110001
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव पहुंचे घटनास्थल, दिल्ली सरकार व नगर निगम पर साधा निशाना
New Delhi, Delhi:दिल्ली के करोल बाग के बापा नगर अंबेडकर गली में चार मंजिला इमारत गिरने के बाद अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और दिल्ली सरकार तथा नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इमारत गिरने से आसपास की इमारतों में दरार आ गई है और आशंका जताई कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग हो सकते हैं। यादव ने मृतकों और घायलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में 8 साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहरा गांव में घर के सामने खेल रहे करीब 8 साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है。 VO: मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत चौकी अंतर्गत लोहरा गांव का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मासूम घर के सामने खेल रहा था, तभी वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। वहीं मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस अब फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य माध्यमों से भी वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
उन्नाव: शिवलिंग से धातु नाग चुरा कर ले गया युवक; CCTV में कैद
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पहले पैर छूकर शिवलिंग को किया नमन फिर चुरा ले गया नाग। शिवलिंग पर चढ़े धातु के नाग को बैग में भरकर ले गए युवक। मंदिर में लगे CCTV में कैद हुई घटना। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो। गंगा घाट कोतवाली के पश्चिमी इलाके का बताया जा रहा है मामला।0
0
Report
देवर-भाभी के प्रेम ने ली जान, ललितपुर के जखौरा में दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दो दिनों से घर से लापता प्रेमी जोड़े ने गांव के ही पास एक पुराने मकान में एक ही रस्सी से फांसी पर लटककर जान दे दी । दोनों का आपस में देवर और भाभी का रिश्ता था , वहीं दोनों शादीशुदा भी थे । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थनवारा ग्राम की है । पुलिस के अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थनवारा ग्राम निवासी 27 वर्षीय छाया कुशवाहा और 26 वर्षीय महेंद्र कुशवाहा जो कि रिश्ते में एक दूसरे के देवर भाभी थे । जिनका प्रेम प्रसंग चल रहा था , दोनों दो दिनों से अपने अपने घरों से लापता था । आज सुबह दोनों के शव गांव के ही पास एक पुराने मकान में एक ही रस्सी से फांसी के फंदे से लटकते हुये शव मिले हैं । दोनों के द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किये जाने की बात सामने आई है , मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और साक्ष्यों जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है । वहीं बताया जा रहा है कि मृतिका छाया की शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी जबकि महेंद्र की शादी 6 वर्ष पूर्व हो चुकी थी जिसके तीन बच्चे भी हैं । आपस में रिश्तेदार होने के चलते दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और आज दोनों ने एक साथ आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया ।0
0
Report
Advertisement
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बस्तर दौरा, कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में धर्मनिरपेक्षता पर जोर
Jagdalpur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को जगदलपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ब्लॉक अध्यक्षों की संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए , मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया संगठन से सृजन के तहत पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है उनके द्वारा प्रशिक्षण शिविर में राजनीति में धर्म और धर्मनिरपेक्षता के विषय में अपना उद्बोधन दिया गया, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने LOP राहुल गांधी के आगामी बस्तर दौरे को लेकर कहा भाजपा सरकार से जेन जी से लेकर आदिवासी नाराज है कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की गूंज कार्यक्रम देशभर में कर रहे हैं बस्तर में आदिवासी मुद्दों को लेकर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें आदिवासियों के हितों की बात राहुल गांधी करेंगे। बाइट भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल0
0
Report
