icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी, nightly fear फैल गई

Nainital, Uttarakhand:रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, 10 दिनों से रात होते ही घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर एंकर-नैनीताल के जिला पंचायत और अपर माल रोड क्षेत्र में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी से स्थानीय लोग दहशत में हैं।शहर के इन क्षेत्र में पिछले करीब 10–11 दिनों से हर रात लगभग 8 बजे के बाद अचानक घरों की छतों पर पत्थर गिरने लगते हैं। यह सिलसिला देर रात 12 से 1 बजे तक जारी रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में इसे शरारती तत्वों की हरकत समझा गया, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बाद मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत होने लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो दिनों तक रात में जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा। स्थानीय निवासी चंपा ने बताया कि इस घटना से परिवारों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और महिलाएं शाम ढलते ही भय के साये में घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही रात के आठ बजते हैं, घरों की छतों पर अचानक पत्थर गिरने लगते हैं। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्वयं भी जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुरेश चंद भट्ट ने बताया कि जिला पंचायत परिसर, गेस्ट हाउस के ऊपर वाले जंगल और आसपास के क्षेत्र से आबादी की ओर पत्थर फेंके जाने की आशंका है। उनके अनुसार करीब 10–11 दिन पहले शुरू हुई यह घटना अब लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासी निर्मल का कहना है कि अब इस इलाके में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार हो रही पत्थरबाजी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग एकजुट होकर पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही इस रहस्यमयी पत्थरबाजी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों का जल्द पता लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
0
Report

हापुड - नशेड़ी युवक ने चौकी में घुसकर की जमकर तोड़फोड़, शीशे व गमले तोड़े।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow9m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां नशे की हालत में एक युवक ने चौकी के अंदर जमकर उत्पात मचाया है। बताया जा रहा है इस नशेड़ी युवक ने काफी देर तक चौकी के अंदर घुसकर तांडव किया है। नशे की हालत में युवक ने चौकी में लगे शीशे व गमले तोड़े हैं। बताया जा रहा है जिस समय इस नशेड़ी युवक ने यह उत्पात मचाया उसे समय कोई भी पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद नहीं था। चौकी में तोड़फोड़ करते समय युवक के हाथ में भी गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस ने चौकी के अंदर तोड़फोड़ करने वाले इस नशेड़ी युवक को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। और आरोपी पर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। पूरी घटना हापुड थाना देहात के दोमयी चौकी की बताई जा रही है
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में स्कूल वैन की छत पर बच्चों के बैठने का वीडियो वायरल

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में स्कूल प्रबंधन ने यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाई। वैन के ऊपर बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है और वैन के अंदर भूसे की तरह बैठाया गया है। बच्चों की जान से किया जा रहा खिलवाड़। वैन की छत पर बैठे बच्चों का वीडियो वायरल। अफजलगढ़ क्षेत्र के असफाबाद चमन गांव के राखी मेमोरियल विद्या निकेतन जनता इंटर कॉलेज की वैन का मामला।वीओ — बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के असफाबाद चमन गांव में स्थित राखी मेमोरियल विद्या निकेतन जनता इंटर कॉलेज की स्कूल वैन का एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल वाहन की छत पर मासूम बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कई बच्चे वाहन की छत पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बैठे हुए हैं, जबकि वाहन सड़क पर चल रहा है।स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर शासन द्वारा सख्त सुरक्षा मानक निर्धारित किए गए हैं, लेकिन यहां उन नियमों की खुलेआम अनदेखी होती दिखाई दे रही है। किसी भी अप्रिय घटना या हादसे की स्थिति में बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। अभिभावकों ने भी इस तरह की लापरवाही पर चिंता जताई है और मांग की है कि संबंधित विभाग एवं प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच कराए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में मासूम बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।यूपी सरकार समय समय पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को दिशा निर्देश जारी करती रहती है लेकिन फिल्ड में तैनात अफसरों पर शायद इस तरह के दिशा निर्देश का कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिजनौर ARTO और PTO की घोर लापरवाही की वजह से ही इस तरह से वैन के ऊपर बच्चों को बिठाकर ले जाया जा रहा है आखिर कार ये अफसर कर क्या रहे हैं, इतना ही नहीं ट्रेफिक पुलिस क्या कर रही है चप्पे चप्पे पर तैनात ट्रेफिक पुलिस वालों को भी यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा है। क्या जिले के परिवहन विभाग के अफसरों को किसी अप्रिय घटना का इंतजार है तब कार्यवाही होगी बड़ा सवाल?
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में इंस्टाग्राम धमकी: आरोपी माफी मांगने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

