागराज भेजी गई थी। वहां के निर्देश के बाद गोंडा के नगर कोतवाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है नगर कोतवाली पुलिस पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। नगर कोतवाली थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि Vivek Yadav नाम के अभ्यर्थी के खिलाफ फर्जीवाड़ा को लेकर के मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। गोंडा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान कुछ भी गड़बड़ी होने पर तुरंत पकड़ लिया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है गोंडा में अब तक दो लोग पकड़े जा चुके हैं। कल परीक्षा का आखिरी दिन है ऐसे में कल परीक्षा को लेकर के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। कल परीक्षार्थियों की और सघन चेकिंग की जाएगी बायोमेट्रिक का और सघन सत्यापन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top