रेल क्रॉसिंग 141-A के अंडरपास निर्माण पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के NER रेल क्रॉसिंग 141-A पर बन रहे अंडरपास के निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी और व्यापक अनियमितताओं की आशंका को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि करोड़ों रुपये की परियोजना में डंपिंग लेवल, ग्रेडिएंट, वाइब्रेशन, ग्राउटिंग, लंबाई-चौड़ाई, ऊंचाई, टर्निंग रेडियस, सेफ्टी लाइट तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं निर्धारित मात्रा जैसे तकनीकी मानकों का उचित पालन नहीं किया जा रहा है। सबसे गंभीर सवाल अंडरपास में अभी से पानी जमा होने को लेकर उठ रहा है। वहीं, लाखों रुपये की लागत से प्रस्तावित एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य वाराणसी मंडल के रेलवे इंजीनियरों की देखरेख में होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्वीकृत नक्शे और DPR के आधार पर पूरे निर्माण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी अथवा कार्यदायी एजेंसी की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी स्थानीय ग्रामीण अंडरपास निर्माण को लेकर सवाल उठा चुके हैं। ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास में साल के अधिकांश समय पानी भरा रहने की आशंका है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। हालांकि, ग्रामीणों की इस आशंका को उस समय जिम्मेदार अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया था। अब निर्माण के दौरान अंडरपास में पानी जमा होने के बाद ग्रामीणों की पुरानी आशंका को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
बिहार-झारखंड के CM अमित शाह से कर्तव्य भवन में मुलाकात, आगे की राजनीति तेज
Noida, Uttar Pradesh:बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री कर्तव्य भवन पहुंचे अमित शाह से हो रही है मुलाकात0
0
Report
Advertisement
भाजपा 2028 चुनाव के लिए हर बूथ पर किसान मितान बनाकर संवाद तेज करेगी
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय. बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल. समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल. केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद. 2028 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को साधने की कवायद. किसानों को साधने हर बूथ पर भाजपा बनाएगी 'किसान मितान'. हर बूथ पर कमसे कम 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य. किसानों से सीधा संवाद और संगठन को मजबूत करने की कवायद.......0
0
Report
Muzaffarpur में शराबी डायल 112 चालक ने सड़क पर टक्कर मारी, एक व्यक्ति गंभीर घायल; गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के रामदयालु में डायल 112 के चालक संतोष कुमार शराब के नशे में धुत होकर साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मनीष कुमार को भी जोरदार टक्कर मार गया. साइकिल सवार शत्रुघ्न राय बुरी तरह घायल होकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं और बाइक सवार मनीष कुमार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया और मौके पर सदर थाने की पुलिस ने शराबी डायल 112 चालक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि वह वैशाली जिले के होाजीपुर से मुजफ्फरपुर आ रहे थे जब चालक ने पहले साइकिल सवार को और फिर उनके बाइक को टक्कर मारी; विरोध करने पर चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. एसएसपी मुजफ्फरपुर मोहीबुल्ला अंसारी ने कहा कि चालक की शराब के नशे में धुत होने की पुष्टि ब्रेथ एनालाइजर से हुई और घायल युवक का इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है. डायल 112 के चालक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.0
0
Report
देवघर में महतो ने आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी दी; भ्रष्टाचार और रोजगार मुद्दे उठाए
Deoghar, Jharkhand:देवघर。 एंकर। ‘24 जिला, 24 संकल्प’ के नारे के साथ छात्र नेता देवेंद्र महतो सोमवार को देवघर पहुंचे। देवघर पहुंचने पर छात्रों और युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी। देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि सरकार ने रणनीति के तहत छात्रों के आंदोलन को समाप्त करवाया और उनके साथ छल किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन जिस परिस्थिति में समाप्त हुआ, उससे छात्रों में नाराजगी है। अब झारखंड के छात्र जागरूक हो चुके हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। इसके तहत मुख्यमंत्री आवास का घेराव, चक्का जाम सहित कई कार्यक्रम किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर युवा शक्ति निर्णायक संघर्ष करेगी। छात्र नेता ने राज्य में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी और सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने युवाओं से रोजगार, पारदर्शिता और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बाइट : छात्र नेता, देवेंद्र नाथ महतो0