Thane, Maharashtra:भिवंडी में इंस्टाग्राम धमकी मामले में युवक हुसेन शेख ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया जिसका उद्देश्य घर तोड़ने जैसी धमकी देना और हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करना था. वीडियो वायरल होते ही भिवंडी शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुसेन शेख के खिलाफ IPC की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया. फिर पुलिस ने उनके द्वारा पद्मानगर क्षेत्र के नागरिकों से माफी मांगने वाला वीडियो रिकॉर्ड करवाकर जारी किया. सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला पहले का वीडियो और माफी मांगने वाला वीडियो अब वायरल हो रहे हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है. आगे की जांच जारी है. बाइट: विनोद पाटील, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, शहर पुलिस स्टेशन
0
0
Report

पाटन पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना, पाटन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध देसी पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार। नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश को अवैध देसी पिस्टल सहित दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार आर्य उर्फ अटेक कोटपुतली थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहाँ से आया, उसका इस्तेमाल किन-किन घटनाओं में किया गया और क्या उसके साथ इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।
0
0
Report

नीमकाथाना में प्रसूता अंजली सैनी की मौत: मुआवजे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना स्थिति: प्रसूता अंजली सैनी की मौत मामला। तीसरे दिन भी मांगों को लेकर नहीं बनी सहमति। हालाकि कुछ मांगों पर सहमति बनी लेकिन मुआवजे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति नहीं बनी। देर रात तक धरना जारी रहा; प्रदर्शनकारी रात भर मौके पर डटे रहे। एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रसूता अंजली सैनी की मौत को लेकर जारी विवाद तीसरे दिन भी नहीं थामा। प्रशासन और परिजनों के बीच दिनभर वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। एमसीएच अस्पताल के बाहर देर रात तक धरना जारी रहा और प्रदर्शनकारी पूरी रात मौके पर डटे रहे। परिजन एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, कथित लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन आगे उठ सकता है।
0
0
Report
Advertisement

बारामती की श्रावणी कुदळे मुलियों में देशभर में पहला स्थान, 710/720

Rui, Maharashtra:बारामतीची श्रावणी कुदळे नीट परीक्षेमध्ये मुलींमध्ये देशात पहिली... देशात पाचवी तर मुलींमध्ये पहिली आली है। पहिल्याच प्रयत्नात श्रावणी कुदळने हे घवघवीत यश संपादन केल्याने तिचे आई-वडील देखील आनंदी आहेत। जिल्हा परिषदेच्या शाळेमध्ये कृष्णा कुदळे आणि जयश्री कुदळे हे शिक्षक आहेत। मुलीने इतकं मोठं यश संपादन करेल असं वाटलं नव्हतं तीने यश संपादन केलं त्याचं कौतुक तिच्या आई-वडिलांना आहे। 720 पैकी तिने 710 मार्क मिळवले आहेत। बायोलॉजी मध्ये 360 पैकी 360 मार्क, केमिस्ट्री मध्ये 180 पैकी 175 तर फीजिक्स 180 पैकी 175 मार्क मिळाले आहेत。
0
0
Report

सिंगरौली में कोयला हाईवा की चपेट में युवक की मौत, चक्काजाम के साथ आक्रोश फैल गया

Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नहीं थम रहे सड़क हादसे... आए दिन कॉल परिवहन वाहनों की चपेट में आने से लोगों की हो रही मौतें.... तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत... बड़ोखर में हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा.... शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम... तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल... निजी कंपनी के लिए कोयला लेकर जा रही थी हाईवा... मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन लोगों को दी समझाईश.... तब जाकर खुलवाया जाम... बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में कोयला परिवहन कर रही एक हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया。 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार भारी वाहनों को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना कोयला परिवहन करने वाले वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतक परिवार को मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा
0
0
Report