0
Report
Advertisement
चारार-ए-शरीफ से पाकरपोरा तक सुविधाओं के लिए जनता की आवाज़ तेज
Srinagar, Uttarakhand:Zahoor Ahmad Dar Raises Public Issues of Charar-i-Sharief, Yousmarg, Kanidagen and Pakerpora with J&K LG Shri Zahoor Ahmad Dar, National Social Activist of India, today met Hon’ble Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir at Lok Bhawan, Srinagar, and raised several important public issues concerning the common people of Kashmir. During the meeting, Dar apprised the Lieutenant Governor of the problems being faced by residents, tourists, traders and visitors in different areas, particularly Charar-i-Sharief, Yousmarg, Kanidagen and Pakerpora. He highlighted the need for immediate attention towards the parking issue, traffic management and other basic civic facilities, stating that the shortage of proper parking arrangements is causing inconvenience to the public as well as tourists. Dar also raised issues related to the Pakerpora Police Station/FIR-related public concerns, urging the administration to ensure that people receive timely assistance and that their genuine grievances are addressed in a fair and transparent manner. He further discussed the development and tourism-related concerns of Yousmarg and surrounding areas, emphasizing the need to improve infrastructure, road connectivity, sanitation, parking facilities and other amenities to make these important tourist destinations more accessible and visitor-friendly. The social activist also brought up issues concerning Charar-i-Sharief and Kanidagen, seeking greater administrative attention towards local development and the day-to-day difficulties faced by the common people. Dar also discussed matters connected with the Kashmir Film Festival, stressing the importance of promoting Kashmir as a peaceful and attractive destination for filmmakers, artists and visitors. He said that such events can provide opportunities for local talent, strengthen the tourism sector and showcase Kashmir's rich culture, heritage and natural beauty to the wider world. Shri Zahoor Ahmad Dar said that the concerns of ordinary citizens must remain at the centre of governance and development. He urged the administration to take necessary measures on the issues raised during the meeting and ensure that genuine public grievances are resolved at the earliest.0
0
Report
र Ranchi में लेप्टोस्पायरोसिस से बच्चों में खतरा बढ़ा; अस्पतालों में मामले बढ़े
Ranchi, Jharkhand:बरसात के मौसम में घरों के कोनों नालियों और जलजमाव वाले इलाकों में घूमते चूहे अब सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि आपके और आपके बच्चों के लिए खतरे की घंटी बन रहे हैं। रांची में लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और बीते दो महीनों में 130 से ज्यादा बच्चों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। चूहों के मूत्र और दूषित पानी के संपर्क से फैलने वाली यह बीमारी बुखार से शुरू होकर गंभीर स्थिति भी पैदा कर सकती है। सही वक्त पर अगर बीमारी डिटेक्ट नहीं हुई तो यह जानलेवा भी बन सकती है। ऐसे में बरसात के मौसम में जरा सी लापरवाही आपके परिवार पर भारी पड़ सकती है। देशभर में जहां एक ओर स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रांची में एक ऐसी बीमारी अपना पैर पसार रही जिस पर शायद किसी की नजर नहीं गई है। रांची में फैल रहा यह बीमारी छोटे बच्चों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। रांची में पिछले एक महीने में लेप्टोस्पायरोसिस यानी रैट फीवर के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 1 महीने में रांची के एक निजी अस्पताल में आए रैट फीवर के आंकड़े ने सब को चौंका दिया है। रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में पिछले 1 महीने में आए 130 रैट फीवर के मामले ने सब को सोचने को मजबूर कर दिया है कि आखिर ये बीमारी इतनी तेजी से कैसे फैल रही है। रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सोनी सिंहा ने कहा कि ये एक ऐसी बीमारी है जो चूहे के माध्यम से फैलती है।चूहे के संपर्क में आने के बाद फलों और पानी में लेप्टोस्पायरोसिस के बैक्टीरिया आते है। और फिर इसके सेवन से ये बीमारी बढ़ती है। डॉक्टर बताती है कि पिछले 1 महीने में 130 मरीज उनके अस्पताल तक पहुंच चुके है। बाइट...डॉ सोनी सिंहा(डायरेक्टर,रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल लगातार फैल रहे इस बीमारी पर रांची सदर अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ विमलेश कुमार बताते हैं कि ये बीमारी लेप्टो स्पेरिया बैक्टीरिया से फैलता है।डॉक्टर बताते हैं कि इस बीमारी से ग्रसित लोगों में बुखार, सर दर्द सहित कई लक्षण देखेंने को मिलते है। वही बीमारी अधिक बढ़ने से जोंडिस जैसी समस्याएं भी हो सकती है। बाइट....डॉ विमलेश कुमार(उपाधीक्षक सदर हॉस्पिटल राँची) इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा चूहे का प्रकोप बढ़ गया है। स्टेशन, बस स्टैंड, घरों के आसपास , शहरों में दिखेगा। कई शिकायतें मिली है। जिस तरह से चूहा काटने से बीमारी हो रही है इसको लेकर हमने हॉस्पिटल को अलर्ट किया है। इसके लिए ज्यादा पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। इसको लेकर केस आए हैं। सभी हॉस्पिटल को अलर्ट किया है। सीएस को भी निर्देश दिया गया है। घबराने की बात नहीं है बाइट... Dr Irfan Ansari,स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
सोलापुर में टैंकर चालक हड़ताल: आठ जिलों में पेट्रोल-डिज़ेल आपूर्ति बाधित
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - जाचक अटींच्या निषेधार्थ टँकर चालकांचे कामबंद आंदोलन; आठ जिल्ह्यांतील पेट्रोल-डिझेल पुरवठ्यावर परिणाम होण्याची शक्यता या आंदोलनाचा परिणाम सोलापूर, धाराशिव (उस्मानाबाद), लातूर, परभणी, नांदेड, हिंगोली, बीड तसेच सांगली जिल्ह्यांतील भारत पेट्रोलियमच्या पेट्रोल पंपांवर होण्याची शक्यता आहे. पाकणी डेपोतून या जिल्ह्यांमध्ये मोठ्या प्रमाणावर इंधनाचा पुरवठा केला जातो. मात्र वाहनधारकांच्या कामबंद आंदोलनामुळे पेट्रोल व डिझेलचा पुरवठा तात्पुरता ठप्प झाला असून अनेक पंपांवर इंधन टंचाई निर्माण होण्याची शक्यता व्यक्त केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 से मोबाइल चोर गिरोह गिरफ्तार, 154 फोन, 50 लाख का मालामाल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बाजार में कम कीमत पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 154 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से 2.50 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद हुई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पीपल वाला गोल चक्कर नट मेड्या के पास से इन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह का मास्टरमाइंड केशव कुमार है, जो पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। केशव एक लॉजिस्टिक कंपनी में कंटेनर चालक के रूप में काम करता था। कंपनी के डी-28, साइट-4 स्थित प्रतिष्ठान से मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों पर डिलीवरी के लिए भेजे जाते थे। केशव अपने साथियों के साथ मिलकर कंटेनर को रास्ते में सुनसान जगह पर रोकता था। वे कंटेनर की सील खोलकर अंदर रखे मोबाइल फोन के कार्टन निकाल लेते थे और फिर कार्टन को इस तरह दोबारा रख देते थे कि पहली नजर में कंटेनर में कोई कमी नजर न आए। चोरी किए गए मोबाइल फोन को आरोपी अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग स्थानों पर ले जाते थे। इसके बाद बाजार में मांग के अनुसार इन्हें कम कीमत पर बेचकर अवैध रूप से धन कमाते थे। कंपनी में मोबाइल फोन की ऑडिट प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल कम पाए गए थे। कंपनी के मैनेजर ने 24 जुलाई 2026 को बीटा-2 थाने में 165 मोबाइल फोन चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव, मनोज, विनीत (सभी अलीगढ़ निवासी), रवि कुमार (मथुरा निवासी), हसीबुर रहमान और मोहम्मद शोएब (दोनों बिजनौर निवासी) के रूप में हुई है।0
0
Report
हिमाचल में भारी बारिश से अंबाला रेल मंडल के ट्रैक बाधित, 390 यात्री फंसे