तेज़ बारिश के बीच बंडा के तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन चपेट में

Sagar, Madhya Pradesh:बीती रात सड़क हादसा तीन बाइक सवारों की मौत। बंडा थाना क्षेत्र की टिंसी की है जहां बाइक पर सवार तीन युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। तेज बारिश के बीच घायल पड़े युवकों को राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तीनों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात तीनों युवकों की पहचान हो पाई ये युवक 20 साल धनप्रसाद अहिरवाल, 19 साल आर्यन अठ्या, 19 साल रोहित लोधी है। ये तीनों दोस्त थे और दलपत पुर के पास बेई गांव के हैं। तीनों बंडा से अपने गांव जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा: विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, मॉनसून सत्र का समापन

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य सरकार के लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव 14 घण्टे की लंबी चर्चा के बाद सदन में गिर गया. विपक्ष का प्रस्ताव पास नहीं हो पाया. प्रस्ताव के खिलाफ सत्ता पक्ष की जीत हुई. वहीं इसके साथ ही 5 दिनी मॉनसून सत्र का समापन भी हुआ और सदन की कार्यवाहीं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई दरअसल विपक्ष की ओर से सरकार के 136 सप्ताह पूरे होने पर 136 बिंदुओं पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, भूपेश बघेल सहित कई सदस्यों ने अपनी बात कही. भूपेश बघेल ने कहा कि ढाई साल में ही सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है. सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है. किसान, युवा, महिला, आदिवासी, गाँव, गरीब सहित सभी के साथ सरकार वादा खिलाफी किया है. नक्सल मोर्चे भी श्रेय लेने की होड़ मची हुई है. कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है. अवैध करोबार फल फूल रहा. ऐसा लग रहा जैसे कोई अदृश्य शक्ति सरकार चला रही है वहीं सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव सहित कई सदस्यों ने विपक्ष के वार पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में कोई दम नहीं था. एक भी आरोप साबित नहीं कर पाए विपक्ष. जनता सब देख रही है. ढाई साल में भाजपा की सरकार मोदी की सारी गारंटिया पूरी कर दी है. भूपेश बघेल सरकार में सब कहने लगे थे कोई ऐसा सगा नहीं जिसे उन्होंने ठगा नहीं. हमारी सरकार में जनता खुश है
0
0
Report

रायपुर: संजय नगर में एक ही घर से 5 शव, पोस्टमॉर्टम के बाद कारण खुलेंगे

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के संजय नगर मदनी चौक के पास बीती देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं. मृतकों में साजिद अली, उनकी पत्नी राबिया, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं. बेटे की उम्र 19 साल, बेटियों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है. पुलिस की दी हुई जानकारी के मुताबिक पति ने फांसी लगाई है और पत्नी-बच्चों ने जहर खाया है. अभी ये आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक परिवार करीब 8 महीने पहले ही यहां किराए में रहने आया था
0
0
Report

महिदपुर पुलिस ने भैंस चोरी का खुलासा, बोलेरो सहित तीन गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। महिदपुर पुलिस ने जहरीली शराब के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पूछताछ में भैंस चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस और एक पाड़ी बरामद कर ली। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल बिना नंबर की बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को ग्राम खजुरिया मंशूर निवासी संजय बगाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई की रात खेत पर बने बाड़े में दो भैंस और एक पाड़ी बांधकर घर चले गए थे। अगली सुबह जब खेत पहुंचे तो बाड़े का ताला टूटा मिला और तीनों पशु गायब थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान जहरीली शराब के एक मामले में गिरफ्तार सुरेश गायरी (निवासी खासपुरा, आलोट, जिला रतलाम) और धीरब कंजर (निवासी अरनिया डेरा, जिला झालावाड़, राजस्थान) से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने 14-15 जुलाई की रात भैंस चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद दोनों भैंस और एक पाड़ी को बिना नंबर की बोलेरो पिकअप में ले जाकर ग्राम पिपल्याभीम के जंगल में छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों पशुओं के साथ वाहन भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बरामदगी दो भैंस और एक पाड़ी – कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बिना नंबर की बोलेरो पिकअप – कीमत करीब 5 लाख रुपए कुल बरामदगी – लगभग 7.50 लाख रुपए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top