Ambala, Haryana:29 अगस्त की रात भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में अंबाला रेल मंडल के गुम्मन और कोटी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया। ट्रैक के किनारे मिट्टी बहने की सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर चार ट्रेनों को अलग-अलग सुरक्षित स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिनमें करीब 390 यात्री फंस गए थे. अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों को ऐसे स्टेशनों पर रोका गया, जहां सड़क मार्ग से यात्रियों को निकाला जा सके। रेलवे ने धर्मपुर, कोटी और सोलन से बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। कालका पहुंचने पर यात्रियों के लिए पानी, स्नacks और भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही उनकी आगे की यात्रा प्रभावित न हो, इसके लिए कालका-हावड़ा कनेक्टिंग ट्रेन को भी पुनर्निर्धारित किया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी करते रहे। विदेशी यात्रियों ने भी रेलवे की व्यवस्था की सराहना करते हुए टीम को धन्यवाद दिया। वहीं, प्रभावित ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे के मुताबिक, मौसम ने साथ दिया तो अगले दो से तीन दिनों में ट्रैक को दुरुस्त करने का प्रयास है। सुरक्षा के मद्देजर इस सेक्शन की ट्रेनें 1 सितंबर तक रद्द की गई हैं। इसके बाद ट्रैक और मौसम की स्थिति का आकलन कर आगे ट्रेनों के संचालन पर फैसला लिया जाएगा।0
0
Report
प्रशांत किशोर मीटिंग के बाद बिहार राजनीति में हलचल: अफसरशाही पर विपक्ष का तंज
Patna, Bihar:बिहार में अक्सर विधायक अफसरशाही को लेकर शिकायत करते रहते हैं। यहां तक सदन में भी यह मामला उठा है; सत्ता पक्ष के विधायक भी कई बार यह कहते रहे हैं कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते, उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में नए-नवेले जन सुराज पार्टी के विधायक प्रशांत किशोर की तस्वीर कुछ अलग कहानी कहती नजर आ रही है। प्रशांत किशोर की बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी से लेकर दूसरे विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए। अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। 27 अगस्त को यह बैठक हुई थी। निकालने के बाद प्रशांत किशोर ने क्या कहा आप खुद सुनिए। वही अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने कहा कि एक तो पहले ही हम लोगों ने कहा था कि जो प्रशांत किशोर हैं, यह डमी उम्मीदवार है; BJP यह सीट खाली रखना चाहती थी और प्रशांत किशोर जी BJP का समर्थन था कि RJD कहीं सामने नहीं आए। तो अब प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री स्वयं यहाँ दिल्ली बुला कर के बात करें या DGP या चीफ सेक्रेटरी को उनके यहाँ भेजें, यह तो उनका मामला है। लेकिन अगर अफ़सरों का इस तरह से मनोबल गिराया जाएगा, तो प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह ग़लत होगा, मर्यादा के ख़िलाफ़ होगा। वहीँ JDU कोटे से बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने कहा प्रशांत किशोर जन सुराज के तो सबसे बड़े नेता हैं ही, तो उस लिहाज से और पहले से उनका अह राजनीतिक अह रणनीतिकार के रूप में और कई स्टेट में, देश में उन्होंने चुनाव का कमान संभाला है। लेकिन एक विधायक के नाते सबका मान-सम्मान, अधिकार बराबर है। तो उस लिहाज से जो भी अह चाहे वो अह मुख्य सचिव हों या डीजीपी हों या अन्य जो भी सचिव हों, उनके साथ अगर समीक्षा किए हैं, उनके क्षेत्र का समस्या या और भी कोई समस्या को लेकर के, तो इन लोगों को थोड़ा उदार होना पड़ेगा। और दूसरे जो विधायक हैं, उनके भी क्षेत्र का जो समस्या है, चाहे हम लोगों के भी क्षेत्र का समस्या है, तो उसका भी निदान उतना ही निष्ठापूर्वक और तत्परता से अगर करें, तो अगर वो लोग उनके साथ बैठ कर के समीक्षा किए हैं, तो कोई हर्ज नहीं है। यह दूसरे के साथ भी हो, तो और अच्छा रहेगा। मदन साहनी मंत्री बिहार सरकार भी इसी विचार के साथ थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा बिहार में जिस तरीके से डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी द्वारा नवनिर्वाचित विधायक जी के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है, ऐसा लग रहा है कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात नहीं, बल्कि बिहार में सरकार बदलने की मीटिंग चल रही है। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि जात देख-देख करके अधिकारी काम करते हैं और अधिकारियों को नेताओं की जात सूट करती है तो उनकी। बीजेपी के विधायक संजय गुप्ता ने भी इस पर चर्चा की और कहा कि यदि मीटिंग नहीं है तो फोटो सेशन के लिए भी सोचना चाहिए कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है; सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार हर विधायक से वैसा ही सेशन होना चाहिए जहां मुख्य सचिव, DGP और बाकी सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी बैठे हों। अगर प्रशांत किशोर जैसे फ्रॉड व्यक्ति के साथ फोटो सेशन कराते हैं तो अधिकारी विचार करें कि आगे से ऐसे व्यक्ति के साथ हम किस प्रकार से पेश आएँ।0
0
Report
Advertisement
